जबसे सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया है, 3 महीनों से बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां आपराधिक घटनाएं न हो रही हों: *दिनांक-* 2 अप्रैल 2026 *स्थान*- पटना *नालंदा में महिला के साथ हुए अभद्रता मामले में जन सुराज के प्रदेश स्तरीय नेता पीड़िता के घर पहुंचे, किशोर कुमार मुन्ना बोले,- NDA के नेता बिहार का अगला CM बनाने में व्यस्त, कानून-व्यवस्था संभालने की फुर्सत नहीं* *नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी किशोर कुमार मुन्ना ने घेरा, बोले- वे भी मामले में चुप्पी साधे हैं, क्यों नहीं वे घटनास्थल पर प्रतिरोध जाहिर करते? आखिर प्रतिपक्ष की आवाज कब बनिएगा?* *नीतीश कुमार जी की अगर बेटी होती, तो शायद उन्हें भी दर्द समझ में आता, अपराधी खुले घूम रहे हैं, ये है प्रशासनिक विफलता: किशोर कुमार मुन्ना* *पटना:* नालंदा जिले में हाल ही में हुए दो घटनाओं के मामले में जन सुराज के वरिष्ठ नेता पटना से गुरुवार को नालंदा पहुंचे। सबसे पहले नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ बदमाशों ने एक विवाहिता के साथ सार्वजनिक रूप से दुष्कर्म का प्रयास किया था, मामले में पार्टी के नेता पीड़िता के परिजनों से मिले और घटना की जानकारी ली। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक किशोर कुमार (मुन्ना) ने कहा कि जो घटना घटी है वो वहशी-दरिंदगी भरी है। बेटियों की इज्जत लूटी गई, ये शर्मसार करने वाली दर्दनाक घटना है। उससे भी ज्यादा भयावह ये है कि प्रशासन सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। पीड़िता के साथ गलत करने वाले अपराधी आज छूटे घूम रहे हैं, उनकी अबतक गिरफ्तारी नहीं हुई है। प्रशासन सिर्फ आईवॉश कर रही है। राज्य से इस तरह की घटना लगातार घट रही है। ये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जिला है, ज्ञान की धरती है। इस तरह की घटनाओं से बिहार की छवि देश में खराब हो रही है। नीतीश कुमार को समझना चाहिए, शायद उन्हें बेटियों के महत्तव की जानकारी नहीं। जिस तरह बेटियों के साथ अत्याचार-दुष्कर्म हो रहा है। यहां दुष्कर्म करने की कोशिश की गई, नीतीश कुमार जी की अगर बेटी होती, तो शायद उन्हें भी दर्द समझ में आता। उनका एक बेटा है, जिसे वे राज सिंहासन पर बैठाना चाह रहे हैं। उन्हें बेटियों की चिंता नहीं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को घेरते हुए कहा कि सबसे दुर्भाग्य है कि जो नेता प्रतिपक्ष हैं वे भी मामले में चुप्पी साधे हैं। अब क्यों नहीं वे इस तरह की घटनास्थल पर जाकर प्रतिरोध जाहिर करते? बिहार की मां-बहू, बहन उनसे ये सवाल करतीं हैं कि आप कब प्रतिपक्ष की आवाज बनिएगा? कब आप उन पीड़िता, जिसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है, मणिपुर जैसी घटना दोहराई जा रही है, उसकी आवाज बनिएगा? सड़क पर उतरकर पीड़ितों की आवाज बुलंद कीजिएगा? *जबसे सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया है, 3 महीनों से बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां आपराधिक घटनाएं न हो रही हों: किशोर कुमार* किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि सबसे बड़ी बात है, बिहार में जो सत्ता परिवर्तन हुआ, उसमें सबसे ज्यादा वोट उन्हें महिलाओं ने ही दिया। भले ही महिलाओं ने 10 हजार रुपए लेकर वोट दिया हो, लेकिन उनको ही जिताया। इधर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को भी मामले में घेरते हुए किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि जबसे सम्राट चौधरी को गृहमंत्री बनाया है, बीते 3 महीनों से बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं बचा जहां आपराधिक घटनाएं न हो रही हों। प्रत्येक दिन बिहार की महिलाओं-अबलाओं की इज्जत लूटी जा रही है। बिहार की बेटी-बहनें असुरक्षित हैं। भारतीय जनता पार्टी और एनडीए को कौन मुख्यमंत्री बनेगा इससे फुर्सत नहीं मिल रही है कि वे राज्य की कानून व्यवस्था को संभाल सकें। मां शीतला मंदिर में मची भगदड़ घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम: किशोर कुमार पार्टी प्रदेश कार्यालय से नालंदा पहुंचे जन सुराज के वरिष्ठ नेताओं ने जिले के मां शीतला मंदिर में भी गए। वहीं बीते दिनों हादसे में जान गंवाने वाले लोगों व उनके परिजनों के प्रति गहरी सांत्वना भी व्यक्त की। इस दौरान किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि हाल में घटी दुखद घटना प्रशासनिक विफलता का परिणाम है। ये मंदिर पौराणिक व भव्य है, सभी लोगों को मालूम है कि चैत के अंतिम मंगलवार को यहां काफी भीड़ लगती है। तो प्रशासन को यहां पुख्ता इंतेजाम करने चाहिए। भीड़ इतनी भी नहीं थी कि श्रद्धालुओं की मौत हो, ये प्रशासन की विफलता को दर्शाता है। बता दें कि मौके पर बिहार मीडिया प्रभारी ओबैदुर हमान, पद्मा ओझा, इंदु सिन्हा, सोनाली आनंद, अनूप मैथिल, आदित्य कुमार, उपेंद्र कुमार विभूति, आनंद सिन्हा, सुबोध कुमार, उपेंद्र यादव, दिनेश कुमार, पूनम सिन्हा, सतेंद्र पासवान, आलोक कुमार, शिव शंकर सिंह, एम रहमान सहित अन्य मौजूद थे।

- शुक्रवार को, पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले खेदलपुरा गांव में एक हृदयविदारक घटना घटी। बिजली के शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और वहां खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। यह आग किसान प्रभु राय के खेत में लगी थी,जिसमें लगभग 15 कट्ठा गेहूं की फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। इस विनाशकारी आग ने प्रभु राय की महीनों की मेहनत और पूंजी को कुछ ही समय में नष्ट कर दिया, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।1
- दिल्ली मरघट वाले हनुमान जी के दर्शन के लिए हनुमान जयंती पर उमड़ी भक्तों की भीड़, पांच बजे मंगला आरती से ही लग गईं थीं श्रद्धालुओं की लाईनें , मुख्य पुजारी पंडित वैभव शर्मा जी ने बताया मंदिर में चौबीस घंटे प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है.... देखिए राजपथ न्यूज़ पर.....1
- Post by एनामुल हक1
- नौबतपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यशाला आयोजित1
- जब तक तोड़ेंगे नहीं तबतक छोड़ेंगे नहीं छात्रों पढ़ाई शुरू करो1
- Post by Sushil kumar sharma संपादक1
- भोजपुर आरा में श्री सिद्धेश्वर नाथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सम्पन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद आरा। भोजपुर जिले के विश्राम नगर, धनपुरा में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री सिद्धेश्वर नाथ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन गुरुवार को भव्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ। 29 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक चले इस महायज्ञ के अंतिम दिन विधि-विधान से भगवान सिद्धेश्वर नाथ की प्राण प्रतिष्ठा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महायज्ञ के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। इस अवसर पर आरा नगर निगम के वार्ड पार्षद एवं वार्ड परिषद प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आपसी भाईचारा मजबूत होता है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने महायज्ञ के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि प्राण प्रतिष्ठा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और संस्कृति का प्रतीक है। यह भव्य आयोजन विश्राम नगर वासियों के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी और समर्पण साफ देखने को मिला।1
- IIT Patna परिसर में चल रहे फाउंडेशन एकेडमी विवाद को लेकर करीब 800 छात्रों के अभिभावक नाराज हैं। उन्होंने कहा कि मामला Patna High Court में लंबित है और कोर्ट ने स्कूल संचालन जारी रखने का आदेश दिया है। इसके बावजूद स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने मांग की कि संस्थान आपसी विवाद कोर्ट में सुलझाएं, लेकिन बच्चों का भविष्य खराब न करें, अन्यथा आंदोलन तेज होगा।1
- नौबतपुर के खजुरी उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, टॉपर्स हुए सम्मानित1