logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन! #phrenda #advocate #Maharajganj

2 hrs ago
user_R K SINGH Y
R K SINGH Y
News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन! #phrenda #advocate #Maharajganj

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यक्रम के संबोधन में प्रदेश प्रभारी बामसेफ धर्मेंद्र मौर्य का संबोधन सुन क्षेत्र के युवा किसान दंग रह गए और जनसंख्या के अनुपात में इनका हिस्सा कौन खा रहा लोग सुनकर दंग रह गए यह कार्यक्रम जनपद सिद्धार्थ नगर के विकासखंड जोगिया क्षेत्र अंतर्गत जोगिया मझगवां में आयोजित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ो लोगों ने सुना!
    1
    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यक्रम के संबोधन में प्रदेश प्रभारी बामसेफ धर्मेंद्र मौर्य का संबोधन सुन क्षेत्र के युवा किसान दंग रह गए और जनसंख्या के अनुपात में इनका हिस्सा कौन खा रहा लोग सुनकर दंग रह गए यह कार्यक्रम जनपद सिद्धार्थ नगर के विकासखंड जोगिया क्षेत्र अंतर्गत जोगिया मझगवां में आयोजित राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ो लोगों ने सुना!
    user_Ravindra kumar Kashyap
    Ravindra kumar Kashyap
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • महराजगंज में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई! ठूठीबारी थाने के एसओ नवनीत नागर को SP शक्ति मोहन अवस्थी ने निलंबित कर दिया। आरोप है कि उन्होंने बिना उच्चाधिकारियों को बताए NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए SP ने तुरंत एक्शन लिया। पूरी जांच जारी है। ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें! . #MaharajganjNews #BreakingNews #PoliceAction #UPPolice #SPAction Maharajganj News
    1
    महराजगंज में पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई! ठूठीबारी थाने के एसओ नवनीत नागर को SP शक्ति मोहन अवस्थी ने निलंबित कर दिया। 
आरोप है कि उन्होंने बिना उच्चाधिकारियों को बताए NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए SP ने तुरंत एक्शन लिया। पूरी जांच जारी है।
ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहें!
.
#MaharajganjNews #BreakingNews #PoliceAction #UPPolice #SPAction Maharajganj News
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • धूमधाम से निकली श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा, आज से हरपुर बाजार में गूंजेगा भक्ति का स्वर हरपुर-बुदहट (सहजनवा)। ग्राम पंचायत हरपुर में सर्व समाज के सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व मंगलवार को भव्य और आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया। हरपुर बाजार से प्रारंभ हुई यह विशाल कलश यात्रा बुदहट स्थित बाबा बामेश्वर नाथ मंदिर एवं मां काली स्थान होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। पीले-लाल परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया, वहीं युवक-युवतियों ने ढोल की थाप पर झूमते हुए माहौल को उत्सव में बदल दिया। कलश यात्रा का शुभ संकल्प कथा स्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ लिया गया। यात्रा के दौरान गोविंद शुक्ला, जैनेंद्र शुक्ला, दयाशंकर गुप्ता, रविंदर यादव एवं सुदर्शन शुक्ला ने सिर पर श्रीमद् भागवत महापुराण की पवित्र पुस्तकें धारण कर श्रद्धा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कथा वाचक परम पूज्य हरि मंगल पाराशर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में ग्राम प्रधान मदन मुरारी उर्फ गुड्डू गुप्ता, रानू शुक्ला, अजीत उर्फ मुन्ना शुक्ला, विपिन कुमार, अमित गुप्ता, गब्बू लाल प्रजापति, प्रिंस गुप्ता, सोहीत गुप्ता एवं चिंतामणि शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। सहजनवा ब्लॉक के इस ग्रामीण अंचल में निकली यह यात्रा आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम बन गई। आज से हरपुर बाजार में श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हो रहा है, जो आगामी सात दिनों तक श्रद्धालुओं को भक्ति एवं ज्ञान की अमृतधारा से सराबोर करेगी।
    4
    धूमधाम से निकली श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा, आज से हरपुर बाजार में गूंजेगा भक्ति का स्वर
हरपुर-बुदहट (सहजनवा)।
ग्राम पंचायत हरपुर में सर्व समाज के सहयोग से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ से पूर्व मंगलवार को भव्य और आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की गूंज के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल में सराबोर कर दिया।
हरपुर बाजार से प्रारंभ हुई यह विशाल कलश यात्रा बुदहट स्थित बाबा बामेश्वर नाथ मंदिर एवं मां काली स्थान होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिनमें महिलाओं की विशेष भागीदारी रही। पीले-लाल परिधानों में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भक्ति भाव से यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया, वहीं युवक-युवतियों ने ढोल की थाप पर झूमते हुए माहौल को उत्सव में बदल दिया।
