logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गैजी धर्ममय वातावरण में गूंजा ‘देव-गुरु-शास्त्र’ का संदेश जैन धर्म के परम पूज्य संतों की पावन प्रेरणा से गैजी गांव इन दिनों गैजी धर्ममय वातावरण में गूंजा ‘देव-गुरु-शास्त्र’ का संदेश जैन धर्म के परम पूज्य संतों की पावन प्रेरणा से गैजी गांव इन दिनों पूर्णतः आध्यात्मिक रंग में रंगा हुआ है। 108 आचार्य गुरुदेव विराग सागर जी महाराज एवं आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज की प्रेरणा से परम पूज्य आरिका रत्न आर्य श्री विनिव्रता माताजी का गांव में मंगल प्रवेश हुआ। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और धर्म का अद्भुत वातावरण निर्मित हो गया। माताजी ने अपने प्रवचनों में ‘देव, गुरु और शास्त्र’ की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि सच्चा धर्म इन्हीं तीनों की आराधना में निहित है। उन्होंने समाजजनों को संयम, त्याग और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस पावन अवसर पर समाजसेवी अनिल कुमार जैन के निवास पर माताजी ने आहार ग्रहण किया एवं रात्रि विश्राम किया। तत्पश्चात दिगंबर जैन मंदिर, में भव्य अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें जैन समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में भंवरलाल, देवचंद, अजय कुमार, जयंतीलाल, केशव लालचंद, कनकमल जैन, लीला चंद, अजब लाल, कल्पेश सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। आहार दान एवं धार्मिक अनुष्ठानों में केतन, केशव लाल एवं उनके पुनर्जक परिवार की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने माताजी के आहार-विहार का सौभाग्य प्राप्त किया। इस दौरान नवयुग मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश जैन ने तत्काल बैठक आयोजित कर समाजजनों को धर्म के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि “देव-गुरु-शास्त्र की पूजा ही सच्चा धर्म है और कर्म ही पूजा है।” बैठक में रौनक , मुकेश , नरेंद्र , जितेंद्र, राजदीप, दिलीप, अभिषेक, शुभम सहित सभी नवयुवकों ने संकल्प लिया कि वे साधु-संतों के आहार-विहार में सहयोग करेंगे और धर्म के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। गांव में इस आयोजन ने न केवल धार्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि समाज में एकता, सेवा और संस्कारों की नई मिसाल भी प्रस्तुत की।

18 hrs ago
user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
मुकेश कुमार आर. पंड्या
Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
18 hrs ago

गैजी धर्ममय वातावरण में गूंजा ‘देव-गुरु-शास्त्र’ का संदेश जैन धर्म के परम पूज्य संतों की पावन प्रेरणा से गैजी गांव इन दिनों गैजी धर्ममय वातावरण में गूंजा ‘देव-गुरु-शास्त्र’ का संदेश जैन धर्म के परम पूज्य संतों की पावन प्रेरणा से गैजी गांव इन दिनों पूर्णतः आध्यात्मिक रंग में रंगा हुआ है। 108 आचार्य गुरुदेव विराग सागर जी महाराज एवं आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज की प्रेरणा से परम पूज्य आरिका रत्न आर्य श्री विनिव्रता माताजी का गांव में मंगल प्रवेश हुआ। उनके आगमन

से पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और धर्म का अद्भुत वातावरण निर्मित हो गया। माताजी ने अपने प्रवचनों में ‘देव, गुरु और शास्त्र’ की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि सच्चा धर्म इन्हीं तीनों की आराधना में निहित है। उन्होंने समाजजनों को संयम, त्याग और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस पावन अवसर पर समाजसेवी अनिल कुमार जैन के निवास पर माताजी ने आहार ग्रहण किया एवं रात्रि विश्राम किया। तत्पश्चात दिगंबर जैन मंदिर,

a0943d7a-2e2f-4528-81cf-a691e9680865

में भव्य अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें जैन समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में भंवरलाल, देवचंद, अजय कुमार, जयंतीलाल, केशव लालचंद, कनकमल जैन, लीला चंद, अजब लाल, कल्पेश सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। आहार दान एवं धार्मिक अनुष्ठानों में केतन, केशव लाल एवं उनके पुनर्जक परिवार की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने माताजी के आहार-विहार का सौभाग्य प्राप्त किया। इस दौरान नवयुग मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश जैन ने तत्काल बैठक आयोजित कर समाजजनों को धर्म के

d495bd09-1820-4a67-9419-1c76bc9257cb

