NEWS:-गुर्जर समाज के उत्थान और भवन निर्माण को लेकर मनासा समाज की विशेष बैठक 16 सितंबर को मनासा। देंथल बालाजी धर्मशाला, गुर्जर समाज के समाज उत्थान, एकता एवं विकास के साथ-साथ गुर्जर भवन निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श एवं आवश्यक निर्णय लेने के उद्देश्य से मनासा गुर्जर समाज की विशेष समाज बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक 16 सितंबर, बुधवार को बालाजी धर्मशाला, देंथल में प्रातः 10 बजे आयोजित होगी। बैठक में समाज के विकास, संगठन को मजबूत बनाने, गुर्जर भवन निर्माण सहित समाज हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी एवं सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभाने की अपील की गई है। समाज के विकास, एकता और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया है। बैठक के पश्चात सभी समाजजनों के लिए स्नेह भोज की व्यवस्था भी की गई है। समाजजनों से निर्धारित समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। उक्त जानकारी बद्री लाल गुर्जर के द्वारा दी गई।
NEWS:-गुर्जर समाज के उत्थान और भवन निर्माण को लेकर मनासा समाज की विशेष बैठक 16 सितंबर को मनासा। देंथल बालाजी धर्मशाला, गुर्जर समाज के समाज उत्थान, एकता एवं विकास के साथ-साथ गुर्जर भवन निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श एवं आवश्यक निर्णय लेने के उद्देश्य से मनासा गुर्जर समाज की विशेष समाज बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक 16 सितंबर, बुधवार को बालाजी धर्मशाला, देंथल में प्रातः 10 बजे आयोजित होगी। बैठक में समाज के विकास, संगठन को मजबूत बनाने, गुर्जर भवन निर्माण सहित समाज हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी एवं सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभाने की अपील की गई है। समाज के विकास, एकता और भावी पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया गया है। बैठक के पश्चात सभी समाजजनों के लिए स्नेह भोज की व्यवस्था भी की गई है। समाजजनों से निर्धारित समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। उक्त जानकारी बद्री लाल गुर्जर के द्वारा दी गई।
- सुवासरा शामगढ़ मेंभारतीय किसान संघ द्वारा मंगलवार को तहसील कार्यालय के सामने बीमा कंपनी का पुतला दहन किया, व प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया, मांगे नहीं मानी तो आगे से और उग्र आंदोलन किया जाएगा...1
- राजस्थान के जयपुर नगर निगम चुनाव में AAP की प्रचंड जीत🧹 कुल वार्ड: 150 AAP – 82 BJP – 37 INC – 18 Others – 13 Big Breaking 🚨🔥 राजस्थान के जयपुर नगर निगम चुनाव में AAP की प्रचंड जीत🧹 कुल वार्ड: 150 AAP – 82 BJP – 37 INC – 18 Others – 13 82 सीटों के साथ AAP ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया। जयपुर की जनता ने बड़ा जनादेश दिया है।1
- ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल पर ताला लगाया मामला राजस्थान के मिश्रोली श्रेत्र का.. राजस्थान....झालावाड.. मिश्रोली के गांव सरकन्या मे सरकारी स्कूल पर ग्रामिणो ने ताला लगाया.. महिला शिक्षिका के व्यवहार से नाराज बताए जा रहे है.. मिश्रोली पुलिस व ब्लाक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुचे..समझाइश के बाद खोला ताला1
- मंदसौर पुलिस, थाना नईआबादी की सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध कार्रवाई आरोपीयो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचूरा जप्त मन्दसौर पुलिस :: प्रेस नोटः: दिनांक:- 15.09.2026 थाना नईआबादी मंदसौर पुलिस की सिंथेटिक ड्रग्स के विरुद्ध कार्रवाई आरोपीयो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचूरा जप्त > कार्य का विवरणः- पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेरसिंह बघेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेंद्रसिंह भास्कर के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नई आबादी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में तस्करो से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचुरा जप्त किया गया। ➤ घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 15.09.2026 को थाना नई आबादी पुलिस को प्राप्त विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपीगणो मोईन पिता इरफान मेवाती निवासी खानपुरा मंदसोर व शेरु पिता युनुस खान निवासी नारायण नगर खानपुरा मंदसोर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग व डोडाचुरा जप्त कर आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 159/26 धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। जप्त मश्रुका - 01. 100 ग्राम एमडी (MD) ड्रग 02. 4.7 किलोग्राम डोडाचुरा 03. एक हिरो स्पलेण्डर मोटर सायकल MP14ZA1036 किमती 70000 रुपए 04. एक विवो कंपनी व एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल किमती 20000 रुपए अक्लि • जन गिरफ्तार आरोपी - 01. मोईन पिता इरफान मेवाती उम्र 21 साल निवासी खानपुरा मंदसौर 02. शेरु पिता युनुस खान उम्र 21 साल निवासी नारायण नगर खानपुरा मंदसौर फरार आरोपी - 01. मजीद खान पिता ईफ्तीकार खान निवासी काजी चौक, मन्दसोर > पुलिस टीमः- उक्त कार्यवाही में थाना नई आबादी पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। मंदसौर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।1
