logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

➡️*उन्नाव ब्रेकिंग - मगरवारा* ➡️*दुर्गन खेड़ा में दबंगों की दबंगई से दहशत में गरीब परिवार, विधवाओं की छतें उजाड़ी, DM से न्याय की मांग* ➡️कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मगरवारा चौकी क्षेत्र के ग्राम दुर्गन खेड़ा में दबंगों द्वारा गरीबों का घर उजाड़ने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिलाओं ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की मांग की है। ➡️प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दुर्गन खेड़ा निवासी कमला देवी, रानी, शारदा देवी व सरला देवी ने बताया कि वे लोग पिछले तीन पीढ़ियों से अपने पुश्तैनी मकानों में रह रही हैं। घरों के सामने वर्षों पुराना तालाब स्थित था। ➡️पीड़िता का आरोप है।कि गांव के ही दबंग पप्पू पुत्र राम प्रसाद ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर लिया और मकान बना लिया। इसके बाद प्रधान ने भी तालाब की जमीन का पट्टा करा दिया। पीड़ितों ने कहा कि उन्हें पट्टे से कोई ऐतराज नहीं था। ➡️लेकिन 15 जून 2026 को पप्पू ने बिना किसी अनुमति के जेसीबी / बुलडोजर मंगवाकर उनके घरों के सामने जबरन नाला खुदवाना शुरू कर दिया। मना करने पर गाली गलौज और मारपीट पर आमादा हो गया। प्रधान से शिकायत की तो प्रधान ने भी अनसुना कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि प्रधान और पप्पू की मिलीभगत है। ➡️इस दौरान कई गरीब परिवारों के आशियाने ढहा दिए गए। पीड़ितों में ऐसी विधवा महिलाएं भी हैं जिनका कोई सहारा नहीं है। ➡️पीड़ितों ने बताया कि इससे पहले जब उन्होंने शिकायत की थी तो लेखपाल मौके पर आए थे और उन्होंने स्पष्ट कहा था कि यहां नाला नहीं खुदेगा और किसी का बसा बसाया घर नहीं उजाड़ा जाएगा। पट्टा खाली जमीन का होता है, आबादी और गरीबों के घरों को उजाड़कर नहीं। ➡️इसके बाद भी दबंग पप्पू और उसके चार बेटे पंकज, दीपक, अजय और दिलीप ने खुलेआम कानून हाथ में लेकर गरीबों की छतें छीन लीं। पूरा गांव इन दबंगों से दहशत में है। ➡️पीड़ित परिवारों ने दिनांक 3 नवंबर 2026 को शिकायती पत्र देकर जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाए और उनके घरों को टूटने से बचाया जाए।

8 hrs ago
user_Thakur Amit Partap Singh
Thakur Amit Partap Singh
Local News Reporter Unnao, Uttar Pradesh•
8 hrs ago

➡️*उन्नाव ब्रेकिंग - मगरवारा* ➡️*दुर्गन खेड़ा में दबंगों की दबंगई से दहशत में गरीब परिवार, विधवाओं की छतें उजाड़ी, DM से न्याय की मांग* ➡️कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मगरवारा चौकी क्षेत्र के ग्राम दुर्गन खेड़ा में दबंगों द्वारा गरीबों का घर उजाड़ने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिलाओं ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की मांग की है। ➡️प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दुर्गन खेड़ा निवासी कमला देवी, रानी, शारदा देवी व सरला देवी ने बताया कि वे लोग पिछले तीन पीढ़ियों से अपने पुश्तैनी मकानों में रह रही हैं। घरों के सामने वर्षों पुराना तालाब स्थित था। ➡️पीड़िता का आरोप है।कि गांव के ही दबंग पप्पू पुत्र राम प्रसाद ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर लिया और मकान बना लिया। इसके बाद प्रधान ने भी तालाब की जमीन का पट्टा करा दिया। पीड़ितों ने कहा कि उन्हें पट्टे से कोई ऐतराज नहीं था। ➡️लेकिन 15 जून 2026 को पप्पू ने बिना किसी अनुमति के जेसीबी / बुलडोजर मंगवाकर उनके घरों के सामने जबरन नाला खुदवाना शुरू कर दिया। मना करने पर गाली गलौज और मारपीट पर आमादा हो गया। प्रधान से शिकायत की तो प्रधान ने भी अनसुना कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि