दी करोट कृषि सहकारी सभा में फर्जी हस्ताक्षर करने का मामला व्यक्ति ने सहकारी सभा पर लगाए आरोप। जांच अधिकारी की कार्य प्रणाली भी कटघड़े में सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दी करोट कृषि सहकारी सभा के खिलाफ पंचायत के ही एक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए है जेनदिन सुपुत्र फतेहदीन ने आरोप लगाए हैं कि सभा ने किसी को लोन देने के लिए उनके जाली हस्ताक्षर करके उनकी गवाही डाल दी है। संबंधित विषय के तमाम दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं उन्होंने बताया कि उनको इस बात का पता तब चला जब सभा के आम चुनावों जो कि दिसंबर में होने थे उस दौरान उनको नोटिस दिया गया क्योंकि वह खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं जब इस बात की भनक उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को लगी तो उन्होंने मुझे सबसे डिफाल्टर करने का प्लान बनाया और उसके तहत यह तमाम कार्रवाई की उन्होंने कहा कि ना तो उन्होंने कभी लोन लिया है ना ही किसी व्यक्ति की गारंटी के रूप में उन्होंने कहीं हस्ताक्षर किए हैं यहां दस्तावेजों में जिस व्यक्ति ने लोन लिया उसका गारंटी कोई और दिखाया गया है जबकि उसे गारंटी के साइन को काटकर मेरा नाम लिखा गया है इसके भी तमाम दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं उन्होंने कहां की पहले सोसाइटी में इसकी जांच की मांग की फिर उच्च अधिकारी से जांच करने हेतु लिखा। उच्च अधिकारी के सामने कुछ लोगों ने उनसे गलत व्यवहार किया ब अधिकारी की जांच को भी निष्पक्ष न बताते हुए उन्होंने उच्च अधिकारियों को लिखा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस सारे प्रकरण से उन्हें पीड़ा हुई है जबकि लोन लेने वाले व्यक्ति ने सभा को लिख कर दिया है कि जैन दीन ने मेरे लोन लेने की एवज में गवाही नहीं डाली है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उच्च अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच करवाएं ताकि दोषी को सजा मिल सके। संबंधित विषय पर जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी गई है फर्जी साइन है या यह साइन इनके हैं इस बात की जांच को लेकर दस्तावेज फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाए इसको लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है मेरे ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह सत्य नहीं है

- हमीरपुर हमीरपुर में प्रदेश भाजपा शहरी प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर से आए हुए शहरी प्रकोष्ठ के सदस्यों और पदाधिकारी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया । इस बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया । उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की गलत नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जाने का आह्वान किया। इस मौके पर हमीरपुर सदर के विधायक आशीष शर्मा, बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल अजमेर सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट निकम्मी सरकार के चलते प्रदेश पर लाखों करोड़ों रुपए का कर्ज चढ़ गया है महिलाओं और युवाओं को झूठी ग्रंथियां देकर ठगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं का ठीकरा किसी दूसरे के सिर पर फोड़ने का प्रयास कर रही है जिसको भाजपा द्वारा बेनकाब किया जाएगा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार को केंद्र के द्वारा 1 लाख 62 हजार करोड़ रूपया तीन सरकारी योजनाओं के तहत दिया गया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि लाखों करोड़ों रुपए कर्ज लेने के बावजूद भी विकास कहाँ पर हुआ इसे स्पष्ट किया जाए । वही अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने आई का राजनीतिक विरोध नहीं राष्ट्र विरोध किया है। कांग्रेस पार्टी ने नियमों का लोकतंत्र के नियमों का उल्लंघन किया है और मर्यादाओं को तार तार करने का कार्य किया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस कांग्रेस को विकास, तकनीक और देश विरोधी करार दिया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विरोध करने लग पड़े। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा कपड़े खोलकर आई का विरोध किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जमकर निंदा हो रही है।3
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- ईमानदारी की मिसाल: चिंतपूर्णी मंदिर में मिला खोया मोबाइल, होमगार्ड इंचार्ज ने ढूंढकर बुजुर्ग श्रद्धालु को लौटाया खबर: चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने आए होशियारपुर के एक बुजुर्ग श्रद्धालु का मोबाइल फोन खो गया, जिसे होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह ने अपनी सतर्कता और ईमानदारी से ढूंढ़कर सही मालिक तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान पूर्ण सिंह को एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला। उन्होंने तुरंत उसे कंट्रोल रूम में जमा करवा दिया और काफी देर तक इंतजार किया कि कोई व्यक्ति फोन लेने पहुंचे, लेकिन जब कोई नहीं आया तो उन्होंने फोन में मौजूद नंबरों के जरिए संपर्क करने की कोशिश की। आखिरकार पूर्ण सिंह ने फोन में सेव एक नंबर पर कॉल किया, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति के रिश्तेदार से संपर्क हुआ और उन्हें मोबाइल खोने की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर बुजुर्ग श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और अपना मोबाइल सुरक्षित वापस पाकर बेहद खुश हुए। मोबाइल लौटाने पर श्रद्धालु ने होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह का दिल से धन्यवाद करते हुए उनकी ईमानदारी और जिम्मेदारी की सराहना की। यह घटना मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता और सेवा भावना का एक अच्छा उदाहरण बन गई। फोटो कैप्शन (अगर लगाना हो): 👉 चिंतपूर्णी मंदिर में खोया मोबाइल लौटाते होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह।2
