सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत ब्यावर जिले में विविध आयोजन संपन्न नीलकंठ महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 11 मई। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रव्यापी “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत ब्यावर जिले में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नीलकंठ महादेव मंदिर, ब्यावर में आयोजित हुआ, जहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सोमनाथ से संबोधन एवं मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत ने सपत्नी भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक है। अनेक आक्रमणों के बावजूद यह मंदिर पुनः उसी गौरव के साथ खड़ा हुआ, जो हमारी आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत की अमर पहचान है। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में सोमनाथ मंदिर के इतिहास एवं गौरव पर आधारित ऐनिमेटेड फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, विकास अधिकारी श्री बलराम मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत ब्यावर जिले में विविध आयोजन संपन्न नीलकंठ महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण सेंदड़ा (ब्यावर) शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 11 मई। कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने
के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रव्यापी “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के तहत ब्यावर जिले में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नीलकंठ महादेव मंदिर, ब्यावर में आयोजित हुआ, जहां प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सोमनाथ से संबोधन एवं मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में ब्यावर विधायक शंकर सिंह
रावत ने सपत्नी भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक है। अनेक आक्रमणों के बावजूद यह मंदिर पुनः उसी गौरव के साथ खड़ा हुआ, जो हमारी आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत की अमर पहचान है। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार
शर्मा ने बताया कि विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में सोमनाथ मंदिर के इतिहास एवं गौरव पर आधारित ऐनिमेटेड फिल्म का प्रदर्शन किया गया तथा व्याख्यान का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, विकास अधिकारी श्री बलराम मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
- राजस्थान के ब्यावर में गैस सिलेंडर लीकेज से बड़ा हादसा हुआ। इस दर्दनाक घटना में एक मां और उसकी दो मासूम बेटियों की जिंदा जलने से मौत हो गई।1
- मदर्स डे के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल परिवार ने रायपुर के राजकीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्हें पोषण आहार और बेबी किट वितरित कर मातृत्व का सम्मान किया गया, साथ ही पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान पर भी चर्चा हुई और भविष्य में ऐसे जनसेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया।1
- नीलकंठ महादेव मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का हुआ लाइव प्रसारण सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत ब्यावर जिले में विविध आयोजन संपन्न रायपुर (ब्यावर) ब्यावर, में कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान के निर्देशानुसार “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” के अंतर्गत ब्यावर जिले में विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष एवं मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम नीलकंठ महादेव मंदिर, ब्यावर में आयोजित हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi के सोमनाथ से संबोधन एवं मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन ने देखा। कार्यक्रम में ब्यावर विधायक Shankar Singh Rawat ने सपत्नी भगवान शिव की पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और आत्मगौरव का प्रतीक है। अनेक आक्रमणों के बावजूद मंदिर का पुनर्निर्माण हमारी आध्यात्मिक शक्ति और सांस्कृतिक विरासत की अमर पहचान को दर्शाता है। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में सोमनाथ मंदिर के इतिहास एवं गौरव पर आधारित ऐनिमेटेड फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए व्याख्यान एवं जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, विकास अधिकारी बलराम मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।1
- डबल इंजन सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है, जिससे समावेशी और संतुलित विकास को गति मिल रही है। पारदर्शी व्यवस्था और सरल प्रक्रियाओं के माध्यम से आज हमारी सरकार हर जरूरतमंद तक खाद्यान्न की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कर रही है, जिससे गरीब परिवारों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया है।1
- डोडियाना में विकास रथ का भव्य स्वागत, ग्रामीणों को बताई सरकारी योजनाएं1
