जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई संपन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी,खेलकूद, रक्तदान शिविर,प्रदर्शनी एवं सम्मान समारोह की रूपरेखा तय जिला खेल स्टेडियम में विकास मेला,संध्या 6:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन जोहार झारखंड/ ब्यूरो देवसुंदर यादव। लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में दिनांक 4 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी,खेलकूद प्रतियोगिताएं,प्रदर्शनी, सम्मान समारोह एवं अन्य गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक प्रभात फेरी सह सद्भावना दौड़ निकाली जाएगी l इसके पश्चात कारगिल पार्क पर जिले के जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के द्वारा कारगिल पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया जाएगा l इस अवसर पर पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे l रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त द्वारा स्वस्थ सभी पदाधिकारियों/कर्मियों / समाज सेवियों / आम नागरिकों को स्वेच्छा से रक्तदान करने का अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर जिला खेल स्टेडियम में विकास मेला का आयोजन किया जाएगा l जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। दिनांक 4 अप्रैल 2026 को संध्या 6:00 बजे से जिला खेल स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा l उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिला स्थापना दिवस जिले के लिए गौरव का अवसर है, अतः कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने साफ-सफाई,सुरक्षा व्यवस्था,पेयजल, यातायात प्रबंधन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी,नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास,डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी,अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, जिले के प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि,मीडिया प्रतिनिधि,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी अंचल अधिकारी,थाना प्रभारी जुड़े थे।
जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक हुई संपन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी,खेलकूद, रक्तदान शिविर,प्रदर्शनी एवं सम्मान समारोह की रूपरेखा तय जिला खेल स्टेडियम में विकास मेला,संध्या 6:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन जोहार झारखंड/ ब्यूरो देवसुंदर यादव। लातेहार उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में दिनांक 4 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रभातफेरी,खेलकूद प्रतियोगिताएं,प्रदर्शनी, सम्मान समारोह एवं अन्य गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि 4 अप्रैल 2026 को सुबह 6 बजे से 7 बजे तक प्रभात फेरी सह सद्भावना दौड़ निकाली जाएगी l इसके पश्चात कारगिल पार्क पर जिले के जन प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के द्वारा कारगिल पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया जाएगा l इस अवसर पर पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे l रेडक्रॉस सोसाइटी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त द्वारा स्वस्थ सभी पदाधिकारियों/कर्मियों / समाज सेवियों / आम नागरिकों को स्वेच्छा से रक्तदान करने का अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर
जिला खेल स्टेडियम में विकास मेला का आयोजन किया जाएगा l जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। दिनांक 4 अप्रैल 2026 को संध्या 6:00 बजे से जिला खेल स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा l उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रमों को भव्य एवं सफल बनाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिला स्थापना दिवस जिले के लिए गौरव का अवसर है, अतः कार्यक्रमों का आयोजन सुव्यवस्थित एवं आकर्षक ढंग से किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। उन्होंने साफ-सफाई,सुरक्षा व्यवस्था,पेयजल, यातायात प्रबंधन सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का स्पष्ट निर्धारण करते हुए समयबद्ध तरीके से सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी,नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, आईटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास,डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन चौधरी,अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला स्तरीय पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, जिले के प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि,मीडिया प्रतिनिधि,वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सभी अंचल अधिकारी,थाना प्रभारी जुड़े थे।
