logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आवेदक करणसिंह के सर्वे नंबर 812 की जमीन के नामांतरण के रिकॉर्ड का परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करे- डॉ. मीना कलेक्टर डॉ. मीना ने की जनसुनवाई 58 आवेदकों की सुनी समस्याएं, समाधान के लिए दिए निर्देश आगर मालवा, 25 अगस्त/ कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने आवेदक करणसिंह के आवेदन पर जनसुनवाई में उसकी सर्वे नंबर 812 की कृषि भूमि पर अन्य किसानों के नामांतरण एवं कब्जे के संबंध में पुराने अभिलेखों का परीक्षण कर, सात दिवस में विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश तहसीलदार सुसनेर को दूरभाष पर चर्चा कर दिए हैं। जनसुनवाई में कलेक्टर ने एक-एक आवेदक से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस.सोलंकी, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेम नारायण परमार, श्री कमल मंडलोई एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में एक शिक्षिका के आवेदन पर कलेक्टर ने उनके प्रकरण का निराकरण कर उन्हें नियमानुसार वेतन भुगतान करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए हैं। जनसुनवाई में नलखेड़ा के दिलीप ने ऋण दिलवाने, बड़ोद के प्रभुलाल ने धमकी देने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने, आगर के गोकुल ने जमीन पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने, बटावदा के नासिर खान ने अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने, सुसनेर के अजय सोलंकी ने लंबित भुगतान दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को दिए हैं। जनसुनवाई में तनोडिया के ग्रामवासियों ने गार्डन के ऊपर के विद्युत तार हटाने के संबंध में, ग्राम सोनचिड़ी के कृष्णा सिंह चौहान ने पेंशन की राशि दिलाने, आगर के लखन माली ने अतिक्रमण हटाने, कानड़ के निवासियों ने अतिक्रमण हटाने, आगर के बालमुकुंद यादव ने फसल खराब, आगर के नागेश्वर चौधरी ने नाली निर्माण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।जनसुनवाई मे कुल 58 आवेदन प्राप्तल हुए जिन पर कलेक्टर डॉ. मीना ने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

18 hrs ago
user_Suresh Chouhan
Suresh Chouhan
आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago
c3e683a8-e57c-4b5e-98a7-facb58f99d28

