सासनी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, जिला अस्पताल रेफर सासनी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, जिला अस्पताल रेफर सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़ मार्ग पर बुधवार शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले के इगलास निवासी शरीफ पुत्र रशीद अपने बेटे आकिब के साथ बुधवार शाम लगभग सात बजे एक फैक्ट्री में काम के सिलसिले में जा रहे थे। जब उनकी बाइक सासनी बरसे के निकट पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सासनी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, जिला अस्पताल रेफर सासनी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, जिला अस्पताल रेफर सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़ मार्ग पर बुधवार शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले के इगलास निवासी शरीफ पुत्र रशीद अपने बेटे आकिब के साथ बुधवार शाम लगभग सात बजे एक फैक्ट्री में काम के सिलसिले में जा रहे थे। जब उनकी बाइक सासनी बरसे के निकट पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
- आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर ऑटो पलटने से पति-पत्नी घायल सासनी (हाथरस)। एनएच-93 पर आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर ऑटो पलटने से पति-पत्नी घायल सासनी (हाथरस)। एनएच-93 पर गुरुवार सुबह करीब 7 बजे आगरा से अलीगढ़ आ रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार दम्पति रज़ाक और उनकी पत्नी रिजवाना गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से सासनी सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते रिजवाना को अलीगढ़ रेफर कर दिया।1
- हाथरस में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग हाथरस में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। दोपहर करीब 2:30 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता मोहनगंज बाजार में एकत्रित हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए मोहनगंज, घंटाघर, सराफा बाजार और कमला बाजार होते हुए सासनी गेट तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका और भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और करोड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम के खिलाफ युवक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल अलीगढ़ में सांसद सतीश गौतम को लेकर एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक द्वारा कथित तौर पर अशोभनीय भाषा और टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आपसी बहस के दौरान युवक ने सांसद को लेकर टिप्पणी की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो किसने बनाया और यह सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। मामले की पूरी स्थिति और वीडियो की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है। अलीगढ़ यूपी | रिपोर्टर अविनाश कुमार #Aligarh #SatishGautam #ViralVideo #ViralNews #UttarPradesh #BreakingNews1
- दीपावली से पहले हाथरस पुलिस का बड़ा धमाका! 33 टन अवैध आतिशबाजी सामग्री पकड़ी, दो गिरफ्तार दीपावली से पहले हाथरस पुलिस का बड़ा धमाका! 33 टन अवैध आतिशबाजी सामग्री पकड़ी, दो गिरफ्तार1
- *हाथरस पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दीपावली पर्व से पहले 25 टन पोटाश और 8 टन गंधक बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार*। *रिपोर्टर-विजय देव* हाथरस। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत जनपद में जनसुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाथरस पुलिस द्वारा अवैध आतिशबाजी व विस्फोटक सामग्री के खिलाफ एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित 25 टन पोटाश और 8 टन गंधक (पोटैशियम सल्फेट) आदि विस्फोटक रसायन बरामद किए हैं। मौके से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक हाथरस की बाइट / आधिकारिक बयान: "दीपावली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध पटाखे और आतिशबाजी निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने छापेमारी कर 25 टन पोटाश और 8 टन गंधक बरामद की है। मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जिले में ऐसे अन्य संभावित ठिकानों और गोदामों पर भी गहन तलाशी अभियान जारी रहेगा। जनसुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।" पुलिस टीम अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर इस अवैध नेटवर्क के मुख्य सरगना और आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) का पता लगाने में जुटी है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्टल व जिन्दा कारतूस बरामद जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एसआरबी स्कूल की तरफ से मोहल्ला नवीपुर शिव कॉलोनी निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 अवैध देशी पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस 32 बोर हुए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में सदर कोतवाली पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।1
- अलीगढ़ की गौरव डॉ. कंचन जैन को मिला लाल बहादुर शास्त्री ग्लोबल लीडरशिप एंड इंटीग्रिटी अवार्ड 2026 - अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान शिक्षा, मानव सेवा, महिला सशक्तिकरण और नैतिक नेतृत्व के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट, अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी कार्यों के लिए अलीगढ़ उत्तर प्रदेश की सुप्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेविका और प्रखर वक्ता डॉ. कंचन जैन को International Academy for Human Excellence (IAHE), India द्वारा देश के प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री ग्लोबल लीडरशिप एंड इंटीग्रिटी अवार्ड 2026 से डिजिटल माध्यम से सम्मानित किया गया है, यह सम्मान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर 2 अक्टूबर 2026 पर घोषित किया गया, जिसमें डॉ. कंचन जैन के मानवीय मूल्यों पर आधारित नेतृत्व, अटूट सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए किए जा रहे निःस्वार्थ प्रयासों की सराहना की गई, डिजिटल रूप में प्राप्त यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान न केवल अलीगढ़ बल्कि समूचे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, इस अवसर पर IAHE के फाउंडर एवं प्रेसिडेंट राजदूत डॉ. टीकम सोनी और पूरी IAHE टीम ने डॉ. कंचन जैन को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर नई ऊंचाइयों को छूते रहने की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अलीगढ़ की गौरव डॉ. कंचन जैन को मिला लाल बहादुर शास्त्री ग्लोबल लीडरशिप एंड इंटीग्रिटी अवार्ड 2026 - अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया मान शिक्षा, मानव सेवा, महिला सशक्तिकरण और नैतिक नेतृत्व के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट, अनुकरणीय एवं प्रेरणादायी कार्यों के लिए अलीगढ़ उत्तर प्रदेश की सुप्रसिद्ध शिक्षाविद, समाजसेविका और प्रखर वक्ता डॉ. कंचन जैन को International Academy for Human Excellence (IAHE), India द्वारा देश के प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री ग्लोबल लीडरशिप एंड इंटीग्रिटी अवार्ड 2026 से डिजिटल माध्यम से सम्मानित किया गया है, यह सम्मान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के पावन अवसर 2 अक्टूबर 2026 पर घोषित किया गया, जिसमें डॉ. कंचन जैन के मानवीय मूल्यों पर आधारित नेतृत्व, अटूट सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए किए जा रहे निःस्वार्थ प्रयासों की सराहना की गई, डिजिटल रूप में प्राप्त यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान न केवल अलीगढ़ बल्कि समूचे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है, इस अवसर पर IAHE के फाउंडर एवं प्रेसिडेंट राजदूत डॉ. टीकम सोनी और पूरी IAHE टीम ने डॉ. कंचन जैन को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर नई ऊंचाइयों को छूते रहने की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।1
- सासनी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, जिला अस्पताल रेफर सासनी क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल, जिला अस्पताल रेफर सासनी (हाथरस)। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत अलीगढ़ मार्ग पर बुधवार शाम करीब सात बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले के इगलास निवासी शरीफ पुत्र रशीद अपने बेटे आकिब के साथ बुधवार शाम लगभग सात बजे एक फैक्ट्री में काम के सिलसिले में जा रहे थे। जब उनकी बाइक सासनी बरसे के निकट पहुंची, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने मानवता दिखाते हुए दोनों घायलों को तुरंत एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सासनी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।1