Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bhagirath Megwh
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Bhagirath Megwh2
- Thank you for your message. We're unavailable right now, but will respond as soon as possible.contacting babu Electrical &data networking Smart Home Contracting Please let us know how we can help you kuwait city 🇰🇼 thoda injoy karlo kam kar ky bor ho gaya dost1
- Post by Education news1
- साले का लड़का आंगन में सो रहा था और घर में हुई चोरी घर के अन्य सदस्य गए थे मेहमान डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 29 तलैया फला में एक चोरी की घटना सामने आई। कमलेश रोत निवासी तलैया फला सागवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि वह उसके परिवार के साथ बीती रात कहीं मेहमान गया हुआ था पीछे उसके साल के बेटे विजय कुमार खांट को घर के बाहर आंगन में सुला कर गए हुए थे। रात को लगभग 11:00 बजे प्रार्थी कमलेश रोत अपने परिवार के साथ जब घर वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ पाया गया घर के अंदर जाकर देखा तो घर की अलमारी को और एक पेटी को तोड़कर हाथ की छे बंगड़ी गजरे दो एक अंगूठी लॉकेट एक कुल मिलाकर लगभग 15 तोला चांदी के गहने चोरी हो गए साले का बेटा विजय कुमार खाट ने बताया कि वह खाना खाकर रात को 9:30 बजे के करीब सो गया था यह घटना लगभग 10:00 बजे के बाद की बताई जा रही है फिलहाल इस पूरे प्रकरण को लेकर कमलेश रोत ने पुलिस थाना सागवाड़ा में रात को 1:00 रिपोर्ट दर्ज करवाई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच अनुसंधान शुरू कर दिया है कमलेश रोत ने बताया कि इस तरह की पहले भी दो बार चोरियां हो चुकी है लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया इस बार चोरी होने पर पुलिस में मामला दर्ज करवाया है1
- सीमलवाड़ा उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूजा तलाई के अंतर्गत आने वाले लिमडा टांडा गांव में शुक्रवार दोपहर अचानक बिजली व्यवस्था ठप हो गई, जब 16 केवी सिंगल फेज की डीपी जल गई। इस डीपी से जुड़े 26 घरेलू कनेक्शन प्रभावित हुए, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया और ग्रामीणों को गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। विस्तृत खबर: जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर तेज गर्मी के बीच अचानक ट्रांसफार्मर (डीपी) में तकनीकी खराबी आ गई और वह जल गया। घटना के बाद पूरे लिमडा टांडा गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी। लाइनमैन मुकेश कुमार रोत ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बताया कि इन दिनों क्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत काफी बढ़ गई है। अत्यधिक लोड पड़ने से ट्रांसफार्मर पर दबाव बढ़ रहा है, जिससे डीपी जलने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में एक बड़ी समस्या यह भी है कि लोग ट्रांसफार्मर के आसपास घास-चारा और सूखी लकड़ियां रख देते हैं। ऐसे में यदि ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग या आग लगती है, तो बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए ग्रामीणों को जागरूक रहने की आवश्यकता है। गर्मी में बढ़ रही समस्या: क्षेत्र में लगातार बढ़ते तापमान के कारण बिजली की मांग चरम पर है। पंखे, कूलर और अन्य उपकरणों के अधिक उपयोग से लाइन और ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। इससे ग्रामीण इलाकों में बार-बार डीपी खराब होने या जलने की शिकायतें बढ़ती जा रही हैं। अपील: बिजली विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे ट्रांसफार्मर के आसपास ज्वलनशील सामग्री जैसे घास-चारा न रखें और बिजली का उपयोग संयमित तरीके से करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नई डीपी लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।2
- Post by Johring Katara🙏🙏1
- कुशलगढ़ उपखण्ड की ग्राम पंचायत दरोबडिया के गांव बदुपाड़ा स्थित दक्षिणमुखी संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में कलश प्रतिष्ठा एवं पंचकुंडात्मक महायज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। कार्यक्रम यज्ञाचार्य पंडित कमलेश शर्मा करोहन वाले के सान्निध्य में संपन्न हुआ। शुभारंभ भव्य कलश यात्रा से हुआ, जिसमें महिलाओं, युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यज्ञाचार्य पंडित कमलेश शर्मा ने यज्ञ को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का माध्यम बताया। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत ने इसे सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। सरपंच प्रकाश सिंगाड़ (आकाश सिंगर) ने आयोजन को गांव की एकता का परिचायक बताया। कार्यक्रम में कमलेश जोशी, मुकेश शर्मा, विजयपाल दामा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 3 मई 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।1
- Post by Education news1