logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कांगड़ा में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर *कांगड़ा में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर तीन वर्षों में 3,499 श्रमिक लाभार्थियों को 10 करोड़ 85 लाख की वित्तीय सहायता दी गई इस वर्ष 15 अगस्त तक निर्माण श्रमिकों के हित में 2.82 करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत* नूरपुर, भूषण शर्मा हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से जिला कांगड़ा में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों तथा उनके परिवारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इन योजनाओं का उद्देश्य निर्माण श्रमिक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान जिला कांगड़ा में बोर्ड की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत 3,499 लाभार्थियों को कुल 10 करोड़ 85 लाख 17 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। वहीं, इस वर्ष 15 अगस्त, 2026 तक 718 लाभार्थियों को 2 करोड़ 82 लाख 43 हजार रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ में 29 श्रमिकों को 16 लाख 76 हजार रुपये, देहरा में 19 श्रमिकों को 5 लाख 75 हजार रुपये, धर्मशाला में 106 श्रमिकों को 36 लाख 79 हजार रुपये तथा जयसिंहपुर में 20 श्रमिकों को 7,l लाख 3 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 146 लाभार्थियों को 60 लाख 34 हजार रुपये, नगरोटा में 132 लाभार्थियों को 66 लाख 30 हजार रुपये, पालमपुर में 50 लाभार्थियों को 16 लाख 58 हजार रुपये तथा शाहपुर में 63 लाभार्थियों को 19 लाख 30 हजार रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत हुई है जबकि सुलह में 72 लाभार्थियों को 22 लाख 62 हजार रुपये, फतेहपुर में 6 लाभार्थियों को 1 लाख 97 हजार रुपये, जवाली में 27 लाभार्थियों को 8 लाख 78 हजार रुपये, जसवां-प्रागपुर में 13 लाभार्थियों को 5 लाख 42 हजार रुपये तथा ज्वालामुखी में 12 लाभार्थियों को 2 लाख 71 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त नूरपुर में 21 लाभार्थियों को 11 लाख 77 हजार रुपये तथा अन्य श्रेणी में 2 लाभार्थियों को 25 हजार रुपये की सहायता स्वीकृत की गई है। इस प्रकार कुल 718 लाभार्थियों को 2 करोड़ 82 लाख 43 हजार रुपये की वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि कि हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों में संलग्न कामगारों तथा उनके आश्रितों को कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कार्यों में भवन, मकान, सड़क, सिंचाई, जल निकासी, बांध, नहर, बिजली उत्पादन, पारेषण एवं वितरण, विद्युत लाइनों, टेलीफोन, तार तथा ओवरहेड संचार माध्यमों, बांधों, नहरों, जलाशयों, सुरंगों, पुल-पुलियों, पाइप लाइनों तथा अन्य निर्माण कार्यों में कार्यरत श्रमिक शामिल हो सकते हैं। बोर्ड में पंजीकरण के लिए निर्माण कार्य में लगे कामगार की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। साथ ही, कामगार द्वारा पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिन भवन एवं निर्माण कार्य में कार्यरत होना चाहिए। बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से भी पंजीकरण, नवीनीकरण की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा पंजीकृत श्रमिकों के परिवारों को विभिन्न महत्वपूर्ण अवसरों एवं आवश्यकताओं पर वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। योजना के तहत शादी के लिए 51 हजार रुपये तक की वित्तीय सहायता का प्रावधान है। यह सहायता लाभार्थी के स्वयं के विवाह तथा दो बच्चों के विवाह के लिए दी जाती है। मातृत्व एवं पितृत्व प्रसुविधा के तहत महिला लाभार्थी को प्रसव अवधि अथवा बच्चे के जन्म के समय सहायता तथा पुरुष लाभार्थी को पितृत्व सुविधा के तहत सहायता का प्रावधान है। महिला लाभार्थी को 90 दिन से 26 सप्ताह तक मातृत्व अवकाश की राशि प्रदान किए जाने का प्रावधान है। चिकित्सा सहायता योजना के तहत लाभार्थी तथा उसके आश्रितों को चिकित्सा उपचार के लिए 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध है। वहीं शिक्षा हेतु वित्तीय सहायता प्रथम कक्षा से पीएचडी स्तर तक 8 हजार 400 रुपये से 1 लाख 20 हजार रुपये तक निर्धारित है। बोर्ड की योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थी के 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन का प्रावधान है। दुर्घटना अथवा बीमारी के कारण हुई दिव्यांगता की स्थिति में 500 रुपये प्रतिमाह दिव्यांग पेंशन की सुविधा