- सोयाबीन का तेल कैसे निकल ता है ओर आपके रसोई तक कैसे पहुंचा ता है देखिए ये वीडियो1
- चांद की अजब गजब परछाई बोलिया1
- ड्रोन के जरिए पाकिस्तान की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने 237 ड्रोन किए तबाह भारत की पश्चिमी सीमा पर साल 2025 में कुल 863 घुसपैठ दर्ज हुईं, जिनमें से भारतीय सेना ने 237 ड्रोन मार गिराए. ये ड्रोन जासूसी, हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे. भारत की पश्चिमी सीमा पर बढ़ते ड्रोन खतरे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, 2025 में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन घुसपैठ की कुल 863 घटनाएं दर्ज की गईं. इनमें जम्मू-कश्मीर के इंटरनेशनल बॉर्डर पर 9 और पंजाब-राजस्थान सेक्टर में 854 घटनाएं शामिल हैं. भारतीय सेना ने काउंटर-ड्रोन सिस्टम, स्पूफर और जैमर का प्रभावी इस्तेमाल कर इस चुनौती का सामना किया. इस दौरान भारतीय सेना ने कुल 237 ड्रोन मार गिराए. ये ड्रोन जासूसी, हथियार और ड्रग्स तस्करी के लिए इस्तेमाल हो रहे थे. 5 ड्रोन पर युद्ध जैसे सामान, 72 पर नशीले पदार्थ रिपोर्ट के मुताबिक, गिराए गए 237 ड्रोनों में 5 ड्रोन पर युद्ध जैसे सामान (War-like Stores) थे. 72 ड्रोन से नशीले पदार्थ बरामद हुए जबकि बचे 161 ड्रोन बिना किसी पेलोड के थे. सीमा के आसपास ड्रोन के जरिए हथियार और नशीले पदार्थ पहुंचाने की कोशिश थी. सुरक्षा बलों ने इंटरनेशनल बॉर्डर के पास 2 AK-47 राइफल, 75 पिस्तौल और 281.41 किलोग्राम प्रतिबंधित सामान बरामद किया. आशंका है कि इन सामानों को ड्रोन की मदद से सीमा पार से पहुंचाया गया था. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, दुश्मन की ओर से जासूसी, हथियारों, गोला-बारूद और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे अवैध कामों के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की कोशिशें बढ़ी हैं. खासकर पंजाब सेक्टर में ड्रोन का इस्तेमाल एक बड़ी चुनौती बना हुआ है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 233 UXO नष्ट ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की Counter Explosives Device Units (CEDU) की टीमों ने भी अहम भूमिका निभाई. उत्तरी कमान के ऑपरेशनल क्षेत्र में 220 Unexploded Ordnances (UXOs) यानी ऐसे बम/गोला-बारूद जो फट नहीं पाए थे, उन्हें सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया. वहीं पश्चिमी कमान के क्षेत्र में 13 UXOs को सफलतापूर्वक डिस्पोज किया गया. इसके अलावा, उत्तरी कमान की टीमों ने 3 ड्रोन के मलबे को सुरक्षित तरीके से सैनिटाइज किया और आगे की तकनीकी जांच के लिए सौंपा. इन ड्रोन के वारहेड को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. तुर्किये में निर्मित एक ड्रोन की पहचान इनमें से एक ड्रोन की पहचान तुर्किये में निर्मित Baykar YIHA III के रूप में हुई.पश्चिमी कमान की CEDU टीम ने तुर्की के Bayraktar TB-2 ड्रोन से गिराए गए MAM (Mini Akıllı Mühimmat) हथियारों को सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया. इसके अलावा टीम ने दो PL-15 मिसाइलों को भी सैनिटाइज किया. चिल्लम फील्ड फायरिंग रेंज को किया सैनिटाइज भारतीय सेना ने 2025 में चिल्लम फील्ड फायरिंग रेंज की सफाई और सैनिटाइजेशन का काम भी पूरा किया. करीब 1,27,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में यह अभियान चलाया गया. इस दौरान 29 UXOs और बड़ी संख्या में धातु के टुकड़े (splinters) बरामद किए गए. इन्हें नियंत्रित विस्फोट (Controlled Explosion) तकनीक के जरिए सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया. पश्चिमी मोर्चे पर ऑपरेशनल तैयारी मजबूत रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पश्चिमी मोर्चे पर तैनात भारतीय सेना की फॉर्मेशन ने अपनी ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूत करने के लिए व्यापक प्रशिक्षण किया.इसके अलावा 5 से 7 फरवरी 2025 के बीच जयपुर में ऑपरेशनल चर्चाएं आयोजित की गईं. इनमें भारतीय सेना के अलावा अन्य सेनाओं, Integrated Defence Staff (IDS), रक्षा विभाग (DoD), सैन्य मामलों के विभाग (DMA), केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और सेना के वरिष्ठ पूर्व अधिकारियों ने हिस्सा लिया.इन बैठकों में पश्चिमी सीमा पर बदलती सुरक्षा चुनौतियों और ऑपरेशनल तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की गई.2
