logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

खबर Fast: सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बलरामपुर दौरा/पत्रकार वार्ता कर दी पूरी जानकारी

9 hrs ago
user_Shoaib Siddiqui
Shoaib Siddiqui
Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
9 hrs ago

खबर Fast: सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बलरामपुर दौरा/पत्रकार वार्ता कर दी पूरी जानकारी

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by Shoaib Siddiqui
    1
    Post by Shoaib Siddiqui
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पहुंचे कलेक्ट्रेट, योजनाओं की समीक्षा बैठक शुरू भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मौसम की खराब परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री का दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहा, जिससे प्रशासनिक अमले में सक्रियता देखी गई। कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक शुरू की। बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति, हितग्राहियों तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने तथा लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान महिला स्व सहायता समूहों की बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से सहायता राशि भी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस अवसर पर ‘लखपति बहना’ योजना से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री से बातचीत की और अपनी सफलता की कहानी साझा की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी प्रगति अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा है। वहीं बाल हितैषी पंचायत अभियान में 95.71 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली पंचायत को मुख्यमंत्री ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के हित में किए जा रहे कार्य पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री के दौरे और समीक्षा बैठक को लेकर प्रशासनिक अमले में पूरे दिन हलचल बनी रही।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री पहुंचे कलेक्ट्रेट, योजनाओं की समीक्षा बैठक शुरू
भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मौसम की खराब परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री का दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहा, जिससे प्रशासनिक अमले में सक्रियता देखी गई।
कलेक्ट्रेट सभागार में पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों के अधिकारियों के साथ विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक शुरू की। बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्यों की स्थिति, हितग्राहियों तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने तथा लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान महिला स्व सहायता समूहों की बहनों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से सहायता राशि भी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर ‘लखपति बहना’ योजना से जुड़ी महिलाओं ने मुख्यमंत्री से बातचीत की और अपनी सफलता की कहानी साझा की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी प्रगति अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा है।
वहीं बाल हितैषी पंचायत अभियान में 95.71 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करने वाली पंचायत को मुख्यमंत्री ने मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के हित में किए जा रहे कार्य पूरे प्रदेश के लिए उदाहरण हैं।
मुख्यमंत्री के दौरे और समीक्षा बैठक को लेकर प्रशासनिक अमले में पूरे दिन हलचल बनी रही।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • Post by Sunil singh
    1
    Post by Sunil singh
    user_Sunil singh
    Sunil singh
    रंका, गढ़वा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियाँ प्रखंड कार्यालय में जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए सोमवार सुबह से प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज जनगणना पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित अन्य ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जनगणना दो चरणों में होगी। पहला चरण 16 मई से 14 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें मकानों की सूचीकरण और गणना की जाएगी। वहीं दूसरा चरण फरवरी 2027 से शुरू होकर जनसंख्या गणना पर केंद्रित रहेगा। इस बार की जनगणना कई मायनों में खास है। पहली बार स्व-गणना की सुविधा दी गई है, जो 1 मई से 15 मई 2026 तक चलेगी। साथ ही डिजिटल ऐप के जरिए डेटा संग्रहण किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और तेज बनेगी। अधिकारियों ने साफ किया कि नागरिकों का व्यक्तिगत डेटा पूरी तरह गोपनीय रहेगा। किसी भी स्थिति में आधार, पैन, बैंक डिटेल या OTP जैसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगी जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी अनधिकृत व्यक्ति को जानकारी न दें। जनगणना कर्मियों को QR कोड युक्त पहचान पत्र दिया जाएगा, जिससे उनकी पहचान आसानी से सत्यापित की जा सकेगी। आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और मीडिया से सहयोग की भी अपील की गई। बैठक में मास्टर प्रशिक्षक अजय कुमार चंद्रवंशी, ओम प्रकाश सिंह, कमलेश कोरवा, संदीप कुमार सिंह, कुमार भानु प्रताप, पवन कुमार रजक, मंगल पांडे सहित प्रखंड स्तरीय स्तरीय अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
    1
    चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट 
चिनियाँ प्रखंड कार्यालय में जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए सोमवार सुबह से प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज जनगणना पदाधिकारी  सुबोध कुमार सहित अन्य ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जनगणना दो चरणों में होगी। पहला चरण 16 मई से 14 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें मकानों की सूचीकरण और गणना की जाएगी। वहीं दूसरा चरण फरवरी 2027 से शुरू होकर जनसंख्या गणना पर केंद्रित रहेगा।
इस बार की जनगणना कई मायनों में खास है। पहली बार स्व-गणना  की सुविधा दी गई है, जो 1 मई से 15 मई 2026 तक चलेगी। साथ ही डिजिटल ऐप के जरिए डेटा संग्रहण किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और तेज बनेगी।
अधिकारियों ने साफ किया कि नागरिकों का व्यक्तिगत डेटा पूरी तरह गोपनीय रहेगा। किसी भी स्थिति में आधार, पैन, बैंक डिटेल या OTP जैसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगी जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी अनधिकृत व्यक्ति को जानकारी न दें।
