logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हिमाचल में उद्योगों की हालत बदतर, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक में पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री हिमाचल प्रदेश में उद्योगों की वर्तमान स्थिति को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश में बढ़ते करों, जटिल प्रक्रियाओं और प्रशासनिक बाधाओं को लेकर उद्योग जगत में असंतोष की चर्चा के बीच भारतीय जनता पार्टी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां परागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए उद्योगों के पलायन, निवेश में कमी और बढ़ती कथित भ्रष्टाचार की प्रवृत्ति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि यदि हालात नहीं सुधरे तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर दूरगामी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

12 hrs ago
user_ऊना की खबर
ऊना की खबर
Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
12 hrs ago

हिमाचल में उद्योगों की हालत बदतर, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक में पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री हिमाचल प्रदेश में उद्योगों की वर्तमान स्थिति को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश में बढ़ते करों, जटिल प्रक्रियाओं और प्रशासनिक बाधाओं को लेकर उद्योग जगत में असंतोष की चर्चा के बीच भारतीय जनता पार्टी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां परागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए उद्योगों के पलायन, निवेश में कमी और बढ़ती कथित भ्रष्टाचार की प्रवृत्ति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि यदि हालात नहीं सुधरे तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर दूरगामी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • ईमानदारी की मिसाल: चिंतपूर्णी मंदिर में मिला खोया मोबाइल, होमगार्ड इंचार्ज ने ढूंढकर बुजुर्ग श्रद्धालु को लौटाया खबर: चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने आए होशियारपुर के एक बुजुर्ग श्रद्धालु का मोबाइल फोन खो गया, जिसे होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह ने अपनी सतर्कता और ईमानदारी से ढूंढ़कर सही मालिक तक पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान पूर्ण सिंह को एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला। उन्होंने तुरंत उसे कंट्रोल रूम में जमा करवा दिया और काफी देर तक इंतजार किया कि कोई व्यक्ति फोन लेने पहुंचे, लेकिन जब कोई नहीं आया तो उन्होंने फोन में मौजूद नंबरों के जरिए संपर्क करने की कोशिश की। आखिरकार पूर्ण सिंह ने फोन में सेव एक नंबर पर कॉल किया, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति के रिश्तेदार से संपर्क हुआ और उन्हें मोबाइल खोने की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर बुजुर्ग श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और अपना मोबाइल सुरक्षित वापस पाकर बेहद खुश हुए। मोबाइल लौटाने पर श्रद्धालु ने होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह का दिल से धन्यवाद करते हुए उनकी ईमानदारी और जिम्मेदारी की सराहना की। यह घटना मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता और सेवा भावना का एक अच्छा उदाहरण बन गई। फोटो कैप्शन (अगर लगाना हो): 👉 चिंतपूर्णी मंदिर में खोया मोबाइल लौटाते होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह।
    2
    ईमानदारी की मिसाल: चिंतपूर्णी मंदिर में मिला खोया मोबाइल, होमगार्ड इंचार्ज ने ढूंढकर बुजुर्ग श्रद्धालु को लौटाया
खबर:
चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने आए होशियारपुर के एक बुजुर्ग श्रद्धालु का मोबाइल फोन खो गया, जिसे होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह ने अपनी सतर्कता और ईमानदारी से ढूंढ़कर सही मालिक तक पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में ड्यूटी के दौरान पूर्ण सिंह को एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला। उन्होंने तुरंत उसे कंट्रोल रूम में जमा करवा दिया और काफी देर तक इंतजार किया कि कोई व्यक्ति फोन लेने पहुंचे, लेकिन जब कोई नहीं आया तो उन्होंने फोन में मौजूद नंबरों के जरिए संपर्क करने की कोशिश की।
आखिरकार पूर्ण सिंह ने फोन में सेव एक नंबर पर कॉल किया, जिसके बाद संबंधित व्यक्ति के रिश्तेदार से संपर्क हुआ और उन्हें मोबाइल खोने की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर बुजुर्ग श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और अपना मोबाइल सुरक्षित वापस पाकर बेहद खुश हुए।
मोबाइल लौटाने पर श्रद्धालु ने होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह का दिल से धन्यवाद करते हुए उनकी ईमानदारी और जिम्मेदारी की सराहना की। यह घटना मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता और सेवा भावना का एक अच्छा उदाहरण बन गई।
फोटो कैप्शन (अगर लगाना हो):
👉 चिंतपूर्णी मंदिर में खोया मोबाइल लौटाते होमगार्ड इंचार्ज पूर्ण सिंह।
    user_Aman Sharma
    Aman Sharma
