सब्जी मंडी तोड़कर शॉपिंग मॉल बनाने के विरोध में उतरे किसान भारतीय किसान यूनियन अटसू ने दी आंदोलन की चेतावनी अजीतमल - क्षेत्र में वर्षों से संचालित हो रही सब्जी मंडी को हटाकर शॉपिंग मॉल बनाए जाने की चर्चा के बीच भारतीय किसान यूनियन (अटसू) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। किसानों का कहना है कि मंडी समाप्त होने से सब्जी उत्पादक किसानों के साथ-साथ स्थानीय जनता भी प्रभावित होगी। भाकियू पदाधिकारियों ने बताया कि अटसू क्षेत्र में कई वर्षों से सब्जी मंडी संचालित है, जहां आसपास के किसान अपने खेतों में उगाई गई ताजी सब्जियां लाकर सीधे उपभोक्ताओं को बेचते हैं। इससे किसानों को उचित मूल्य मिलता है और आमजन को ताजी व सस्ती सब्जियां उपलब्ध होती हैं। यदि मंडी तोड़कर शॉपिंग मॉल बनाया गया तो किसान रोजगार से वंचित हो जाएंगे और क्षेत्रीय जनता ताजी सब्जियों से दूर हो जाएगी। किसानों की प्रमुख मांग है कि सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों के लिए मंडी के निकट पक्के टीनशेड व चबूतरे की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि वे व्यवस्थित रूप से अपना व्यवसाय कर सकें। इस संबंध में बह्मा सिंह कुशवाहा, श्रीराम कुशवाहा, राहुल कुमार, केशव सिंह सादन, सिद्धार्थ, छोटे कामता सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों के हितों की अनदेखी की गई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
सब्जी मंडी तोड़कर शॉपिंग मॉल बनाने के विरोध में उतरे किसान भारतीय किसान यूनियन अटसू ने दी आंदोलन की चेतावनी अजीतमल - क्षेत्र में वर्षों से संचालित हो रही सब्जी मंडी को हटाकर शॉपिंग मॉल बनाए जाने की चर्चा के बीच भारतीय किसान यूनियन (अटसू) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। किसानों का कहना है कि मंडी समाप्त होने से सब्जी उत्पादक किसानों के साथ-साथ स्थानीय जनता भी प्रभावित होगी। भाकियू पदाधिकारियों ने बताया कि अटसू क्षेत्र में कई वर्षों से सब्जी मंडी संचालित है, जहां आसपास के किसान अपने खेतों में उगाई गई ताजी सब्जियां लाकर सीधे उपभोक्ताओं को बेचते हैं। इससे किसानों को उचित मूल्य मिलता है और आमजन को ताजी व सस्ती सब्जियां उपलब्ध
होती हैं। यदि मंडी तोड़कर शॉपिंग मॉल बनाया गया तो किसान रोजगार से वंचित हो जाएंगे और क्षेत्रीय जनता ताजी सब्जियों से दूर हो जाएगी। किसानों की प्रमुख मांग है कि सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों के लिए मंडी के निकट पक्के टीनशेड व चबूतरे की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि वे व्यवस्थित रूप से अपना व्यवसाय कर सकें। इस संबंध में बह्मा सिंह कुशवाहा, श्रीराम कुशवाहा, राहुल कुमार, केशव सिंह सादन, सिद्धार्थ, छोटे कामता सहित अन्य किसानों ने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों के हितों की अनदेखी की गई तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
- *सेमी हाईमास्ट लाइट से जगमग होगा, श्री राधा कृष्ण मंदिर* *श्री राधा कृष्ण मंदिर ग्राम-लुहियापुर में भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री व समाजसेवी श्री कपिल गुप्ता के अथक प्रयास व ग्राम प्रधान श्री मनोज कुमार (भूरे) व ग्राम सचिव श्री पीयूष शुक्ला की सहमति पर सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश विधानमंडल मा. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरु जी) के प्रस्ताव पर उनकी विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से एक 30 फीट उंची सेमी हाईमास्ट लाईट की स्थापना हेतु आगरा के ठेकेदार द्वारा आज दिनांक 18 फरवरी को उसका लोहे के फ्रेम के साथ सीमेंटेड फाउंडेशन बनाकर प्रारंभ हो गया हैं, जिससे मंदिर प्रांगण व आसपास का परिसर रात्रि में जगमग रहेगा, दिनांक 22 फरवरी रविवार को मंदिर प्रांगण में श्री रामचरितमानस अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा व समापन पर दिनांक 23 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे से मंदिर के समीप स्थित मनकाशी धाम गेस्ट हाउस में प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा, धार्मिक आयोजन में आप सादर आमंत्रित हैं। जन-सुविधा से संबद्ध विकास कार्य हेतु श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति ग्राम-लुहियापुर के अध्यक्ष आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया हैं।*2
