logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

#मण्डी : AI इंपैक्ट समिट में कांग्रेस का आचरण शर्मनाक, देश कभी नहीं भूलेगा : जयराम ठाकुर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कांग्रेस ने देश की छवि को पहुंचाया नुकसान : जयराम ठाकुर एक हफ्ते में हिमाचल को 3000 करोड़ की सौगात, फिर भी कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल जायका और विश्व बैंक प्रोजेक्ट पर केंद्र का बड़ा सहयोग, सुक्खू सरकार मौन क्यों?

4 hrs ago
user_न्यूज रिपोर्टर
न्यूज रिपोर्टर
Mandi, Himachal Pradesh•
4 hrs ago

#मण्डी : AI इंपैक्ट समिट में कांग्रेस का आचरण शर्मनाक, देश कभी नहीं भूलेगा : जयराम ठाकुर अंतरराष्ट्रीय मंच पर कांग्रेस ने देश की छवि को पहुंचाया नुकसान : जयराम ठाकुर एक हफ्ते में हिमाचल को 3000 करोड़ की सौगात, फिर भी कांग्रेस की चुप्पी पर सवाल जायका और विश्व बैंक प्रोजेक्ट पर केंद्र का बड़ा सहयोग, सुक्खू सरकार मौन क्यों?

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • रिपोर्ट-21, फरवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज धार्मिक परंपराओं और अटूट आस्था के प्रतीक बनोगी कोठी में इस वर्ष भी 'दस फागुन' का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां भगवती नव दुर्गा और आराध्य देव भगवान पंडीर ऋषि के आदेशानुसार, हर साल की भांति इस वर्ष भी शनिवार को 'देऊली दियोहरी सौह' में भव्य परिक्रमा पूरी की गई। ​देव आदेश से नियुक्त हुए नए कारिंदे ​इस पावन अवसर पर भगवान पंडीर ऋषि की उपस्थिति में देव नीति के अनुसार नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। वनोगी कोठी के समस्त हारियनों की मौजूदगी में निम्नलिखित नियुक्तियां हुई: ​नया पालसरा: स्वर्गीय मान चंद के पुत्र रमेश ठाकुर (गांव करटाह) को नया पालसरा नियुक्त किया गया। भगवान पंडीर ऋषि के आदेश पर दुमच कारदार लोतराम के माध्यम से उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर यह जिम्मेदारी सौंपी गई। ​नया भण्डारी: स्वर्गीय शेर सिंह के पुत्र जीवानंद ठाकुर को 15 विहा बनोगी कोठी के लोगों और देव आदेशानुसार नया भण्डारी चुना गया। कारदार दुमच लोतराम ने उन्हें भी पगड़ी पहनाकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करवाया। ​हारियनों में खुशी की लहर ​देव संस्कृति के इन महत्वपूर्ण निर्णयों के बाद पूरी बनोगी कोठी के हारियनों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज और माता नव दुर्गा व भगवान पंडीर ऋषि के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
    1
    रिपोर्ट-21, फरवरी बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज 
धार्मिक परंपराओं और अटूट आस्था के प्रतीक बनोगी कोठी में इस वर्ष भी 'दस फागुन' का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मां भगवती नव दुर्गा और आराध्य देव भगवान पंडीर ऋषि के आदेशानुसार, हर साल की भांति इस वर्ष भी शनिवार को 'देऊली दियोहरी सौह' में भव्य परिक्रमा पूरी की गई।
​देव आदेश से नियुक्त हुए नए कारिंदे
​इस पावन अवसर पर भगवान पंडीर ऋषि की उपस्थिति में देव नीति के अनुसार नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। वनोगी कोठी के समस्त हारियनों की मौजूदगी में निम्नलिखित नियुक्तियां हुई:
​नया पालसरा: स्वर्गीय मान चंद के पुत्र रमेश ठाकुर (गांव करटाह) को नया पालसरा नियुक्त किया गया। भगवान पंडीर ऋषि के आदेश पर दुमच कारदार लोतराम के माध्यम से उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
​नया भण्डारी: स्वर्गीय शेर सिंह के पुत्र जीवानंद ठाकुर को 15 विहा बनोगी कोठी के लोगों और देव आदेशानुसार नया भण्डारी चुना गया। कारदार दुमच लोतराम ने उन्हें भी पगड़ी पहनाकर विधिवत रूप से पदभार ग्रहण करवाया।
​हारियनों में खुशी की लहर
