Shuru
Apke Nagar Ki App…
बख्तियारपुर ब्लॉक में नगर प्रमुख एवं ग्रामीणों का एकदिवसीय धरना बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत करनौती एवं अन्य ग्राम पंचायत को नगर परिषद में शामिल करने को लेकर प्रमुख का एक दिवसीय धरना!!!
बिहार खबर न्यूज़
बख्तियारपुर ब्लॉक में नगर प्रमुख एवं ग्रामीणों का एकदिवसीय धरना बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत करनौती एवं अन्य ग्राम पंचायत को नगर परिषद में शामिल करने को लेकर प्रमुख का एक दिवसीय धरना!!!
More news from बिहार and nearby areas
- खबर सासाराम से है।जहां सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के नोनहर गांव में दो ऑटो में टक्कर हो गई। खबर सासाराम से है।जहां सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के नोनहर गांव में दो ऑटो में टक्कर हो गई। जिससे ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम नंदू कहार था; जो नोनहर गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि वह नोनहर से ऑटो पर सवार होकर सूर्यपुरा बाजार जा रहा था। इसी दौरान दो ऑटो में टक्कर हो गई। जिसमें नंदू के सिर में गंभीर चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। नंदू कहार की उम्र 51 वर्ष थी तथा उसके तीन संतान थे। वो सिकंदराबाद में मजदूरी करता था तथा हाल ही में गांव पर आया हुआ था। सूचना पर सूर्यपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लेकर पहुंची है। बाईट -- ललन कहार (मृतक का भाई)1
- बख्तियारपुर ब्लॉक में नगर प्रमुख एवं ग्रामीणों का एकदिवसीय धरना बख्तियारपुर प्रखंड अंतर्गत करनौती एवं अन्य ग्राम पंचायत को नगर परिषद में शामिल करने को लेकर प्रमुख का एक दिवसीय धरना!!!1
- Spider man भक्ति गीत Pranjal .........................1
- “मधेपुरा में हरी-भरी फसल बर्बाद होने का आरोप, किसानों में आक्रोश!” बिहार के मधेपुरा से किसानों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आने का दावा किया जा रहा है। आरोप है कि हरी-भरी खड़ी फसलों को नष्ट किया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। किसानों का कहना है कि जिस फसल को तैयार करने में उन्होंने महीनों की मेहनत, समय और पैसा लगाया, अगर वही फसल बर्बाद हो जाए तो उनके सामने परिवार चलाने और अगली खेती करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो जाती है। इस मामले को लेकर सरकार से सवाल पूछे जा रहे हैं कि आखिर फसल नष्ट होने की स्थिति क्यों पैदा हुई और प्रभावित किसानों की जिम्मेदारी कौन लेगा? बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार से किसानों की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और अगर किसी किसान की फसल को नुकसान हुआ है, तो उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों की मेहनत और उनकी फसल की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।1
- उत्पात विभाग और मध्य निषेध विभाग कि टीम ने गुप्त सुचना पर वाहन जांच के के क्रम पटना सिटी के एल सी टी घाट से एक कार से भारी मात्रा में बीयर का कार्टून बरामद किया पटना सिटी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट पटना के एलसीटी घाट के पास निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में बियर की खेप पकड़ी गई है, इस मामले में 4 चक्का वाहन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है,पकड़े गए गाड़ी में पुलिस लिखा हुआ है,जप्त वियर की कीमत 4 लाख कीमत आंकी गई है,उत्पाद विभाग सूचना के मुताबिक, टीम को एक 4 चक्का वाहन में अवैध शराब ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। चेकिंग के दौरान वाहन से भारी संख्या में बियर के कार्टून बरामद हुए। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की लिखी हुई गाड़ी पर शराब की बोतले लाई जा रही थी1
- Bihar के पटना में सड़को पर ऐसी हालत देख आप भी माथा पकड़ लेंगे1
- Spider man चालीसा Pranjal ...............................1
- PK का हमला: औरंगाबाद कार गैंगरेप और पटनाकांड पर घेरा, बोले- "मोदी-मोदी का नारा लगाने वाले भाजपा नेताओं से हिसाब माँगें" औरंगाबाद (3 सितंबर 2026): जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) ने औरंगाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर करारा हमला बोला। प्रशांत किशोर ने यूजीसी कानून विवाद, राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक 'विकसित भारत' के वादे पर सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। UGC कानून पर भाजपा समर्थकों से सवाल यूजीसी (UGC) कानून से जुड़े मुद्दे पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि हालांकि यह मामला वर्तमान में न्यायालय के अधीन है, लेकिन जनता को अपने अधिकारों के प्रति सजग होना पड़ेगा। उन्होंने सीधा हमला बोलते हुए कहा, "जिन्होंने 'मोदी-मोदी' का नारा लगाकर भाजपा को वोट दिया था, आज उन्हें इस स्थिति का जवाब भाजपा के नेताओं से माँगना चाहिए।" औरंगाबाद गैंगरेप व पटनाकांड पर चुप्पी पर भड़के औरंगाबाद कार गैंगरेप और पटना में घटी घटना का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने राज्य सरकार और स्थानीय प्रतिनिधियों की संवेदनहीनता पर गहरा दुख व आक्रोश जताया। उन्होंने कहा, "पटना में एक पिता के सामने उसकी बच्ची को होटल से जबरदस्ती उठाया जा रहा था, लेकिन इस पर न तो सरकार, न मुख्यमंत्री, न गृहमंत्री और न ही क्षेत्र के सांसद का कोई बयान आया।" जनता को आईना दिखाते हुए PK ने कहा, "अगर आपने अपराधियों, माफियाओं और भ्रष्ट लोगों को चुनकर सत्ता में बिठाया है, तो फिर आप एक अच्छी सरकार की उम्मीद करने के अधिकारी नहीं हैं।" "2047 का विकसित भारत किसने देखा? विकास आज चाहिए" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को 'विकसित भारत' बनाने के वादे पर तंज कसते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "2047 में कौन जिंदा रहेगा विकसित भारत देखने के लिए? खुद मोदी जी ने ही कभी कहा था कि विकास आज और अभी चाहिए।" उन्होंने जमीनी हकीकत का हवाला देते हुए कहा कि आज युवाओं के पास न पढ़ाई के साधन हैं और न नौकरी। लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और आम जनता खाने के लिए परेशान है। ऐसे में 20 years बाद का सपना दिखाना जनता के साथ छलावा है।1