ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत में 10 साल की बच्ची की दर्दनाक मौत, मां-बेटा गंभीर मैनाटांड़ (पश्चिमी चंपारण): इनरवा थाना क्षेत्र के पिडारी गांव के समीप बुधवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बगहा के सिधाव गांव निवासी उमेश साह की पुत्री तन्नू कुमारी के रूप में की गई है। हादसे में उसकी मां सिंधु देवी और भाई आर्यन कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तन्नू अपने परिवार के साथ सिधाव से नेपाल के महुअन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान पिडारी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तुरंत मैनाटांड अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने तन्नू कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य दो घायलों का इलाज जारी है लेकिन स्थिति नाजुक बनी हुई है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- बिहार के बेतिया में आयुष डॉक्टरों ने अपने खिलाफ हो रही अवैध छापेमारी के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर जिला अधिकारी से मुलाकात की और अपना आक्रोश व्यक्त किया।1
- बेतिया में आई तेज़ आंधी ने आम की फसल को भारी नुकसान पहुँचाया है। तेज़ हवाओं के कारण पेड़ों पर लगे सभी आम ज़मीन पर गिर गए, जिससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ।1
- बलिया में सुभासपा नेता उपेंद्र सिंह मुकुंडी ने सुबह 10 बजे से पहले शराब बिक्री और अधिक दाम वसूलने के खिलाफ प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। औचक निरीक्षण में सुखपुरा स्थित एक दुकान पर सुबह 7 बजे से ही शराब बिकती मिली और प्रति बोतल 10 रुपये अधिक वसूले जा रहे थे। नेता ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री बंद नहीं हुई, तो जिले में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।1
- पश्चिमी चंपारण के मझौलिया में गन्ना किसानों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने उन्हें आधुनिक खेती के वैज्ञानिक तरीके और जैविक खाद के उपयोग से बेहतर उत्पादन की जानकारी दी। किसानों ने उत्साह दिखाया और अपनी उपज बढ़ाने के लिए नए गुर सीखे।4
- Nitish kumar yadav mChargaha ka photo taren badsha hii Aandn bihar ka videosh1
- बिहार के सुपौल में एक सब रजिस्ट्रार के पांच ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान लगभग ₹10 करोड़ की चल और अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है।1
- पश्चिम चंपारण के बेतिया में लगे मेले में एक बड़ा 'खुलासा' सामने आया है। 'दिलों' से जुड़ी इस घटना ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया।1
- पश्चिम चंपारण के बेतिया स्थित मां काली मंदिर से सोमवार रात अज्ञात चोर सोने की आंख लगी एक पिंडी चुरा ले गए। सुबह पूजा करने पहुंची महिलाओं ने चोरी देखी, जिसके बाद भक्तों में भारी आक्रोश फैल गया। इलाके में मंदिरों में लगातार चोरी की वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- पूर्वी चंपारण के चकिया में विधायक श्याम बाबू यादव के आवास के ठीक सामने मुख्य सड़क हल्की बारिश के बाद तालाब में बदल गई है। इस जलजमाव से राहगीर और दुकानदार बेहद परेशान हैं, जिससे नगर परिषद की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1