सीमलवाड़ा में विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर दी जान, पीहर पक्ष ने जताया संदेह सीमलवाड़ा। धंबोला थाना क्षेत्र के सीमलवाड़ा कस्बे में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक विवाहिता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीमलवाड़ा निवासी निकिता (35) पत्नी मुकेश लोहार ने शनिवार सुबह घर के अंदर कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर के दरवाजे और खिड़कियां अंदर से बंद थीं। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। इसके बाद मृतका के जेठ पंकज कुमार सहित अन्य लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां निकिता फंदे पर लटकी मिली। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना धंबोला थाना पुलिस और मृतका के पीहर पक्ष को दी गई। सूचना पर एएसआई धर्मेंद्र सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सीमलवाड़ा मोर्चरी में रखवाया। शनिवार दोपहर बाद मृतका के पीहर पक्ष से परिजन और रिश्तेदार बांसवाड़ा से सीमलवाड़ा पहुंचे। अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। पीहर पक्ष ने निकिता की मौत पर संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस एवं समाज के वरिष्ठजनों की समझाइश के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने पर सहमत हुए। मृतका के पिता लौहारवाड़ा, बांसवाड़ा निवासी परमेश्वर पुत्र अंबालाल लोहार की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव ससुराल पक्ष को सौंप दिया गया। परिजनों के अनुसार मृतका का पति मुकेश लोहार सुबह करीब आठ बजे मंदिर गया हुआ था। निकिता ने भी अपने दो बच्चों, जिनमें एक पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं, के लिए टिफिन तैयार कर उन्हें स्कूल भेजा था। इसके बाद उसने घर में अकेले रहते हुए यह कदम उठा लिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के दौरान सीमलवाड़ा कस्बे से पंचाल समाज सहित सर्व समाज के बड़ी संख्या में लोग अस्पताल और मोर्चरी परिसर में मौजूद रहे।

- गैजी धर्ममय वातावरण में गूंजा ‘देव-गुरु-शास्त्र’ का संदेश जैन धर्म के परम पूज्य संतों की पावन प्रेरणा से गैजी गांव इन दिनों पूर्णतः आध्यात्मिक रंग में रंगा हुआ है। 108 आचार्य गुरुदेव विराग सागर जी महाराज एवं आचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज की प्रेरणा से परम पूज्य आरिका रत्न आर्य श्री विनिव्रता माताजी का गांव में मंगल प्रवेश हुआ। उनके आगमन से पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और धर्म का अद्भुत वातावरण निर्मित हो गया। माताजी ने अपने प्रवचनों में ‘देव, गुरु और शास्त्र’ की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि सच्चा धर्म इन्हीं तीनों की आराधना में निहित है। उन्होंने समाजजनों को संयम, त्याग और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस पावन अवसर पर समाजसेवी अनिल कुमार जैन के निवास पर माताजी ने आहार ग्रहण किया एवं रात्रि विश्राम किया। तत्पश्चात दिगंबर जैन मंदिर, में भव्य अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें जैन समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम में भंवरलाल, देवचंद, अजय कुमार, जयंतीलाल, केशव लालचंद, कनकमल जैन, लीला चंद, अजब लाल, कल्पेश सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे। आहार दान एवं धार्मिक अनुष्ठानों में केतन, केशव लाल एवं उनके पुनर्जक परिवार की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने माताजी के आहार-विहार का सौभाग्य प्राप्त किया। इस दौरान नवयुग मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश जैन ने तत्काल बैठक आयोजित कर समाजजनों को धर्म के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि “देव-गुरु-शास्त्र की पूजा ही सच्चा धर्म है और कर्म ही पूजा है।” बैठक में रौनक , मुकेश , नरेंद्र , जितेंद्र, राजदीप, दिलीप, अभिषेक, शुभम सहित सभी नवयुवकों ने संकल्प लिया कि वे साधु-संतों के आहार-विहार में सहयोग करेंगे और धर्म के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। गांव में इस आयोजन ने न केवल धार्मिक चेतना को जागृत किया, बल्कि समाज में एकता, सेवा और संस्कारों की नई मिसाल भी प्रस्तुत की।4
- सागवाड़ा में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज, 27 अप्रैल को राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री के नाम सौंपेंगे ज्ञापन सागवाड़ा। गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर सागवाड़ा के पेंशनर भवन में गोभक्तों एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक रामकथा वाचक Kamlesh Shastri के सानिध्य में संपन्न हुई, जिसमें गौ संरक्षण और सम्मान को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में गौ सम्मान आव्हान अभियान समिति सागवाड़ा के प्रभारी Bhagwatilal Panchal ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 27 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे जिले की सभी पंचायत समितियों में राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। ज्ञापन के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने तथा उनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की जाएगी। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि यह एक शांतिपूर्ण जनआंदोलन है, जिसमें सभी समाजों की भागीदारी आवश्यक है। बैठक में गौ संरक्षण को लेकर जनसमर्थन बढ़ाने और अधिकाधिक लोगों को अभियान से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। बैठक में Mukesh Bhoi, Lalit Panchal, Ravindra Suthar और Chandrashekhar Singhvi सहित कई समाजों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं।1
- जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के करोली गाँव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर विद्यालय संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया है। चोरों ने स्कूल के कमरे का ताला तोड़कर वहां लगे पंखे और अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए | स्कूल प्रशासन ने पुलिस को रिपोर्ट दी है | पुलिस मामले की जाँच में जुटी है |1
