विशेष टेट से सुरक्षित होगी शिक्षकों की सेवा: विनय तिवारी *विशेष टेट से सुरक्षित होगी शिक्षकों की सेवा: विनय तिवारी* *मुजेहना में प्राथमिक शिक्षक संघ का निर्वाचन, कुलदीप पाठक अध्यक्ष बने* दैनिक अखंड चक्र गोण्डा। टेट प्रभावित शिक्षकों की सेवा सुरक्षित करने के लिए संगठन की मांग पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष टेट परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। शिक्षकों को टेट से डरने की जरूरत नहीं है। इससे उनकी सेवा सुरक्षित होगी। ये बातें मुजेहना ब्लॉक में आयोजित निर्वाचन एवं त्रैवार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए *उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी* ने कही। उन्होंने कहा कि कैशलेस चिकित्सा और सामाजिक सुरक्षा की योजनाएं लागू कर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के हित में ऐतिहासिक कार्य किया है। इससे पूर्व पर्यवेक्षक *बलवंत सिंह* ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। सभी पदों पर एक-एक आवेदन आने से सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।नव निर्वाचित कार्यकारिणी ब्लॉक अध्यक्ष - कुलदीप पाठक, मंत्री - शुभम पटेल, कोषाध्यक्ष - हरिशंकर रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष - कुलदीप शुक्ला, संयुक्त मंत्री - अंकित ओझा।उपाध्यक्ष -* श्रीमती अर्चना सिंह, सुजीत त्रिपाठी, शिवओम पाठक, मनोज यादव, सहदेव मौर्य। संगठन मंत्री -* चित्रांशी श्रीवास्तव, अलंकार पांडे, कमलेश्वर तिवारी, अशोक मौर्य, अर्पित प्रधान, प्रकाश चंद, रिंकी शुक्ला।प्रचार मंत्री -* रिजवान अहमद, अजीत कुमार, सचिन कुमार, मो. शाहबाज, हुकुमचंद।मीडिया प्रभारी - उमेश पांडे, सोशल मीडिया प्रभारी - चंद्रशेखर शुक्ला, लेखाकार - अशफाक अहमद खान, ऑडिटर - प्रवीण कुमार जायसवाल।संरक्षक - राजेश प्रताप मिश्र जिला मंत्री उमाशंकर सिंह ने एकजुटता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन राम संजीवन शुक्ला ने किया। इस अवसर पर झंझरी ब्लॉक अध्यक्ष अनुपम पांडे, इटियाथोक ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप गुप्ता सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

- कर्नलगंजनगर मे की 12 रवी अव्वल की सजावट की विशेष झलकियां1
- अलीनगर रानीमऊ तटबांध के भीतर बसे बबुरी गांव में सरयू नदी की कटान का निरीक्षण करने उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक, लेखपाल आदि के साथ पंहुचे एस डी एम ने बाढ खंण्ड के अधिकारियों से वार्ता करके कटान रोकने के लिए अनुरक्षण कार्य करवाने के निर्देश दिए सिरौलीगौसपुर ।तहसील सिरौलीगौसपुर के बबुरी गांव में सरयू नदी की कटान जारी है। उप जिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज गुरुवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया और बाढ़ खंण्ड के अधिकारियों को तत्काल कटान रोकने के लिए अनुरक्षण कार्य शुरु कराने की दूरभाष पर वार्ता की ।जलस्तर घटने के बाद शुरू हुई इस कटान से किसानों की कई बीघा कृषि योग्य भूमि व गन्ने की फसल नदी में समा गई है। कटान से प्रभावित होने वाले ग्रामीणों में रामकृपाल, राम सुमिरन, अयोध्या, कमलेश और कुंजा देवी शामिल हैं, जिनके घर कटान के मुहाने पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले खेत कटे, अब नदी तेजी से घरों की ओर बढ़ रही है, जिससे उनमें दहशत का माहौल है। एसडीएम सरोज ने बताया कि फिलहाल कटान गांव के बाहर हो रही है और घरों को कोई नुकसान नहीं है। ग्रामीणों ने बाढ़ खंण्ड विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।उनका आरोप है कि कटान रोकने के लिए बोल्डर और मिट्टी भरी बोरियों के बजाय पेड़ों की टहनियां काटकर नदी में डाली जा रही हैं। बाढ खंण्ड के अभियन्ताओं ने बबुरी गांव के पास कटान रोकने के लिए प्रयास शुरु कर दिया है।1
