logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

16 वर्षीय नाबालिका को बरगवां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पड़ोसी राज्य से किया दस्तयाब

1 hr ago
user_Brijesh kumar
Brijesh kumar
सिंगरौली, सिंगरौली, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

16 वर्षीय नाबालिका को बरगवां पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पड़ोसी राज्य से किया दस्तयाब

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र पिपरी में गैर-इरादतन हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार। 26 जुलाई की रात विवाद में घायल संदीप पाल की इलाज के दौरान मौत हुई थी। पुलिस ने अजय पाण्डेय, वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू और विशाल सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टीवीएस बाइक की चाबी बरामद की। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। #Sonbhadra #Pipri #BreakingNews #PoliceAction
    1
    🚨 ब्रेकिंग: सोनभद्र

पिपरी में गैर-इरादतन हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार।

26 जुलाई की रात विवाद में घायल संदीप पाल की इलाज के दौरान मौत हुई थी। पुलिस ने अजय पाण्डेय, वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरू और विशाल सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टीवीएस बाइक की चाबी बरामद की।

तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।

#Sonbhadra #Pipri #BreakingNews #PoliceAction
    user_Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief
    आवाज न्यूज़ 24X7 ब्यूरो चीफ ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने तहसील समाधान दिवस में 89 शिकायतें सुनी, 8 का निस्तारण दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से जुड़े 89 शिकायतें पंजीकृत हुईं। इनमें से मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि 1 मामले में संबंधित स्थान पर टीम भेजकर तत्काल कार्रवाई कर कुल 8 मामलों का समाधान किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने की। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, डीपीआरओ, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता सहित तहसील व जिले के कई अधिकारी–कर्मचारी मौजूद रहे। जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित फरियादियों के आवेदन पत्र एक एक कर सुने और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का न सिर्फ समयबद्ध बल्कि गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने बताया कि आज के समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान ही सुशासन की पहचान है और अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    3
    जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने तहसील समाधान दिवस में 89 शिकायतें सुनी, 8 का निस्तारण
दुद्धी (सोनभद्र)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में विभिन्न मामलों से जुड़े 89 शिकायतें पंजीकृत हुईं। इनमें से मौके पर 7 शिकायतों का निस्तारण किया गया जबकि 1 मामले में संबंधित स्थान पर टीम भेजकर तत्काल कार्रवाई कर कुल 8 मामलों का समाधान किया गया।
समारोह की अध्यक्षता जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने की। मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, डीपीआरओ, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार, तहसीलदार दुद्धी अंजनी गुप्ता सहित तहसील व जिले के कई अधिकारी–कर्मचारी मौजूद रहे।
जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित फरियादियों के आवेदन पत्र एक एक कर सुने और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मामलों का न सिर्फ समयबद्ध बल्कि गुणवत्तापूर्ण व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जिला अधिकारी चर्चित गोड़ ने बताया कि आज के समाधान दिवस में आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान ही सुशासन की पहचान है और अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
    user_विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    विवेक कुमार चन्द्रवंशी
    Local News Reporter दुद्धी, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ। आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ।
    1
    आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव
भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ।
आंध्र प्रदेश के भोगपुरम से लाइव
भारत की विकास यात्रा को गति देने वाली विकास परियोजनाओं का शुभारंभ।
    user_Nitesh Kumar
    Nitesh Kumar
    Mandi Agent Mahuli•
    2 hrs ago
  • बेदखली के आदेश पर वादी को कब्जा दिलाने गई प्रशासन ने मौके पर जाकर किया मुआयना, प्रतिवादी को दिया दस दिन की मोहलत मीरजापुर - एसडीएम न्यायालय द्वारा बेदखली के आदेश पर लोहिया तालाब स्थित एक जमीन पर अवैध रूप से काबिज प्रतिवादी से उक्त जमीन को खाली कराने गई राजस्व प्रशासन ने मौके पर जाकर उक्त जमीन का मुआयना किया तथा प्रतिवादी को दस दिन के अंदर कब्जा हटाने की मोहलत दिया। बताते चले कि कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र की रतनगंज निवासी ज्योति जायसवाल पत्नी आशीष जायसवाल व पूर्णिमा ने संयुक्त नाम से एक किता भूमि मौजा बसही (लोहिया तालाब), तहसील सदर जनपद मीरजापुर आरजी नंबर -639/1मि0 रकबा-0.3850 वर्गफीट जरिए बैनामा रजिस्ट्री मालिक काबिज थे। प्रार्थिनी उक्त भूमि के बाबत एक किता मुकदमा वाद संख्या -7319/2023 चंदा देवी आदि बनाम नंदलाल यादव वगै0 व मुकदमा वाद संख्या - 7317/2023 चंदा देवी आदि बनाम गोपाल मौर्या आदि न्यायालय अतिरिक्त अधिकारी सदर मिर्जापुर के यहां अं0धारा -1 34उ0प्र0 राजस्व संहिता के तहत प्रस्तुत किया था। जिसमें आदेश दिनांक 03/12/2025 चंदा देवी के पक्ष में आदेश पारित किया गया था। इस मुकदमे में न्यायालय ने वादी के पक्ष में तीन दिसंबर 2025 को उक्त मुकदमे का निस्तारण करते हुए बेदखली का आदेश पारित किया था। इस संबंध में वादी ने बेदखली के आदेश पर टीम गठन करने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम से गुहार लगाया था। इस दौरान डीएम ने नायब तहसीलदार शहर सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक शहर मंगला सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल वीरेंद्र कुमार, लेखपाल राहुल जादौन, लेखपाल विजय प्रताप सिंह का टीम गठन कर न्यायालय के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया था।