    Personal Shopper ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हिमाचल प्रदेश में उद्योगों की वर्तमान स्थिति को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश में बढ़ते करों, जटिल प्रक्रियाओं और प्रशासनिक बाधाओं को लेकर उद्योग जगत में असंतोष की चर्चा के बीच भारतीय जनता पार्टी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां परागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए उद्योगों के पलायन, निवेश में कमी और बढ़ती कथित भ्रष्टाचार की प्रवृत्ति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि यदि हालात नहीं सुधरे तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर दूरगामी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
    1
    हिमाचल प्रदेश में उद्योगों की वर्तमान स्थिति को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश में बढ़ते करों, जटिल प्रक्रियाओं और प्रशासनिक बाधाओं को लेकर उद्योग जगत में असंतोष की चर्चा के बीच भारतीय जनता पार्टी ने इसे बड़ा मुद्दा बनाया है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व उद्योग मंत्री एवं जसवां परागपुर के विधायक विक्रम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। बैठक में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार की औद्योगिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए उद्योगों के पलायन, निवेश में कमी और बढ़ती कथित भ्रष्टाचार की प्रवृत्ति को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि यदि हालात नहीं सुधरे तो प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर दूरगामी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बंगाणा (ऊना)। अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बांगना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर के पांचवें दिवस का शुभारंभ अत्यंत अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के साथ हुआ। इस अवसर पर NSS के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा के उपरांत विभिन्न ग्रुप लीडर्स ने अपनी-अपनी टीमों की दैनिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्वयंसेवियों की सक्रिय भागीदारी, समयबद्धता एवं कार्यनिष्ठा की सराहना की गई। प्रथम सत्र में बंगाणा अस्पताल से आए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्वयंसेवियों का बीपी और शुगर की जांच की गई। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने सामूहिक रूप से नाश्ता ग्रहण किया। इसके बाद NSS यूनिट, एंटी ड्रग क्लब और रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों द्वारा “एंटी चिट्टा” विषय पर एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से बांगना मुख्य बाजार तक निकाली गई, जिसमें नशा निवारण का संदेश दिया गया। दोपहर में सभी स्वयंसेवियों ने सामूहिक भोजन ग्रहण किया। भोजन उपरांत बौद्धिक सत्र का आयोजन “मेंटल हेल्थ एंड हाइजीन” विषय पर किया गया, जिसमें अंजना कुमारी (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) और बीना कुमारी ने रिसोर्स पर्सन के रूप में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके बाद दूसरे बौद्धिक सत्र में “ऑर्गेनिक फार्मिंग” विषय पर तकनीकी अधिकारी आत्मा विभाग से रवि कुमार ने विद्यार्थियों को आधुनिक एवं जैविक खेती की जानकारी दी। समापन अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने अतिथि वक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा NSS इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वयंसेवियों को समाज सेवा की भावना को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रेड रिब्बन क्लब की नोडल अधिकारी किरण कुमारी, एंटी ड्रग क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, NSS अध्यक्ष गौरव कुमार, NSS कैप्टन रोहित डोगरा, कैप्टन अंकिता ठाकुर सहित अन्य स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
    4
    बंगाणा (ऊना)।
अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय, बांगना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय वार्षिक विशेष शिविर के पांचवें दिवस का शुभारंभ अत्यंत अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा के साथ हुआ। इस अवसर पर NSS के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा के उपरांत विभिन्न ग्रुप लीडर्स ने अपनी-अपनी टीमों की दैनिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। स्वयंसेवियों की सक्रिय भागीदारी, समयबद्धता एवं कार्यनिष्ठा की सराहना की गई।
प्रथम सत्र में बंगाणा अस्पताल से आए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा स्वयंसेवियों का बीपी और शुगर की जांच की गई। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवियों ने सामूहिक रूप से नाश्ता ग्रहण किया।
इसके बाद NSS यूनिट, एंटी ड्रग क्लब और रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों द्वारा “एंटी चिट्टा” विषय पर एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई, जिसे महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय परिसर से बांगना मुख्य बाजार तक निकाली गई, जिसमें नशा निवारण का संदेश दिया गया।