भी उपलब्ध है। पंजीकृत सदस्य की मृत्यु होने की स्थिति में आश्रितों को अंतिम संस्कार हेतु 20 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त मृत्यु सहायता योजना के तहत पात्र परिस्थितियों में 2 लाख से 4 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा संचालित बेटी जन्म उपहार योजना के तहत लाभार्थी की दो बेटियों के जन्म पर 51 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है। इसके अलावा मानसिक रूप से मंद अथवा दिव्यांग बच्चों के लिए भी 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष तक सहायता उपलब्ध कारवाई जाती है । पंजीकृत सदस्य की विधवा को 1500 रुपये प्रतिमाह विधवा पेंशन उपलब्ध करवाने का प्रावधान है। वहीं लाभार्थी के बच्चों के हॉस्टल में रहने पर 20 हजार रुपये प्रतिवर्ष तक सहायता देने की योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड की योजनाओं में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को मकान बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता का प्रावधान है। इसके अलावा विशेष रूप से जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री विधवा, एकल, निराश्रित, दिव्यांग महिला आवास योजना भी संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत बोर्ड में पंजीकृत पात्र महिला कामगार, जो विधवा, एकल, निराश्रित अथवा दिव्यांग महिला हों तथा जिनकी वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से कम हो, उन्हें आवास निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है । उन्होंने बताया कि 15 अगस्त, 2026 तक स्वीकृत सहायता में 8 विधवा महिला लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए एक-एक लाख रुपये की प्रथम किस्त जारी की गई है। उन्होंने कहा कि निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए संचालित इन योजनाओं का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाना ही नहीं, बल्कि श्रमिक परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, पेंशन, विवाह, मातृत्व, मृत्यु एवं अन्य आवश्यक सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं से जोड़ना भी है। योजनाओं के माध्यम से पात्र परिवारों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक संबल प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।

12 hrs ago
user_भूषण शर्मा
भूषण शर्मा
Local News Reporter नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
12 hrs ago
51fab435-ff02-4cd5-913f-8d807c0f135b

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • खैरियां स्कूल के खिलाड़ियों ने कबड्डी में जीती रनरअप ट्रॉफी, स्वागत में उमड़ा उत्साह; SMC कमेटी की दूरी बनी चर्चा का विषय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरियां के छात्रों ने अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनरअप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और उनकी उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा। हालांकि, खिलाड़ियों के स्वागत और सम्मान के दौरान SMC कमेटी की खिलाड़ियों से दूरी चर्चा का विषय बनी। आखिर ऐसा क्या कारण रहा कि SMC कमेटी इस सम्मान समारोह से दूर रही? पूरी खबर और खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीरें वीडियो में देखें। RK Himachal News #Khairiyan #Kabaddi #Under19 #RunnerUp #SchoolNews #HimachalNews #RKHimachalNews #KabaddiNews
    1
    खैरियां स्कूल के खिलाड़ियों ने कबड्डी में जीती रनरअप ट्रॉफी, स्वागत में उमड़ा उत्साह; SMC कमेटी की दूरी बनी चर्चा का विषय
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरियां के छात्रों ने अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनरअप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और उनकी उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा।
हालांकि, खिलाड़ियों के स्वागत और सम्मान के दौरान SMC कमेटी की खिलाड़ियों से दूरी चर्चा का विषय बनी। आखिर ऐसा क्या कारण रहा कि SMC कमेटी इस सम्मान समारोह से दूर रही? पूरी खबर और खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीरें वीडियो में देखें।
RK Himachal News
#Khairiyan #Kabaddi #Under19 #RunnerUp #SchoolNews #HimachalNews #RKHimachalNews #KabaddiNews
    user_Raman Kumar
    Raman Kumar
    नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नूरपुर सिविल हॉस्पिटल को मिले 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरविधायक रणबीर सिंह निक्का ने स्वास्थ्य मंत्री जी का जताया आभार नूरपुर सिविल हॉस्पिटल को मिले 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने स्वास्थ्य मंत्री जी का जताया आभार नूरपुर, भूषण शर्मा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्थानीय विधायक श्री रणबीर सिंह निक्का जी द्वारा विधानसभा स्तर के दौरान कई बार नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा सदन में उठाया । अब स्वास्थ्य मंत्री जी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की है। विधायक रणबीर सिंह निक्का जी ने नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए स्वास्थय मंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से नूरपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने नजदीकी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेंगी और उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में नियुक्त किए गए विशेषज्ञ डॉक्टरों में— 👶 2 बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता भाटिया जी डॉ. पायल ठाकुर जी 👩‍⚕️ 2 स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरुषि जी डॉ. अर्चना जी 🧠 1 मनोचिकित्सक विशेषज्ञ डॉ. सिमंत मल्होत्रा जी विधायक निक्का जी ने कहा कि नूरपुर की जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के उपचार में क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नूरपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए भविष्य में भी आवश्यक प्रयास लगातार जारी रहेंगे। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
    1
    नूरपुर सिविल हॉस्पिटल को मिले 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरविधायक रणबीर सिंह निक्का ने स्वास्थ्य मंत्री जी का जताया आभार
नूरपुर सिविल हॉस्पिटल को मिले 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टर
विधायक रणबीर सिंह निक्का ने स्वास्थ्य मंत्री जी का जताया आभार
नूरपुर, भूषण शर्मा 
नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्थानीय विधायक श्री रणबीर सिंह निक्का जी द्वारा विधानसभा स्तर के दौरान कई बार नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा सदन में उठाया । अब स्वास्थ्य मंत्री जी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की है।
विधायक रणबीर सिंह निक्का जी ने नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए स्वास्थय मंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से नूरपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने नजदीकी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेंगी और उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी।
नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में नियुक्त किए गए विशेषज्ञ डॉक्टरों में—
👶 2 बाल रोग विशेषज्ञ
डॉ. श्वेता भाटिया जी
डॉ. पायल ठाकुर जी
👩‍⚕️ 2 स्त्री रोग विशेषज्ञ
डॉ. आरुषि जी
डॉ. अर्चना जी
🧠 1 मनोचिकित्सक विशेषज्ञ
डॉ. सिमंत मल्होत्रा जी
विधायक निक्का जी ने कहा कि नूरपुर की जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। 
विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के उपचार में क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि नूरपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए भविष्य में भी आवश्यक प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
    user_भूषण शर्मा
    भूषण शर्मा
    Local News Reporter नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मां काली मंदिर नूरपुर चम्बा रोड बडूनी मोड मलकवाल से सांध्य आरती के दर्शन संजीव कुमार [कांगडा जिला] मां काली मंदिर में आरती के श्रध्दा भक्ति व उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया
    1
    मां काली मंदिर नूरपुर चम्बा रोड बडूनी मोड मलकवाल से सांध्य आरती के दर्शन 
संजीव कुमार [कांगडा जिला]
मां काली मंदिर में आरती के श्रध्दा भक्ति व उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया
    user_Sanjeev kumar
    Sanjeev kumar
    फतेहपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान कितना बदल गया इंसान....
    1
    देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान कितना बदल गया इंसान....
    user_ATV News Channel®
    ATV News Channel®
    Television Channel दौलतपुर चौक, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • घर छतराडी ओ तेरा राखा डेरा हो प्यारूया ..............