​देव संस्कृति के इन महत्वपूर्ण निर्णयों के बाद पूरी बनोगी कोठी के हारियनों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज और माता नव दुर्गा व भगवान पंडीर ऋषि के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter सैंज, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *प्रैस विज्ञप्ति* उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा जी होंगे 28वीं सूत्रधार होली संध्या कार्यक्रम में मुख्यातिथि यह जानकारी प्रदान करते हुए संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि इस आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । इस रंगारंग होली उत्सव के बारे में जानकरी प्रदान करते हुए प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम व सहप्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम की सांस्कृतिक समिति में पं० विद्या सागर शर्मा तथा वरिष्ठ कलाकार निशांत गौतम, लाल सिंह ठाकुर, जीवन बुडाल व संजय को उतरदायित्व सौंपा गया है, जिसमें धर्मेन्द्र शर्मा, सुंदर श्याम तथा सनी ठाकुर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मंचीय व्यवस्था देखेंगे । स्वागत समिति में अध्यक्ष दिनेश सेन के साथ राजेन्द्र सूद, युवराज बौध, कंवर वीरेंद्र सिंह, अतुल गुप्ता, जोगेंद्र ठाकुर, तिलक राज चौधरी व कैप्टन रणधीर सिंह सल्हुरिया, जलपान समिति अतुल गुप्ता, तिलक राज चौधरी व सुबोध सूद, निमन्त्रण व सूचना समिति में मोनिका सागर, यशोदा शर्मा व सीमा शर्मा, साज-सज्जा समिति में सुदेश कुमार, हितेश कुमार गोगी व उत्तम चंद को जिम्मेवारियां सौंपी गई । गौरतलब है कि 22 फ़रवरी 2026 रविवार को देव सदन कुल्लू के सभागार में कला संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन सहित समाज सेवा में कार्यरत हिमाचल प्रदेश की अग्रणी संस्था सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा 28वीं सूत्रधार होली संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जायेगा । कार्यक्रम सायं 06:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें कुल्लू जनपद में पीढ़ियों से गाई जा रही लोकप्रचलित एवं पारंपरिक होली गीतों सहित सुप्रसिद्ध लेखक, गायक एवं संगीतकार स्वर्गीय राम कुमार कपूर द्वारा रचित होलियों की मधुर प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी तथा कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से होली से संबंधित नृत्य प्रस्तुतियाँ भी दी जाएंगी । कार्यक्रम में प्राचार्य संगीत अकादमी पं० विद्या सागर की रहनुमाई में सूत्रधार के कलाकार तथा सूत्रधार संगीत अकादमी के प्रशिक्षुओं द्वारा होली गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी । यह सम्पूर्ण कार्यक्रम सभी कला प्रेमियों के लिए निशुल्क रहेगा । *जारीकर्ता:- सुंदर श्याम व धर्मेन्द्र शर्मा* *(प्रचार-प्रसार प्रभारी व सहप्रभारी, सूत्रधार कला संगम कुल्लू)*
    1
    *प्रैस विज्ञप्ति*
उपायुक्त कुल्लू अनुराग चन्द्र शर्मा जी होंगे 28वीं सूत्रधार होली संध्या कार्यक्रम में मुख्यातिथि यह जानकारी प्रदान करते हुए संस्था अध्यक्ष दिनेश सेन ने बताया कि इस आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । इस रंगारंग होली उत्सव के बारे में जानकरी प्रदान करते हुए प्रचार-प्रसार प्रभारी सुंदर श्याम व सहप्रभारी धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम की सांस्कृतिक समिति में पं० विद्या सागर शर्मा तथा वरिष्ठ कलाकार निशांत गौतम, लाल सिंह ठाकुर, जीवन बुडाल व संजय को उतरदायित्व सौंपा गया है, जिसमें धर्मेन्द्र शर्मा, सुंदर श्याम तथा सनी ठाकुर सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मंचीय व्यवस्था देखेंगे । स्वागत समिति में अध्यक्ष दिनेश सेन के साथ राजेन्द्र सूद, युवराज बौध, कंवर वीरेंद्र सिंह, अतुल गुप्ता, जोगेंद्र ठाकुर, तिलक राज चौधरी व कैप्टन रणधीर सिंह सल्हुरिया, जलपान समिति अतुल गुप्ता, तिलक राज चौधरी व सुबोध सूद, निमन्त्रण व सूचना समिति में मोनिका सागर, यशोदा शर्मा व सीमा शर्मा, साज-सज्जा समिति में सुदेश कुमार, हितेश कुमार गोगी व उत्तम चंद को जिम्मेवारियां सौंपी गई । गौरतलब है कि 22 फ़रवरी 2026 रविवार को देव सदन कुल्लू के सभागार में कला संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन सहित