दोपहर में सभी स्वयंसेवियों ने सामूहिक भोजन ग्रहण किया। भोजन उपरांत बौद्धिक सत्र का आयोजन “मेंटल हेल्थ एंड हाइजीन” विषय पर किया गया, जिसमें अंजना कुमारी (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) और बीना कुमारी ने रिसोर्स पर्सन के रूप में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसके बाद दूसरे बौद्धिक सत्र में “ऑर्गेनिक फार्मिंग” विषय पर तकनीकी अधिकारी आत्मा विभाग से रवि कुमार ने विद्यार्थियों को आधुनिक एवं जैविक खेती की जानकारी दी।
समापन अवसर पर NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने अतिथि वक्ताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा NSS इकाई के प्रयासों की सराहना करते हुए स्वयंसेवियों को समाज सेवा की भावना को निरंतर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर रेड रिब्बन क्लब की नोडल अधिकारी किरण कुमारी, एंटी ड्रग क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह, NSS अध्यक्ष गौरव कुमार, NSS कैप्टन रोहित डोगरा, कैप्टन अंकिता ठाकुर सहित अन्य स्वयंसेवी उपस्थित रहे।
    user_Abhishek Kumar Bhatia
    Abhishek Kumar Bhatia
    Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में श्री राधा कृष्ण मंदिर में रहने वाले हवस के बाबा ने दो प्रवासी बच्चियों के साथ अश्लील हरकते करते हुए पकडा गया है। हालांकि हवसी बाबा के द्वारा पिछले काफी समय से इन छोटी बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की जा रही थी लेकिन जब इस बात का शक अभिभावकों केा हुआ तो मौके पर जाकर अभिभावकों ने बाबा को पकडा है । एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मंदिर में जाकर देर शाम को पडताल की है और बच्चों व अभिभावकों के बयान कलम बंद किए है। जिसमें पाया गया है कि बाबा ने बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की है और प्राईवेट पार्ट से छेडछाड की है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने बाबा को गिरफतार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।  बता दे कि हमीरपुर के कोहली में मंदिर में पिछले कुछ समय से प्रवासी बाबा वचित्र सिंह निवासी हरिओम कलां लुघियाना का रहने वाला है और बाबा ने परौली उतर प्रदेश के किराए पर रह रहे प्रवासियों की पांच साल की बच्चियों के साथ अश्लील हरकते करके यौन उत्पीडन किया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
    2
    हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में श्री राधा कृष्ण मंदिर में रहने वाले हवस के बाबा ने दो प्रवासी बच्चियों के साथ अश्लील हरकते करते हुए पकडा गया है। हालांकि हवसी बाबा के द्वारा पिछले काफी समय से इन छोटी बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की जा रही थी लेकिन जब इस बात का शक अभिभावकों केा हुआ तो मौके पर जाकर अभिभावकों ने बाबा को पकडा है । एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मंदिर में जाकर देर शाम को पडताल की है और बच्चों व अभिभावकों के बयान कलम बंद किए है। जिसमें पाया गया है कि बाबा ने बच्चियों के साथ अश्लील हरकतें की है और प्राईवेट पार्ट से छेडछाड की है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने बाबा को गिरफतार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। 
बता दे कि हमीरपुर के कोहली में मंदिर में पिछले कुछ समय से प्रवासी बाबा वचित्र सिंह निवासी हरिओम कलां लुघियाना का रहने वाला है और बाबा ने परौली उतर प्रदेश के किराए पर रह रहे प्रवासियों की पांच साल की बच्चियों के साथ अश्लील हरकते करके यौन उत्पीडन किया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    18 hrs ago
  • Post by न्यूज रिपोर्टर
    1
    Post by न्यूज रिपोर्टर
    user_न्यूज रिपोर्टर
    न्यूज रिपोर्टर
    Ghumarwin, Bilaspur•
    6 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दी करोट कृषि सहकारी सभा के खिलाफ पंचायत के ही एक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए है जेनदिन सुपुत्र फतेहदीन ने आरोप लगाए हैं कि सभा ने किसी को लोन देने के लिए उनके जाली हस्ताक्षर करके उनकी गवाही डाल दी है। संबंधित विषय के तमाम दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं उन्होंने बताया कि उनको इस बात का पता तब चला जब सभा के आम चुनावों जो कि दिसंबर में होने थे उस दौरान उनको नोटिस दिया गया क्योंकि वह खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं जब इस बात की भनक उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को लगी तो उन्होंने मुझे सबसे डिफाल्टर करने का प्लान बनाया और उसके तहत यह तमाम कार्रवाई की उन्होंने कहा कि ना तो उन्होंने कभी लोन लिया है ना ही किसी व्यक्ति की गारंटी के रूप में उन्होंने कहीं हस्ताक्षर किए हैं यहां दस्तावेजों में जिस व्यक्ति ने लोन लिया उसका गारंटी कोई और दिखाया गया है जबकि उसे गारंटी के साइन को काटकर मेरा नाम लिखा गया है इसके भी तमाम दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं उन्होंने कहां की पहले सोसाइटी में इसकी जांच की मांग की फिर उच्च अधिकारी से जांच करने हेतु लिखा। उच्च अधिकारी के सामने कुछ लोगों ने उनसे गलत व्यवहार किया ब अधिकारी की जांच को भी निष्पक्ष न बताते हुए उन्होंने उच्च अधिकारियों को लिखा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस सारे प्रकरण से उन्हें पीड़ा हुई है जबकि लोन लेने वाले व्यक्ति ने सभा को लिख कर दिया है कि जैन दीन ने मेरे लोन लेने की एवज में गवाही नहीं डाली है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उच्च अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच करवाएं ताकि दोषी को सजा मिल सके। संबंधित विषय पर जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी गई है फर्जी साइन है या यह साइन इनके हैं इस बात की जांच को लेकर दस्तावेज फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाए इसको लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है मेरे ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह सत्य नहीं है