    1
    बेदखली के आदेश पर वादी को कब्जा दिलाने गई प्रशासन ने मौके पर जाकर किया मुआयना, प्रतिवादी को दिया दस दिन की मोहलत
मीरजापुर - एसडीएम न्यायालय द्वारा बेदखली के आदेश पर लोहिया तालाब स्थित एक जमीन पर अवैध रूप से काबिज प्रतिवादी से उक्त जमीन को खाली कराने गई राजस्व प्रशासन ने मौके पर जाकर उक्त जमीन का मुआयना किया तथा प्रतिवादी को दस दिन के अंदर कब्जा हटाने की मोहलत दिया।
बताते चले कि कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र की रतनगंज निवासी   ज्योति जायसवाल पत्नी आशीष जायसवाल व पूर्णिमा ने संयुक्त नाम से एक किता भूमि मौजा बसही (लोहिया तालाब), तहसील सदर जनपद मीरजापुर आरजी नंबर -639/1मि0 रकबा-0.3850 वर्गफीट जरिए बैनामा रजिस्ट्री मालिक काबिज थे। प्रार्थिनी उक्त भूमि के बाबत एक किता मुकदमा वाद संख्या -7319/2023 चंदा देवी आदि बनाम नंदलाल यादव वगै0 व मुकदमा वाद संख्या - 7317/2023 चंदा देवी आदि बनाम गोपाल मौर्या आदि न्यायालय अतिरिक्त अधिकारी सदर मिर्जापुर के यहां अं0धारा -1 34उ0प्र0 राजस्व संहिता के तहत प्रस्तुत किया था। जिसमें आदेश दिनांक 03/12/2025 चंदा देवी के पक्ष में आदेश पारित किया गया था।
इस मुकदमे में न्यायालय ने वादी के पक्ष में तीन दिसंबर 2025 को उक्त मुकदमे का निस्तारण करते हुए बेदखली का आदेश पारित किया था।
इस संबंध में वादी ने बेदखली के आदेश पर टीम गठन करने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम से गुहार लगाया था। इस दौरान डीएम ने नायब तहसीलदार शहर सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक शहर मंगला सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल वीरेंद्र कुमार, लेखपाल राहुल जादौन, लेखपाल विजय प्रताप सिंह का टीम गठन कर न्यायालय के आदेश का अनुपालन करने का निर्देश दिया था।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • *थाना पिपरी पुलिस की बड़ी सफलता — गैर-इरादतन मृत्यु कारित करने की घटना का सफल अनावरण, 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल की चाबी बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट-👆👆* *थाना पिपरी पुलिस की बड़ी सफलता — गैर-इरादतन मृत्यु कारित करने की घटना का सफल अनावरण, 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल की चाबी बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट-👆👆*
    1
    *थाना पिपरी पुलिस की बड़ी सफलता — गैर-इरादतन मृत्यु कारित करने की घटना का सफल अनावरण, 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल की चाबी बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट-👆👆*
*थाना पिपरी पुलिस की बड़ी सफलता — गैर-इरादतन मृत्यु कारित करने की घटना का सफल अनावरण, 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल की चाबी बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट-👆👆*
    user_Bharat kumar bharat
    Bharat kumar bharat
    पत्रकार Robertsganj, Sonbhadra•
    23 hrs ago
  • सोन नदी में मगरमच्छ का खूनी हमला, मछली पकड़ रहे मछुआरे को जबड़ों में दबोचा; हालत गंभीर *सहज स्वरूप किरण गौड़* चोपन (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा करगरा में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सोन नदी में मछली पकड़ रहे एक मछुआरे पर अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हमले में मछुआरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, लल्लू निषाद (पिता – स्वर्गीय राम प्यारे) रोज की तरह सोन नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान पानी में छिपे मगरमच्छ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले से लल्लू निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उन्हें मगरमच्छ के चंगुल से बचाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चोपन पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोढ़ी अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और मछुआरा समुदाय ने वन विभाग एवं प्रशासन से सोन नदी में मगरमच्छों की बढ़ती मौजूदगी पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने, चेतावनी बोर्ड लगाने, निगरानी बढ़ाने तथा नदी पर आश्रित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है यह घटना एक बार फिर नदी किनारे रहने वाले और मछली पकड़कर जीवनयापन करने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में ऐसे हादसे और भी गंभीर रूप ले सकते हैं।
    2
    सोन नदी में मगरमच्छ का खूनी हमला, मछली पकड़ रहे मछुआरे को जबड़ों में दबोचा; हालत गंभीर
*सहज स्वरूप किरण गौड़* 
चोपन (सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा करगरा में शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सोन नदी में मछली पकड़ रहे एक मछुआरे पर अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हमले में मछुआरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार, लल्लू निषाद (पिता – स्वर्गीय राम प्यारे) रोज की तरह सोन नदी में मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान पानी में छिपे मगरमच्छ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। मगरमच्छ के हमले से लल्लू निषाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए उन्हें मगरमच्छ के चंगुल से बचाया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चोपन पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोढ़ी अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों और मछुआरा समुदाय ने वन विभाग एवं प्रशासन से सोन नदी में मगरमच्छों की बढ़ती मौजूदगी पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने, चेतावनी बोर्ड लगाने, निगरानी बढ़ाने तथा नदी पर आश्रित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है यह घटना एक बार फिर नदी किनारे रहने वाले और मछली पकड़कर जीवनयापन करने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। यदि समय रहते आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं किए गए, तो भविष्य में ऐसे हादसे और भी गंभीर रूप ले सकते हैं।
    user_पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    पत्रकार किरण गौड़ (ब्यूरो चीफ)
    Media company ओबरा, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.