आवेदक करणसिंह के सर्वे नंबर 812 की जमीन के नामांतरण के रिकॉर्ड का परीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करे- डॉ. मीना कलेक्टर डॉ. मीना ने की जनसुनवाई 58 आवेदकों की सुनी समस्याएं, समाधान के लिए दिए निर्देश आगर मालवा, 25 अगस्त/ कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना ने आवेदक करणसिंह के आवेदन पर जनसुनवाई में उसकी सर्वे नंबर 812 की कृषि भूमि पर अन्य किसानों के नामांतरण एवं कब्जे के संबंध में पुराने अभिलेखों का परीक्षण कर, सात दिवस में विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश तहसीलदार सुसनेर को दूरभाष पर चर्चा कर दिए हैं। जनसुनवाई में कलेक्टर ने एक-एक आवेदक से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री बी.एस.सोलंकी, एडीएम डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, एसडीएम श्री मिलिंद ढोके, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रेम नारायण परमार, श्री कमल मंडलोई एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में एक शिक्षिका के आवेदन पर कलेक्टर ने उनके प्रकरण का निराकरण कर उन्हें नियमानुसार वेतन भुगतान करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए हैं। जनसुनवाई में नलखेड़ा के दिलीप ने ऋण दिलवाने, बड़ोद के प्रभुलाल ने धमकी देने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने, आगर के गोकुल ने जमीन पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने, बटावदा के नासिर खान ने अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने, सुसनेर के अजय सोलंकी ने लंबित भुगतान दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया, जिस पर कार्यवाही के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को दिए हैं। जनसुनवाई में तनोडिया के ग्रामवासियों ने गार्डन के ऊपर के विद्युत तार हटाने के संबंध में, ग्राम सोनचिड़ी के कृष्णा सिंह चौहान ने पेंशन की राशि दिलाने, आगर के लखन माली ने अतिक्रमण हटाने, कानड़ के निवासियों ने अतिक्रमण हटाने, आगर के बालमुकुंद यादव ने फसल खराब, आगर के नागेश्वर चौधरी ने नाली निर्माण के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।जनसुनवाई मे कुल 58 आवेदन प्राप्तल हुए जिन पर कलेक्टर डॉ. मीना ने संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • परसूलियां कलां में बिजली कम्पनी के खिलाफ किसानों का आक्रोश, घेराव करने किसान संघ ने बैठक में बनाई रणनीति ग्राम परसूलियां कलां में बिजली विभाग की मनमानी और लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी को लेकर मंगलवार शाम 5 बजे भारतीय किसान संघ की बैठक जिलाध्यक्ष रामनारायण तेजरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्रामीण किसानों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वैध कनेक्शन होने के बावजूद पक्षपातपूर्ण तरीके से फर्जी पंचनामा तैयार किए जा रहे हैं। नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले किसानों को भी हर महीने भारी-भरकम राशि के बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण वर्ग भारी आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। किसानों ने त्वरित निराकरण और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समस्याओं का समाधान न होने पर आगामी दिनों में बिजली कंपनी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी देते हुए एक ठोस रणनीति बेठक में तैयार की गई है।
    1
    परसूलियां कलां में बिजली कम्पनी के खिलाफ किसानों का आक्रोश, घेराव करने किसान संघ ने बैठक में बनाई रणनीति
ग्राम परसूलियां कलां में बिजली विभाग की मनमानी और लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ किसानों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी 
को लेकर मंगलवार शाम 5 बजे भारतीय किसान संघ की बैठक जिलाध्यक्ष रामनारायण तेजरा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में ग्रामीण किसानों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वैध कनेक्शन होने के बावजूद पक्षपातपूर्ण तरीके से फर्जी पंचनामा तैयार किए जा रहे हैं। नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने वाले किसानों को भी हर महीने भारी-भरकम राशि के बिल थमाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण वर्ग भारी आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी से जूझ रहा है।
किसानों ने त्वरित निराकरण और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समस्याओं का समाधान न होने पर आगामी दिनों में बिजली कंपनी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी देते हुए एक ठोस रणनीति बेठक में तैयार की गई है।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • डग में झमाझम बारिश, नालियां लबालब, सड़कों पर बहा पानी गोवंश पानी में भीकता रहा, डग झालावाड रिपोर्टर अब्दुल अलीम डग। मंगलवार को प्रातः से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब 11 बजे के बाद अचानक घनघोर घटाएं छा गईं और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश के चलते शहर की नालियां पानी से लबालब भर गईं और कई स्थानों पर पानी सड़कों पर बह निकला। बारिश के दौरान दशहरा मैदान में बेसहारा गोवंश के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने से कई गोवंश बारिश में ही भीगते नजर आए। पानी में भीगने से गोवंश ठंड से कांपते हुए दिखाई दिए। लोगों ने बेसहारा गोवंश के लिए बारिश से बचाव की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। व्यवसायी फारुख खान ने बताया कि बारिश होने से किसानों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि राखी के त्योहार को लेकर भी बाजार में अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है।
    2
    डग में झमाझम बारिश, नालियां लबालब, सड़कों पर बहा पानी गोवंश पानी में भीकता रहा,
डग झालावाड रिपोर्टर अब्दुल अलीम 
डग। मंगलवार को प्रातः से ही आसमान में बादल छाए रहे। करीब 11 बजे के बाद अचानक घनघोर घटाएं छा गईं और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज बारिश के चलते शहर की नालियां पानी से लबालब भर गईं और कई स्थानों पर पानी सड़कों पर बह निकला।
बारिश के दौरान दशहरा मैदान में बेसहारा गोवंश के लिए कोई सुरक्षित व्यवस्था नहीं होने से कई गोवंश बारिश में ही भीगते नजर आए। पानी में भीगने से गोवंश ठंड से कांपते हुए दिखाई दिए। लोगों ने बेसहारा गोवंश के लिए बारिश से बचाव की उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की।
वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। व्यवसायी फारुख खान ने बताया कि बारिश होने से किसानों में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि राखी के त्योहार को लेकर भी बाजार में अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है।
    user_Abdul Alim
    Abdul Alim