प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि “देव-गुरु-शास्त्र की पूजा ही सच्चा धर्म है और कर्म ही पूजा है।” बैठक में रौनक , मुकेश , नरेंद्र , जितेंद्र, राजदीप, दिलीप, अभिषेक, शुभम सहित सभी नवयुवकों ने संकल्प लिया कि वे साधु-संतों के आहार-विहार में सहयोग करेंगे और धर्म के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। गांव में इस आयोजन ने न केवल धार्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि समाज में एकता, सेवा और संस्कारों की नई मिसाल भी प्रस्तुत की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • धंबोला। धम्बोला में आयोजित संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ में आंजना की विख्यात भक्त मंडली ने अपनी भक्ति और सुरमयी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। श्री सुन्दरकाण्ड मण्डल, आंजना की इस मंडली ने जब रामचरित के पावन प्रसंगों का गायन शुरू किया, तो पूरा वातावरण राममय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। श्री गोवर्धन्नाथ जी मंदिर के सामने सायं 7 बजे प्रारंभ हुए इस आयोजन में मंडली की मधुर वाणी, सधे हुए वाद्य और भावपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर सुन्दरकाण्ड पाठ का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पूज्य संत श्री परमेश्वर महाराज का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ, जिनके आशीर्वचनों ने भक्ति माहौल को और प्रगाढ़ बना दिया। भक्ति की इस संध्या में सुरेश महाराज का भक्तिमय मटकी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन के यजमान विपुल विद्रोही निरंजन पण्ड्या, हार्दिक निरंजन पण्ड्या एवं पण्ड्या परिवार के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आंजना की भक्त मंडली की प्रस्तुति ने धम्बोला में भक्ति और संस्कृति की अमिट छाप छोड़ दी।
    1
    धंबोला। धम्बोला में आयोजित संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ में आंजना की विख्यात भक्त मंडली ने अपनी भक्ति और सुरमयी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। श्री सुन्दरकाण्ड मण्डल, आंजना की इस मंडली ने जब रामचरित के पावन प्रसंगों का गायन शुरू किया, तो पूरा वातावरण राममय हो उठा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। श्री गोवर्धन्नाथ जी मंदिर के सामने सायं 7 बजे प्रारंभ हुए इस आयोजन में मंडली की मधुर वाणी, सधे हुए वाद्य और भावपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशेष ऊंचाई प्रदान की। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन होकर सुन्दरकाण्ड पाठ का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के पूज्य संत श्री परमेश्वर महाराज का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ, जिनके आशीर्वचनों ने भक्ति माहौल को और प्रगाढ़ बना दिया।
भक्ति की इस संध्या में सुरेश महाराज का भक्तिमय मटकी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन के यजमान विपुल विद्रोही निरंजन पण्ड्या, हार्दिक निरंजन पण्ड्या एवं पण्ड्या परिवार के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आंजना की भक्त मंडली की प्रस्तुति ने धम्बोला में भक्ति और संस्कृति की अमिट छाप छोड़ दी।
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान के तहत शनिवार को अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने अधिकारियों को ग्राम विकास की कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से लागू करने के निर्देश दिए। सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने की। बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और वर्ष 2030 तक ग्राम विकास के लक्ष्य तय करने पर चर्चा की गई। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय और गंभीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध विकास योजना तैयार की जाए। उन्होंने विकास कार्यों की जियो टैगिंग कर संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अभियान के तहत ग्राम सभाओं और आमजन से सुझाव लेकर हर ग्राम पंचायत, ढाणी और वार्ड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। बैठक में विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, सहायक विकास अधिकारी सुखदेव रोत, ग्राम विकास अधिकारी निरंजन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बाइट : विवेक गुर्जर, उपखंड अधिकारी सीमलवाड़ा
    1
    सीमलवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत में राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान के तहत शनिवार को अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने अधिकारियों को ग्राम विकास की कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध रूप से लागू करने के निर्देश दिए।
सीमलवाड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने की। बैठक में पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कार्मिक मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने और वर्ष 2030 तक ग्राम विकास के लक्ष्य तय करने पर चर्चा की गई।
उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने कहा कि विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय और गंभीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध विकास योजना तैयार की जाए।