- (अंकुर गर्ग )नगर पुलिस सर्राफा व अन्य व्यवसायियों का तैयार कर रहीं डाटा,उपलब्ध करायेगी अतिरिक्त सुरक्षा (अंकुर गर्ग )नगर पुलिस सर्राफा व अन्य व्यवसायियों का तैयार कर रहीं डाटा,उपलब्ध करायेगी अतिरिक्त सुरक्षा1
- खेत में काम कर रही महिला सर्प दंश से पीड़ित महिला का चल रहा इलाज बहराइच। फखरपुर थाने के धोबहा गांव निवासनी रमजाना पत्नी इद्रीश खां अपने खेत में काम कर रही थी। उसे सर्प ने डंस लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे तत्काल वाहन पर लादकर मेडिकल कालेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।1
- आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर सवर्ण समाज की हुंकार यूजीसी एक्ट वापस लेने और एससी-एसटी एक्ट में संशोधन की मांग, एसडीएम को सौंपा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन रामनगर, बाराबंकी आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने और यूजीसी एक्ट को समाप्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को रामनगर में सवर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रजपाल सिंह ‘ज्ञानू’ के संयोजन में डाक बंगले से तहसील मुख्यालय तक निकली रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए, ताकि वास्तविक रूप से जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सके। साथ ही एससी-एसटी एक्ट में आवश्यक संशोधन कर किसी भी वर्ग के निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय और भेदभाव की आशंका समाप्त करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कानून का उद्देश्य कमजोर वर्ग को संरक्षण और मजबूती देना है, लेकिन किसी निर्दोष को कानून के दुरुपयोग का शिकार नहीं होना चाहिए। सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव को भी उन्होंने अनुचित बताया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित मांगपत्र उपजिलाधिकारी आकांक्षा गुप्ता को सौंपा गया। युवाओं ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन में प्रभात सिंह, अमित सिंह आजाद, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, रिंकू, विवेक सिंह, धर्म सिंह, मनोज मिश्रा, आशीष यादव, आदित्य मिश्रा, संदीप सिंह राना और अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- Nepal में Bhotekoshi नदी का तांडव: Rasuwa में भारी तबाही, 105 भारतीय लापता, Rescue में जुटी सेना Nepal में Bhotekoshi नदी का तांडव: Rasuwa में भारी तबाही, 105 भारतीय लापता, Rescue में जुटी सेना #nepal #Bhotekoshi #nepalflood #Rasuwa1
- राम नगर यूजीसी रोल बैक प्रदर्शन में जमकर लगे योगी मोदी के नारे यूजीसी रोल बैक और आरक्षण में सुधार को लेकर बाराबंकी जिले के रामनगर डाक बंगले से तहसील के लिए रवाना हुए सवर्ण समाज के युवा। यूजीसी का विरोध करते हुए योगी मोदी के खिलाफ नारा लगाते हुए डाक बंगले से होते हुए तहसील रामनगर पहुंच कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन देने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ज्ञानू सिंह अमित सिंह व अन्य लोगों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा4
- बहराइच-; भाई की चप्पल पहनने गई 7 साल की बच्ची को सांप ने डसा, मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत बहराइच यह दर्दनाक हादसा रामगांव थाना क्षेत्र के लमियनपुरवा धर्मनपरमऊझा गांव का है। यहां रहने वाले बलवंत की 7 वर्षीय बेटी निशा अपने भाई को चप्पल पहनने गई थी। पिता बलवंत ने बताया कि चप्पल के अंदर पहले से ही एक सांप बैठा हुआ था। जैसे ही बच्ची ने चप्पल में पैर डाला, सांप ने उसे डस लिया और बुरी तरह से नोच डाला। इस भयानक हमले में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस अचानक हुई घटना से परिवार में कोहराम मच गया है । सूचना लगते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने शाहू को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।1