प्रधान और पप्पू की मिलीभगत है। ➡️इस दौरान कई गरीब परिवारों के आशियाने ढहा दिए गए। पीड़ितों में ऐसी विधवा महिलाएं भी हैं जिनका कोई सहारा नहीं है। ➡️पीड़ितों ने बताया कि इससे पहले जब उन्होंने शिकायत की थी तो लेखपाल मौके पर आए थे और उन्होंने स्पष्ट कहा था कि यहां नाला नहीं खुदेगा और किसी का बसा बसाया घर नहीं उजाड़ा जाएगा। पट्टा खाली जमीन का होता है, आबादी और गरीबों के घरों को उजाड़कर नहीं। ➡️इसके बाद भी दबंग पप्पू और उसके चार बेटे पंकज, दीपक, अजय और दिलीप ने खुलेआम कानून हाथ में लेकर गरीबों की छतें छीन लीं। पूरा गांव इन दबंगों से दहशत में है। ➡️पीड़ित परिवारों ने दिनांक 3 नवंबर 2026 को शिकायती पत्र देकर जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाए और उनके घरों को टूटने से बचाया जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • खबर उन्नाव जिले में आलोक मौर्य के पिता को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास खबर उन्नाव जिले की पत्रकार के पिता की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास इसमें प्रशासन जांच कर रहा है अभी
    1
    खबर उन्नाव जिले में आलोक मौर्य के पिता को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास
खबर उन्नाव जिले की पत्रकार के पिता की गोली मारकर हत्या करने का प्रयास इसमें प्रशासन जांच कर रहा है अभी
    user_रिपोर्टर योगेंद्र 9167102931
    रिपोर्टर योगेंद्र 9167102931
    उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ➡️*उन्नाव ब्रेकिंग - मगरवारा* ➡️*दुर्गन खेड़ा में दबंगों की दबंगई से दहशत में गरीब परिवार, विधवाओं की छतें उजाड़ी, DM से न्याय की मांग* ➡️कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मगरवारा चौकी क्षेत्र के ग्राम दुर्गन खेड़ा में दबंगों द्वारा गरीबों का घर उजाड़ने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिलाओं ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की मांग की है। ➡️प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दुर्गन खेड़ा निवासी कमला देवी, रानी, शारदा देवी व सरला देवी ने बताया कि वे लोग पिछले तीन पीढ़ियों से अपने पुश्तैनी मकानों में रह रही हैं। घरों के सामने वर्षों पुराना तालाब स्थित था। ➡️पीड़िता का आरोप है।कि गांव के ही दबंग पप्पू पुत्र राम प्रसाद ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर लिया और मकान बना लिया। इसके बाद प्रधान ने भी तालाब की जमीन का पट्टा करा दिया। पीड़ितों ने कहा कि उन्हें पट्टे से कोई ऐतराज नहीं था। ➡️लेकिन 15 जून 2026 को पप्पू ने बिना किसी अनुमति के जेसीबी / बुलडोजर मंगवाकर उनके घरों के सामने जबरन नाला खुदवाना शुरू कर दिया। मना करने पर गाली गलौज और मारपीट पर आमादा हो गया। प्रधान से शिकायत की तो प्रधान ने भी अनसुना कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि प्रधान और पप्पू की मिलीभगत है। ➡️इस दौरान कई गरीब परिवारों के आशियाने ढहा दिए गए। पीड़ितों में ऐसी विधवा महिलाएं भी हैं जिनका कोई सहारा नहीं है। ➡️पीड़ितों ने बताया कि इससे पहले जब उन्होंने शिकायत की थी तो लेखपाल मौके पर आए थे और उन्होंने स्पष्ट कहा था कि यहां नाला नहीं खुदेगा और किसी का बसा बसाया घर नहीं उजाड़ा जाएगा। पट्टा खाली जमीन का होता है, आबादी और गरीबों के घरों को उजाड़कर नहीं। ➡️इसके बाद भी दबंग पप्पू और उसके चार बेटे पंकज, दीपक, अजय और दिलीप ने खुलेआम कानून हाथ में लेकर गरीबों की छतें छीन लीं। पूरा गांव इन दबंगों से दहशत में है। ➡️पीड़ित परिवारों ने दिनांक 3 नवंबर 2026 को शिकायती पत्र देकर जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाए और उनके घरों को टूटने से बचाया जाए।
    1
