Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीमा पर हड़कंप! कार से 400 बोतल नशीली दवा बरामद—18 साल का युवक गिरफ्तार इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी 22वीं वाहिनी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। मारुति अर्टिगा से 400 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद किया गया। सोनौली निवासी 18 वर्षीय युवक को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ऑपरेशन का नेतृत्व सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने किया। जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर चेकिंग और सख्त करने की तैयारी में हैं। #IndiaNepalBorder #SSB #PoliceAction #DrugTrafficking #maharajganj Maharajganj News
Aapan Maharajganj
सीमा पर हड़कंप! कार से 400 बोतल नशीली दवा बरामद—18 साल का युवक गिरफ्तार इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी 22वीं वाहिनी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। मारुति अर्टिगा से 400 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद किया गया। सोनौली निवासी 18 वर्षीय युवक को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ऑपरेशन का नेतृत्व सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने किया। जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर चेकिंग और सख्त करने की तैयारी में हैं। #IndiaNepalBorder #SSB #PoliceAction #DrugTrafficking #maharajganj Maharajganj News
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज के परिषदीय विद्यालय अब आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शिक्षा व्यवस्था के साथ नई पहचान बना रहे हैं। एडी बेसिक संगीता सिंह और बीएसए रिद्धि पांडेय की मौजूदगी में पनियरा ब्लॉक के पीएम श्री स्कूल नरकटहा में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली और कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें पिछली कक्षाओं के टॉपर्स को सम्मानित किया गया और अभिभावकों से सरकारी स्कूलों में बच्चों का दाखिला कराने की अपील की गई। महराजगंज ने निपुण आकलन में मंडल में पहला और प्रदेश में तीसरा स्थान पाकर शिक्षा की गुणवत्ता में बड़ा सुधार दिखाया है। . || Maharajganj News || Maharajganj || Aapan Maharajganj || Government School . #Maharajganj #GovernmentSchools #SchoolChaloAbhiyan #BasicEducation #UPEducation1
- सिद्धार्थ नगर मे राष्ट्रीय पिछडा वर्ग मोर्चा के नेतृत्व मे जागरूक करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बामसेफ धर्मेंद्र मौर्य द्वारा सम्बोधित करते हुए!1
- अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन! #phrenda #advocate #Maharajganj1
- निचलौल कटरा चौराहे पर हाईवोल्टेज ड्रामा, दो महिलाओं ने बाइक सवार युवक को पीटा निचलौल (महराजगंज)। जनपद महराजगंज के निचलौल कटरा चौराहे पर सोमवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब दो महिलाओं ने अज्ञात कारण से एक बाइक सवार युवक की पिटाई शुरू कर दी। सड़क पर चल रहे इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देख राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। फिलहाल मारपीट की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।1
- ग्राम पंचायत प्रधान के बारे मे मेरा अनुभव है #like #follov #comment4
- निचलौल तहसील पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, बंद मदरसों को खोलने की उठी मांग महराजगंज जनपद के निचलौल तहसील परिसर में आम आदमी पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महराजगंज के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार निचलौल को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिले में बंद पड़े गैर-मान्यता प्राप्त मदरसों को पुनः खोलने की मांग की। उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट लखनऊ बेंच द्वारा पारित 16 जनवरी 2026 के आदेश (रिट-सी संख्या 307/2026, सी/एम मदरसा अहले सुन्नत इमाम अहमद रजा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य) का हवाला देते हुए कहा कि कोर्ट ने बंद मदरसों को 24 घंटे के भीतर खोलने के निर्देश दिए थे। ज्ञापन में भारतीय संविधान के अनुच्छेद 30(1) का उल्लेख करते हुए कहा गया कि अल्पसंख्यकों को अपने शैक्षणिक संस्थान स्थापित एवं संचालित करने का अधिकार प्राप्त है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो मदरसे सरकारी सहायता नहीं ले रहे हैं, उन्हें केवल मान्यता के आधार पर बंद करना न्यायसंगत नहीं है। जिलाउपाध्यक्ष जाहिद अली ने कहा कि मदरसों के बंद होने से गरीब और असहाय अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों की शिक्षा पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है, जिससे समाज में पिछड़ापन बढ़ रहा है और बाल मजदूरी जैसी समस्याएं भी जन्म ले रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द इन मदरसों को खोलने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान राधेश्याम यादव, ईश्वर चंद पटेल, अम्बिका यादव, घनश्याम, विशाल भारती, शाह फैसल, समसुद्दीन अंसारी, मौलाना मोदस्सीर, राजेश, गीता देवी, शादिक अली, मुगले आजम, श्री नेवास, लारी भाई, अमानुल्लाह, ईसहाक, शौकत, बांके भारती, इबरार, परमानंद भारती सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- Post by Shailesh Singh Lodhi1
- महराजगंज पुलिस ने जिलेभर में स्थित बैंक शाखाओं और एटीएम बूथों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। सीसीटीवी, अलार्म सिस्टम, गार्ड तैनाती और प्रवेश-द्वारों की सख्ती से जांच की गई। पुलिस ने बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों को सतर्क रहने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। . || Maharajganj News || Aapan Maharajganj || Maharajganj police || Bank security . #MaharajganjPolice #BankSecurity #ATMChecking #PoliceCampaign #Maharajganj1