    Librarian डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर जिला जेल में बंदियों से बहनों की विशेष मुलाकात जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को अपनी बहनों से मिलने और रक्षासूत्र बंधवाने के लिए विशेष मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बहनों के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी विशेष मुलाकात की अनुमति होगी। इसके लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। उक्त जानकारी जेल अधीक्षक द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे दी गई
    1
    रक्षाबंधन पर जिला जेल में बंदियों से बहनों की विशेष मुलाकात
जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को रक्षाबंधन के अवसर पर 28 अगस्त को अपनी बहनों से मिलने और रक्षासूत्र बंधवाने के लिए विशेष मुलाकात की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
बहनों के साथ 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को भी विशेष मुलाकात की अनुमति होगी। इसके लिए पहचान पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा। उक्त जानकारी जेल अधीक्षक द्वारा मंगलवार शाम 6 बजे दी गई
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर बहनों को जेल में विशेष मुलाकात की सुविधा राज्य शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को उनकी बहनों से मुलाकात एवं रक्षासूत्र बांधने के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 28 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी। जेल अधीक्षक दुष्यंत कुमार पगारे ने बताया कि केवल इच्छुक बहनों एवं उनके साथ आने वाले पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। बहनों को राखी के लिए चना-चिरोंजी, मिश्री, फूटा हुआ नारियल तथा कंकू-चावल जेल के अंदर ले जाने की छूट रहेगी। उन्होंने बताया कि बहनों को जेल परिसर के अंदर 15 मिनट तक प्रवेश दिया जाएगा, ताकि वे अपने भाइयों को राखी बांध सकें।
    1
    रक्षाबंधन पर बहनों को जेल में विशेष मुलाकात की सुविधा
राज्य शासन के निर्देशानुसार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल शाजापुर में परिरुद्ध बंदियों को उनकी बहनों से मुलाकात एवं रक्षासूत्र बांधने के लिए विशेष सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा 28 अगस्त 2026 को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
जेल अधीक्षक दुष्यंत कुमार पगारे ने बताया कि केवल इच्छुक बहनों एवं उनके साथ आने वाले पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को पहचान पत्र प्रस्तुत करने पर विशेष मुलाकात की अनुमति दी जाएगी। बहनों को राखी के लिए चना-चिरोंजी, मिश्री, फूटा हुआ नारियल तथा कंकू-चावल जेल के अंदर ले जाने की छूट रहेगी।
उन्होंने बताया कि बहनों को जेल परिसर के अंदर 15 मिनट तक प्रवेश दिया जाएगा, ताकि वे अपने भाइयों को राखी बांध सकें।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • राजगढ़ एम पी ग्राम पीपल्या कुलमी में विशाल रक्तदान शिविर व निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन रखा गया। विधायक प्रतिनिधि व भाजपा के जिला मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पाटीदार धर्मशाला में हनुमान पाटीदार व मित्र मंडल द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर रखा गया साथ ही रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। भारी बारिश के बाउजूद आसपास क्षेत्र से आए आंखों के मरीजो की जांच कर के निशुल्क दवाइ यां,चश्मा व मुफ्त ऑपरेशन के लिए मरीजो को श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा जांच कर के ऑपरेशन हेतू आनंदपुर अस्पताल में भेजा गया हनुमान पाटीदार ने अपने जीवन का 21वां रक्तदान किया। भारी बारिश के बाउजूद शिविर में 22 यूनिट रक्तदान हुआ आयोजन में हनुमान पाटीदार का स्वागत पूज्य गुरुदेव सत्यनारायण जी शास्त्री व मित्र मंडल द्वारा किया गया। आस पास क्षेत्र व ग्रामवासियों ने पहुंचकर हनुमान पाटीदार को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
    1
    राजगढ़ एम पी
ग्राम पीपल्या कुलमी में विशाल रक्तदान शिविर व निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन रखा गया।  विधायक प्रतिनिधि व भाजपा के जिला मंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पाटीदार धर्मशाला में हनुमान पाटीदार व मित्र मंडल द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर रखा गया साथ ही रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया।
भारी बारिश के बाउजूद आसपास क्षेत्र से आए आंखों के मरीजो  की जांच कर के निशुल्क दवाइ यां,चश्मा व मुफ्त ऑपरेशन के लिए मरीजो को श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा जांच कर के ऑपरेशन हेतू आनंदपुर अस्पताल में भेजा गया  
हनुमान पाटीदार ने अपने जीवन का 21वां रक्तदान किया।
भारी बारिश के बाउजूद शिविर में 22 यूनिट रक्तदान हुआ  आयोजन में हनुमान पाटीदार का स्वागत पूज्य गुरुदेव सत्यनारायण जी शास्त्री व मित्र मंडल द्वारा किया गया।
आस पास क्षेत्र व ग्रामवासियों ने पहुंचकर हनुमान पाटीदार को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आलोट के पास गांव दूधिया में श्याम लाल जी पाटीदार सुपर शंकर काटर गोला लहसुन खरीदने के लिए संपर्क करें 9977753071
    1
    आलोट के पास गांव दूधिया में श्याम लाल जी पाटीदार सुपर शंकर काटर गोला लहसुन खरीदने के लिए संपर्क करें 9977753071
    user_Arjun rathore2994
    Arjun rathore2994
    Alliance church आलोट, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *नगर में हर चौराह पर पसर रहा अतिक्रमण जिम्मेदार अधिकारी मौन* जबतक कोई बड़ी जन हानि नहीं होती तब तक नहीं जागता प्रशासन जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर लोगो के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है लोगों के द्वारा अपने अपने मकान दुकान के सामने कई समान रखे हुआ है जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है आये दिन गौ वंश से टकराने रोड जाम होने जैसे स्थिति कई बार बनती रहती है जबकि यह मार्ग से कई जनप्रतिनिधि नेता नगर प्रशासन जिम्मेदार अधिकारी गुजरते रहते हैं परंतु आला अधिकारी अभी मौन रहते है जबतक कोई बड़ी जन हानि या दुर्घटना ना हो प्रशासन अधिकारी नहीं जागते हैं जब की मेन अतिक्रमण मण्डी गेट चौराहा से डाक बंगला चौराहा, मोडी चौराहा ,पांच पुलिया चौराहा , हाथी दरवाजा चौराहा रहता है शाम के समय तो चौराहा पर बिल्कुल रोड पर ही फल, सब्जी ,पानी पूरी , जैसे का कब्जा रहता है परन्तु कोई भी इनको हटाया नहीं है आखिर कार कब तक ऐसे ही सोता रहेगा प्रशासन डाक बंगला चौराहा पर तो कई बार बड़ी दुर्घटना हो चुकी है *इनका कहना* में एक टीम बनाकर भेजता हु और राजस्व विभाग को भी लिखित सूचिना कर बहुत जल्द अतिक्रमण को हटवाने की कोशिश करवाता हूं सीएमओ हरिओम शर्मा मुख्य नगर परिषद अधिकारी सुसनेर नगर से में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से
    1
    *नगर में हर चौराह पर पसर रहा अतिक्रमण जिम्मेदार अधिकारी मौन*