- थाना कोतवाली पुलिस द्वारा रवि माली हत्याकांड के 02 अन्य आरोपियो को किया गिरफ्तार,पूर्व मे 06 आरोपियो को किया जा चुका है गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री तेर सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दिनांक 27-06-26 को जग्गाखेडी रोड पर हुई रवि माली नाम के युवक की हत्या के 02 अन्य आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। *घटना का संक्षिप्त विवरण – घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 27-06-26 को अभिनंदन नगर क्षेत्र में रवि माली की हत्या करने पर थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा फरियादी सुमित पिता किशन माली निवासी कर्मचारी कोलोनी मंदसोर की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 410/26 धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस का दर्ज किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया था। जिसमे आरोपियो 01 अजय वर्मा पिता अर्जुन वर्मा उम्र 31 साल निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर 02 आशीष वर्मा पिता अर्जुन वर्मा उम्र 29 साल निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर 03 संदीप उर्फ दिलीप उर्फ काला पिता गोविंदराम वर्मा उम्र 25 साल निवासी जोगीखेडा थाना अफजलपुर जिला मंदसौर 04 लक्की पिता मोहनलाल कुमावत उम्र 25 साल निवासी नयागांव नरसिहपुरा मंदसौर व 02 नाबालिको को प्रकरण मे माननीय न्यायालय मे पेश किया गया था। प्रकरण मे घटना के अन्य 02 फरार आरोपी आकाश पिता नानावटी उम्र 25 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज निवसी मदंसौर व आरोपी रोनक पिता नाहरु वर्मा उम्र 19 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज मदंसौर को मुखबीर सूचना पर गुजरात के भीलोंडा से अभिरक्षा गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जाकर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जावेगा। गिर आरोपियो के नाम- 01 आकाश पिता नानावटी उम्र 25 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज निवसी मदंसौर 02 रोनक पिता नाहरु वर्मा उम्र 19 साल निवासी बरगुंडा गली बालागंज मदंसौर पुलिस टीम:- उक्त कार्यवाही में श्री पुष्पेन्द्र सिह राठौर थाना प्रभारी थाना कोतवाली, प्रआर 102 जितेन्द्र सिह राठौर, आर 924 अरुण कुमार, आर 463 हरिश राठौर का सराहनीय योगदान रहा।1
- MP - राठी परिवार एवं श्री गीतांजलि हॉस्पिटल की अनूठी पहल, 141 गणेश प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण* दलौदा। गणेश उत्सव के पावन अवसर पर राठी परिवार एवं श्री गीतांजलि हॉस्पिटल द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी 141 भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं का निःशुल्क वितरण किया गया। इस धार्मिक एवं सामाजिक पहल को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे हुई। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु ढोल-धमाकों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव से भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाएं अपने घर ले गए। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई, जो दोपहर 2 बजे तक लगातार बनी रही। इस दौरान 141 गांवों से आए भक्तों को निःशुल्क गणेश प्रतिमाओं का वितरण किया गया। ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। और प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी रामरसोड़ा भी भंडारा की गया श्रद्धालुओं ने राठी परिवार एवं श्री गीतांजलि हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए इसे धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाजसेवा की सराहनीय मिसाल बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अंबाजी धाम निपानिया, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक विपिन जैन,पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष जीवन शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष नानालाल अटोलिया, जिला महा मंत्री विजय सुराणा, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, समाज सेवी हसीना भुवा,जिला पंचायत सदस्य विजय मेहता, नगर पालिका मन्दसौर अध्यक्ष रामादेवी w/o बंशी लाल गुर्जर, मंडल अध्यक्ष सुमित सेन, मंडल अध्यक्ष राजेश धाकड़, गो रक्षा समिति जिला अध्यक्ष पूनम चन्द पाटीदार JMD ग्रुप दलौदा जिला अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, दलौदा सरपंच अनिल कैथवास आदि जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन दोपहर 2 बजे हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। 1, बाइट ---------------- 2, बाइट-----------------1