बिलासपुर की एकता की तस्वीर! शांति मार्च में उमड़ा जनसैलाब, सभी वर्ग हुए शामिल बिलासपुर में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देने के लिए शांति मार्च निकाला गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के नेतृत्व में निकले इस मार्च में विभिन्न समाजों एवं समुदायों के प्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया। नेहरू चौक से शुरू हुआ शांति मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। कलेक्टर ने नागरिकों से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करने तथा उन्हें आगे प्रसारित नहीं करने की अपील की। वहीं एसएसपी ने किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने की अपील की। इस शांति मार्च के माध्यम से बिलासपुर ने एकता, शांति, सद्भाव और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel को Subscribe जरूर करें।
बिलासपुर की एकता की तस्वीर! शांति मार्च में उमड़ा जनसैलाब, सभी वर्ग हुए शामिल बिलासपुर में शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश देने के लिए शांति मार्च निकाला गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के नेतृत्व में निकले इस मार्च में विभिन्न समाजों एवं समुदायों के प्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया। नेहरू चौक से शुरू हुआ शांति मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। कलेक्टर ने नागरिकों से अफवाहों और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करने तथा उन्हें आगे प्रसारित नहीं करने की अपील की। वहीं एसएसपी ने किसी भी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस एवं प्रशासन को सूचना देने की अपील की। इस शांति मार्च के माध्यम से बिलासपुर ने एकता, शांति, सद्भाव और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया। वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel को Subscribe जरूर करें।
- Bilaspur News; 11 केवी लाइन के नीचे लगा था स्वागत गेट, मटका बांधने चढ़ा युवक करंट की चपेट में बिलासपुर। कृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन के बीच बिलासपुर में एक गंभीर हादसा सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक के पास कुम्हारपारा रोड पर 11 केवी हाईवोल्टेज बिजली लाइन के नीचे लगाए गए स्वागत गेट पर मटका बांधने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, ओमनगर जरहाभाठा निवासी राज जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए लगाए गए विशाल स्वागत गेट पर मटका बांधने के लिए सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आने से उसे जोरदार करंट लग गया।1
- एनएमएमएस परीक्षा में ग्राम सकर्रा के तीन छात्र-छात्राओं ने हासिल की शानदार सफलता एनएमएमएस परीक्षा में ग्राम सकर्रा के तीन छात्र-छात्राओं ने हासिल की शानदार सफलता मिलेगा छात्रवृत्ति शुक्रवार की साम 8.00 बजे सी जी क्राइम न्यूज़ रिपोर्टर सूरज वाधवानी जी से मिली जानकरी अनुसार सकर्रा। राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा (NMMS) 2025-26 के परिणाम में सकर्रा के तीन छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति योजना में सफलता प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। घोषित परिणाम में शासकीय पूर्व माध्यमिक बालक शाला सकर्रा एवं शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला सकर्रा के विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की विद्यालय के प्राचार्य आरके पांडेय ने बताया कि अदिति साहू, पिता शिवचरण साहू, दुर्गा धनकर, पिता प्रहलाद धनकर तथा तुषार धनकर, पिता विजय कुमार धनकर ने एनएमएमएस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्रवृत्ति के लिए सफलता प्राप्त की है। एनएमएमएस के तहत चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस तरह चार वर्षों में कुल 48 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्राप्त होती है। तीनों छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि हासिल हुई है। तीनों विद्यार्थियों की सफलता से सकर्रा क्षेत्र में खुशी का माहौल है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरणा मिली है।1
- जांजगीर-चांपा में ACB का बड़ा एक्शन: ₹10 हजार की रिश्वत लेते प्राचार्य और लिपिक गिरफ्तार, न्यायालय में पेशी के बाद खोखरा जेल भेजे गए,,1
- समस्त देशवासियों एव प्रदेश वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं बधाई एम इंडिया न्यूज परिवार की ओर से सभी देशवासियों को प्रदेश वासियों को श्री कृष्ण जन्म उत्सव की बधाई शुभकामनाए भगवान श्री कृष्ण राधा की कृपा सुख शांति धन्य धान से परिपूर्ण रखे राधे राधे जय श्री कृष्णा1
- जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा मंडलपारा चौक, कान्हा समिति ने कराया भव्य मटकी फोड़ आयोजन,हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के ग्राम बोईदा स्थित मंडलपारा चौक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कान्हा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने श्रीफल तोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बोईदा मंडलपारा चौक में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूर्व पंच राजकुमार मरावी, पंच सुदामा बलदेव जगत सहित कान्हा समिति के सदस्यों ने भी पूजा-अर्चना की।पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।“जय श्रीकृष्ण!” “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!”के जयकारों से पूरा मंडलपारा चौक गूंज उठा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। समिति द्वारा आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा कार्यक्रम में शामिल हुए।कान्हा समिति के सदस्यों और युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।बोईदा के मंडलपारा चौक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित इस भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल से सराबोर कर दिया।4
- बैंक से लोन दिलाने मदद का झांसा, खाते से पार कर दिए ढाई लाख रुपये! बेटी की शादी के लिए बैंक से लोन लेने पहुंचे व्यक्ति को मदद का झांसा देना महंगा पड़ गया। लोन दिलाने के नाम पर परिचित ने उसकी पासबुक, चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने कब्जे में ले लिया और फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खाते से 2.50 लाख रुपये निकाल लिए। जब पीड़ित बेटी की शादी के लिए रकम निकालने बैंक पहुंचा, तब उसे धोखाधड़ी का पता चला।शिकायत के बाद मस्तुरी पुलिस ने मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।1
- चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही 40 पाव देशी शराब के साथ ए चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही 40 पाव देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार गुरुवार की रात 10:00 बजे चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार *नाम आरोपी* - * 01.सावन आर्मो सांवरा पिता तिलशु राम सांवरा उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 अचानकपुर थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर। *घटना का विवरण* इस प्रकार हैं कि श्रीमान उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (भा.पु.स.) के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती मधुलिका सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्री राजेश जोशी के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में चकरभाठा पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशे शराब बिक्री/परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 03.09.2026 को जरिए मुखबिर से सूचना मिला कि सावन आर्मो सांवरा नामक व्यक्ति अवैध रूप से बिक्री करने हेतु अधिक मात्रा में देशी प्लेन शराब स्लेटी काले रंग हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल जिसके आगे पीछे नंबर प्लेट नहीं लगा हैं ,में सफेद रंग के प्लास्टिक थैला में परिवहन कर चकरभाठा मार्केट की ओर जा रहा हैं कि सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल थाना स्तर पर टीम बनाकर मुखबिर के बताए स्थान को घेराबंदी नाकाबंदी कर आरोपी सावन आर्मो सांवरा निवासी वार्ड नंबर 05 अचानकपुर थाना चकरभाठा को स्लेटी काले रंग के हीरो स्पलेंडर मोटर साइकिल में लटके सफेद प्लास्टिक थैला के अंदर रखे 40 नग देशी प्लेन शराब पाव प्रत्येक में 180 ml भरा हुआ कुल 7200 ml शराब के साथ पकड़ा गया जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त शराब को शराब बंदी ड्राई डे में अवैध रूप से बिक्री करने लेकर जा रहा था और शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताया।शराब व मोटर साइकिल को जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही कर आरोपी सावन आर्मो सांवरा को गिरफ्तार किया गया है। न्यायिक रिमांड तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। 🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील - सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर देकर सहयोग प्रदान करे।1
- दोस्त को पीट पीटकर कर दी उसके हत्या , शव को कार के नीचे रख कर रचा हादसे का ड्रामा1
- बाइक में तीन लोग सवार थे और बाइक सवार तीनों को सड़क पर गिरकर घायल हो गए1