जबतक कोई बड़ी जन हानि नहीं होती तब तक नहीं जागता प्रशासन जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान 


सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर लोगो के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा है लोगों के द्वारा अपने अपने मकान दुकान के सामने कई समान रखे हुआ है जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है आये दिन गौ वंश से टकराने रोड जाम होने जैसे स्थिति कई बार बनती रहती है जबकि यह मार्ग से कई जनप्रतिनिधि नेता नगर प्रशासन जिम्मेदार अधिकारी गुजरते रहते हैं परंतु आला अधिकारी अभी मौन रहते है जबतक कोई बड़ी जन हानि या दुर्घटना ना हो प्रशासन अधिकारी नहीं जागते हैं जब की मेन अतिक्रमण मण्डी गेट चौराहा से डाक बंगला चौराहा, मोडी चौराहा ,पांच पुलिया चौराहा , हाथी दरवाजा चौराहा रहता है शाम के समय तो चौराहा पर बिल्कुल रोड पर ही फल, सब्जी ,पानी पूरी , जैसे का कब्जा रहता है परन्तु कोई भी इनको हटाया नहीं है आखिर कार कब तक ऐसे ही सोता रहेगा प्रशासन डाक बंगला चौराहा पर तो कई बार बड़ी दुर्घटना हो चुकी है 


*इनका कहना*


में एक टीम बनाकर भेजता हु और राजस्व विभाग को भी लिखित सूचिना कर बहुत जल्द अतिक्रमण को हटवाने की कोशिश करवाता हूं 

सीएमओ हरिओम शर्मा मुख्य नगर परिषद अधिकारी 
सुसनेर नगर से 

में पत्रकार मनोज कुमार माली सुसनेर नगर से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मंडी गेट पर छात्र-छात्राओं ने जड़ा ताला सांदीपनि विद्यालय के छात्र छात्राएं जाम से परेशान शाजापुर में लगातार जाम से परेशान छात्र-छात्राओं ने मंडी गेट के ऊपर जड़ा ताला
    1
    मंडी गेट पर छात्र-छात्राओं ने जड़ा ताला सांदीपनि विद्यालय के छात्र छात्राएं जाम से परेशान
शाजापुर में लगातार जाम से परेशान छात्र-छात्राओं ने मंडी गेट के ऊपर जड़ा ताला
    user_Rajguru News
    Rajguru News
    Social Media Manager शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • दतिया'दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप। दतिया:दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप। दतिया में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चल रही जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों ने बताया महिला खतरे से बाहर है
    1
    दतिया'दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप।
दतिया:दतिया में एसपी कार्यालय की जनसुनवाई में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मचा हड़कंप।
दतिया में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चल रही जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कथित तौर पर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने तत्काल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों ने बताया महिला खतरे से बाहर है
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.