Shuru
Apke Nagar Ki App…
अजनास तह. खातेगांव. जिला देवास
A.R.
अजनास तह. खातेगांव. जिला देवास
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Aamir Khan1
- भोपाल के हमीदिया अस्पताल में पार्किंग कर्मचारी शराब पीकर लोगों से अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए1
- ip camera installation project3
- Post by Asif Khan1
- नर्मदापुरम भोपाल बैतूल पुराने नेशनल हाइवे नर्मदापुरम के इटारसी स्थित पथरौटा नहर पर शुक्रवार, शनिवार की दरम्यानी रात एक बड़ा हादसा हो गया।हादसे ने एक कार नहर की रेलिंग को तोड़ते हुये पानी मे गिर गई।इस हादसे में कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वीओ-बीती रात 12 बजे के लगभग केसला से इटारसी की तरफ i-20 कार आ रही थी कार इटारसी के पथरौटा नहर पर हादसे का शिकार हो गई।कार में तीन युवक सवार थे।जिन्होंने शराब का सेवन किया हुआ था।क्योंकि कार में शराब की बोतल भी मिली है।कार जिस तरह से नहर की रेलिंग को तोड़ते हुये नीचे गिरी है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार बहुत तेज होगी।कुछ प्रत्यदर्शियों ने कैमरे पर नही बताते हुये कहा कि जैसे ही कार नहर में गिरी उसी दौरान कार में सवार युवकों को चिल्लाने की आवाज भी सुनाई दी थी।उनके द्वारा कार से बाहर निकालने और बचाने की आवाज दी जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही इटारसी और पथरौटा पुलिस मौके पर पहुँची और कार को निकालने की कवायत शुरू की। वीओ-01घटना की जानकारी मिलते ही एनडीआरएफ नर्मदापुरम की टीम भी मौके पर पहुँच गई।नहर के पानी मे डूबी कार को निकालने के प्रयास टीम द्वारा शुरू किये गये।करीब डेढ़ से दो घंटे में टीम द्वारा कार को नहर के बहते पानी से निकाला गया।तीनों म्रतक युवकों में से एक मृतक युवक ग्राम रैसलपुर का बताया जा रहा है।पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये इटारसी के सरकारी अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है।नहर के पास ढाबो पर लगे सीसीटीवी कैमरों में हादसे से सबंधित फुटेजों की तलाश पुलिस कर रही है।1
- भोपाल जल्दी देखें यह वीडियो। और उनकी मदद करें। वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें लाइक करें कमेंट करें और हमें फॉलो जरूर करें।1
- । 2021 में उद्घाटन किया गया यह स्टेशन हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं प्रदान करता है, जिसमें एक विशाल कॉनकोर्स, वाणिज्यिक परिसर और पर्यावरण के अनुकूल विशेषताएं शामिल हैं, और यह दिल्ली-चेन्नई मार्ग पर स्थित भारत के प्रमुख शहरों को जोड़ता है। मुख्य विशेषताएं और सुविधाएं आधुनिक अवसंरचना: कांच के गुंबद के साथ डिजाइन किए गए इस स्टेशन में हाई-स्पीड एस्केलेटर, लिफ्ट, एसी लाउंज और 700-1100 यात्रियों की क्षमता वाला वातानुकूलित कॉनकोर्स है। वाणिज्यिक केंद्र: स्टेशन परिसर में एक शॉपिंग मॉल, रेस्तरां, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने का क्षेत्र और एक बहु-कार्यात्मक परिसर (एमएफसी) शामिल हैं। सुविधाएं: 24/7 बिजली बैकअप, एक क्लोकरूम, स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम), एक हेल्प डेस्क और बेबी फीडिंग पॉड्स उपलब्ध हैं। पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित: इस इमारत में सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन और ऊर्जा-कुशल प्रकाश व्यवस्था का उपयोग किया गया है। इसमें उन्नत सीसीटीवी निगरानी और अग्नि सुरक्षा प्रणालियाँ भी मौजूद हैं। संपर्क: यह उत्तर और दक्षिण भारत के बीच ट्रेनों के लिए एक महत्वपूर्ण पारगमन बिंदु के रूप में कार्य करता है। पुनर्विकास विवरण संचालक:बंसल समूह द्वारा भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम (आईआरएसडीसी) के सहयोग से पुनर्विकास और रखरखाव किया गया । डिजाइन: जर्मनी के हीडलबर्ग रेलवे स्टेशन के मॉडल पर आधारित। इतिहास: गोंड साम्राज्य की रानी कमलापति के सम्मान में 2021 में इसका नाम हबीबगंज से बदलकर कमलापति कर दिया1