- कुरु: अनियंत्रित ट्रक दुकान में घुसा, 'रागिब मोबाइल' को भारी नुकसान कुरु (लोहरदगा): कुरु मुख्य बाजार के इंदिरा गांधी चौक पर शनिवार (28 मार्च) की रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित 'रागिब मोबाइल' दुकान को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त करते हुए अंदर जा घुसा। हादसे का विवरण प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी। इंदिरा गांधी चौक के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक सीधे मोबाइल दुकान का शटर तोड़ते हुए दीवार से जा टकराया। रात का समय होने के कारण दुकान बंद थी और अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया। हालांकि, दुकान में रखे कीमती मोबाइल फोन, एसेसरीज और फर्नीचर को भारी क्षति पहुंची है। मौके पर अफरा-तफरी टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर जमा हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ट्रक का अगला हिस्सा दुकान के अंदर फंसा हुआ है और दुकान का ढांचा बुरी तरह ढह गया है।1
- लातेहार : जिला परिषद कार्यालय लातेहार एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी की अनुपस्थिति में उनके चेंबर में कथित तौर पर टेंडर मैनेज करने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो भी अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में पूरी गतिविधि स्पष्ट रूप से देखी जा रही है, जिससे पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। सूत्रों के अनुसार, उपाध्यक्ष के चेंबर में संवेदकों और कुछ लोगों के बीच बैठकों का दौर चल रहा था, जहां टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। वायरल वीडियो में यह गतिविधि साफ तौर पर नजर आ रही है, जिससे कार्यालय की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि यह सब तब हो रहा था जब जिला परिषद उपाध्यक्ष स्वयं कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। ऐसे में उनके चेंबर का इस तरह उपयोग होना प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला कृत्य भी है। इधर, वीडियो सामने आने के बाद भी जिला प्रशासन की चुप्पी लोगों को खटक रही है। आम लोगों और जनप्रतिनिधियों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल, यह मामला जिले में चर्चा का केंद्र बना हुआ है और सबकी नजरें प्रशासन पर टिकी हैं।1
- Post by AAM JANATA1
- Post by Jharkhand local news1
- ट्रैक्टर पलटने से एक मौत दूसरे युवक गम्भीर रूप से घायल जांच में जुटी स्थस्नीय पुलिस घटना उगरा पंचायत के मेढो ग्राम के समीप हुआ दुर्घटना1
- बुढ़मू प्रखंड के मुरूपिरी गांव में आयोजित दो दिवसीय हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव सह यज्ञ समारोह सोमवार को हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। यज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाला गया, जिसमें 300 से अधिक महिलाएं शामिल हुए और नगर भ्रमण करते हुए, जामुन धाम सेजल ग्रहण कर पुनः हनुमान मंदिर तक वापस लौट कलश स्थापना किया। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सतनारायण मुंडा, भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, उप प्रमुख हरदेव साहू, कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, समाज सेवी अरुण प्रजापति, कंपाल महतो, सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस दौरान रात्रि में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने रातभर भक्ति जगरण की प्रस्तुति से भक्ति का समां बांध दिया। यज्ञ पूजा के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष महावीर महतो, सचिव रामवशिष्ठ महतो, कोषाध्यक्ष उमेश प्रजापति, उपकोषाध्यक्ष कैलाश शिखर, कमेटी के संरक्षक चिंतामण महतो,, जितेंद्र शिखर, परमानंद तिवारी, रिझू प्रजापति, सनोज यादव, सहदेव महतो, मुकेश महतो, जगनंदन शिखर, शंकर महतो, मीना दवी, फूल कुमारी देवी, मंजू दवी, समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।1
- स्व. बिदेश सिंह की पुण्यतिथि पर मनातू के पदमा में उमड़ा जनसैलाब…1
- महुआडांड़ प्रखंड के बोहटा में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे आश्रम स्कूल के द्वितीय भवन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और खुलेआम लापरवाही सामने आई है। भवन प्रमंडल के अधीन चल रहे निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है। निर्माण स्थल पर न तो सही तरीके से पानी पटाया जा रहा है और न ही निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे भवन की मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।मौके पर घटिया सामग्री के इस्तेमाल और जल्दबाजी में निर्माण कार्य किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपये की लागत वाले इस भवन में खुलेआम अनियमितता बरती जा रही है। निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही से भविष्य में किसी बड़े हादसे की आशंका जताई जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य की न तो नियमित निगरानी हो रही है और न ही गुणवत्ता की जांच की जा रही है। करोड़ों की लागत से बन रहे इस भवन में इस तरह की लापरवाही से सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका गहरा गई है। जिम्मेदार अधिकारी पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी ठेकेदार, अभियंता और संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही घटिया निर्माण कार्य को तत्काल रोककर मानकों के अनुरूप दोबारा निर्माण कराने की भी मांग उठाई गई है।10