    1
    घर  छतराडी ओ तेरा राखा डेरा हो प्यारूया ..............
    user_जनसंपर्क NEWS
    जनसंपर्क NEWS
    Video Creator नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सुजानपुर में घर में घुसा रेट स्नेक, स्नेक सेवर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सुजानपुर सुजानपुर क्षेत्र में एक परिवार उस समय दहशत में आ गया, जब उनके घर में अचानक रेट स्नेक दिखाई दिया। सांप को देखकर परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत मदद के लिए स्नेक सेवर से संपर्क किया। सूचना मिलते ही स्नेक सेवर माथुर धीमान मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेट स्नेक का रेस्क्यू किया। उन्होंने बिना किसी नुकसान के सांप को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली। माथुर धीमान ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। तुरंत प्रशिक्षित स्नेक सेवर या वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सांप भी पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ना जरूरी है।
    1
    सुजानपुर में घर में घुसा रेट स्नेक, स्नेक सेवर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
सुजानपुर
सुजानपुर क्षेत्र में एक परिवार उस समय दहशत में आ गया, जब उनके घर में अचानक रेट स्नेक दिखाई दिया। सांप को देखकर परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत मदद के लिए स्नेक सेवर से संपर्क किया।
सूचना मिलते ही स्नेक सेवर माथुर धीमान मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेट स्नेक का रेस्क्यू किया। उन्होंने बिना किसी नुकसान के सांप को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली।
माथुर धीमान ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। तुरंत प्रशिक्षित स्नेक सेवर या वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सांप भी पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ना जरूरी है।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • कल होगा ऊना वॉकाथॉन का आयोजन, मुख्यमंत्री भरेंगे नशे के खिलाफ हुंकार, आईजी विमल गुप्ता ने की बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान को नई मजबूती देने के लिए बुधवार को ऊना में 'ऊना वॉकाथॉन' का आयोजन किया जाएगा। 'एंटी-चिट्टा और पर्यावरण जागरूकता' की थीम पर होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक, विद्यार्थी, युवा और विभिन्न वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बढ़ते नशे के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस विभाग ने जिले वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। मंगलवार को आईजी विमल गुप्ता के नेतृत्व में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।
    1
    कल होगा ऊना वॉकाथॉन का आयोजन, मुख्यमंत्री भरेंगे नशे के खिलाफ हुंकार, आईजी विमल गुप्ता ने की बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान को नई मजबूती देने के लिए बुधवार को ऊना में 'ऊना वॉकाथॉन' का आयोजन किया जाएगा। 'एंटी-चिट्टा और पर्यावरण जागरूकता' की थीम पर होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक, विद्यार्थी, युवा और विभिन्न वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बढ़ते नशे के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस विभाग ने जिले वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। मंगलवार को आईजी विमल गुप्ता के नेतृत्व में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 50 स्कूलों के 500 खिलाड़ी पहुंचे जसूर! खिलाड़ियों की सुविधा पर DPE का बड़ा बयान जसूर में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में 50 स्कूलों के करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान DPE मैडम ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खेल मैदान में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा है। 🏆🔥 नमस्कार, आप देख रहे हैं RK Himachal News और मैं हूं रमन राणा। #RKHimachalNews #Jassur #Under19Sports #SportsCompetition #Kangra #Nurpur #HimachalPradesh #500Players #SchoolSports #YouTubeShorts
    1
    50 स्कूलों के 500 खिलाड़ी पहुंचे जसूर! खिलाड़ियों की सुविधा पर DPE का बड़ा बयान
जसूर में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में 50 स्कूलों के करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान DPE मैडम ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
खेल मैदान में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा है। 🏆🔥
नमस्कार, आप देख रहे हैं RK Himachal News और मैं हूं रमन राणा।
#RKHimachalNews #Jassur #Under19Sports #SportsCompetition #Kangra #Nurpur #HimachalPradesh #500Players #SchoolSports #YouTubeShorts
    user_Raman Kumar
    Raman Kumar
    नूरपुर, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.