- मेले की व्यवस्था की कमान संभाले पूरी प्रशासनिक टीम मुस्तैद नर्मदापुरम/07,फरवरी,2026/ पचमढ़ी महादेव मेले के दूसरे दिन भी पचमढ़ी में भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी। ऊंची-ऊंची चढ़ाई और दुर्गम मार्ग भी श्रद्धालुओं के उत्साह और अटूट विश्वास को डिगा नहीं पा रहे हैं। भगवान भोलेनाथ के प्रति गहन आस्था रखते हुए श्रद्धालु बड़े एवं भारी त्रिशूल लेकर कठिन और लंबा रास्ता तय कर चौरागढ़ मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के निर्देशानुसार संपूर्ण प्रशासनिक अमला मेले में तैनात रहकर श्रद्धालुओं की सहायता में जुटा है। स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता से लेकर मार्गदर्शन तक सभी व्यवस्थाएं सतत रूप से सुनिश्चित की जा रही हैं। मेले की व्यवस्थाओं का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन एवं पिपरिया एसडीएम श्री आकिप खान ने मुख्य मंदिर स्थल चौडेश्वर महादेव पहुंचकर मार्ग का जायजा लिया। इस दौरान सीईओ श्री जैन ने श्रद्धालुओं से संवाद कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी भी ली। कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा चौरागढ़ मार्ग पर संचालित खाद्य दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की वैधता, गुणवत्ता और साफ-सफाई की जांच की गई। दुकान संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए। इसी प्रकार क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती रिंकू शर्मा द्वारा मेले के विभिन्न पॉइंट्स पर पहुंचकर वाहनों की जांच की गई। अनधिकृत रूप से प्रवेश करने वाले वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही बिना पंजीयन एवं बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को समझाइश देकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव इंतजाम किए गए हैं। नगर पालिका द्वारा फायर ब्रिगेड के माध्यम से मार्गों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे धूल की समस्या से राहत मिले और यात्रियों को सुगम आवागमन मिल सके। लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्गों के खराब शोल्डर को मुरम-बजरी से दुरुस्त किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम निर्धारित स्थानों पर आवश्यक चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक कुल 360 वाहनों को परमिट जारी किए जा चुके हैं। आपदा प्रबंधन के तहत होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ की टीम लगातार तैनात है। प्रवेश द्वार के ऊपर सीढ़ियों से गिरने के कारण घायल हुए पुरुषोत्तम पिता मार्कण्डेय, निवासी टुंडा, जिला यवतमाल (महाराष्ट्र) को टीम द्वारा तत्काल डीपी पॉइंट लाया गया, जहां से एसडीईआरएफ वाहन से अस्पताल भेजा गया। 0001
- सोहागपुर (होशंगाबाद)- बाबई (माखननगर) के वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉक्टर डी.के. रैना द्वारा ठंड के चलते जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के लिए कंबल एवं शाल भेजकर अपने करीबी मकसूद खान के हाथों वितरित कराकर उपकार किया गया। ज्ञात हो कि डॉक्टर रैना द्वारा हमेशा इन जरूरतमंद लोगों की भोजन व्यवस्था मे एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का योगदान किया जाता है। राम रहीम रोटी बैंक समिति ऐंसे सेवाभावी एवं दानदाता डॉक्टर रैना का हृदय से आभार व्यक्त करती है।1