समाज सेवा में कार्यरत हिमाचल प्रदेश की अग्रणी संस्था सूत्रधार कला संगम कुल्लू द्वारा 28वीं सूत्रधार होली संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जायेगा । कार्यक्रम सायं 06:30 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें कुल्लू जनपद में पीढ़ियों से गाई जा रही लोकप्रचलित एवं पारंपरिक होली गीतों सहित सुप्रसिद्ध लेखक, गायक एवं संगीतकार स्वर्गीय राम कुमार कपूर द्वारा रचित होलियों की मधुर प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी तथा कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक बनाने के उद्देश्य से होली से संबंधित नृत्य प्रस्तुतियाँ भी दी जाएंगी । कार्यक्रम में प्राचार्य संगीत अकादमी पं० विद्या सागर की रहनुमाई में सूत्रधार के कलाकार तथा सूत्रधार संगीत अकादमी के प्रशिक्षुओं द्वारा होली गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएगी । यह सम्पूर्ण कार्यक्रम सभी कला प्रेमियों के लिए निशुल्क रहेगा ।
*जारीकर्ता:- सुंदर श्याम व धर्मेन्द्र शर्मा*
*(प्रचार-प्रसार प्रभारी व सहप्रभारी, सूत्रधार कला संगम कुल्लू)*
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • पिछले कल हमीरपुर संसदीय के क्षेत्र से पाँच बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर कांग्रेस के पूर्व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सांसद को आध्यत्म और विज्ञान में अंतर पता नहीं है, क्योंकि सांसद महोदय तो अंतरिक्ष के पहले यात्री भगवान श्री राम के अग्रदूत हनुमान जी को बताते हैं, वह विश्व के पहले अंतरिक्ष यात्री का नाम यूरी गागरिन ही भूल गए क्या, यह वक्तव्य अनुराग ठाकुर का नेशलन स्पेश दिवस पर दिया गया था और आज अनुराग ठाकुर AI की बात कर रहे हैं। संदीप सांख्यान ने अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में 400 से ज्यादा निजी विश्वविद्यालय है जिसमें से गलगोटिया जैसे विश्विद्यालय भी है, उनके कृत्य के बारे में अनुराग ठाकुर क्यों नहीं बोलते। AI समिट में बेइज्जती कांग्रेस ने नहीं नहीं हुई है बल्कि AI समिट में बेइज्जती केंद्र सरकार सरकार की हुई है, उनकी हुई है जिन्होंने गलगोटिया जैसे विश्वविद्यालय को AI समिट में स्थान दिया है, यह अंतराष्ट्रीय शर्म का विषय है। संदीप सांख्यान ने सांसद और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर को घेरते हुए कहा कि आप यदि उनको आंकड़ो पर बात करनी हो तो किसी भी मंच पर आमने-सामने बैठ कर बहस में आपका स्वागत है। संदीप सांख्यान ने कहा कि सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री को जबाब देना चाहिए कि क्या लोहे के मशीनी कुत्ते पर आँसू बहाने से कोई विश्व गुरु बन जाता है। यह सिर्फ़ एक यूनिवर्सिटी की बात नहीं है, देश के सारे शिक्षा जगत में ऐसे ही प्रयोग चल रहा है। संदीप सांख्यान ने आगे प्रश्न खड़े करते हुए कहा कि सांसद महोदय को यह भी बताना चाहिए कि देश के सबसे प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स की अलग-अलग शाखाओं में फ़ैकल्टी के 40 प्रतिशत पद ख़ाली पड़े हैं। क्यों देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में करीब 5,400 प्रोफेसरों के पद खाली पड़े हैं। संदीप सांख्यान ने कहा क्यों 2020-21 से 2024-25 तक के 5 वर्षों में कुल 18,727 सरकारी स्कूल बंद या मर्ज किए गए। (कुल संख्या 10,32,049 से घटकर 10,13,322 हो गई।) क्या इन विषयों पर सांसद महोदय के पास कोई जबाब है। संदीप सांख्यान ने कहा कि अनुराग ठाकुर जी आपको हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता इसलिये केंद्र में नहीं भेजती कि आप हर वक्त कांग्रेस और राहुल गांधी को कोसते रहे, आपको हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने इस संसदीय हल्के के विकास और नई योजनाओं के सृजन के लिए भेजा है। यह बात आपको समझनी चाहिए।
    1
