बलरामपुर मे कागजों में सिमटी नल-जल योजना बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण बलरामपुर मे कागजों में सिमटी नल-जल योजना बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण एंकर....बलरामपुर जिला के केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन' योजना बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके लिए पिछली कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि पूर्व सरकार और शासन की गलतियों और ठेकेदारों की मनमानी के कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। धरातल पर योजना फेल, ठेकेदार और अधिकारी बेपरवाह जिले के कई विकासखंडों में करोड़ों की लागत से बनी पानी टंकियां और सोलर पाइपलाइन सफेद हाथी साबित हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदारों ने अधूरा काम छोड़ दिया है और सालों बीत जाने के बाद भी घरों तक पानी नहीं पहुँचा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब हम लोग शासन सत्ता में आए हुए हैं इसको ठीक कर रहा हूं सोचने वाली बात है क्या सरकार एक दूसरे पर आरोप सिद्ध आप करते रहेंगे या धरातल पर ग्रामीण को पानी मिलेगा या बलरामपुर में सिर्फ कागजों में पानी और धरातल पर संकट मेंडरते रहेगा बाइट (1)छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बलरामपुर मे कागजों में सिमटी नल-जल योजना बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण बलरामपुर मे कागजों में सिमटी नल-जल योजना बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीण एंकर....बलरामपुर जिला के केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन' योजना बलरामपुर जिले में भ्रष्टाचार और लापरवाही की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसके लिए पिछली कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि पूर्व सरकार और शासन की गलतियों और ठेकेदारों की मनमानी के कारण ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। धरातल पर योजना फेल, ठेकेदार और अधिकारी बेपरवाह जिले के कई विकासखंडों में करोड़ों की लागत से बनी पानी टंकियां और सोलर पाइपलाइन सफेद हाथी साबित हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदारों ने अधूरा काम छोड़ दिया है और सालों बीत जाने के बाद भी घरों तक पानी नहीं पहुँचा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पूर्व सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अब हम लोग शासन सत्ता में आए हुए हैं इसको ठीक कर रहा हूं सोचने वाली बात है क्या सरकार एक दूसरे पर आरोप सिद्ध आप करते रहेंगे या धरातल पर ग्रामीण को पानी मिलेगा या बलरामपुर में सिर्फ कागजों में पानी और धरातल पर संकट मेंडरते रहेगा बाइट (1)छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- Post by Sunil singh1
- ऐतिहासिक जीत पर झूमे BJP कार्यकर्ता, दिल्ली मुख्यालय में जश्न का माहौल1
- गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी का प्रेस कॉन्फ्रेंस उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्य रोशन पाठक को लेकर की बड़ी खुलासा जिसमें विधायक जी का गोत्र बताने वाले व्यक्ति को एक करोड़ दिया जाएगा1
- शासकीय राजमोहिनी कन्या महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक गिरफ्तार, छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने और शादी तुड़वाने का आरोप… सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित शासकीय राजमोहिनी कन्या महाविद्यालय में पदस्थ एक सहायक प्राध्यापक द्वारा छात्रा को मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्राध्यापक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना का विवरण देते हुए पीड़िता ने बताया कि शासकीय राजमोहिनी कन्या महाविद्यालय के इतिहास विषय में पदस्थ सहायक प्राध्यापक डॉ. चंद्र किशोर कौशल उसे वर्ष 2025 से व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर परेशान कर रहा था। शुरुआत में छात्रा शिष्टाचार के नाते उन संदेशों का जवाब दे देती थी, लेकिन अक्टूबर-नवंबर 2025 के दौरान आरोपी की हरकतें अनियंत्रित हो गईं और वह छात्रा को अश्लील फोटो व अभद्र भाषा वाले संदेश भेजने लगा। आरोपी की इन अश्लील हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया और पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों सहित महाविद्यालय प्रबंधन को दी। शिकायत के बाद महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा आरोपी को छात्रा को परेशान न करने की सख्त चेतावनी भी दी गई थी, लेकिन इसका आरोपी पर कोई सकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा। प्रबंधन से शिकायत होने के बाद आरोपी डॉ. चंद्र किशोर कौशल और अधिक आक्रोशित हो गया और उसने पीड़िता को पहले से ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस प्रताड़ना का चरम तब देखने को मिला जब पीड़िता का विवाह आगामी 1 मई 2026 को तय हुआ था, लेकिन आरोपी ने षड्यंत्र रचकर वर पक्ष के लोगों को पीड़िता के विरुद्ध गुमराह किया और भ्रामक जानकारी देकर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। घटनाक्रम यहीं नहीं रुका, बल्कि 27 फरवरी 2026 को जब पीड़िता कहीं जा रही थी, तब आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे एक सुनसान स्थान पर रोक लिया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ अभद्रता की और उसके पास मौजूद एक सैमसंग अल्ट्रा तथा एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन जबरन छीनकर फरार हो गया। इस लगातार हो रहे अपमान, मानसिक पीड़ा और सामाजिक दबाव के कारण पीड़िता ने अंततः थाना अंबिकापुर में मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 160/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं एवं आई.टी. एक्ट की धारा 67 के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस ने महाविद्यालय के प्राचार्य से आरोपी के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की और उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस के बढ़ते दबाव और गिरफ्तारी के डर से आरोपी डॉ. चंद्र किशोर कौशल ने 4 मई 2026 को माननीय न्यायालय अंबिकापुर में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके पश्चात पुलिस ने न्यायालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बाबूपारा अंबिकापुर निवासी डॉ. चंद्र किशोर कौशल, पिता सुभाष राम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस पूरी विवेचना और गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा के नेतृत्व में आरक्षक बृजेश राय, अहसान फिरदौसी और नितिन सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।शहर और स्थानीय मार्गदर्शित1
- ग्राम नैनवा में चोरी बहुत ज्यादा दिन से हो रहा है लेकिन इस पर किसी भी आदमी या कोई भी व्यक्ति को एक्शन नहीं ले पा रहे हैं उसके अलावा चैनपुर थाना को भी आवेदन दिया गया था तब भी कोई कार्रवाई नहीं किया गया था बहुत ज्यादा घर में चोरी किया गया कई साल से चोरी होते आ रहा है लेकिन जिसे चोरी होता है वह क्या करेगा अकेला उन लोग पर कोई एक्शन नहीं ले रहा है देर रात 3 तारीख को रात में चोरी कर लिया गया टेंपू का बैटरी और टेंपो का आगे का चाका खोल करके ले गया इसमें चोर लोग नहीं पकड़ा पा रहे है बहुत दिन से इन नशीली पदार्थ करने वाले लोग चोरी का इल्जाम दे रहे हैं इन लोग को जल्द से जल्द चैनपुर थाना प्रभारी पकड़ने का काम करें जयप्रकाश टेंट हाउस का बैटरी और चाका खुला है चोरी हुआ है1
- मोदी आ गए एक आदमी ने मोदी के जीत के बाद हुआ खुशी से लोट पोट1
- Post by Sunil singh1
- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP की बड़ी जीत, जनता का आभार1
