यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में भारत बंद का व्यापक असर, तीर्थ नगरी सोरों में काला कानून का पुतला दहन सोरों (कासगंज)।यूजीसी द्वारा लागू किए गए रेगुलेशन के विरोध में श्रवण संगठनों के आह्वान पर आयोजित भारत बंद का तीर्थ नगरी सोरों में व्यापक असर देखने को मिला। बंद के चलते तीर्थ नगरी का संपूर्ण बाजार पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने बंद को समर्थन देते हुए विरोध दर्ज कराया। भारत बंद के दौरान श्रवण संगठनों द्वारा द्वारकाधीश अनाज मंडी चौराहे पर यूजीसी रेगुलेशन को “काला कानून” बताते हुए उसका पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “यूजीसी रेगुलेशन काला कानून वापस लो” जैसे नारे लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। समाज को बांटने का आरोप – सतीश भारद्वाज गंगा भक्त समिति के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने कहा कि तीर्थ नगरी सोरों में ऐतिहासिक रूप से बाजार बंद कर श्रवण समाज ने यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में अपना संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि “सवर्ण समाज ने भाजपा सरकार को समर्थन और वोट दिया था, लेकिन सरकार लगातार समाज को बांटने का कार्य कर रही है, जिसे श्रवण समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।” काला कानून वापस ले सरकार – भूपेश शर्मा अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि तीर्थ नगरी में यूजीसी रेगुलेशन को काला कानून मानते हुए पुतला दहन किया गया है। उन्होंने कहा कि “तीर्थवासियों ने ऐतिहासिक बाजार बंद कर अपना विरोध दर्ज कराया है। सरकार को चाहिए कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस काले कानून को तत्काल वापस ले।” पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन के दौरान अतुल दीक्षित, भोला शंकर, सोमांशु निर्भय, अनुज दुबे, विकास सोती, भारत त्रिगुणायत, सुमित, बिट्टू निर्भय, बिट्टू बॉस, इंद्रा उपाध्याय, दीपक पाराशर, श्याम सुंदर तिवारी, मुकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। #UGC #UPNews #soron #bharatband #putaladahan
यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में भारत बंद का व्यापक असर, तीर्थ नगरी सोरों में काला कानून का पुतला दहन सोरों (कासगंज)।यूजीसी द्वारा लागू किए गए रेगुलेशन के विरोध में श्रवण संगठनों के आह्वान पर आयोजित भारत बंद का तीर्थ नगरी सोरों में व्यापक असर देखने को मिला। बंद के चलते तीर्थ नगरी का संपूर्ण बाजार पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने बंद को समर्थन देते हुए विरोध दर्ज कराया। भारत
बंद के दौरान श्रवण संगठनों द्वारा द्वारकाधीश अनाज मंडी चौराहे पर यूजीसी रेगुलेशन को “काला कानून” बताते हुए उसका पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “यूजीसी रेगुलेशन काला कानून वापस लो” जैसे नारे लगाकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। समाज को बांटने का आरोप – सतीश भारद्वाज गंगा भक्त समिति के अध्यक्ष सतीश भारद्वाज ने कहा कि तीर्थ नगरी सोरों में ऐतिहासिक रूप से बाजार बंद कर श्रवण समाज ने
यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में अपना संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि “सवर्ण समाज ने भाजपा सरकार को समर्थन और वोट दिया था, लेकिन सरकार लगातार समाज को बांटने का कार्य कर रही है, जिसे श्रवण समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।” काला कानून वापस ले सरकार – भूपेश शर्मा अखंड आर्यावर्त निर्माण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश शर्मा ने कहा कि तीर्थ नगरी में यूजीसी रेगुलेशन को काला कानून मानते हुए पुतला दहन किया गया
है। उन्होंने कहा कि “तीर्थवासियों ने ऐतिहासिक बाजार बंद कर अपना विरोध दर्ज कराया है। सरकार को चाहिए कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस काले कानून को तत्काल वापस ले।” पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन के दौरान अतुल दीक्षित, भोला शंकर, सोमांशु निर्भय, अनुज दुबे, विकास सोती, भारत त्रिगुणायत, सुमित, बिट्टू निर्भय, बिट्टू बॉस, इंद्रा उपाध्याय, दीपक पाराशर, श्याम सुंदर तिवारी, मुकेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। #UGC #UPNews #soron #bharatband #putaladahan
- Post by अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महा संग4
- Post by देवेन्द्र प्रताप सिंह1
- एटा। कस्बा अलीगंज में रोडवेज बस स्टैंड पर डग्गेमार वाहनों की बढ़ती भीड़ और जाम की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन हरकत में आया। बुधवार दोपहर क्षेत्राधिकारी अलीगंज नितीश गर्ग के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने बस स्टैंड परिसर में सघन अभियान चलाकर अव्यवस्था फैला रहे ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य डग्गेमार वाहनों को हटवाया। कार्रवाई के दौरान आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के चालान काटे गए और अवैध अतिक्रमण हटाया गया। प्रशासन ने ऑटो चालकों व ठेला-खोमचा संचालकों को नगर पालिका के खाली मैदान में स्थानांतरित किया, जबकि दरियागंज चौराहे पर अस्थायी स्टैंड निर्धारित किया गया। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि दोबारा नियम तोड़ने पर वाहन सीज किए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा और जाम से राहत के लिए पुलिस को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।4
- सिकंदरा राव एटा से दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्रक स्टेरिंग फेल हो जाने की वजह से खाई में जा पलटा हा दस ले में चालक व परिचालक को मामूली चोट आई है वही उनका कहना है कि स्टेरिंग फेल हो गई थी उसकी वजह से हादसा हुआ है हादसे के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने फंसे हुए चालक परी चालक को निकाल3
- Post by Satyaveer singh1
- Post by राजा राजुला ग्राम नगला बादल3
- एटा - रेलवे फ्लाई ओवर पर स्थापित की गई पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिभा, मारहरा विधायक वीरेंद्र सिँह लोधी के प्रयासो से स्थापित की गई पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की प्रतिमा, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की प्रतिभा का आगामी दिनों मे किया उद्घाटन, श्रद्धेय बाबूजी कल्याण सिंह के प्रतिभा के आस पास किया जा रहा पार्क का निर्माण, एटा के पूर्व लोकसभा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया के कर कमलो द्वारा किया जाएगा प्रतिभा का अनावरण,1
- Post by Mohit kumar2