खूंखार शियार के हमले से पति पत्नी व बच्चों समेत पांच घायल बांगरमऊ(उन्नाव) क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में खेत पर धान की बेढ लगाते समय खूंखार जंगली सियार के हमले से वृद्ध पिता व उसके पुत्र, पत्नी तथा दो अवोध बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए l सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस द्वारा घायलों को लाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया l थाना क्षेत्र फतेहपुर चौरासी के ग्राम शिवपुरी निवासी गंगा प्रसाद 70 वर्ष पुत्र माधव प्रसाद आज ग्राम कुरौली के निकट अपने पुत्र उमेश 30 वर्ष व उसकी पत्नी के साथ कुसुमा 28 वर्ष के साथ खेत पर धान की बेढ लगवा रहे थे l जहां उमेश की पुत्री सीमा 6 वर्ष व पुत्र नारेन्द्र 3 वर्ष खेत के बाहर बैठे हुए थे l तभी दोपहर में जंगली इलाके से एक खूंखार सियार निकला और वह बच्चों की ओर बढ़ा तभी लोगों की निगाह पड़ गई l परिजन तुरंत बच्चों की ओर दौड़ पड़े l सियार ने बच्चों पर हमला कर दिया तभी गंगा प्रसाद, उमेश व उसकी पत्नी कुसुमा ने बच्चों को बचाने की कोशिश की जिस पर सियार ने उन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया l सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस द्वारा सभी घायलों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज के लिए भर्ती कराया गया l जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया l
खूंखार शियार के हमले से पति पत्नी व बच्चों समेत पांच घायल बांगरमऊ(उन्नाव) क्षेत्र के ग्राम शिवपुरी में खेत पर धान की बेढ लगाते समय खूंखार जंगली सियार के हमले से वृद्ध पिता व उसके पुत्र, पत्नी तथा दो अवोध बच्चे सहित पांच लोग घायल हो गए l सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस द्वारा घायलों को लाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया l थाना क्षेत्र फतेहपुर चौरासी के ग्राम शिवपुरी निवासी गंगा प्रसाद 70 वर्ष पुत्र माधव प्रसाद आज ग्राम कुरौली के निकट अपने पुत्र उमेश 30 वर्ष व उसकी पत्नी के साथ कुसुमा 28 वर्ष के साथ खेत पर धान की बेढ लगवा रहे थे l जहां उमेश की पुत्री सीमा 6 वर्ष व पुत्र नारेन्द्र 3 वर्ष खेत के बाहर बैठे हुए थे l तभी दोपहर में जंगली इलाके से एक खूंखार सियार निकला और वह बच्चों की ओर बढ़ा तभी लोगों की निगाह पड़ गई l परिजन तुरंत बच्चों की ओर दौड़ पड़े l सियार ने बच्चों पर हमला कर दिया तभी गंगा प्रसाद, उमेश व उसकी पत्नी कुसुमा ने बच्चों को बचाने की कोशिश की जिस पर सियार ने उन लोगों पर हमला कर घायल कर दिया l सूचना पर पहुंची सरकारी एम्बुलेंस द्वारा सभी घायलों को यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर इलाज के लिए भर्ती कराया गया l जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया l
- कन्नौज में मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कन्नौज में मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कन्नौज के फूलमती देवी मंदिर चौराहे पर विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौलाना जर्जीस के कथित विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मौलाना का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष छोटू यादव ने आरोप लगाया कि मौलाना ने सनातन धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की चुप्पी भी सवाल खड़े करती है। धीरज कुशवाहा ने कहा कि यदि मौलाना धार्मिक ग्रंथों का सही अध्ययन करते तो किसी भी धर्म के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास है। श्याम जी मिश्रा ने कहा कि मौलाना द्वारा भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए कथित बयान से हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने सरकार से मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं तेज हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन और सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है।1
- कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एडीजी व डीआईजी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा कन्नौज। आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र यमुना प्रसाद ने जनपद कन्नौज का दौरा कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के मेंहदी घाट पर पैदल गश्त की। इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के लिए मेडिकल सुविधाएं, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। इस अवसर पर अधिकारियों ने आमजन एवं श्रद्धालुओं से भी प्रशासन और पुलिस का सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाया जा सके।1