    ➡️*उन्नाव ब्रेकिंग - मगरवारा*
➡️*दुर्गन खेड़ा में दबंगों की दबंगई से दहशत में गरीब परिवार, विधवाओं की छतें उजाड़ी, DM से न्याय की मांग*
➡️कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मगरवारा चौकी क्षेत्र के ग्राम दुर्गन खेड़ा में दबंगों द्वारा गरीबों का घर उजाड़ने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित महिलाओं ने अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर इंसाफ की मांग की है।
➡️प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दुर्गन खेड़ा निवासी कमला देवी, रानी, शारदा देवी व सरला देवी ने बताया कि वे लोग पिछले तीन पीढ़ियों से अपने पुश्तैनी मकानों में रह रही हैं। घरों के सामने वर्षों पुराना तालाब स्थित था।
➡️पीड़िता का आरोप है।कि गांव के ही दबंग पप्पू पुत्र राम प्रसाद ने तालाब की जमीन पर कब्जा कर लिया और मकान बना लिया। इसके बाद प्रधान ने भी तालाब की जमीन का पट्टा करा दिया। पीड़ितों ने कहा कि उन्हें पट्टे से कोई ऐतराज नहीं था।
➡️लेकिन 15 जून 2026 को पप्पू ने बिना किसी अनुमति के जेसीबी / बुलडोजर मंगवाकर उनके घरों के सामने जबरन नाला खुदवाना शुरू कर दिया। मना करने पर गाली गलौज और मारपीट पर आमादा हो गया। प्रधान से शिकायत की तो प्रधान ने भी अनसुना कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि प्रधान और पप्पू की मिलीभगत है।
➡️इस दौरान कई गरीब परिवारों के आशियाने ढहा दिए गए। पीड़ितों में ऐसी विधवा महिलाएं भी हैं जिनका कोई सहारा नहीं है।
➡️पीड़ितों ने बताया कि इससे पहले जब उन्होंने शिकायत की थी तो लेखपाल मौके पर आए थे और उन्होंने स्पष्ट कहा था कि यहां नाला नहीं खुदेगा और किसी का बसा बसाया घर नहीं उजाड़ा जाएगा। पट्टा खाली जमीन का होता है, आबादी और गरीबों के घरों को उजाड़कर नहीं।
➡️इसके बाद भी दबंग पप्पू और उसके चार बेटे पंकज, दीपक, अजय और दिलीप ने खुलेआम कानून हाथ में लेकर गरीबों की छतें छीन लीं। पूरा गांव इन दबंगों से दहशत में है।
➡️पीड़ित परिवारों ने दिनांक 3 नवंबर 2026 को शिकायती पत्र देकर जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज की जाए और उनके घरों को टूटने से बचाया जाए।
    user_Thakur Amit Partap Singh
    Thakur Amit Partap Singh
    Local News Reporter Unnao, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • *‼️बस्तर में बाढ़ का कहर! किसानों की फसल बर्बाद, मुआवजे में देरी पर फूटा गुस्सा, कलेक्टर तक पहुंची किसानों की आवाज।‼️* *➡️बस्तर में बाढ़ ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी,फसल बर्बाद, लेकिन एक महीने बाद भी मुआवजे का इंतजार! नाराज भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द मुआवजे और राहत की उठाई मांग।...* *✍🏻ब्यूरो चीफ हेमू साय के साथ संवाददाता कमल साय की रिपोर्ट।**
    1
    *‼️बस्तर में बाढ़ का कहर! किसानों की फसल बर्बाद, मुआवजे में देरी पर फूटा गुस्सा, कलेक्टर तक पहुंची किसानों की आवाज।‼️*
*➡️बस्तर में बाढ़ ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी,फसल बर्बाद, लेकिन एक महीने बाद भी मुआवजे का इंतजार! नाराज भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द मुआवजे और राहत की उठाई मांग।...*
*✍🏻ब्यूरो चीफ हेमू साय के साथ संवाददाता कमल साय की रिपोर्ट।**
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कानपुर मे गोलीकांड बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत दहेली उजागर गांव मे मे 12 बोर की गन से दागी गई गोलिया -! कानपुर, यूपी घटना में 3 लोग घायल हुए लेकिन अच्छी बात ये है कि सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है.! आरोपी लाइसेंसी असलहे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है.!
