Shuru
Apke Nagar Ki App…
सारनी पुलिस का गांजे के तस्करों पर प्रहार
Namdev gujre Khabar bhart news
सारनी पुलिस का गांजे के तस्करों पर प्रहार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सारनी पुलिस का गांजे के तस्करों पर प्रहार1
- मनोहर अग्रवाल की रिपोर्ट जनरल स्टोर में बिक रहे थे पटाखे एस डी एम ने की छापामार कार्यवाही दुकान सील की खेड़ीसावलीगढ़ जिला मुख्यालय के समीप बैतूल कोतवाली अंतर्गत खेड़ी सावलीगढ़ में बस स्टेंड स्थित अरिहंत जनरल स्टोर पर अनुविभागीय अधिकारी अभिजीत सिंह एवम एस डी ओ पी पुलिस अन्नपूर्णा सरियाम ने पुलिस दल के साथ छापामार कार्यवाही की और जनरल स्टोर से अवेध रूप से पटाखा जप्त किए एस डी एम अभिजीत सिंह ने बताया की जनरल स्टोर संचालक चंद्र कुमार जैन के पास वेध लाइसेंस है लेकिन पटाखा बस स्टेंड सार्वजनिक स्थल पर दुकान में रखा गया था वही स्थल पर दीपक भी जलता हुआ पाया गया जिससे जनसुरक्षा की दृष्टि से यह गलत है।इस लिए दुकान सील कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।जिससे पटाखा विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है1
- मुलताई की सीमाएं बढ़ेंगी? कलेक्टर के दौरे से तेज हुई विकास की चर्चा, ताप्ती सरोवर के अतिक्रमण पर दिवाली बाद कार्रवाई के संकेत! मुलताई की सीमाएं बढ़ेंगी? कलेक्टर के दौरे से तेज हुई विकास की चर्चा, ताप्ती सरोवर के अतिक्रमण पर दिवाली बाद कार्रवाई के संकेत! मुलताई। नगर के भविष्य के विकास और बढ़ती आबादी को देखते हुए बुधवार को बैतूल कलेक्टर डॉ. संजय सोनवणे मुलताई पहुंचे। यहां उन्होंने रीडेंसिफिकेशन (पुनर्विकास) और नगरीय सीमा विस्तार की संभावनाओं को लेकर एसडीएम, तहसीलदार एवं सीएमओ से जानकारी ली। प्रशासनिक स्तर पर इस कवायद को नगर के सुनियोजित विकास और भविष्य की जरूरतों से जोड़कर देखा जा रहा है। कलेक्टर ने ताप्ती सरोवर के जलापूर्ति मार्ग पर हुए अतिक्रमण के मामले में भी समीक्षा की और दिवाली के बाद कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे अतिक्रमण के मुद्दे पर प्रशासन की अगली कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं, पवित्र नगरी मुलताई में प्रतिबंध के बावजूद जगह-जगह अवैध शराब की बिक्री के संबंध में पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर कलेक्टर ने आबकारी विभाग से कार्रवाई करवाने की बात कही। अब नगरवासियों की नजरें सीमा विस्तार, विकास योजनाओं और अतिक्रमण के विरुद्ध होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।2
- Best Media Page of the Year (First Prize) जीतने पर दिल से आभार! | Itarsi Update (या विकल्प: शुक्रिया इटारसी! मिला 'Best Media Page of the Year' का पहला अवॉर्ड ❤️) Description (डिस्क्रिप्शन) कहते हैं सफर अगर ईमानदारी का हो, तो मंजिल मिल ही जाती है! 🙏 आज आप सबके प्यार, भरोसे और बेशुमार वोटों की बदौलत 'Itarsi Update' को 'Best Media Page of the Year' के प्रथम पुरस्कार (First Prize) से नवाजा गया है। यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि इटारसी के हर उस शख्स की है जो हमारी ताकत बना है। दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया— विमर्स ब्रॉडकास्ट (Vimars Broadcast), इस शानदार आयोजन के सभी ऑर्गेनाइजर्स, हमारे Co-Powered By पार्टनर्स और आप सभी प्यारे दर्शकों का! ❤️ हम वादा करते हैं कि शहर की हर खबर और आपकी आवाज़ को ऐसे ही पूरी बेबाकी से उठाते रहेंगे। अपना प्यार यूं ही बनाए रखें! ✨ Hashtags (हैशटैग) #ItarsiUpdate #BestMediaPage #FirstPrize #VimarsBroadcast #ItarsiNews Best Media Page of the Year (First Prize) जीतने पर दिल से आभार! | Itarsi Update (या विकल्प: शुक्रिया इटारसी! मिला 'Best Media Page of the Year' का पहला अवॉर्ड ❤️) Description (डिस्क्रिप्शन) कहते हैं सफर अगर ईमानदारी का हो, तो मंजिल मिल ही जाती है! 🙏 आज आप सबके प्यार, भरोसे और बेशुमार वोटों की बदौलत 'Itarsi Update' को 'Best Media Page of the Year' के प्रथम पुरस्कार (First Prize) से नवाजा गया है। यह जीत सिर्फ हमारी नहीं, बल्कि इटारसी के हर उस शख्स की है जो हमारी ताकत बना है। दिल से बहुत-बहुत शुक्रिया— विमर्स ब्रॉडकास्ट (Vimars Broadcast), इस शानदार आयोजन के सभी ऑर्गेनाइजर्स, हमारे Co-Powered By पार्टनर्स और आप सभी प्यारे दर्शकों का! ❤️ हम वादा करते हैं कि शहर की हर खबर और आपकी आवाज़ को ऐसे ही पूरी बेबाकी से उठाते रहेंगे। अपना प्यार यूं ही बनाए रखें! ✨ Hashtags (हैशटैग) #ItarsiUpdate #BestMediaPage #FirstPrize #VimarsBroadcast #ItarsiNews1