- रियां बड़ी शहर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित होने वाली पारंपरिक ग्यारह कोसी नगर परिक्रमा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में रविवार शाम सकल हिंदू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक चारभुजा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। यह परिक्रमा 31 मई से शुरू होगी। रियां बड़ी शहर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित होने वाली पारंपरिक ग्यारह कोसी नगर परिक्रमा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस संबंध में रविवार शाम सकल हिंदू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक चारभुजा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। यह परिक्रमा 31 मई से शुरू होगी। बैठक में आगामी नगर परिक्रमा की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। विभिन्न व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। आयोजकों का उद्देश्य परिक्रमा को भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाना है। आयोजकों ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में निकलने वाली यह परिक्रमा क्षेत्र की धार्मिक आस्था और परंपरा का एक प्रमुख आयोजन है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस वर्ष व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक के दौरान परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले विभिन्न पड़ावों पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं जैसे छाया, शुद्ध पेयजल, भोजन, चिकित्सा सहायता और रात्रि विश्राम के पुख्ता इंतजाम करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, मार्ग की साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने का आश्वासन दिया। सकल हिंदू समाज के सदस्यों ने परिक्रमा को धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया। बैठक में बजरंगगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद राठी, श्याम सुंदर रुणवाल, एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी, विनोद कुमार गौड़, जुगल किशोर मणिहार, देवी सिंह बडगूजर, राजेश पाराशर, मिठ्ठू लाल सोनी, कैलाश नागर और बबलू पाराशर सहित कई धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इस नगर परिक्रमा को सफल बनाने की अपील की। आयोजन को लेकर शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।1
- चुनौतियों के बीच चमका ब्यावर, पीएम कुसुम योजना में प्रदेश में बनाई पहचान पथरीली जमीन और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद 315 किसानों तक पहुंचे सोलर पंप, किसानों को मिली बिजली निर्भरता से राहत रायपुर (ब्यावर) ब्यावर । कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और पथरीली भूमि जैसी चुनौतियों के बावजूद ब्यावर जिले ने पीएम कुसुम सोलर पंप योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के ताजा आंकड़ों के अनुसार जिले ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष जिलों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। सरकार द्वारा निर्धारित 500 सोलर पंप सेट के लक्ष्य के मुकाबले उद्यान विभाग अब तक 315 किसानों को योजना से लाभान्वित कर चुका है। विभागीय जानकारी के अनुसार वर्ष 2025-26 में 262 किसानों को योजना का लाभ मिला, जबकि वर्ष 2024-25 से लंबित 53 प्रकरणों को भी इस वर्ष पूर्ण किया गया। सोलर पंप स्थापित होने से किसानों को दिन में सौर ऊर्जा के माध्यम से सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली मिलने लगी है, जिससे रात में बिजली आने का इंतजार और सिंचाई की परेशानी काफी हद तक समाप्त हो गई है। भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद बेहतर उपलब्धि ब्यावर जिले का अधिकांश क्षेत्र पहाड़ी एवं पथरीला होने के कारण कृषि कार्यों में तकनीकी कठिनाइयां बनी रहती हैं। योजना के तहत न्यूनतम 0.4 हेक्टेयर कृषि भूमि की अनिवार्यता भी छोटे जोत वाले किसानों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होती है। इसके बावजूद जवाजा, रायपुर और मसूदा क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसानों तक योजना पहुंचाना विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। किसानों को मिल रहा आर्थिक सहारा योजना के अंतर्गत 3 एचपी, 5 एचपी, 7.5 एचपी और 10 एचपी क्षमता के सोलर पंप सेट पर किसानों को 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। वहीं अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के किसानों को अतिरिक्त 45 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की जाती है। योजना के लिए जरूरी पात्रता उद्यान विभाग की उप निदेशक आरती यादव ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसान के नाम पूर्व में कृषि बिजली कनेक्शन नहीं होना चाहिए तथा कम से कम 0.4 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि होना आवश्यक है। इसके साथ ही खेत में फार्म पॉन्ड या जल हौज जैसी जल भंडारण व्यवस्था होना भी अनिवार्य है। किसान समूह में आवेदन कर भी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नए जिले और विपरीत भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद विभाग लगातार अधिकतम किसानों तक योजना पहुंचाने का प्रयास कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप ब्यावर ने प्रदेश स्तर पर उल्लेखनीय रैंक हासिल की1
- ♦️"नशे की लत एक बीमारी है और इसका इलाज़ संभव है" हताश होने की नहीं सही परामर्श की है ज़रूरत @LtGovDelhi @HMOIndia @PMOIndia #SayNoToDrugs #NashaNotCool #नशा_मुक्त_भारत #NashaMuktBharat1
- डोडियाना में विकास रथ का भव्य स्वागत, ग्रामीणों को बताई सरकारी योजनाएं “कुशल राजस्थान” अभियान1