Shuru
Apke Nagar Ki App…
झाँसी पुलिस द्वारा साईबर अपराध संबंधी 23 अभियुक्तगण गिरफ्तार,
Bablu Ramaiya
झाँसी पुलिस द्वारा साईबर अपराध संबंधी 23 अभियुक्तगण गिरफ्तार,
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ग्राम डेली में विश्व आदिवासी दिवस का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन, डॉ संदीप ने दिया बेहतर जीवन का संदेश झाँसी। विकासखंड बबीना के ग्राम डेली में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मान शबरी सहारिया आदिवासी कल्याण समिति के तत्वावधान में भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं, अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य, संगठन और सामाजिक विकास को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, संगठन पदाधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक राजीव पारीछा ने कहा कि आदिवासी समाज भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण आधार है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण में इस समाज की भूमिका सदियों से महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने आदिवासी समाज से जुड़े शिक्षा, सड़क, पानी, आवास और सामाजिक उत्थान के मुद्दों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने का आश्वासन भी दिया। विशिष्ट वक्ता श श्याम बिहारी गुप्ता ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और संगठन में निहित होती है। उन्होंने आपसी सहयोग, भाईचारे और सामुदायिक नेतृत्व को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं को नशामुक्ति, शिक्षा और सामाजिक सेवा से जोड़ने तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को समाज की प्रगति का आधार बताया। डॉ. संदीप सरावगी ने आदिवासी समाज के स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही शिक्षित और समृद्ध समाज का निर्माण कर सकता है। उन्होंने मातृ स्वास्थ्य, बच्चों के टीकाकरण, स्वच्छता, पोषण और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व को रेखांकित किया तथा महिलाओं एवं किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। ग्राम प्रधान दशरथ अहिरवार ने आयोजन को ग्राम सभा के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि पंचायत समाज के प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा की भूमि समाजहित में उपलब्ध कराई गई है, जहां मान शबरी मंदिर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह मंदिर सामाजिक एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। समाज प्रतिनिधि संतराम चौधरी ने आदिवासी समाज की परंपराओं, रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक मूल्यों को सुरक्षित रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक विकास के साथ अपनी भाषा, लोकगीत, परंपराओं और पूर्वजों की विरासत को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना भी आवश्यक है। वहीं डॉ. बी.के. गुप्ता ने संविधान में प्रदत्त समानता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के अधिकारों की जानकारी दी तथा लोगों से आवश्यक दस्तावेज तैयार कर शासन की योजनाओं से जुड़ने की अपील की। समानता साथी मेवा बहन ने महिलाओं की भागीदारी को समाज के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, स्वयं सहायता समूहों और सामाजिक निर्णय प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने संविधान के मूल्यों—समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय—को ग्राम स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उपाध्यक्ष श्री जय सियाराम भाई ने समाज की एकता और संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए युवाओं को समाज सेवा और नेतृत्व के लिए आगे आने का संदेश दिया। समिति के अध्यक्ष गोपाल भाई ने सभी अतिथियों और ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाज की पहचान, अधिकार और सम्मान को मजबूत करने का संकल्प दिवस है। उन्होंने भविष्य में शिक्षा, जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक संगठन से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। संगठन मंत्री कुमारी रानी बहन ने भी महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए समाज की प्रगति में उनकी सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में रामप्रकाश, रामकुमार, अधिवक्ता संजय, सुखलाल भाई सहित क्षेत्र के अनेक समाजसेवियों और ग्रामवासियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। सभी ने समाज की एकता, जागरूकता और सामूहिक विकास के लिए निरंतर प्रयास करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक क्षण उस समय आया, जब विधायक राजीव परीछा द्वारा ग्राम डेली में मां शबरी मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। ग्राम प्रधान दशरथ अहिरवार जी द्वारा समाज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक उपयोग के लिए उपलब्ध कराई गई ग्राम सभा की भूमि पर वैदिक मंत्रोच्चार और समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में भूमि पूजन संपन्न हुआ। उपस्थित ग्रामीणों ने इसे आदिवासी समाज की आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सामुदायिक एकता का प्रतीक बताया। आयोजन में करीब चार सौ से अधिक ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। महिलाओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रभावशाली बनाया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज को अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने, शिक्षा को प्राथमिकता देने, महिलाओं और युवाओं को नेतृत्व में आगे लाने, जल-जंगल-जमीन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सामाजिक संगठन और आत्मनिर्भरता को मजबूत करने का सामूहिक संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर मान शबरी सहारिया आदिवासी कल्याण समिति की ओर से मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, वक्ताओं, ग्राम पंचायत, समाज के वरिष्ठजनों, महिलाओं, युवाओं एवं समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया। समिति ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी आदिवासी समाज की शिक्षा, जागरूकता, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक संगठन के लिए निरंतर कार्य किए जाएंगे।4
- झांसी ब्रेकिंग खुलासा....... साइबर ठगी के बड़े गैंग का भंडाफोड़, 23 गिरफ्तार... पुलिस बनकर डराते, फिर खाते में डलवाते थे रकम झांसी में साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 23 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने एक बड़े साइबर गिरोह का खुलासा किया है। आरोपियों पर पुलिस अधिकारी और सरकारी कर्मचारी बनकर लोगों को मुकदमे और गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 120 मोबाइल, 35 डेबिट कार्ड, 29 बैंक पासबुक और 9 लाख 20 हजार 510 रुपये नकद समेत बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं। अब पुलिस इनके पूरे नेटवर्क और अपराध से अर्जित संपत्ति की जांच में जुटी है। फोन की घंटी बजती थी... सामने से आवाज आती थी—मैं पुलिस अधिकारी बोल रहा हूं... आपके खिलाफ मुकदमा दर्ज है... गिरफ्तारी होने वाली है। इसके बाद शुरू होता था डर का खेल और इसी डर के सहारे लोगों से रकम ऐंठी जाती थी। झांसी पुलिस ने ऐसे ही एक शातिर साइबर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी या सरकारी विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते और फिर पैसों की मांग करते थे। साइबर अपराध से जुड़े पोर्टलों और शिकायतों से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने कटेरा थाना क्षेत्र के खौरियाना, मौरियाना और काडौर समेत आसपास के इलाकों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 23 आरोपी गिरफ्तार किए गए। इनके कब्जे से 120 मोबाइल फोन, 35 डेबिट कार्ड, 20 आधार कार्ड, 4 वोटर आईडी, एक लैपटॉप, एक टैबलेट, 29 बैंक पासबुक और 13 बैंक कार्ड बरामद हुए। इसके अलावा पुलिस ने 284 ग्राम पीली धातु, 1 किलो 408 ग्राम सफेद धातु और 9 लाख 20 हजार 510 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। अब पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया गया है। वहीं पुलिस आरोपियों की संपत्ति की जांच कर गैंगस्टर एक्ट और संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में भी जुटी है। बाइट - बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी, झांसी3
- झाँसी पुलिस द्वारा साईबर अपराध संबंधी 23 अभियुक्तगण गिरफ्तार,1
- झाँसी पुलिस की अपील—साइबर अपराध से सतर्क रहें, किसी अज्ञात व्यक्ति को OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बीबीजीटीएस मूर्ति झाँसी के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम, झाँसी श्रीमती अरीबा नोमान के नेतृत्व में साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 23 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 120 मोबाइल फोन, 35 डेबिट कार्ड, 20 आधार कार्ड, 04 वोटर आईडी, 01 लैपटॉप, 01 टैबलेट, 29 बैंक पासबुक, 13 बैंक कार्ड तथा ₹9,20,510/- नगद सहित पीली एवं सफेद धातु बरामद की गई। अभियुक्तों द्वारा विभिन्न स्थानों पर बैठकर कई प्रकार से सीधे-सादे आमजनमानस के साथ साइबर धोखाधड़ी करते हुए धनराशि वसूली/अर्जित की जाती थी। इसी क्रम में कई मामलों में स्वयं को पुलिस अधिकारी/पुलिसकर्मी बताकर आमजन को मुकदमे में फँसाने एवं गिरफ्तारी का भय दिखाकर साइबर ठगी किए जाने की जानकारी प्रकाश में आई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर साइबर थाना, जनपद झाँसी पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर की जा रही विधिक कार्यवाही के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,झाँसी की बाइट- झाँसी पुलिस की अपील—साइबर अपराध से सतर्क रहें, किसी अज्ञात व्यक्ति को OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।1
- चिरगांव के पूर्व ब्लाक अरविंद नगर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर अर्जी लगाने विधानसभा चुनाव को लेकर1
- झाँसी मे तीन गावो मे दबिश देकर नकली पुलिस बनकर साइबर ठगी करने वाले 23 ठंग गिरफ्तार,, 17 की तलाश जारी.1
- जानकारी देते झांसी एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ...........1
- झांसी अलीअहमद को प्रयागराज से देर रात करीब 4:30 बजे झांसी कारागार लाया गया। पुलिस कस्टडी में सुरक्षित लाया गया जो गाड़ियां लेकर गई थी वही गाड़ियों से वापस लाया गया प्रयागराज मे अपने भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के बाद झाँसी जैल बापस पहुचा अतीक अहमद का बेटा अली.2