Shuru
Apke Nagar Ki App…
माल से भरी ट्राली पलटी #महोबा मुख्यालय नगर के पुलिस लाइन को जाने वाले मार्ग पर क्षेत्रीय वन विभाग के कार्यालय के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली पलटी गई। आपको बताते चलें की ट्रैक्टर ट्राली का व्यवसायिक उपयोग प्रतिबंधित है।
Nitendra Jha
माल से भरी ट्राली पलटी #महोबा मुख्यालय नगर के पुलिस लाइन को जाने वाले मार्ग पर क्षेत्रीय वन विभाग के कार्यालय के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली पलटी गई। आपको बताते चलें की ट्रैक्टर ट्राली का व्यवसायिक उपयोग प्रतिबंधित है।
More news from Mahoba and nearby areas
- #महोबा मुख्यालय नगर के पुलिस लाइन को जाने वाले मार्ग पर क्षेत्रीय वन विभाग के कार्यालय के निकट एक ट्रैक्टर ट्राली पलटी गई। आपको बताते चलें की ट्रैक्टर ट्राली का व्यवसायिक उपयोग प्रतिबंधित है।1
- मिशन शक्ति 5.0 के तहत गौरहारी में चला बाल विवाह मुक्त भारत अभियान, ग्रामीणों को दिलाई गई जागरूकता व शपथ महोबा। महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन को लेकर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत ग्राम गौरहारी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला कल्याण विभाग एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक महोबा, अपर पुलिस अधीक्षक एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के दिशा-निर्देशानुसार थाना चरखारी क्षेत्र में संपन्न हुआ। इस दौरान बालक-बालिकाओं, महिलाओं और पुरुषों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों से अवगत कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि बाल विवाह न केवल सामाजिक बुराई है, बल्कि यह दण्डनीय अपराध भी है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। महिला चौकी प्रभारी थाना चरखारी, उपनिरीक्षक सुश्री शिल्पी राजपूत ने महिलाओं एवं किशोरियों को आपातकालीन टोल फ्री नंबर 112, 1098, 1090, 181 और 1076 की जानकारी देते हुए किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत सहायता लेने की अपील की। साथ ही समूह से जनरल स्पेशलिस्ट रीता चौरसिया ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना और निराश्रित विधवा पेंशन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में घरेलू हिंसा, लैंगिक समानता, दहेज प्रतिषेध एवं बाल संरक्षण जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। अंत में उपस्थित सभी ग्रामीणों को बाल विवाह न करने और समाज को बाल विवाह मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक संजय सिंह, जिला बाल संरक्षण इकाई की सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमारी, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। संपादक एवं एडिटर हरि सिंह वर्मा महोबा1
- यूपी बांदा में अतर्रा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई… 🚨 ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाला अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार। पीड़ित साहिद अली ने थाने में दी थी बैटरी चोरी की सूचना… जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश। गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ओरन रोड जरुहा चौकी मोड़ के पास से आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में चोरी की LIVFAST कंपनी की बैटरी बरामद। गिरफ्तार अभियुक्त — संजय पुत्र राजाभैया, निवासी अतर्रा। अतर्रा पुलिस की सतर्कता से चोरी का खुलासा… अपराधियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा।1
- *अवैध तमंचे के साथ भ्रमण कर रहा युवक गिरफ्तार।* *बाँदा* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शस्त्रों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जौगही बस स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध रुप से घूम रहा है । सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर व्यक्ति को पकड़ लिया गया । पुलिस द्वारा पूछताछ करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । गिरफ्तार अभियुक्त अरबिन्द पुत्र बीरेन्द्र निवासी ग्राम जौरही थाना कोतवाली देहात जनपद बांदा का निवासी हैं।1
- माफियाओं और अधिकारियों के आपसी ताल मेल से नदियों के नष्ट करती भरी भरकम पोकलैंड मशीनें।1
- #Apkiawajdigital फरीदाबाद (हरियाणा): विश्व प्रसिद्ध सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला 2026 में शनिवार शाम को सुनामी झूला (Joy Ride / Tsunami Swing) टूटने से भयानक हादसा हो गया। झूले पर करीब 19-26 लोग सवार थे, जब अचानक एक सिरा टूटा, लोग मदद को दौड़े तो दूसरा सिरा भी धड़ाम से गिर गया – अफरा-तफरी मच गई! "हादसे की सबसे दिल दहला देने वाली बात": ड्यूटी पर तैनात "पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद" (58 वर्ष, पलवल पुलिस लाइन / चांदहट थाना SHO) घायलों को बचाने दौड़े, लेकिन झूले के हिस्से की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में दम तोड़ दिया। उन्हें "शहीद का दर्जा" दिया गया है (अगले महीने रिटायरमेंट था, 2019-20 में पुलिस मेडल से सम्मानित)। घायल: 12-13 लोग गंभीर रूप से घायल, जिनका इलाज बादशाह खान सिविल अस्पताल और अन्य में चल रहा है। "मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी"ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए तुरंत बड़ी घोषणाएं कीं: -शहीद इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी। - परिवार को "1 करोड़ रुपये" का मुआवजा (कुछ स्रोतों में उल्लेख)। - गंभीर घायलों को "एक-एक लाख रुपये" की आर्थिक सहायता। - घायलों का "संपूर्ण इलाज सरकारी खर्च पर" अच्छे अस्पताल में। - संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश: मेले और सार्वजनिक कार्यक्रमों में "सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन" सुनिश्चित करें, दोबारा ऐसी घटना न हो। "पुलिस एक्शन": झूला लगाने वाली कंपनी "हिमाचल फन केयर" के मालिक और एक स्टाफ सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया। गैर-इरादतन हत्या समेत धाराओं में केस दर्ज, SIT गठित। मेले में सभी झूले बंद कर दिए गए, लेकिन भीड़ अब भी उमड़ रही है। वायरल वीडियो में दिख रहा है – झूला हवा में लटकता, फिर धड़ाम! यह हादसा सुरक्षा की बड़ी चूक की मिसाल बन गया है। क्या मेले में रोमांच अब जानलेवा हो रहा है? परिवारों में कोहराम, पूरे हरियाणा में शोक की लहर! 🏭🚨1
- जनपद महोबा के अभिषेक शिवहरे इन दिनों अपनी अनोखी1
- *अतर्रा पुलिस ने ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार।* *बाँदा* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.02.2026 को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि अतर्रा के रहने वाले साहिद अली पुत्र सादिक द्वारा दिनांक 08.02.2026 को थाना अतर्रा पर सूचना दी कि कल रात को अज्ञात लोगों द्वारा उसके ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली गई है । जिसके सम्बन्ध में थाना अतर्रा पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 09.02.2026 को थाना अतर्रा पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को ओरन रोड़ जरुहा चौकी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । तलाशी के दौरान चोरी की बैटरी भी बरामद हुई । गिरफ्तार अभियुक्त संजय पुत्र राजाभैया निवासी अतर्रा थाना अतर्रा जनपद बांदा का है।1
- “बांदा पुलिस का एक्शन — अवैध तमंचा लेकर घूम रहा अभियुक्त दबोचा, जिंदा कारतूस भी बरामद!” बांदा से बड़ी खबर है, जहां अपराध और अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में चल रही सघन चेकिंग के दौरान थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ घूम रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि जौगही बस स्टैण्ड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरबिन्द पुत्र बीरेन्द्र निवासी ग्राम जौरही, थाना कोतवाली देहात, जनपद बांदा के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 30/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक दुर्विजय सिंह, कांस्टेबल अंकेश कुमार और कांस्टेबल उपेन्द्र कुमार शामिल रहे।1