    पिछले कल हमीरपुर संसदीय के क्षेत्र से पाँच बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान पर कांग्रेस के पूर्व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि सांसद को आध्यत्म और विज्ञान में अंतर पता नहीं है, क्योंकि सांसद महोदय तो अंतरिक्ष के पहले यात्री भगवान श्री राम के अग्रदूत हनुमान जी को बताते हैं, वह विश्व के पहले अंतरिक्ष यात्री का नाम यूरी गागरिन ही भूल गए क्या, यह वक्तव्य अनुराग ठाकुर का नेशलन स्पेश दिवस पर दिया गया था और आज अनुराग ठाकुर AI की बात कर रहे हैं। संदीप सांख्यान ने अनुराग ठाकुर पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में 400 से ज्यादा निजी विश्वविद्यालय है जिसमें से गलगोटिया जैसे विश्विद्यालय भी है, उनके कृत्य के बारे में अनुराग ठाकुर क्यों नहीं बोलते।  AI समिट में बेइज्जती कांग्रेस ने नहीं नहीं हुई है बल्कि AI समिट में बेइज्जती केंद्र सरकार सरकार की हुई है, उनकी हुई है जिन्होंने गलगोटिया जैसे विश्वविद्यालय को AI समिट में स्थान दिया है, यह अंतराष्ट्रीय शर्म का विषय है। संदीप सांख्यान ने सांसद और पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर को घेरते हुए कहा कि आप यदि उनको आंकड़ो पर बात करनी हो तो किसी भी मंच पर आमने-सामने बैठ कर बहस में आपका स्वागत है। संदीप सांख्यान ने कहा कि सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री को जबाब देना चाहिए कि क्या लोहे के मशीनी कुत्ते पर आँसू बहाने से कोई विश्व गुरु बन जाता है। यह सिर्फ़ एक यूनिवर्सिटी की बात नहीं है, देश के सारे शिक्षा जगत में ऐसे ही प्रयोग चल रहा है। संदीप सांख्यान ने आगे प्रश्न खड़े करते हुए कहा कि सांसद महोदय को यह भी बताना चाहिए कि देश के सबसे प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स की अलग-अलग शाखाओं में फ़ैकल्टी के 40 प्रतिशत पद ख़ाली पड़े हैं। क्यों देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में करीब 5,400 प्रोफेसरों के पद खाली पड़े हैं। संदीप सांख्यान ने कहा क्यों 2020-21 से 2024-25 तक के 5 वर्षों में कुल 18,727 सरकारी स्कूल बंद या मर्ज किए गए। (कुल संख्या 10,32,049 से घटकर 10,13,322 हो गई।) क्या इन विषयों पर सांसद महोदय के पास कोई जबाब है। संदीप सांख्यान ने कहा कि अनुराग ठाकुर जी आपको हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता इसलिये केंद्र में नहीं भेजती कि आप हर वक्त कांग्रेस और राहुल गांधी को कोसते रहे, आपको हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने इस संसदीय हल्के के विकास और नई योजनाओं के सृजन के लिए भेजा है। यह बात आपको समझनी चाहिए।
    user_Anil kumar
    Anil kumar
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    6 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दी करोट कृषि सहकारी सभा के खिलाफ पंचायत के ही एक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए है जेनदिन सुपुत्र फतेहदीन ने आरोप लगाए हैं कि सभा ने किसी को लोन देने के लिए उनके जाली हस्ताक्षर करके उनकी गवाही डाल दी है। संबंधित विषय के तमाम दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं उन्होंने बताया कि उनको इस बात का पता तब चला जब सभा के आम चुनावों जो कि दिसंबर में होने थे उस दौरान उनको नोटिस दिया गया क्योंकि वह खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं जब इस बात की भनक उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को लगी तो उन्होंने मुझे सबसे डिफाल्टर करने का प्लान बनाया और उसके तहत यह तमाम कार्रवाई की उन्होंने कहा कि ना तो उन्होंने कभी लोन लिया है ना ही किसी व्यक्ति की गारंटी के रूप में उन्होंने कहीं हस्ताक्षर किए हैं यहां दस्तावेजों में जिस व्यक्ति ने लोन लिया उसका गारंटी कोई और दिखाया गया है जबकि उसे गारंटी के साइन को काटकर मेरा नाम लिखा गया है इसके भी तमाम दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं उन्होंने कहां की पहले सोसाइटी में इसकी जांच की मांग की फिर उच्च अधिकारी से जांच करने हेतु लिखा। उच्च अधिकारी के सामने कुछ लोगों ने उनसे गलत व्यवहार किया ब अधिकारी की जांच को भी निष्पक्ष न बताते हुए उन्होंने उच्च अधिकारियों को