Shuru
Apke Nagar Ki App…
गवर्नमेंट बॉयज सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया एनुअल डे
INDIA FIRST NEWS
गवर्नमेंट बॉयज सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया एनुअल डे
More news from दिल्ली and nearby areas
- दिल्ली के गोपालपुर इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक बिजली के पोल पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और युवक को समझा-बुझाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।1
- बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी टीएमसी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल मुख्य चुनाव आयुक्त कार्यालय पहुंचा और मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की और फिर प्रक्रिया को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई वही बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर एक तरफा काम करने के गंभीर आरोप लगाए और कहा जिस तरह से 58 लाख लोगों के नाम काटे गए हैं जो सरासर गलत हैं जिसमें बहुत से लोग जिंदा हैं उन्हें मृत्यु दिखाया गया है और इलेक्शन कमिशन एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहा है हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे और वही आवेश में आकर उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त पर अभय टिप्पणी करते हुए भाजपा का दलाल तक कह डाला1
- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर पर महत्वपूर्ण संकेत दिए हैं। इस हाई-स्पीड रूट से दिल्ली से वाराणसी की दूरी केवल साढ़े तीन घंटे में तय की जा सकेगी, जबकि वर्तमान में वंदे भारत जैसी ट्रेनों को 8 घंटे से अधिक लगते हैं। DPR तैयार की जा रही है और वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर भी प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रमुख स्टेशनों में मथुरा, आगरा, लखनऊ, अयोध्या और प्रयागराज शामिल हैं। यह प्रोजेक्ट प्रयागराज को आधुनिक ट्रांसपोर्ट हब बनाएगा, निवेश और व्यवसाय के अवसर बढ़ाएगा और स्थानीय किसानों को रोजगार तथा उचित मुआवजा सुनिश्चित करेगा।1
- Post by Lalit Kumar Yadav1
- Post by Praveen Kumar1
- गवर्नमेंट बॉयज सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया एनुअल डे1
- *हिन्दू सम्मेलन* *जयदेव पार्क*( कर्मपुरा नगर) *जिला मोती नगर* प्रेस विज्ञप्ति 1फरवरी 2026 दिनांक 1/2/2026 को कर्मपुरा नगर के जयदेव पार्क बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें बस्ती के लोगों ने बढ़-चढ़कर कर अपनी भूमिका निभाई। विशेषकर मातृ शक्ति व बच्चों का योगदान सराहनीय रहा। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वंदना के पश्चात विभिन्न सामाजिक विषयों पर *श्रीमती कुसुम जी* ने "महिला शक्ति का समाज परिवर्तन में भूमिका" विषय पर, *पूज्य संत अमन गिरि जी* ने "हिंदू जीवन पद्धति" विषय पर, *श्रीमान रवि खड़किया जी* ने "परिवार प्रबोधन" विषय पर, *श्रीमती अंजू खंडेलवाल जी* ने "पर्यावरण विषय पर और कार्यक्रम के मुख्य वक्ता *श्रीमान संपत जी* ने "संघ की 100 वर्ष की यात्रा" पर अपने विचार रखे। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, जिनमें बच्चों का कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। विभिन्न मंदिरों से आए भजन मंडली द्वारा सुंदर काण्ड का पाठ किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष *श्रीमान रवि टेकचंद गुप्ता जी* अपने विचार रखते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके उपरांत प्रसाद की उत्तम व्यवस्था थी।1
- बाहरी ज़िले के मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्त टीम ने अवैध रूप से जुआ खेलते हुए दो व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे, लेकिन गश्ती टीम ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत काबू कर लिया। आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके कब्ज़े से नकद राशि और जुए से संबंधित सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1