- ‼️संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की गूंज! ADM ने सुनी शिकायतें, अफसरों को समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश। ‼️ उन्नाव तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई हुई। ADM वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार, SDM सदर राजेश विश्वकर्मा और CO सिटी विनी सिंह ने संयुक्त रूप से शिकायतें सुनीं। राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, बिजली, पानी, आवास और पेंशन से जुड़ी शिकायतों पर अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए गए।1
- Post by Ramakant1
- बड़ी अपडेट हसनगंज शाहपुर तोंदा सोसाइटी में मोहान विधायक बृजेश रावत का औचक निरीक्षण खाद वितरण में अनियमितता पर सख्त कार्रवाई के निर्देश निरीक्षण के दौरान किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद दिए जाने सहित कई खामियां सामने आईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक ने तत्काल एसडीएम हसनगंज शालिनी सिंह तोमर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से टीम गठित कर क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों (सोसाइटियों) की जांच कराने के निर्देश दिए गए। विधायक ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी कहानियों की चौपाल महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सजी 'कहानियों की चौपाल', 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों को छात्रों ने किया जीवंत कन्नौज। महान कथाकार एवं साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर श्री आदर्श इंटर कॉलेज, ठठिया में शनिवार को विशेष 'कहानियों की चौपाल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की कालजयी कहानियों 'ईदगाह' और 'मंत्र' के पात्रों का सजीव मंचन एवं वाचन कर उनकी रचनाओं को जीवंत कर दिया। साथ ही आकर्षक पोस्टरों के माध्यम से कहानियों के सामाजिक संदेशों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधकीय संरक्षक देवकंठ द्विवेदी, प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मुंशी प्रेमचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित कर 'कहानियों की चौपाल' आयोजित की गई। जूनियर सेक्शन (कक्षा 6 से 8) में प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी 'ईदगाह' पर आधारित चौपाल आयोजित हुई। विद्यार्थियों ने मेले के दृश्य तथा हमीद और उसकी दादी अमीना के जीवन को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर तैयार किए। वहीं हमीद, मोहसिन, महमूद, नूरे और समी जैसे पात्रों का रूप धारण कर कहानी के प्रेरक अंशों का प्रभावी वाचन किया। चौपाल प्रमुख श्रीमती प्रवीन परिहार ने कुशल संचालन करते हुए कहानी के मानवीय मूल्यों और संवेदनाओं को विद्यार्थियों के सामने सहज रूप में प्रस्तुत किया। सीनियर सेक्शन (कक्षा 9 से 12) में विद्यार्थियों ने प्रेमचंद की चर्चित कहानी 'मंत्र' पर आधारित चौपाल में भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने कहानी के पात्रों और उसके संदेशों को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए तथा प्रभावशाली वाचन से उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रधानाचार्य प्यारेलाल विद्यापति ने बताया कि विद्यार्थियों की अधिक संख्या तथा अन्य व्यवस्थागत कारणों से इस बार सभी समूहों ने अपने-अपने चौपाल स्थल पर ही महान साहित्यकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कहानियां आज भी समाज को नैतिकता, संवेदना और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा देती हैं तथा बच्चों की प्रस्तुतियां केवल मनोरंजन नहीं बल्कि जीवनोपयोगी शिक्षा का माध्यम हैं। कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षक देवकंठ द्विवेदी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के इस अभिनव प्रयास की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्र ने दूरभाष संदेश के माध्यम से जानकारी दी कि आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट पोस्टर बनाने तथा प्रभावशाली वाचन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।1
- Pile Cover Block 75mm Hai To Dia 150mm Kyu Hota Hai? | Pile Reinforcement Full1