लिखा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस सारे प्रकरण से उन्हें पीड़ा हुई है जबकि लोन लेने वाले व्यक्ति ने सभा को लिख कर दिया है कि जैन दीन ने मेरे लोन लेने की एवज में गवाही नहीं डाली है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उच्च अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच करवाएं ताकि दोषी को सजा मिल सके। संबंधित विषय पर जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी गई है फर्जी साइन है या यह साइन इनके हैं इस बात की जांच को लेकर दस्तावेज फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाए इसको लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है मेरे ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह सत्य नहीं है
    1
    सुजानपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दी करोट कृषि सहकारी सभा के खिलाफ पंचायत के ही एक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए है जेनदिन सुपुत्र फतेहदीन ने आरोप लगाए हैं कि सभा ने किसी को लोन देने के लिए उनके जाली हस्ताक्षर करके उनकी गवाही डाल दी है। संबंधित विषय के तमाम दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं उन्होंने बताया कि  उनको इस बात का पता तब चला जब सभा के आम चुनावों जो कि दिसंबर में होने थे उस दौरान उनको नोटिस दिया गया क्योंकि वह खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं जब इस बात की भनक उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को लगी तो उन्होंने मुझे सबसे डिफाल्टर करने का प्लान बनाया और उसके तहत यह तमाम कार्रवाई की उन्होंने कहा कि ना तो उन्होंने कभी लोन लिया है ना ही किसी व्यक्ति की गारंटी के रूप में उन्होंने कहीं हस्ताक्षर किए हैं यहां दस्तावेजों में जिस व्यक्ति ने लोन लिया उसका गारंटी कोई और दिखाया गया है जबकि उसे गारंटी के साइन को काटकर मेरा नाम लिखा गया है इसके भी तमाम दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं उन्होंने कहां की पहले सोसाइटी में इसकी जांच की मांग की फिर उच्च अधिकारी से जांच करने हेतु लिखा। उच्च अधिकारी के सामने कुछ लोगों ने उनसे गलत व्यवहार किया ब अधिकारी की जांच को भी निष्पक्ष न बताते हुए उन्होंने उच्च अधिकारियों को लिखा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस सारे प्रकरण से उन्हें पीड़ा हुई है जबकि लोन लेने वाले व्यक्ति ने सभा को लिख कर दिया है कि जैन दीन ने मेरे लोन लेने की एवज में गवाही नहीं डाली है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उच्च अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच करवाएं ताकि दोषी को सजा मिल सके।
संबंधित विषय पर जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी गई है फर्जी साइन है या यह साइन इनके हैं इस बात की जांच को लेकर दस्तावेज फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाए इसको लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है मेरे ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह सत्य नहीं है
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में श्री राधा कृष्ण मंदिर में रहने वाले हवस के बाबा ने दो प्रवासी बच्चियों के साथ अश्लील हरकते करते हुए पकडा गया है। हालांकि हवसी बाबा के द्वारा पिछले काफी समय से इन छोटी बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की जा रही थी लेकिन जब इस बात का शक अभिभावकों केा हुआ तो मौके पर जाकर अभिभावकों ने बाबा को पकडा है । एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मंदिर में जाकर देर शाम को पडताल की है और बच्चों व अभिभावकों के बयान कलम बंद किए है। जिसमें पाया गया है कि बाबा ने बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की है और प्राईवेट पार्ट से छेडछाड की है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने बाबा को गिरफतार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।  बता दे कि हमीरपुर के कोहली में मंदिर में पिछले कुछ समय से प्रवासी बाबा वचित्र सिंह निवासी हरिओम कलां लुघियाना का रहने वाला है और बाबा ने परौली उतर प्रदेश के किराए पर रह रहे प्रवासियों की पांच साल की बच्चियों के साथ अश्लील हरकते करके यौन उत्पीडन किया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