जनगणना कर्मियों को QR कोड युक्त पहचान पत्र दिया जाएगा, जिससे उनकी पहचान आसानी से सत्यापित की जा सकेगी। आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और मीडिया से सहयोग की भी अपील की गई।
बैठक में मास्टर प्रशिक्षक अजय कुमार चंद्रवंशी,  ओम प्रकाश सिंह, कमलेश कोरवा, संदीप कुमार सिंह, कुमार भानु प्रताप, पवन कुमार रजक, मंगल पांडे सहित प्रखंड स्तरीय स्तरीय अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • Post by Sahil Bhagat
    1
    Post by Sahil Bhagat
    user_Sahil Bhagat
    Sahil Bhagat
    Photographer समरी (कुसमी), बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • रामप्रवेश गुप्ता महुआडांड़ (लातेहार): सोमवार का दिन महुआडांड़ प्रखंड के लिए उत्साह, उमंग और जश्न से भरा रहा। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव से लेकर बाजार तक हर ओर जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ विजय उत्सव मनाया। भाजपा मंडल कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने महुआडांड़ को मानो उत्सव स्थल में बदल दिया। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल और पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया। एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी गई और पटाखों की रोशनी से माहौल जगमगा उठा। इस मौके पर अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर सिंह, अंकुश जायसवाल, मोहन यादव, दिलीप प्रसाद, रोहित कुमार, सुनील जायसवाल, लक्ष्मी प्रसाद, भरत राम, विनोद कुमार सिंह, राम कुमार जायसवाल, अनिल कुमार, बंधा राम, राजेंद्र प्रसाद सोनी, आनंद किशोर नाथ शाह, अशोक राम, राजू कुमार सिंह और रविंद्र कुमार ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की मजबूत पकड़ को इस जीत का आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के विकास, सुशासन और जनता के विश्वास की जीत है। हल्की बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सड़कों पर नाचते-गाते कार्यकर्ता, गूंजते नारे और खुशियों से भरे चेहरे पूरे महुआडांड़ को एक भव्य उत्सव में बदलते नजर आए। स्थानीय लोगों ने भी इस जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एकजुटता का संदेश दिया। महुआडांड़ में मनाया गया यह विजय उत्सव सिर्फ एक राजनीतिक जीत का जश्न नहीं, बल्कि भविष्य के प्रति आशा, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बनकर उभरा।
    4
    रामप्रवेश गुप्ता 
महुआडांड़ (लातेहार):
सोमवार का दिन महुआडांड़ प्रखंड के लिए उत्साह, उमंग और जश्न से भरा रहा। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव से लेकर बाजार तक हर ओर जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ विजय उत्सव मनाया।
भाजपा मंडल कमेटी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम ने महुआडांड़ को मानो उत्सव स्थल में बदल दिया। पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अमित कुमार जायसवाल और पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर जश्न मनाया। एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी गई और पटाखों की रोशनी से माहौल जगमगा उठा।
इस मौके पर अनुमंडल सांसद प्रतिनिधि संजय जायसवाल, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भुनेश्वर सिंह, अंकुश जायसवाल, मोहन यादव, दिलीप प्रसाद, रोहित कुमार, सुनील जायसवाल, लक्ष्मी प्रसाद, भरत राम, विनोद कुमार सिंह, राम कुमार जायसवाल, अनिल कुमार, बंधा राम, राजेंद्र प्रसाद सोनी, आनंद किशोर नाथ शाह, अशोक राम, राजू कुमार सिंह और रविंद्र कुमार ठाकुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की मजबूत पकड़ को इस जीत का आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत देश के विकास, सुशासन और जनता के विश्वास की जीत है।
हल्की बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। सड़कों पर नाचते-गाते कार्यकर्ता, गूंजते नारे और खुशियों से भरे चेहरे पूरे महुआडांड़ को एक भव्य उत्सव में बदलते नजर आए। स्थानीय लोगों ने भी इस जश्न में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और एकजुटता का संदेश दिया।
महुआडांड़ में मनाया गया यह विजय उत्सव सिर्फ एक राजनीतिक जीत का जश्न नहीं, बल्कि भविष्य के प्रति आशा, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक बनकर उभरा।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
  • ऐतिहासिक जीत पर BJP में उत्साह, Narendra Modi नेतृत्व की सराहना, Nitin Nabin का अभिनंदन
    1
    ऐतिहासिक जीत पर BJP में उत्साह, Narendra Modi नेतृत्व की सराहना, Nitin Nabin का अभिनंदन
    user_Pradesh Khabar
    Pradesh Khabar
    Media company अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा जारी है… बलरामपुर में मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना है… वीओ-1: बलरामपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संयुक्त जिला कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक ली… जहां उन्होंने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की… वीओ-2 (बड़ी घोषणा): मुख्यमंत्री ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया कि राज्य में राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण किया जाएगा… अब खसरा-नक्शा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ घर बैठे उपलब्ध होगा… साथ ही जल्द मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू होगी… जहां टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज की जा सकेगी… वीओ-3: मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां जन चौपाल लगाए जा रहे हैं… वहां मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है…
    1
    छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा जारी है…
बलरामपुर में मुख्यमंत्री ने पत्रकार वार्ता कर कहा कि सरकार का लक्ष्य योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचाना और समस्याओं का त्वरित समाधान करना है…
वीओ-1:
बलरामपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संयुक्त जिला कार्यालय में विभागीय समीक्षा बैठक ली…
जहां उन्होंने विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की…
वीओ-2 (बड़ी घोषणा):
मुख्यमंत्री ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए ऐलान किया कि राज्य में राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण किया जाएगा…
अब खसरा-नक्शा डिजिटल हस्ताक्षर के साथ घर बैठे उपलब्ध होगा…
साथ ही जल्द मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शुरू होगी… जहां टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज की जा सकेगी…
वीओ-3:
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां जन चौपाल लगाए जा रहे हैं…
वहां मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है…
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.