- सोहागपुर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित सोहागपुर में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित सोहागपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बुधवार सुबह 10 बजे नगर के एक निजी स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष एवं प्रथम अपर जिला न्यायाधीश अतुल सक्सेना के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में न्यायिक मजिस्ट्रेट तेजदीप शासन एवं एजीपी शंकर मालवीय ने छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह एवं लैंगिक अपराधों से बचाव की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 15100 एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत स्वास्थ्य विभाग ने दिलाई तंबाकू निषेध की शपथ युवाओं को नशे और तंबाकू की लत से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की पहल, बीएमओ डॉ. रेखा सिंह गौर के नेतृत्व में जागरूकता पर दिया जा रहा विशेष जोर सोहागपुर। संवाददाता:- शेख आरिफ। युवाओं को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के दुष्परिणामों से बचाने और समाज में स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. रेखा सिंह गौर, दंत चिकित्सक डॉ. शिरीन खान, डॉ. वर्षा दांगी सहित अन्य चिकित्सक एवं अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी ने तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा युवाओं और आमजन को इसके गंभीर दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बीएमओ की पहल सराहनीय खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेखा सिंह गौर के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देना सराहनीय पहल है। तंबाकू जैसी घातक लत के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को इससे दूर रहने का संदेश देना स्वास्थ्य विभाग की सामाजिक जिम्मेदारी और जनस्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डॉ. रेखा सिंह गौर ने इस अभियान के माध्यम से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और आम नागरिकों की सहभागिता के महत्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन की शुरुआत से ही रोकना, तंबाकू के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नई पीढ़ी को स्वस्थ और नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। स्वास्थ्य विभाग की यह पहल निश्चित रूप से समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली है। जरूरत है कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम केवल अस्पतालों तक सीमित न रहें, बल्कि स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों तक भी पहुंचें, ताकि तंबाकू मुक्त युवा और स्वस्थ समाज का संकल्प धरातल पर साकार हो सके।1
- थाना साईंखेड़ा पुलिस नें पकड़ी अवैध गांजे की खेती,आरोपी गिरफ्तार बैतूल जिले की थाना साईंखेड़ा पुलिस नें बिरूल बाजार में अवैध गांजे की खेती करने वाले आरोपी युवराज सातपुते क़ो गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की हैं, पुलिस नें आरोपी के पैतृक खेत से 16 नग हरे गांजे के पौधे बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर खेत में दबिश देकर 14.8 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 10 हज़ार हैं विधिवत जप्त कर NDPS एक्ट में कार्रवाई करते हुए आरोपी क़ो गिरफ्तार किया गया हैं। बैतूल एसपी नें अवैध मादक प्रदार्थो की खेती खरीदी बिक्री सहित तस्करी करने वालों की सूचना देने की अपील की हैं,उपरोक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अंजना पाटिल मालवीय सहित पुलिस स्टॉप की अहम भूमिका रही।2