- #ब्रेकिंगन्यूज़ बुंदेलखंड हाईवे पर हुआ कार एक्सीडेंट ट्रक के कट मारने पर हुआ हादसा डिवाइडर से टकराई कार हुआ भीषण एक्सीडेंट चालक ने बताया किशन द्विवेदी %सीताराम पन्ना नाका छतरपुर मध्य प्रदेश UP 15 CR 4041 DESIRE कार में बैठी दो महिलाएं एवं चालक गंभीर रूप से घायल हुआ नौगांव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा breakingnews MDnewsAuraiya1
- Post by Jeetu Kamal2
- औरैया। यूपी बोर्ड हाई स्कूल व इंटर मीडिएट की परीक्षाएं आज से प्रारंभ जो गयी हैं। परीक्षाएं दो पालियों में करायी जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा 08:30 से 11 :45 तक व द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 2 बजे से 05:15 तक कराई जाएंगी। वहीं जनपद में 71 परीक्षा केंद्र बनाए गए, है जिनमे 11 परीक्षा केंद्रों को संवेदन शील व 12 परीक्षा केंद्रों को अतिसंवेदनशील सूची में रखा गया है। परीक्षा केंद्र बने 11 संवेदनशील व 12 अति संवेदनशील केंद्रों पर जिला प्रशासन की विशेष नजर बनाये रखी है। नकल विहीन व सुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराये जाने को लेकर प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की लगाई गई है ड्यूटी, तो वहीं 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों की ओचक निगरानी करेंगे। परीक्षा केंद्रों में लगे CCTV कैमरों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया। इस बार औरैया जनपद में हाई स्कूल के 20,868 व इंटर मीडिएट के 19,394 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। आज सुबह की पाली में हाई स्कूल के हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा कराई गयी। सुचितापूर्ण व नकल विहीन परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा भी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं2
- Post by Subhash Chandra Rana4
- औरैया जिले के कस्बा बिधूना के रामलीला मैदान में चल रही 9 दिवसीय श्रीराम कथा के दौरान जगतगुरु कामदगिरि पीठाधीश्वर श्री रामस्वरूपाचार्य ने प्रकति की सत्ता पर मंगलवार की सांय प्रवचन कर लोगों को ज्ञान की गंगा से सराबोर कर दिया।1
- *बिना एजंडा ही हो गया राशन डीलर का निर्विरोध चुनाव,* *पांच पंचायत सदस्यों व दर्जनों लोगों ने प्रधान पर लगाए धांधली के आरोप,* औरैया जिले के अनंतराम गांव में बिना एजंडा तथा बिना डुग्गी कराए ही प्रधान व सचिव की मिली भगत से प्रधान ने अपने ही बिशेष समुदाय के व्यक्ति को निर्विरोध डीलर चुनकर की मनमानी,यैसा वर्तमान अनंतराम पंचायत के पांच पंचायत सदस्यों ने कई दर्जन ग्रामीणों के साथ मिलकर चुनाव में धांधली के आरोप लगाये हैं । जब विकास खण्ड अधिकारी अजीतमल से इस बिषय में जानकारी करनी चाही तो उन्होंने कहा कि मैं किसी भी तरह की वाइट देने के लिए अधिकृत नहीं हूं | वहीं इस अनियमितता से रुष्ट ग्रामीणों व पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी से न्याय दिलाने की मांग की है। वाइट -पंचायत सदस्य तथा ग्रामीण3
- दलीप नगर मढैयन तहसील चकर नगर इटावा उ प्र1
- औरैया के जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मंगलवार को होलिका दहन, होली, ईद उल फितर, रामनवमी व रमजान को लेकर जनपद स्तरीय पीस कमेटी की बैठक की। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सतर्कता बरतने और अव्यवस्थाओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। आमजन से मिलजुलकर त्योहार मनाने तथा नई परम्परा शुरू न करने की अपील की। धार्मिक व आयोजन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण, जुलूस मार्ग चिन्हांकन और होलिका दहन स्थलों की सूची व फोटोग्राफ सुरक्षित रखने को कहा। नवरात्रि पर मंदिरों में सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और ध्वनि विस्तारक यंत्र मानक अनुसार रखने के निर्देश दिए। वही बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने को कहा। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने अराजकतत्वों पर नजर रखने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अविनाश चन्द्र मौर्य, उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, उप जिलाधिकारी सदर न्यायिक कमल कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, अधिशासी अभियंता अमर सिंह सहित अधिकारी मौजूद रहे।1