उन्होंने विकास कार्यों की जियो टैगिंग कर संपूर्ण जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहा कि अभियान के तहत ग्राम सभाओं और आमजन से सुझाव लेकर हर ग्राम पंचायत, ढाणी और वार्ड को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
बैठक में विकास अधिकारी ललित कुमार पंड्या, सहायक विकास अधिकारी सुखदेव रोत, ग्राम विकास अधिकारी निरंजन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
बाइट : विवेक गुर्जर, उपखंड अधिकारी सीमलवाड़ा
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Dharmendar nanoma
    1
    Post by Dharmendar nanoma
    user_Dharmendar nanoma
    Dharmendar nanoma
    Video Creator सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • सागवाड़ा अस्पताल विवाद पर जनता में आक्रोश, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ फूटा गुस्सा डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में पत्रकार और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के बीच अस्पताल व्यवस्थाओं को लेकर हुई तीखी नोकझोंक अब बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद आम जनता की जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आ रही है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर लोगों के कॉमेंट्स में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाना गलत नहीं है, बल्कि यह जनता के हित से जुड़ा मुद्दा है। आरोप है कि जब पत्रकार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से सवाल किए, तो उन्होंने संयम खोते हुए पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे लोगों में रोष बढ़ गया। कई लोगों ने इस व्यवहार को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। आमजन का कहना है कि सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए, न कि सवाल पूछने वालों को धमकाया या अपमानित किया जाए। इस विवाद के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी बहस तेज हो गई है और लोग मामले में जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि बढ़ते जनदबाव के बीच प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है।
    1
    सागवाड़ा अस्पताल विवाद पर जनता में आक्रोश, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ फूटा गुस्सा
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में पत्रकार और प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के बीच अस्पताल व्यवस्थाओं को लेकर हुई तीखी नोकझोंक अब बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद आम जनता की जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आ रही है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर लोगों के कॉमेंट्स में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ नाराजगी साफ दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाना गलत नहीं है, बल्कि यह जनता के हित से जुड़ा मुद्दा है। आरोप है कि जब पत्रकार ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से सवाल किए, तो उन्होंने संयम खोते हुए पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिससे लोगों में रोष बढ़ गया। कई लोगों ने इस व्यवहार को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए अधिकारी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। आमजन का कहना है कि सरकारी अस्पताल में व्यवस्थाओं को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए, न कि सवाल पूछने वालों को धमकाया या अपमानित किया जाए। इस विवाद के बाद अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर भी बहस तेज हो गई है और लोग मामले में जांच व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि बढ़ते जनदबाव के बीच प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • ​गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग : 27 अप्रैल को सागवाड़ा में हुंकार भरेंगे गौभक्त, निकलेगी विशाल रैली संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आगामी 27 अप्रैल को सागवाड़ा नगर में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की जाएगी। शनिवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान सामाजिक समरसता के वाहक और रामकथा मर्मज्ञ कमलेश भाई शास्त्री ने बताया कि यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है, जिसके तहत देश की 5000 से अधिक तहसीलों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। ​कमलेश भाई शास्त्री ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाय किसी धर्म विशेष की नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के पोषण का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होना अनिवार्य है। कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे समस्त गौ-भक्त और नागरिक स्थानीय महिपाल खेल मैदान में एकत्रित होंगे, जहाँ से विशाल रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुँचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ​प्रेसवार्ता में अभियान के सह-प्रभारी मुकेश भोई और पूर्व वाइस चेयरमैन चंद्र शेखर संघवी ने इसे आजादी के बाद का सबसे ऐतिहासिक और बड़ा निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि देशभर के संत-महात्माओं और गौ-भक्तों के आह्वान पर एक ही दिन और एक ही समय पर यह देशव्यापी अनुरोध किया जा रहा है। श्री श्री उत्तम गोपाल कृष्ण गोशाला के संरक्षक ललित पंचाल और अध्यक्ष रविंद्र सुथार ने सख्त गौ संरक्षण कानून लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। ​तहसील प्रभारी भगवतीलाल पंचाल ने जानकारी दी कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए गौ-सेवक घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी इसे भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान संजय राठौड़, हितेश भोई, लोकेंद्र सिंह डोडिया, नरेन्द्र भगत, अबरार हुसैन मंसूरी सहित बड़ी संख्या में गौ-भक्त और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    4
    ​गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग : 27 अप्रैल को सागवाड़ा में हुंकार भरेंगे गौभक्त, निकलेगी विशाल रैली
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आगामी 27 अप्रैल को सागवाड़ा नगर में एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की पुरजोर मांग की जाएगी। शनिवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान सामाजिक समरसता के वाहक और रामकथा मर्मज्ञ कमलेश भाई शास्त्री ने बताया कि यह एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन है, जिसके तहत देश की 5000 से अधिक तहसीलों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
​कमलेश भाई शास्त्री ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गाय किसी धर्म विशेष की नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के पोषण का आधार है, इसलिए इसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होना अनिवार्य है। कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए उन्होंने बताया कि 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे समस्त गौ-भक्त और नागरिक स्थानीय महिपाल खेल मैदान में एकत्रित होंगे, जहाँ से विशाल रैली के रूप में उपखंड कार्यालय पहुँचकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
​प्रेसवार्ता में अभियान के सह-प्रभारी मुकेश भोई और पूर्व वाइस चेयरमैन चंद्र शेखर संघवी ने इसे आजादी के बाद का सबसे ऐतिहासिक और बड़ा निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि देशभर के संत-महात्माओं और गौ-भक्तों के आह्वान पर एक ही दिन और एक ही समय पर यह देशव्यापी अनुरोध किया जा रहा है। श्री श्री उत्तम गोपाल कृष्ण गोशाला के संरक्षक ललित पंचाल और अध्यक्ष रविंद्र सुथार ने सख्त गौ संरक्षण कानून लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया।
​तहसील प्रभारी भगवतीलाल पंचाल ने जानकारी दी कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए गौ-सेवक घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं और विभिन्न सामाजिक संगठनों का भी इसे भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रेसवार्ता के दौरान संजय राठौड़, हितेश भोई, लोकेंद्र सिंह डोडिया, नरेन्द्र भगत, अबरार हुसैन मंसूरी सहित बड़ी संख्या में गौ-भक्त और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का समकालीन ताजा अपडेट। स्पीकर ओम बिरला ने लगाई जन चौपाल सैकड़ो आवेदन आयें । निस्तारण इक्का-दुक्का का। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आज मंडी में जाकर अन्य अन्न दाताओं की समस्याओं को देखा एफसीआई के लोग व्यापारियों से मिली भगत कर। उनके गेहूं को कर रहे हैं रिजेक्ट। 80 हजार वोरी की आवक वाली मंडी में 30000 बोरी देखकर हीरालाल नागर भड़के एफसीआई के अधिकारियों पर उनको आडे हाथों लिया।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ का समकालीन ताजा अपडेट। 
स्पीकर ओम बिरला ने लगाई जन चौपाल सैकड़ो आवेदन आयें । निस्तारण इक्का-दुक्का का।
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने आज मंडी में जाकर अन्य अन्न दाताओं की समस्याओं को देखा एफसीआई के लोग व्यापारियों से मिली भगत कर। उनके गेहूं को कर रहे हैं रिजेक्ट। 80 हजार वोरी की आवक वाली मंडी में 30000 बोरी देखकर हीरालाल नागर भड़के एफसीआई के अधिकारियों पर  उनको आडे हाथों लिया।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Media house डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • डूंगरपुर। जिले के सीमलवाड़ा क्षेत्र के रतनपुरा गांव के पास शनिवार सुबह ईको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार सारोली गांव निवासी बसंत पुत्र शंकर कलासुआ शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक लेकर सीमलवाड़ा की ओर काम से जा रहा था। इसी दौरान रतनपुरा गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बसंत कलासुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन की सहायता से उसे सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