- प्रेस नोट कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला बैतूल (म.प्र.) दिनांक : 03 नवंबर 2026 🔹 *सारणी पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई, गांजा तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार* 🔹 *आरोपियों के कब्जे से 2.002 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग 80 हजार रुपये एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त।* 🔹 *प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार, पुलिस द्वारा तलाश जारी।* 🔹 *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई* पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना सारणी पुलिस द्वारा गांजा तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.002 किलोग्राम गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* दिनांक 02.11.2026 को थाना सारणी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आमला-बेलोंड रोड से होते हुए एक व्यक्ति स्कूटी के माध्यम से अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सारणी की ओर आ रहा है। सूचना पर सारणी पुलिस टीम द्वारा तत्काल बेलोंड रोड पर पहुंचकर संदिग्ध स्कूटी क्रमांक MP 48 MP 8215 को रोककर तलाशी ली गई। 🔹स्कूटी पर सवार शेख फरीद पिता शेख शहीद उम्र 42 वर्ष एवं जासमीन शेख पति शेख फरीद उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 03 सारणी के कब्जे से कुल 2.002 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा गांजा एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना सारणी में अपराध क्रमांक 390/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 🔹 *विवेचना के दौरान तीसरी आरोपी गिरफ्तार* प्रकरण की विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ एवं उनके मेमोरेण्डम के आधार पर पुलिस द्वारा दिनांक 03.11.2026 को भुलिया कश्यप पिता ननकू कश्यप उम्र 40 वर्ष, निवासी राजेन्द्र नगर पाथाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। 🔹प्रकरण में दीपक पिता श्यामलाल कश्यप उम्र 30 वर्ष, निवासी राजेन्द्र नगर पाथाखेड़ा फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय बैतूल के समक्ष पेश किया जाएगा। 🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 1. शेख फरीद पिता शेख शहीद उम्र 42 वर्ष, निवासी नगरपालिका के पास, वार्ड क्रमांक 03 सारणी। 2. जासमीन शेख पति शेख फरीद उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03 सारणी, थाना सारणी। 3. भुलिया कश्यप पिता ननकू कश्यप उम्र 40 वर्ष, निवासी राजेन्द्र नगर पाथाखेड़ा। 🔹 *फरार आरोपी* 1. दीपक पिता श्यामलाल कश्यप उम्र 30 वर्ष, निवासी राजेन्द्र नगर पाथाखेड़ा, थाना सारणी। 🔹 *जब्त सामग्री* 1. अवैध मादक पदार्थ गांजा – कुल 2.002 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 80,000 रुपये। 2. घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी क्रमांक MP 48 MP 8215। 🔹 *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सारणी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक बी.पी. बुंदेला, उपनिरीक्षक मनोज उईके, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, नीलेश मीना, आरक्षक मोहित भाटी, जितेन्द्र मोरे एवं आरक्षक वर्षा नागले की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की आमजन से अपील* पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि नशा समाज और युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध बिक्री को रोकने में पुलिस का सहयोग करें। जिले में कहीं भी गांजा अथवा अन्य मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री या भंडारण की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध बैतूल पुलिस द्वारा कठोर वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। PRO Police Betul1