Shuru
Apke Nagar Ki App…
qwertyuiopasdfghjklasdfghjklzxcvbnmqwertyuiopasdfghjkl abcdefghijklmnppqrstuvwxyz12345678901234567890asdfghjk
Afsana khatun
qwertyuiopasdfghjklasdfghjklzxcvbnmqwertyuiopasdfghjkl abcdefghijklmnppqrstuvwxyz12345678901234567890asdfghjk
More news from बिहार and nearby areas
- घोसवरी प्रखंड में जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज कुमार के नेतृत्व में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हो गई है। किसानों की वर्षों पुरानी जलजमाव समस्या से राहत दिलाने के लिए सड़क परियोजना पर काम चल रहा है, जिससे करीब 100 बीघा कृषि भूमि सुरक्षित होगी और किसानों को अपनी फसल बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। इसके साथ ही मनोज कुमार सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भी लगातार सक्रिय रहते हैं—चाहे मेला हो, यज्ञ हो या श्रद्धांजलि कार्यक्रम, हर जगह उनकी सहभागिता देखने को मिलती है। युवाओं के लिए रोजगार सृजन को लेकर भी वे गंभीर प्रयास कर रहे हैं और औद्योगिक परियोजनाओं के जरिए 500 से 2000 युवाओं को स्थानीय रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है।1
- abcdefghijklmnppqrstuvwxyz12345678901234567890asdfghjk1
- Post by JMBNEWS1
- फतुहा (पटना): फतुहा थाना क्षेत्र के नैन कॉपरेटिव कॉलोनी में सोमवार को अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। करीब डेढ़ बजे, जब मोहल्ले में चहल-पहल थी, 6 नकाबपोश बदमाश हथियारों से लैस होकर अशोक सिंह के घर में दाखिल हुए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। अपराधियों का दुस्साहस इतना था कि घर में घुसते ही उन्होंने सबसे पहले अशोक सिंह को निशाने पर लिया। उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें नीचे के एक कमरे में बंद कर दिया। लुटेरे इसके बाद घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचे, जहां अशोक सिंह की पत्नी उषा देवी मौजूद थीं। बदमाशों ने उषा देवी को पिस्टल दिखाकर डराया-धमकाया और उनके साथ भी हाथापाई की। विरोध करने की स्थिति न देख बदमाशों ने अलमारी के लॉकर को तोड़ डाला। परिजनों के मुताबिक, अपराधी करीब 6 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 20 हजार रुपये नकद लेकर आसानी से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग एकत्र हुए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और फतुहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित अशोक सिंह ने बताया कि सभी बदमाश नकाब पहने हुए थे और उनके पास अत्याधुनिक हथियार थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से कॉलोनी के लोग डरे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर भीड़भाड़ वाले इलाके में घर सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक कहाँ जाए? फतुहा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के घरों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों के हुलिए और भागने की दिशा के आधार पर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, इस घटना ने फतुहा की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- Post by दुर्गा कुमार1
- बिहार समस्तीपुर पांच राज्यों में से तीन राज्यों में भाजपा के प्रचंड जीत पर देश सहित बिहार के समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर विधान सभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए टीएमसी पर फोड़ा टिकरा, कहा गुंडा राज्य समाप्त राम राज्य प्रवेश।1
- वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार शाम करीब 4 बजे गुप्त सूचना के आधार पर कृष्ण वाड़ा हाई स्कूल के पीछे छापेमारी की गई, जहां एक टैंक में भारी मात्रा में बियर छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मौके से कुल 168.5 लीटर बियर बरामद किया, जिसमें 116.5 लीटर किंगफिशर और 52 लीटर थंडरबोल्ट शामिल है। #Patepur #VaishaliNews #BiharPolice #LiquorBan #BeerSeized #BreakingNews #BiharNews #IllegalLiquor #PoliceAction #KingfisherBeer #ThunderboltBeer #CrimeNews #BiharLiquorBan #LocalNews #HindiNews1
- भागलपुर में गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु अचानक टूट गया है। 133 नंबर पिलर गंगा में समा गया और करीब 33 मीटर पुल का हिस्सा ध्वस्त हो गया। 👉 राहत की बात ये रही कि समय रहते ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लेकिन सवाल बड़ा है— क्या मरम्मत में लापरवाही हुई? 👉 फिलहाल पुल पूरी तरह बंद है और जांच जारी है। और अपडेट के लिए फॉलो करें!1