    1
    डूंगरपुर। जिले के सीमलवाड़ा क्षेत्र के रतनपुरा गांव के पास शनिवार सुबह ईको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पहले सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार सारोली गांव निवासी बसंत पुत्र शंकर कलासुआ शनिवार सुबह करीब 11 बजे बाइक लेकर सीमलवाड़ा की ओर काम से जा रहा था। इसी दौरान रतनपुरा गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ईको कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में बसंत कलासुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने निजी वाहन की सहायता से उसे सीमलवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
    user_Naresh Bhoi
    Naresh Bhoi
    पत्रकार डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • सीमलवाड़ा। धंबोला थाना क्षेत्र के सीमलवाड़ा कस्बे में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमलवाड़ा निवासी निकिता (35) पत्नी मुकेश लोहार ने शनिवार सुबह घर के अंदर कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर के दरवाजे और खिड़कियां अंदर से बंद थीं। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। इसके बाद मृतका के जेठ पंकज कुमार सहित अन्य लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां निकिता फंदे पर लटकी मिली। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना धंबोला थाना पुलिस और मृतका के पीहर पक्ष को दी गई। सूचना पर एएसआई धर्मेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया। शनिवार दोपहर बाद मृतका के पीहर पक्ष से परिजन और रिश्तेदार बांसवाड़ा से सीमलवाड़ा पहुंचे। अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पीहर पक्ष ने निकिता की मौत पर संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस एवं समाज के वरिष्ठजनों की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हुए। मृतका के पिता लौहारवाड़ा, बांसवाड़ा निवासी परमेश्वर पुत्र अंबालाल लोहार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार मृतका का पति मुकेश लोहार सुबह करीब आठ बजे मंदिर गया हुआ था। निकिता ने भी अपने दो बच्चों, जिनमें एक पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं, के लिए टिफिन तैयार कर उन्हें स्कूल भेजा था। इसके बाद उसने घर में अकेले रहते हुए यह कदम उठा लिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के दौरान सीमलवाड़ा कस्बे से पंचाल समाज सहित सर्व समाज के बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और मोर्चरी परिसर में मौजूद रहे।
    1
    सीमलवाड़ा। धंबोला थाना क्षेत्र के सीमलवाड़ा कस्बे में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमलवाड़ा निवासी निकिता (35) पत्नी मुकेश लोहार ने शनिवार सुबह घर के अंदर कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर के दरवाजे और खिड़कियां अंदर से बंद थीं। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। इसके बाद मृतका के जेठ पंकज कुमार सहित अन्य लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां निकिता फंदे पर लटकी मिली।
परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना धंबोला थाना पुलिस और मृतका के पीहर पक्ष को दी गई। सूचना पर एएसआई धर्मेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया।
शनिवार दोपहर बाद मृतका के पीहर पक्ष से परिजन और रिश्तेदार बांसवाड़ा से सीमलवाड़ा पहुंचे। अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पीहर पक्ष ने निकिता की मौत पर संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस एवं समाज के वरिष्ठजनों की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हुए।
मृतका के पिता लौहारवाड़ा, बांसवाड़ा निवासी परमेश्वर पुत्र अंबालाल लोहार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया।
परिजनों के अनुसार मृतका का पति मुकेश लोहार सुबह करीब आठ बजे मंदिर गया हुआ था। निकिता ने भी अपने दो बच्चों, जिनमें एक पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं, के लिए टिफिन तैयार कर उन्हें स्कूल भेजा था। इसके बाद उसने घर में अकेले रहते हुए यह कदम उठा लिया।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के दौरान सीमलवाड़ा कस्बे से पंचाल समाज सहित सर्व समाज के बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और मोर्चरी परिसर में मौजूद रहे।
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.