Shuru
Apke Nagar Ki App…
राम के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें श्री जन्मोत्सव पर मुजफ्फरपुर स्थित पकडी पेटीया मां दुर्गा मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। (सुशील कुमार ठाकुर राज्य को-ऑर्डिनेटर दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मुजफ्फरपुर बिहार) मुजफ्फरपुर 27 मार्च 2026-मुजफ्फरपुर:-श्री राम के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें श्री जन्मोत्सव पर मुजफ्फरपुर स्थित पकडी पेटीया मां दुर्गा मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है जिसका कुछ अंश सुशील कुमार ठाकुर दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मुजफ्फरपुर बिहार ने अपने कैमरे से लिए वह आपके सामने प्रस्तुत है।
दैनिक अयोध्या टाईम्स बिहार
राम के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें श्री जन्मोत्सव पर मुजफ्फरपुर स्थित पकडी पेटीया मां दुर्गा मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। (सुशील कुमार ठाकुर राज्य को-ऑर्डिनेटर दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मुजफ्फरपुर बिहार) मुजफ्फरपुर 27 मार्च 2026-मुजफ्फरपुर:-श्री राम के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें श्री जन्मोत्सव पर मुजफ्फरपुर स्थित पकडी पेटीया मां दुर्गा मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है जिसका कुछ अंश सुशील कुमार ठाकुर दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार शाखा मुजफ्फरपुर बिहार ने अपने कैमरे से लिए वह आपके सामने प्रस्तुत है।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Talk On Chair1
- चकिया अनुमंडल क्षेत्र के कोन्हिया मठ में हो रहे राम चरित्र मानस महायज्ञ मैं रामलीला प्रोग्राम के समय कल्याणपुर भाजपा विधायक सचिंद्र नारायण सिंह ने यज्ञ करता अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद सिंह के साथ राम धुन गाते हुए दर्शकों का मन मोहते दिखे, साथ ही दर्शक ताली बजाते हुए झूमते हुए साथ ही गाते हुए दिखे।1
- Post by Santosh kumar1
- पहाड़पुर प्रखंड क्षेत्र के कोटवा पंचायत अंतर्गत लखनीपुर स्थित बाबा जेवहरी मठ पर 4 अप्रैल से आयोजित होने वाले श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की तैयारियां जोरों-शोर से चल रही हैं। इस संबंध में महंत श्यामसुंदर जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ के दौरान यहां मेले जैसा भव्य आयोजन होगा, जिसमें बच्चों और श्रद्धालुओं के लिए तमाम प्रकार के झूले लगाए जाएंगे। साथ ही विभिन्न प्रकार की दुकानें भी आएंगी, जहां खाने-पीने की चीजों से लेकर पूजा-पाठ से जुड़े सामान तक उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि आयोजन को आकर्षक और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूरे क्षेत्र में इस महायज्ञ को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है।1
- सैनी फुल भंडार स्थान- मेन रोड माली चौक, राजेपुर कच्चे फूलों एवं प्लास्टिक फूलों के थोक एवं खुदरा विक्रेता । हमारे यहाँ कच्चे एवं प्लास्टिक फूलों से गाड़ी, मड़वा, जयमाला, स्टेज, बेडरूम इत्यादि कुशल कारीगरों द्वारा सजाया जाता है।1
- Post by RAJA KUMAR1
- (रवि कुमार भार्गव संपादक दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार) गोरौल 27 मार्च 2026-गोरौल:-राष्ट्रीय जनता दल के नेता दीपक कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दैनिक अयोध्या टाइम्स बिहार को बताया कि जय श्री राम की जय घोष से गोरौल क्षेत्र का पूरा इलाका गूंज उठा। भगवान श्री राम के जन्म उत्सव पर बड़े ही धूमधाम से गोरौल के कर्पूरी चौक स्थित शिव मंदिर से श्री राम सेवा के द्वारा रामनवमी की शोभा यात्रा की जुलूस निकाला गया। शोभा यात्रा को लेकर बाजार एवं प्रमुख चौक चौराहा पर भगवा झंडा लगाया गया है जिससे पूरा क्षेत्र भगवामय हो गया । शोभा जुलूस नगर पंचायत क्षेत्र के नारायणपुर बेदौलिया, गोरौल बाजार, स्टेशन, चकव्यास, गोरौल चौक, गोढिया, आदमपुर, मलिकपुरा, अंधारी गाछी, सोंधो गोला, मलंग स्थान होते हुए वापस कर्पूरी चौक आएगा। शोभा यात्रा में मुकेश कुमार सिंह, छोटे चौधरी, अभिषेक राज, राजकुमार चौधरी, आलोक कुमार सिंह ओमप्रकाश सिंह, जिला पार्षद रूबी कुमारी सहित युवा वर्ग के लोग शामिल थे। शोभा यात्रा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी सुनील कुमार सशस्त्र बलों के साथ मौजूद थे।3
- पूर्वी चंपारण के चकिया अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत बांस घाट स्थित कोन्हिया मठ परिसर में राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रामायण महायज्ञ के दौरान शुभ मुहूर्त में भगवान राम-जानकी, मां दुर्गा, विराट शिवलिंग एवं नंदी की मूर्तियों की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराई गई। रामायण महायज्ञ में यजमान के रूप में रघुनाथ प्रसाद सिंह अपनी धर्मपत्नी, पुत्र और पुत्रवधू के साथ उपस्थित रहे। आचार्य द्वारा पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान कोन्हिया मठ का संक्षिप्त इतिहास भी बताया गया, जिसमें बाबा हनुमान दास जी महाराज की समाधि स्थल और उनके चमत्कारों का उल्लेख किया गया। वैदिक मंत्रों की गूंज और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पूरा मठ परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। राम नवमी के अवसर पर आयोजित इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम ने क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया और श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना रहा।1
- Post by Santosh kumar1