    1
    सुजानपुर
सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली दी करोट कृषि सहकारी सभा के खिलाफ पंचायत के ही एक व्यक्ति ने गंभीर आरोप लगाए है जेनदिन सुपुत्र फतेहदीन ने आरोप लगाए हैं कि सभा ने किसी को लोन देने के लिए उनके जाली हस्ताक्षर करके उनकी गवाही डाल दी है। संबंधित विषय के तमाम दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं उन्होंने बताया कि  उनको इस बात का पता तब चला जब सभा के आम चुनावों जो कि दिसंबर में होने थे उस दौरान उनको नोटिस दिया गया क्योंकि वह खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं जब इस बात की भनक उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों को लगी तो उन्होंने मुझे सबसे डिफाल्टर करने का प्लान बनाया और उसके तहत यह तमाम कार्रवाई की उन्होंने कहा कि ना तो उन्होंने कभी लोन लिया है ना ही किसी व्यक्ति की गारंटी के रूप में उन्होंने कहीं हस्ताक्षर किए हैं यहां दस्तावेजों में जिस व्यक्ति ने लोन लिया उसका गारंटी कोई और दिखाया गया है जबकि उसे गारंटी के साइन को काटकर मेरा नाम लिखा गया है इसके भी तमाम दस्तावेज उनके पास उपलब्ध हैं उन्होंने कहां की पहले सोसाइटी में इसकी जांच की मांग की फिर उच्च अधिकारी से जांच करने हेतु लिखा। उच्च अधिकारी के सामने कुछ लोगों ने उनसे गलत व्यवहार किया ब अधिकारी की जांच को भी निष्पक्ष न बताते हुए उन्होंने उच्च अधिकारियों को लिखा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस सारे प्रकरण से उन्हें पीड़ा हुई है जबकि लोन लेने वाले व्यक्ति ने सभा को लिख कर दिया है कि जैन दीन ने मेरे लोन लेने की एवज में गवाही नहीं डाली है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उच्च अधिकारी इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच करवाएं ताकि दोषी को सजा मिल सके।
संबंधित विषय पर जांच अधिकारी मनोज कुमार ने बताया मामले की जांच शुरू कर दी गई है फर्जी साइन है या यह साइन इनके हैं इस बात की जांच को लेकर दस्तावेज फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाए इसको लेकर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है मेरे ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वह सत्य नहीं है
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ऊना के नए एसपी सचिन हिरेमठ ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, पैदल घूमकर परखी सुरक्षा व्यवस्था vO :21 ऊना जिले के नए पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने शनिवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचकर माता के दरबार में माथा टेका और जिले की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।एसपी हिरेमठ मंदिर परिसर में पैदल ही पहुंचे और श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़े विभिन्न व्यवस्थाओं को मौके पर देखा। इस दौरान उन्होंने एंट्री गेट, आउट गेट तथा गेट नंबर-2 से श्रद्धालुओं की आवाजाही की व्यवस्था का निरीक्षण किया।मौके पर मौजूद थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने उन्हें मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षा के सभी इंतजाम मजबूत बनाए रखें, विशेषकर भीड़ वाले दिनों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा दोनों पुलिस की प्राथमिकता हैं और इसे लेकर नियमित रूप से निरीक्षण जारी रहेगा। वाईट सचिन हिरेमठ एस पी ऊना
    4
    ऊना के नए एसपी सचिन हिरेमठ ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, पैदल घूमकर परखी सुरक्षा व्यवस्था
vO :21
ऊना जिले के नए पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने शनिवार को प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचकर माता के दरबार में माथा टेका और जिले की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।एसपी हिरेमठ मंदिर परिसर में पैदल ही पहुंचे और श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़े विभिन्न व्यवस्थाओं को मौके पर देखा। इस दौरान उन्होंने एंट्री गेट, आउट गेट तथा गेट नंबर-2 से श्रद्धालुओं की आवाजाही की व्यवस्था का निरीक्षण किया।मौके पर मौजूद थाना प्रभारी जयराम शर्मा ने उन्हें मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सुरक्षा के सभी इंतजाम मजबूत बनाए रखें, विशेषकर भीड़ वाले दिनों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा दोनों पुलिस की प्राथमिकता हैं और इसे लेकर नियमित रूप से निरीक्षण जारी रहेगा।
वाईट सचिन हिरेमठ एस पी ऊना
    user_Aman Sharma
    Aman Sharma
    Personal Shopper ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.