    2
    हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में श्री राधा कृष्ण मंदिर में रहने वाले हवस के बाबा ने दो प्रवासी बच्चियों के साथ अश्लील हरकते करते हुए पकडा गया है। हालांकि हवसी बाबा के द्वारा पिछले काफी समय से इन छोटी बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की जा रही थी लेकिन जब इस बात का शक अभिभावकों केा हुआ तो मौके पर जाकर अभिभावकों ने बाबा को पकडा है । एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मंदिर में जाकर देर शाम को पडताल की है और बच्चों व अभिभावकों के बयान कलम बंद किए है। जिसमें पाया गया है कि बाबा ने बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की है और प्राईवेट पार्ट से छेडछाड की है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने बाबा को गिरफतार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। 
बता दे कि हमीरपुर के कोहली में मंदिर में पिछले कुछ समय से प्रवासी बाबा वचित्र सिंह निवासी हरिओम कलां लुघियाना का रहने वाला है और बाबा ने परौली उतर प्रदेश के किराए पर रह रहे प्रवासियों की पांच साल की बच्चियों के साथ अश्लील हरकते करके यौन उत्पीडन किया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बांगना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर के पांचवें दिवस का शुभारंभ अत्यंत अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के साथ हुआ। इस अवसर पर NSS के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा के उपरांत विभिन्न ग्रुप लीडर्स ने अपनी-अपनी टीमों की दैनिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्वयंसेवियों की सक्रिय भागीदारी, समयबद्धता एवं कार्यनिष्ठा की सराहना की गई। प्रथम सत्र में बंगाणा अस्पताल से आए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्वयंसेवियों का बीपी और शुगर की जांच की गई। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने सामूहिक रूप से नाश्ता ग्रहण किया। इसके बाद NSS यूनिट, एंटी ड्रग क्लब और रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों द्वारा “एंटी चिट्टा” विषय पर एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से बांगना मुख्य बाजार तक निकाली गई, जिसमें नशा निवारण का संदेश दिया गया। दोपहर में सभी स्वयंसेवियों ने सामूहिक भोजन ग्रहण किया। भोजन उपरांत बौद्धिक सत्र का आयोजन “मेंटल हेल्थ एंड हाइजीन” विषय पर किया गया, जिसमें अंजना कुमारी (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) और बीना कुमारी ने रिसोर्स पर्सन के रूप में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके बाद दूसरे बौद्धिक सत्र में “ऑर्गेनिक फार्मिंग” विषय पर तकनीकी अधिकारी आत्मा विभाग से रवि कुमार ने विद्यार्थियों को आधुनिक एवं जैविक खेती की जानकारी दी। समापन अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने अतिथि वक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा NSS इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वयंसेवियों को समाज सेवा की भावना को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रेड रिब्बन क्लब की नोडल अधिकारी किरण कुमारी, एंटी ड्रग क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, NSS अध्यक्ष गौरव कुमार, NSS कैप्टन रोहित डोगरा, कैप्टन अंकिता ठाकुर सहित अन्य स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
    4
    बंगाणा (ऊना)।
अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बांगना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर के पांचवें दिवस का शुभारंभ अत्यंत अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के साथ हुआ। इस अवसर पर NSS के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा के उपरांत विभिन्न ग्रुप लीडर्स ने अपनी-अपनी टीमों की दैनिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्वयंसेवियों की सक्रिय भागीदारी, समयबद्धता एवं कार्यनिष्ठा की सराहना की गई।
प्रथम सत्र में बंगाणा अस्पताल से आए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्वयंसेवियों का बीपी और शुगर की जांच की गई। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने सामूहिक रूप से नाश्ता ग्रहण किया।
इसके बाद NSS यूनिट, एंटी ड्रग क्लब और रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों द्वारा “एंटी चिट्टा” विषय पर एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से बांगना मुख्य बाजार तक निकाली गई, जिसमें नशा निवारण का संदेश दिया गया।
दोपहर में सभी स्वयंसेवियों ने सामूहिक भोजन ग्रहण किया। भोजन उपरांत बौद्धिक सत्र का आयोजन “मेंटल हेल्थ एंड हाइजीन” विषय पर किया गया, जिसमें अंजना कुमारी (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) और बीना कुमारी ने रिसोर्स पर्सन के रूप में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके बाद दूसरे बौद्धिक सत्र में “ऑर्गेनिक फार्मिंग” विषय पर तकनीकी अधिकारी आत्मा विभाग से रवि कुमार ने विद्यार्थियों को आधुनिक एवं जैविक खेती की जानकारी दी।
समापन अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने अतिथि वक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा NSS इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वयंसेवियों को समाज सेवा की भावना को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर रेड रिब्बन क्लब की नोडल अधिकारी किरण कुमारी, एंटी ड्रग क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, NSS अध्यक्ष गौरव कुमार, NSS कैप्टन रोहित डोगरा, कैप्टन अंकिता ठाकुर सहित अन्य स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by न्यूज रिपोर्टर
    1
    Post by न्यूज रिपोर्टर
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Aut, Mandi•
    15 hrs ago
  • मां दशमी वारदा भजन मंडली सेऊबाग टीम 22 फरवरी 2026 12:00 बजे से 4:00 बजे तक गीता आश्रम रामशिला में बिंदिया सूद की परिवार की तरफ से गुणगान करेंगे
    1
    मां दशमी वारदा भजन मंडली सेऊबाग टीम 22 फरवरी 2026  12:00 बजे से  4:00 बजे तक गीता आश्रम रामशिला में बिंदिया सूद की परिवार की तरफ  से गुणगान करेंगे
    user_Himachal Update 24 News
    Himachal Update 24 News
    Business Analyst कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सुजानपुर हमीरपुर में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने आई का राजनीतिक विरोध नहीं राष्ट्र विरोध किया है। कांग्रेस पार्टी ने नियमों का लोकतंत्र के नियमों का उल्लंघन किया है और मर्यादाओं को तार तार करने का कार्य किया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस कांग्रेस को विकास, तकनीक और देश विरोधी करार दिया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध करने लग पड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े खोलकर आई का विरोध किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमकर निंदा हो रही है।
    1
    सुजानपुर
हमीरपुर में हुई पत्रकार वार्ता के दौरान अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने आई का राजनीतिक विरोध नहीं राष्ट्र विरोध किया है। कांग्रेस पार्टी ने नियमों का लोकतंत्र के नियमों का उल्लंघन किया है और मर्यादाओं को तार तार करने का कार्य किया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस कांग्रेस को विकास, तकनीक और देश विरोधी करार दिया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध करने लग पड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े खोलकर आई का विरोध किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमकर निंदा हो रही है।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.