- महिला से पानी मांगा, फिर हाथ-पैर बांधकर किया अपहरण, फिर पति से फोन कर कहा- पत्नी चाहिए तो 22 लाख दो, 2 गिरफ्तार अपहरण के मामले में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी, मुख्य आरोपी को महिला के पति के रिटायर होने पर बड़ी रकम मिलने की थी जानकारी, पैसे की लालच में वारदात को दिया अंजाम सूरजपुर. एक महिला का अपहरण कर पति से 22 लाख की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मुख्य आरोपी को यह जानकारी मिली थी कि महिला का पति एसईसीएल की नौकरी से सेवानिवृत्त हुआ है और उसे बड़ी रकम मिली है। बस इसी लालच में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला का अपहरण कर रकम की डिमांड की थी। पानी मांगने के बहाने महिला के घर घुसे आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर अपहरण कर लिया था। हालांकि पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण आरोपी महिला को घायल अवस्था में छोड़ कर भाग गए थे, लेकिन मुख्य आरोपी व उसका एक सहयोगी पकड़े गए, जबकि एक अन्य फरार है जिसकी तलाश जारी है। 30 अप्रैल को थाना सूरजपुर क्षेत्र अन्तर्गत एक व्यक्ति ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 अप्रैल को सुबह अपने ड्राइवर के साथ दुर्घटनाग्रस्त वाहन को बनवाने अंबिकापुर गया था। घर में पत्नी अकेली थी। दोपहर 3.30 बजे अपने ड्राइवर के साथ घर वापस पहुंचा तो पत्नी घर में नहीं थी। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली, इसी दौरान करीब 3.50 बजे पत्नी के मोबाइल से फोन आया, लेकिन फोन पर कोई अज्ञात व्यक्ति था, जिसने कहा कि अपनी पत्नी चाहते हो तो 22 लाख रुपए दो। मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया। इधर एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल तीन टीम का गठन किया। बलरामपुर इसके बाद पुलिस टीमों ने सघन पेट्रोलिंग करते हुए आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी। इधर पकड़े जाने के डर और पुलिस की पेट्रोलिंग से बढ़ते दबाव के बीच आरोपी महिला को ग्राम डुमरिया से पीढ़ा होते हुए पर्री से चंदरपुर जाने वाले बाइपास रोड पर ले जाकर घायल अवस्था में छोड़ दिए और पीडि़ता को ढकने में प्रयुक्त कंबल, बांधने वाला रस्सी, मुंह में लगा टेप निकालकर वहीं जला दिए और वहां से चले गए। महिला ने पति को दी थी सूचना इसके बाद महिला एक व्यक्ति के घर पहुंची और वहां से मोबाइल के जरिए पति को सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को बरामद कर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। फिर पुलिस टीम ने तकनीक की मदद व महिला के बताए अनुसार संदेही रौशन देवांगन पिता रामचरण देवांगन उम्र 21 वर्ष निवासी महुआपारा सूरजपुर पकड़ा। इससे पूछताछ के आधार पर बिलासपुर की ओर भाग रहे साथी शेख इशू पिता शेख इसराइल खान उम्र 23 वर्ष निवासी शांति गली मस्जिदपारा सूरजपुर को केतका में घेराबंदी कर पकड़ा गया। इन दोनों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त अपहृता का मोबाइल, रस्सी, टेप व कंबल का जला राख, घटना में प्रयुक्त 1 बाइक, 1 स्कूटी व आरोपियों का 2 नग मोबाइल जब्त किया गया। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई एसआर भगत, संदीप सिंह, एएसआई सुनील सिंह, आरक्षक रविराज पाण्डेय व रामप्रसाद साहू सक्रिय रहे। पीने के लिए पानी मांगा, फिर किया अपहरण पूछताछ में मुख्य आरोपी रौशन देवांगन ने बताया कि वह महिला के पति के वाहन को 18 माह तक चलाया था। इस कारण वह जानता था कि वह एसईसीएल से सेवानिवृत्त हुआ है और उसे काफी पैसा मिला है। पैसे की लालच में अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना बनाई। वह अपने साथी शेख इशू व एक अन्य के साथ मिलकर उसके घर जाकर उसकी पत्नी से बातचीत कर पीने के लिए पानी मांगा। कुछ देर बाद महिला को पकडक़र घर अंदर ले गए। फिर योजनानुसार उसके मुंह-आंखों में टेप लगाने के बाद हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद बाइक में बैठाकर रौशन के टायर पंक्चर दुकान डुमरिया ले गए। यहां रौशन ने महिला का मोबाइल ले लिया और ग्राम रूनियाडीह जाकर पता को फोन लगाकर 22 लाख रुपए की मांग की थी।1