    1
    कानपुर मे गोलीकांड

बिधनू थाना क्षेत्र अंतर्गत दहेली उजागर गांव मे मे 12 बोर की गन से दागी गई गोलिया -!
कानपुर, यूपी
घटना में 3 लोग घायल हुए लेकिन अच्छी बात ये है कि सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे है.!
आरोपी लाइसेंसी असलहे सहित गिरफ्तार कर लिया गया है.!
    user_MAKKI TV NEWS
    MAKKI TV NEWS
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • मंधना में भीषण हादसा आग की भीषण लपटें, धुआं और दूर खड़े घबराए हुए लोग मंधना में भीषण हादसा आग की भीषण लपटें, धुआं और दूर खड़े घबराए हुए लोग कानपुर स्थित मंधना पुलिस चौकी परिसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है चौकी परिसर में खड़े वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया आग इतनी तेज़ थी कि वहां खड़े कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की लपटों के बीच वाहनों के टायर फटने से लगातार धमाके होने लगे जिससे आसपास के इलाके में भारी अफरातफरी मच गई। आग की भयावहता को देखकर स्थानीय लोग और राहगीर सहम गए और दूर से ही इस मंजर को देखते रहे।" घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है या कुछ और, इसकी जांच की जा रही है।" कानपुर से एम डी न्यूज के लिए अनूप कुमार निषाद की रिपोर्ट #kanpur  #BreakingNews #FireIncident #KanpurPolice #UPPolice
    1
    मंधना में भीषण हादसा आग की भीषण लपटें,
धुआं और दूर खड़े घबराए हुए लोग
मंधना में भीषण हादसा आग की भीषण लपटें,
धुआं और दूर खड़े घबराए हुए लोग
कानपुर स्थित मंधना पुलिस चौकी परिसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है चौकी परिसर में खड़े वाहनों में अचानक भीषण आग लग गई जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया
आग इतनी तेज़ थी कि वहां खड़े कई वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की लपटों के बीच वाहनों के टायर फटने से लगातार धमाके होने लगे जिससे आसपास के इलाके में भारी अफरातफरी मच गई। आग की भयावहता को देखकर स्थानीय लोग और राहगीर सहम गए और दूर से ही इस मंजर को देखते रहे।"
घटना की सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है या कुछ और, इसकी जांच की जा रही है।"
कानपुर से एम डी न्यूज के लिए अनूप कुमार निषाद की रिपोर्ट
#kanpur  #BreakingNews #FireIncident #KanpurPolice #UPPolice
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • त्योहारों में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कानपुर में 2200 किलो संदिग्ध खोया पकड़ा, मौके पर किया नष्ट त्योहारों में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कानपुर में 2200 किलो संदिग्ध खोया पकड़ा, मौके पर किया नष्ट कानपुर नगर। दीपावली व आगामी पर्वों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने करीब 2200 किलो संदिग्ध खोया नष्ट कराया। फिरोजाबाद और इटावा से कानपुर बिक्री के लिए लाया जा रहा खोया गंदी हालत में मिला। दुर्गंध मिलने पर तीन नमूने लेकर शेष खोया कल्याणपुर प्लांट में नष्ट कराया गया। भौती मोड़ पर पिकअप संख्या यूपी 75 सीटी 0633 से 29 बोरियों में 1150 किलो खोया मिला। कीमत करीब 4.06 लाख रुपये थी। मौके पर मौजूद आनंद व कप्तान सिंह ने खोया शिकोहाबाद, फिरोजाबाद से लाना बताया। खोया गंदी बोरियों में खुले वाहन से लाया जा रहा था। दो नमूने लेकर शेष नष्ट किया गया। दूसरी कार्रवाई में 1050 किलो खोया पकड़ा गया। कीमत करीब 3.67 लाख रुपये थी। धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि खोया वीरेन्द्र का है, जिसे इटावा से कानपुर लाया जा रहा था। एक नमूना लेकर शेष नष्ट कराया गया। सहायक आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।
    1
    त्योहारों में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कानपुर में 2200 किलो संदिग्ध खोया पकड़ा, मौके पर किया नष्ट