कलश यात्रा का शुभ संकल्प कथा स्थल पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ लिया गया। यात्रा के दौरान गोविंद शुक्ला, जैनेंद्र शुक्ला, दयाशंकर गुप्ता, रविंदर यादव एवं सुदर्शन शुक्ला ने सिर पर श्रीमद् भागवत महापुराण की पवित्र पुस्तकें धारण कर श्रद्धा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
कथा वाचक परम पूज्य हरि मंगल पाराशर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में ग्राम प्रधान मदन मुरारी उर्फ गुड्डू गुप्ता, रानू शुक्ला, अजीत उर्फ मुन्ना शुक्ला, विपिन कुमार, अमित गुप्ता, गब्बू लाल प्रजापति, प्रिंस गुप्ता, सोहीत गुप्ता एवं चिंतामणि शुक्ला सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कलश यात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूबा नजर आया। सहजनवा ब्लॉक के इस ग्रामीण अंचल में निकली यह यात्रा आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम बन गई।
आज से हरपुर बाजार में श्रीमद् भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हो रहा है, जो आगामी सात दिनों तक श्रद्धालुओं को भक्ति एवं ज्ञान की अमृतधारा से सराबोर करेगी।
    user_Durgesh Mishra
    Durgesh Mishra
    रिपोर्टर खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संत कबीर नगर। स्कूल चलो अभियान सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर धनघटा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने का संदेश दिया गया। रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न मार्गों से होकर निकली रैली के दौरान “हर बच्चा स्कूल जाए” और “शिक्षा है अधिकार हमारा” जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सफलता का मूल आधार बताते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराएं और नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि 6 से 14 वर्ष तक का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार महेंद्र प्रसाद ने किया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब हर बच्चा विद्यालय से जुड़ा हो। उन्होंने शिक्षकों से घर-घर संपर्क कर नामांकन बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों एवं अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया। रैली में लगभग 200 प्रतिभागियों के साथ बड़ी संख्या में बच्चों की उपस्थिति रही। अंत में सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
    1
    संत कबीर नगर।
स्कूल चलो अभियान सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर धनघटा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक गणेश चन्द्र चौहान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित कराने का संदेश दिया गया।
रैली में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न मार्गों से होकर निकली रैली के दौरान “हर बच्चा स्कूल जाए” और “शिक्षा है अधिकार हमारा” जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर विधायक ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सफलता का मूल आधार बताते हुए अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन कराएं और नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने कहा कि 6 से 14 वर्ष तक का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन खंड शिक्षा अधिकारी हैंसर बाजार महेंद्र प्रसाद ने किया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब हर बच्चा विद्यालय से जुड़ा हो। उन्होंने शिक्षकों से घर-घर संपर्क कर नामांकन बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान अध्यापकों एवं अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया। रैली में लगभग 200 प्रतिभागियों के साथ बड़ी संख्या में बच्चों की उपस्थिति रही। अंत में सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • संतकबीरनगर स्कूल चलो अभियान-2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर आज मुख्य अतिथि विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान जी द्वारा धनघटा विधानसभा क्षेत्र में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना एवं शिक्षा के महत्व के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना रहा। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिसमें विशेष रूप से बड़ी संख्या में बच्चों की उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिथि विधायक धनघटा ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सफलता का आधार बताते हुए सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने जनपद के विद्यालयों एवं अभिभावको का आह्वान किया कि जनपद में 06 से 14 वर्ष का कोई बच्चा विद्यालय में नामांकन से छूटने न पावे। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन खण्ड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक हैंसर बाजार महेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब प्रत्येक बच्चा विद्यालय से जुड़ा हो। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे घर-घर संपर्क कर बच्चों को विद्यालय लाने का प्रयास करें। रैली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें "हर बच्चा स्कूल जाए", “शिक्षा है अधिकार हमारा" जैसे नारों के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया गया। इस आयोजन में अधिकाधिक संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं आम जनता भी शामिल हुई, जिससे कार्यक्रम सफल एवं प्रभावी रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक रहने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया गया। यह रैली शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई और क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की। इस कार्यक्रम में कुल लगभग 200 प्रतिभागियों (प्रधानाध्यापक / ई0 प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान सभासद) ने सहभागिता की तथा काफी अधिक संख्या में बच्चे भी सम्मिलित हुए। समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक / ई० प्रधानाध्यापक) चन्द्र शेखर भारती, शैलेश कुमार यादव, गनेश प्रसाद चौधरी, श्रृंखला पाण्डेय. नीतू अग्रहरी, चंद्रकला, विनय सिंह, नितिन कुमार, निर्मल स्वरूप, राम आशीष, विजय, संत कुमार मिश्र आदि प्रधाध्यापक एवं बी0आर0सी0 कार्यालय कर्मचारी मो0 जुबैर, रोहित कुमार, दिग्विजय पाण्डेय, विकास गिरी, कृष्ण मुरारी, श्याम जी. स्वप्निल यादव. उमेश चन्द्. राम प्रताप, अजीत कुमार, इश्वर चंद, गजेन्द्र कुमार, देव नारायण आदि उपस्थित रहे।
    4
    संतकबीरनगर 
स्कूल चलो अभियान-2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर आज मुख्य अतिथि विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान जी द्वारा धनघटा विधानसभा क्षेत्र में रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 
इस अवसर पर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना एवं शिक्षा के महत्व के प्रति अभिभावकों को जागरूक करना रहा।
रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिसमें विशेष रूप से बड़ी संख्या में बच्चों की उपस्थिति देखने को मिली। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिथि विधायक धनघटा ने अपने संबोधन में शिक्षा को जीवन की सफलता का आधार बताते हुए सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन अवश्य कराएं और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजें। उन्होंने जनपद के विद्यालयों एवं अभिभावको का आह्वान किया कि जनपद में 06 से 14 वर्ष का कोई बच्चा विद्यालय में नामांकन से छूटने न पावे। 
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन खण्ड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक हैंसर बाजार महेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब प्रत्येक बच्चा विद्यालय से जुड़ा हो। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित किया कि वे घर-घर संपर्क कर बच्चों को विद्यालय लाने का प्रयास करें। रैली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें "हर बच्चा स्कूल जाए", “शिक्षा है अधिकार हमारा" जैसे नारों के माध्यम से जनमानस को जागरूक किया गया। इस आयोजन में अधिकाधिक संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं आम जनता भी शामिल हुई, जिससे कार्यक्रम सफल एवं प्रभावी रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक रहने एवं दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया गया। यह रैली शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई और क्षेत्र में स्कूल चलो अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की।
इस कार्यक्रम में कुल लगभग 200 प्रतिभागियों (प्रधानाध्यापक / ई0 प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान सभासद) ने सहभागिता की तथा काफी अधिक संख्या में बच्चे भी सम्मिलित हुए। समस्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक / ई० प्रधानाध्यापक) चन्द्र शेखर भारती, शैलेश कुमार यादव, गनेश प्रसाद चौधरी,  श्रृंखला पाण्डेय.  नीतू अग्रहरी,  चंद्रकला, विनय सिंह, नितिन कुमार, निर्मल स्वरूप, राम आशीष, विजय, संत कुमार मिश्र आदि प्रधाध्यापक एवं बी0आर0सी0 कार्यालय कर्मचारी मो0 जुबैर, रोहित कुमार, दिग्विजय पाण्डेय, विकास गिरी, कृष्ण मुरारी, श्याम जी. स्वप्निल यादव. उमेश चन्द्. राम प्रताप, अजीत कुमार, इश्वर चंद, गजेन्द्र कुमार, देव नारायण आदि उपस्थित रहे।
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    4 hrs ago
  • Post by Shailesh Singh Lodhi
    1
    Post by Shailesh Singh Lodhi
    user_Shailesh Singh Lodhi
    Shailesh Singh Lodhi