- हिमाचल प्रदेश में उद्योगों की वर्तमान स्थिति को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश में बढ़ते करों, जटिल प्रक्रियाओं और प्रशासनिक बाधाओं को लेकर उद्योग जगत में असंतोष की चर्चा के बीच भारतीय जनता पार्टी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां परागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए उद्योगों के पलायन, निवेश में कमी और बढ़ती कथित भ्रष्टाचार की प्रवृत्ति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि यदि हालात नहीं सुधरे तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर दूरगामी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।1
- देवभूमि कुल्लू हिमाचल प्रदेश की प्रसिद्ध लोक नृत्य जो देश विदेश में भी सबसे ज्यादा पॉपुलर है1
- Texture that you can see… and feel. Transforming plain walls into statement pieces with modern textured wall designs that add depth, luxury, and personality to your space. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- सुजानपुर राजपूत सभा के ब्लॉक और जिला के पदाधिकारियों की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश बनयाल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई जिसमे राजपूत समाज के साथ साथ सामान्य वर्ग से जुड़े तमाम मुद्दों पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श हुआ और अपने समुदाय के सभी मुद्दों को लेकर रणनीति तय की गई जातिआधारित आरक्षण के चलते देश मे माइनस 40 अंक वाला डॉक्टर बन रहा है, सामान्य वर्ग का MBBS डॉक्टर MD करने के लिए 800 मे से 580 अंक लेकर MD की डिग्री के लिए दाखिला ले रहा है और आरक्षित वर्ग का उसी MD की डिग्री के लिए 8,9,और 10अंक लेकर MD बन रहा है ये सिस्टम आखिर इतना घोर अन्याय आखिर इस देश के स्वास्थ्य के साथ कर क्यों रहा है, एक आईएएस अधिकारी का बच्चा जाति की आड़ मे कॉलेज मे एक सेमेस्टर की फीस 8000 दे और सामान्य वर्ग के गरीव का बच्चा उसी सेमेस्टर की फीस एक लाख के करीव दे, तो ये संवैधानिक अन्याय नहीं तो क्या है ? जाति आधारित आरक्षण न केवल सामान्य वर्ग के खिलाफ है बल्कि देश के भविष्य के साथ खिलबाड़ भी है, लेकिन वर्तमान मे यूजीसी एक्ट के वर्तमान स्वरुप को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सभी वक्ताओं ने इसे निरस्त करवाने के लिए संघर्ष को तेज करने और अतिम दम तक इस लड़ाई को जारी रखने का प्रण लिया | सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 8 मार्च को इस सामान्य वर्ग के छात्र विरोधी निर्णय को लेकर जहाँ राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न सामान्य वर्ग के संगठनों द्वारा देश कि राजधानी दिल्ली मे विरोध रैली का आयोजन किया जा रहा है जिला से भी सभा के कुछ पदाधिकारी उसमे शामिल होने दिल्ली जायेंगे शेष जिला का सारा सामान्य वर्ग उसी दिन हमीरपुर के गाँधी चौक पर विरोध रैली का आयोजन करेगा जिसके लिए अभी से ब्लॉक स्तर पर तैयारियों के लिए सभी को जिम्मेदारियां दे दी गईं! बैठक मे स्थानीय सांसद अनुराग ठाकुर से भी अनुरोध किया गया कि यूजीसी एक्ट पर पुनर्विचार के लिए गठित जेपीसी का सदस्य होने के नाते सामान्य वर्ग के बच्चों के समानता और सामाजिक न्याय के संवैधानिक अधिकार कि रक्षा करते हुए इस एक्ट को निरस्त करवाकर नौजवान पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित करवाकर अपने जनप्रतिनिधि होने के धर्म को निभाएं | बैठक मे ये भी तय किया गया कि सभा के पदाधिकारियों का एक दल जिला के सभी राजनितिक दलों के विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसद, पूर्व सांसद और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों से मुलाक़ात करके सामान्य वर्ग और राजपूत समुदाय के विभिन्न मामलों से अवगत करवाकर अपनी आवाज को सरकार और संगठनों मे पुरजोर तरीके से उठाने का अनुरोध भी करेगा | बैठक मे जिला महासचिव जोगिंदर ठाकुर, वित्त सचिव रविन्द्र सकलानी,संयुक्त सचिव विनोद डढ़वाल, नादौन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद pathania, बिझड़ ब्लॉक अध्यक्ष शशि कांत, मंजीत ठाकुर, कैप्टेन प्रकाश ठाकुर, जिला संगठन सचिव ओम प्रकाश ठाकुर , दया सिंह, सुदेश डढ़वाल, विजय राणा, राजेश ठाकुर, रजनीश ठाकुर, मुकेश pathania, मनदीप ठाकुर, शक्ति चंद और राजेश कुमार बगैरा उपस्थित रहे |1
- Post by न्यूज रिपोर्टर1
- ऊना के नए एसपी सचिन हिरेमठ ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, पैदल घूमकर परखी सुरक्षा व्यवस्था vO :21 ऊना जिले के नए पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने शनिवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचकर माता के दरबार में माथा टेका और जिले की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।एसपी हिरेमठ मंदिर परिसर में पैदल ही पहुंचे और श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़े विभिन्न व्यवस्थाओं को मौके पर देखा। इस दौरान उन्होंने एंट्री गेट, आउट गेट तथा गेट नंबर-2 से श्रद्धालुओं की आवाजाही की व्यवस्था का निरीक्षण किया।मौके पर मौजूद थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने उन्हें मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षा के सभी इंतजाम मजबूत बनाए रखें, विशेषकर भीड़ वाले दिनों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा दोनों पुलिस की प्राथमिकता हैं और इसे लेकर नियमित रूप से निरीक्षण जारी रहेगा। वाईट सचिन हिरेमठ एस पी ऊना4