- रामसागड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वीरपुर बॉर्डर पर अवैध शराब के साथ लग्जरी कार जब्त संवाददाता - संतोष व्यास डूँगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन स्वच्छता अभियान के तहत रामसागड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर जब्त करते हुए गुजरात निवासी दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। - नाकाबंदी में धरी गई शराब की खेप जानकारी के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला व वृत्ताधिकारी मदनलाल (सीमलवाड़ा) के सुपरविजन में रामसागड़ा थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मोजा गेसू का वागा (वीरपुर) के पास नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक संदिग्ध होण्डा कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। कार में अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे किंगफिशर स्ट्रांग प्रीमियम बीयर, रॉयल स्टेज और बकार्डी अंग्रेजी शराब के कुल 11 कार्टन बरामद हुए। तस्करी के लिए प्रयुक्त वाहन और शराब को मौके पर ही जब्त कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान दीपसिंह (30 वर्ष) पुत्र बालू सिंह चौहान निवासी अरावली, गुजरात और जिग्नेश भाई (27 वर्ष) पुत्र रमण भाई कलासुआ निवासी अरावली, गुजरात के रूप में हुई है। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। - पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी कैलाश पंचारिया के साथ हेड कांस्टेबल प्रकाशसिंह व कांस्टेबल हर्षवर्धनसिंह (विशेष भूमिका), हेड कांस्टेबल कान्तिलाल और सहायक उप-निरीक्षक विद्याशंकर की मुख्य भूमिका रही। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।4
- भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल कुशलगढ़ द्वारा सारण, सब्बलपुरा एवं चूडादा ठुम्मठ देवदासाथ शक्ति केंद्रों पर बूथ अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोहनलाल डामोर व महामंत्री राकेश खड़िया ने की। बैठक में 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 11 बजे होने वाले प्रधानमंत्री Narendra Modi के कार्यक्रम “मन की बात” के सफल संचालन पर चर्चा हुई। सोहनलाल डामोर ने इसे जन-जन से जुड़ने का माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया। हुरतेंग मुनिया, प्रेमचंद रावत सहित गणेश लाल कटारा, बदरू भाई, करण कटारा, लालजी भाई, सुखलाल राणा, शर्मा भाई, दिनेश राणा, जीतमल, हुकाराम, नाथ भाई, गट्टू लाल, हुरता भाई व अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (कुशलगढ़,, श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ निकाली सत्य वादी विर तेजाजी महाराज की शोभा यात्रा, भक्ति मय गितो से गुंजा कुशलगढ़ नगर) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ में स्थित सत्य वादी विर तेजाजी महाराज का दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का श्री गणेश हुआ सत्य वादी विर तेजाजी महाराज के मंदिर से कुशलगढ़ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई बेंण्ड की मधुर तथा भक्ति धुन का सबने श्रवण किया पुरे कुशलगढ़ नगर में शोभायात्रा होती हुई सत्य वादी विर तेजाजी महाराज के मंदिर पर आई ज़हां तेजाजी के भक्तों ने पुष्प वर्षा कर शौभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया जंहा पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों उपचार व विधि-विधान से इस धार्मिक कार्यक्रम का श्री गणेश किया व ध्वजा चढ़ाई हम आपको बता दें कि 26अप्रेल को विर तेजाजी महाराज की मुर्ती की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएंगी तथा महा आरती, प्रसादी व भंडारे का आयोजन किया जाएगा उक्त जानकारी कुशलगढ़ की किन्नर गोरी भुआ ने दी इस मौके पर कुशलगढ़ मोहकमपुरा व सुरवन के भक्त भी इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए4
- डूंगरपुर। जिले के आसेला गांव में ओटो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक का एक पैर में गंभीर चोट पहुंची। घायल युवक को निजी वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है।1
- डूंगरपुर में अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़, एक क्विंटल से अधिक मादक पदार्थ जब्त संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगरपुर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की संयुक्त टीमों ने वरदा थाना क्षेत्र के राजगढ़ी डोजा गांव में दबिश देकर भारी मात्रा में गांजे की फसल और सूखा मादक पदार्थ बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुल 134.22 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 20 लाख 13 हजार 300 रुपये आंकी गई है। - मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी जिला विशेष टीम को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि राजगढ़ी निवासी पूंजीलाल पुत्र रामचंद्र रोत ने अपने घर में और घर के पीछे स्थित खेतों में अवैध रूप से गांजे की खेती कर रखी है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांकला और वृत्ताधिकारी सागवाड़ा रूपसिंह के नेतृत्व में डीएसटी टीम, वरदा थाना और ओबरी थाना पुलिस की संयुक्त टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया। - खेतों से उखाड़े 1060 पौधे, आरोपी गिरफ्तार पुलिस टीम ने जब आरोपी पूंजीलाल के घर की तलाशी ली, तो वहां से 2.06 किलोग्राम सूखा गांजा बरामद हुआ। इसके बाद जब खेतों की जांच की गई, तो लहलहाती गांजे की फसल देख पुलिस दंग रह गई। पुलिस ने विभिन्न खेतों से कुल 1060 हरे पौधे जब्त किए, जिनका वजन 132.160 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने आरोपी भू-स्वामी पूंजीलाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह इस खेप को किन-किन लोगों को बेचने वाला था, जिससे इस काले कारोबार में शामिल अन्य नामों के खुलासे की उम्मीद है। - पुलिस टीम को मिलेगा इनाम इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में ओबरी थानाधिकारी रमेश कुमार, वरदा थानाधिकारी रिजवान और डीएसटी प्रभारी मदनलाल सहित 14 पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम के लिए विशेष इनाम की घोषणा की है। फिलहाल आरोपी को ओबरी थाना पुलिस के सुपुर्द कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।1
- नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली का धरियावद दौरा,BJP को दिया करारा जवाब2