रंका थाना मोड़ पर जल संकट से भड़के ग्रामीण, एनएच-343 तीन घंटे जाम — करोड़ों की पानी टंकी बनी ‘हाथी के दांत’, दो दिन में सप्लाई बहाल करने का आश्वासन रंका थाना मोड़ क्षेत्र में पीने के पानी की गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे सैकड़ों ग्रामीणों महिला ने एनएच-343 को जाम कर दिया। लोगों का कहना है कि पिछले करीब 10 महीनों से पानी सप्लाई करने वाली बोरिंग मशीन खराब पड़ी है। इसे ठीक कराने के लिए ग्रामीणों ने आपस में चंदा भी इकट्ठा किया, लेकिन इसके बावजूद आज तक मशीन दुरुस्त नहीं की गई, जिससे इलाके में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए कहा कि रंका में करोड़ों रुपये की लागत से एक विशाल पानी टंकी का निर्माण कराया गया है, जो करीब एक एकड़ क्षेत्र में फैली है। लेकिन यह टंकी आज तक उपयोग में नहीं लाई जा सकी है और “हाथी के दांत” साबित हो रही है—यानी केवल दिखावे के लिए बनी हुई है। यदि यह टंकी सही ढंग से चालू होती, तो आज क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए सड़कों पर उतरने की नौबत नहीं आती। सरकार की “हर घर नल-जल” योजना के तहत वर्ष 2025 तक हर घर में पानी पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन थाना मोड़ क्षेत्र में अब तक यह योजना जमीन पर पूरी तरह लागू नहीं हो सकी है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मजबूर होकर सड़क जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस जाम का असर व्यापक रहा। करीब तीन किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और हजारों राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम लगभग तीन घंटे तक जारी रहा—दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए रंका प्रखंड प्रमुख लीलावती देवी और प्रखंड विकास ।

- गढ़वा के कल्याणपुर स्थित हाईवे पर जिले के सबसे बड़ा धर्म कांटा बैठाया गया है जिसकी लंबाई 55 फिट है वेट लगभग 240 टन का बताया जा रहा है?1
- Post by SK Paswan1
- *आंधी-बारिश से गिरे पेड़, सड़क जाम — JCB से हटाकर बहाल किया आवागमन* नावाजयपुर (पलामू): सोमवार,दिनांक 4 मई 2026 को नावाजयपुर थाना क्षेत्र में तेज आंधी और भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे मुख्य सड़कों पर आवागमन बाधित हो गया। अचानक हुई इस प्राकृतिक आपदा से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई जगहों पर सड़क पूरी तरह जाम हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। JCB मशीन की मदद से गिरे हुए पेड़ों को हटाने का कार्य शुरू किया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य किया गया। इस कार्य में थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता, एएसआई सुखदेव रविदास, बिशेष पासवान,विनोद पाण्डेय,मनोज मुखिया सहित अन्य ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया। सभी के संयुक्त प्रयास से जाम की स्थिति पर शीघ्र काबू पा लिया गया और लोगों को राहत मिली। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।5
- Post by Shoaib Siddiqui1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पहुंचे कलेक्ट्रेट, योजनाओं की समीक्षा बैठक शुरू भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मौसम की खराब परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री का दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहा, जिससे प्रशासनिक अमले में सक्रियता देखी गई। कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक शुरू की। बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति, हितग्राहियों तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने तथा लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान महिला स्व सहायता समूहों की बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से सहायता राशि भी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस अवसर पर ‘लखपति बहना’ योजना से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री से बातचीत की और अपनी सफलता की कहानी साझा की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी प्रगति अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा है। वहीं बाल हितैषी पंचायत अभियान में 95.71 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली पंचायत को मुख्यमंत्री ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के हित में किए जा रहे कार्य पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री के दौरे और समीक्षा बैठक को लेकर प्रशासनिक अमले में पूरे दिन हलचल बनी रही।1
- मनिका, लातेहार :-मनिका प्रखंड क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यालय में आज दिनांक 5 मई को मासिक बैठक आयोजित की गई|जो चुनावी परिणाम के संध्या में उल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई|इस अवसर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कोषाध्यक्ष श्री विष्णु देव गुप्ता उपस्थित रहे तथा इस उल्लासित पल में सभी कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी|बैठक के दौरान कोषाध्यक्ष श्री विष्णु देव गुप्ता जी जी ने कहा बंगाल असम पांडिचेरी में पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर सभी कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं|साथ ही आगामी 6 में को जिला स्तर पर आयोजित होने वाली रैली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और इसे सफल बनाने हेतु कई दिशा निर्देश दिए गए|इसके अतिरिक्त प्रखंड के सभी पंचायत में खराब या निष्क्रिय पड़े सभी हैंडपंपों और जल मीनारों की सूची तैयार कर यथाशीघ्र जमा करने हेतु सभी नेताओं ,कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया |ताकि समय रहते जन समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने एवं जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया| मौके पर मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, पंचायत समिति सदस्य सह भावी जिला परिषद सदस्य श्रीमती उषा देवी, पूर्व जिला परिषद सदस्य श्रीमती गायत्री देवी,गार्जियन नेता श्री शंकर दुबे,, गंगेश्वर यादव, अजीत प्रसाद तथा दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे|1
- गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सड़क निर्माण में अनिमित अगर बढ़ती गई तो उग्र आंदोलन करेंगे?1
- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में काशीराम कॉलोनी के पास 2 मई 2026 को 5 किशोर 100 फीट ऊँची पानी की टंकी पर रील बनाने चढ़े थे। सीढ़ी टूटने से 3 किशोर नीचे गिर गए (1 की मौत, 2 घायल) और 2 बच्चे 16 घंटे तक ऊपर फंसे रहे, जिन्हें वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर से 3 मई की सुबह सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। हादसे की मुख्य बातें: जगह: सिद्धार्थनगर, नवगढ़ तहसील के बेलसाद टप्पा थरौली का काशीराम कॉलोनी। वजह: रील (वीडियो) बनाने के लिए जर्जर पानी की टंकी पर चढ़ना। कैसे फंसे: रील बनाने के बाद नीचे उतरते समय टंकी की सीढ़ी टूट गई, जिससे 3 बच्चे नीचे गिर गए। रेस्क्यू: 16 घंटे तक फंसे 2 बच्चों को, सेना/IAF हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू वीडियो यहां देखें ( Jagran के अनुसार) 5:20 AM पर एयरलिफ्ट किया गया। परिणाम: 13 वर्षीय सिद्धार्थ की मौके पर ही मौत हो गई, 2 अन्य बच्चे गंभीर घायल हैं। यह घटना रील बनाने के लिए जोखिम भरे स्टंट के बढ़ते खतरे को उजागर करती है।1
- Post by SK Paswan1