त्योहारों में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कानपुर में 2200 किलो संदिग्ध खोया पकड़ा, मौके पर किया नष्ट 



कानपुर नगर। दीपावली व आगामी पर्वों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। टीम ने करीब 2200 किलो संदिग्ध खोया नष्ट कराया। फिरोजाबाद और इटावा से कानपुर बिक्री के लिए लाया जा रहा खोया गंदी हालत में मिला। दुर्गंध मिलने पर तीन नमूने लेकर शेष खोया कल्याणपुर प्लांट में नष्ट कराया गया।
भौती मोड़ पर पिकअप संख्या यूपी 75 सीटी 0633 से 29 बोरियों में 1150 किलो खोया मिला। कीमत करीब 4.06 लाख रुपये थी। मौके पर मौजूद आनंद व कप्तान सिंह ने खोया शिकोहाबाद, फिरोजाबाद से लाना बताया। खोया गंदी बोरियों में खुले वाहन से लाया जा रहा था। दो नमूने लेकर शेष नष्ट किया गया।
दूसरी कार्रवाई में 1050 किलो खोया पकड़ा गया। कीमत करीब 3.67 लाख रुपये थी। धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि खोया वीरेन्द्र का है, जिसे इटावा से कानपुर लाया जा रहा था। एक नमूना लेकर शेष नष्ट कराया गया।
सहायक आयुक्त संजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।
    user_Rajan Sahu
    Rajan Sahu
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा पैदल मार्च से BJP ने दिखाई ताकत। कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना SIR, EVM और चुनाव आयोग पर गुमराह करने का आरोप विदेशी एजेंडे से देश अस्थिर करने की कोशिश का दावा।
    1
    BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा पैदल मार्च से BJP ने दिखाई ताकत।
कानपुर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना SIR, EVM और चुनाव आयोग पर गुमराह करने का आरोप विदेशी एजेंडे से देश अस्थिर करने की कोशिश का दावा।
    user_VS live news
    VS live news
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कानपुर नगर ब्रेकिंग बिधनू में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप!बिधनू में दिनदहाड़े फायरिंग से कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल! यूपी, कानपुर ब्रेकिंग। थाना बिधनू क्षेत्र के दहेली उजागर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट एवं फायरिंग की घटना हुई जिसमें 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से हुई फायरिंग के छर्रे लगने से तीन व्यक्ति घायल हुए हैं, जबकि एक अन्य की चोट की जांच की जा रही है। चारों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले मुख्य अभियुक्त को लाइसेंसी असलहे सहित गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों से पूछताछ एवं प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट-अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा।
    1
    कानपुर नगर ब्रेकिंग

बिधनू में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप!बिधनू में दिनदहाड़े फायरिंग से कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल!
यूपी, कानपुर ब्रेकिंग।
थाना बिधनू क्षेत्र के दहेली उजागर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट एवं फायरिंग की घटना हुई जिसमें 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से हुई फायरिंग के छर्रे लगने से तीन व्यक्ति घायल हुए हैं, जबकि एक अन्य की चोट की जांच की जा रही है। चारों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। पुलिस ने फायरिंग करने वाले मुख्य अभियुक्त को लाइसेंसी असलहे सहित गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों से पूछताछ एवं प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बाइट-अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. विपिन ताडा।
    user_MAKKI TV NEWS
    MAKKI TV NEWS
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.