चिनियाँ में जनगणना 2027 की तैयारी तेज: डिजिटल ऐप और स्व-गणना के साथ प्रशिक्षण शुरू चिनिया से हेमंत कुमार की रिपोर्ट चिनियाँ प्रखंड कार्यालय में जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए सोमवार सुबह से प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज जनगणना पदाधिकारी सुबोध कुमार सहित अन्य ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर इसकी शुरुआत की। साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार जनगणना दो चरणों में होगी। पहला चरण 16 मई से 14 जून 2026 तक चलेगा, जिसमें मकानों की सूचीकरण और गणना की जाएगी। वहीं दूसरा चरण फरवरी 2027 से शुरू होकर जनसंख्या गणना पर केंद्रित रहेगा। इस बार की जनगणना कई मायनों में खास है। पहली बार स्व-गणना की सुविधा दी गई है, जो 1 मई से 15 मई 2026 तक चलेगी। साथ ही डिजिटल ऐप के जरिए डेटा संग्रहण किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और तेज बनेगी। अधिकारियों ने साफ किया कि नागरिकों का व्यक्तिगत डेटा पूरी तरह गोपनीय रहेगा। किसी भी स्थिति में आधार, पैन, बैंक डिटेल या OTP जैसी संवेदनशील जानकारी नहीं मांगी जाएगी। लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी अनधिकृत व्यक्ति को जानकारी न दें। जनगणना कर्मियों को QR कोड युक्त पहचान पत्र दिया जाएगा, जिससे उनकी पहचान आसानी से सत्यापित की जा सकेगी। आम लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और मीडिया से सहयोग की भी अपील की गई। बैठक में मास्टर प्रशिक्षक अजय कुमार चंद्रवंशी, ओम प्रकाश सिंह, कमलेश कोरवा, संदीप कुमार सिंह, कुमार भानु प्रताप, पवन कुमार रजक, मंगल पांडे सहित प्रखंड स्तरीय स्तरीय अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

- Post by SK Paswan1
- गढ़वा के कल्याणपुर स्थित हाईवे पर जिले के सबसे बड़ा धर्म कांटा बैठाया गया है जिसकी लंबाई 55 फिट है वेट लगभग 240 टन का बताया जा रहा है?1
- CEIR पोर्टल से 336 खोए मोबाइल बरामद, 66 पीड़ितों को ₹27.26 लाख वापस – ASP ऋषभ रूणवाल1
- दहेज की मांग ने तोड़ी बेटी की शादी, बारात नहीं आने से बिखरे सपने, मेहंदी लगे हाथों में रह गई खाली उम्मीदें, सजधज कर इंतजार करती रही दुल्हन1
- Post by Shoaib Siddiqui1
- विहिप आनंद गुप्ता के भाई देवदत्त ( भोला) के तिलकोत्सव की कुछ झलकियां1
- गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि सड़क निर्माण में अनिमित अगर बढ़ती गई तो उग्र आंदोलन करेंगे?1
- Post by SK Paswan1
- उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में काशीराम कॉलोनी के पास 2 मई 2026 को 5 किशोर 100 फीट ऊँची पानी की टंकी पर रील बनाने चढ़े थे। सीढ़ी टूटने से 3 किशोर नीचे गिर गए (1 की मौत, 2 घायल) और 2 बच्चे 16 घंटे तक ऊपर फंसे रहे, जिन्हें वायुसेना के Mi-17 हेलिकॉप्टर से 3 मई की सुबह सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। हादसे की मुख्य बातें: जगह: सिद्धार्थनगर, नवगढ़ तहसील के बेलसाद टप्पा थरौली का काशीराम कॉलोनी। वजह: रील (वीडियो) बनाने के लिए जर्जर पानी की टंकी पर चढ़ना। कैसे फंसे: रील बनाने के बाद नीचे उतरते समय टंकी की सीढ़ी टूट गई, जिससे 3 बच्चे नीचे गिर गए। रेस्क्यू: 16 घंटे तक फंसे 2 बच्चों को, सेना/IAF हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू वीडियो यहां देखें ( Jagran के अनुसार) 5:20 AM पर एयरलिफ्ट किया गया। परिणाम: 13 वर्षीय सिद्धार्थ की मौके पर ही मौत हो गई, 2 अन्य बच्चे गंभीर घायल हैं। यह घटना रील बनाने के लिए जोखिम भरे स्टंट के बढ़ते खतरे को उजागर करती है।1