    Agricultural service Siddharth Nagar, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी 22वीं वाहिनी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। मारुति अर्टिगा से 400 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद किया गया। सोनौली निवासी 18 वर्षीय युवक को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ऑपरेशन का नेतृत्व सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने किया। जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर चेकिंग और सख्त करने की तैयारी में हैं। #IndiaNepalBorder #SSB #PoliceAction #DrugTrafficking #maharajganj Maharajganj News
    1
    इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी 22वीं वाहिनी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता हासिल की। 
मारुति अर्टिगा से 400 बोतल प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप बरामद किया गया। सोनौली निवासी 18 वर्षीय युवक को मौके से गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
ऑपरेशन का नेतृत्व सहायक कमांडेंट प्रिया यादव ने किया। जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां सीमा पर चेकिंग और सख्त करने की तैयारी में हैं।
#IndiaNepalBorder #SSB #PoliceAction #DrugTrafficking #maharajganj  Maharajganj News
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारण्ट के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में *थाना महुली पुलिस द्वारा* स्थायी वारण्ट जारी वारण्टी अभियुक्त नाम पता सूर्यप्रताप पाण्डेय उर्फ सूरज पुत्र अश्वनी कुमार पाण्डेय निवासी गौरा थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगरको गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । *गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः-* उ0नि0 दिलीप सिंह, का0 सूर्य नरायण गुप्ता। *
    2
    पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में वांछितों व न्यायालय में हाजिर न होने वाले अभियुक्तों के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारण्ट के तहत फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम में *थाना महुली पुलिस द्वारा* स्थायी वारण्ट जारी वारण्टी अभियुक्त नाम पता सूर्यप्रताप पाण्डेय उर्फ सूरज पुत्र अश्वनी कुमार पाण्डेय निवासी गौरा थाना महुली जनपद सन्तकबीरनगरको गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया । 
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः-* उ0नि0  दिलीप सिंह, का0 सूर्य नरायण गुप्ता।
*
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    4 hrs ago
  • संतकबीरनगर। जनपद में 10 मई को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के तत्वावधान में सामाजिक समरसता महा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्थानीय जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियों को लेकर संगठन स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं। सम्मेलन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं तथा लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना और संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई है और इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन के दौरान सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों के अधिकार, संगठन की नीतियों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि इस सम्मेलन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। सम्मेलन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन भी आयोजन को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।
    1
    संतकबीरनगर।
जनपद में 10 मई को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के तत्वावधान में सामाजिक समरसता महा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम स्थानीय जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित होगा, जिसकी तैयारियों को लेकर संगठन स्तर पर गतिविधियां तेज हो गई हैं।
सम्मेलन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं तथा लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
पार्टी के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना, सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करना और संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई है और इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
आयोजन के दौरान सामाजिक न्याय, पिछड़े वर्गों के अधिकार, संगठन की नीतियों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पार्टी नेताओं का मानना है कि इस सम्मेलन के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर एकजुटता का संदेश दिया जाएगा।
सम्मेलन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल है, वहीं प्रशासन भी आयोजन को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.