logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंडावर में उमड़ा आस्था और सम्मान का जनसैलाब भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं परशुराम सर्किल शिलान्यास ने बनाया ऐतिहासिक माहौल मंडावर में उमड़ा आस्था और सम्मान का जनसैलाब भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा, प्रतिभा सम्मान समारोह एवं परशुराम सर्किल शिलान्यास ने बनाया ऐतिहासिक माहौल मंडावर। मंडावर कस्बा रविवार को भगवान श्री परशुराम भगवान की भक्ति, संस्कृति और सामाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया, जहां भगवान श्री परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा, प्रतिभा सम्मान समारोह तथा भगवान श्री परशुराम सर्किल के शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में समाजबंधु, मातृशक्ति एवं युवा साथी शामिल हुए, जिससे पूरा कस्बा धर्ममय वातावरण में सराबोर हो गया। शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों एवं जयकारों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्री परशुराम जी की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान महवा विधायक राजेन्द्र मीणा ने ब्राह्मण समाज के वरिष्ठजनों के साथ भगवान श्री परशुराम जी सर्किल का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि भगवान श्री परशुराम जी केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण सनातन संस्कृति के प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन धर्म, न्याय, साहस और समाज सेवा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज को नई दिशा देने का कार्य करता है और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। समारोह में पूर्व मंत्री शैलेंद्र जोशी, पूर्व देवस्थान बोर्ड अध्यक्ष एसडी शर्मा, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा, आचार्य पुरुषोत्तम गौड़, मंडावर तहसील अध्यक्ष संतोष महंत, महवा तहसील अध्यक्ष ताराचंद शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मंचासीन रहे। सभी अतिथियों ने भगवान श्री परशुराम जी के आदर्शों पर चलने एवं समाज में शिक्षा, संस्कार और एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। प्रतिभा सम्मान समारोह में शिक्षा, खेल, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं युवाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले युवाओं के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरे आयोजन के दौरान मंडावर कस्बा भगवा ध्वजों,स्वागत द्वारों और धार्मिक नारों से गूंजता रहा। लोगों ने इसे सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और युवा प्रेरणा का ऐतिहासिक आयोजन बताया।

3 hrs ago
user_Rajasthan lok news 24x7
Rajasthan lok news 24x7
Court reporter मंडावर, दौसा, राजस्थान•
3 hrs ago
5d4f9d1d-3bfe-4796-ab01-1e8e39bd6c4d

More news from राजस्थान and nearby areas
  • अलवर जिले के राजगढ़ में इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें दीवानी, फौजदारी और मोटर दुर्घटना दावा सहित कुल 155 से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालत ने पक्षकारों को ₹78 लाख से ज़्यादा का अवार्ड पारित कर तत्काल राहत प्रदान की।
    4
    अलवर जिले के राजगढ़ में इस वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें दीवानी, फौजदारी और मोटर दुर्घटना दावा सहित कुल 155 से अधिक मामलों का निपटारा किया गया। लोक अदालत ने पक्षकारों को ₹78 लाख से ज़्यादा का अवार्ड पारित कर तत्काल राहत प्रदान की।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • करौली के टोडभीम स्थित एक गांव में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस कारण वहां के ग्रामीण विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिससे स्वच्छ भारत अभियान पर सवाल उठ रहे हैं।
    1
    करौली के टोडभीम स्थित एक गांव में चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इस कारण वहां के ग्रामीण विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे हैं, जिससे स्वच्छ भारत अभियान पर सवाल उठ रहे हैं।
    user_वीरेन्द्र बरेड़ी
    वीरेन्द्र बरेड़ी
    टोडाभीम, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • यह देखिए नदबई की मुख्य सड़क का हाल हो गए हैं गहरे गड्ढे। आप देख रहे हैं नदबई से लाइव। नदबई की मुख्य सड़क की जर्जर अवस्था और सड़क पर बने हुए गहरे गड्ढे।
    1
    यह देखिए नदबई की मुख्य सड़क का हाल हो गए हैं गहरे गड्ढे।

आप देख रहे हैं नदबई से लाइव। नदबई की मुख्य सड़क की जर्जर अवस्था और सड़क पर बने हुए गहरे गड्ढे।
    user_मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    मोरध्वज सिंह (आयुर्वैदिक सलाहकार)
    Speech Therapist नदबई, भरतपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान की राजधानी जयपुर में ट्रैफिक मार्शल पहुंचे जनसुनवाई के लिए राजस्थान के राजधानी जयपुर में ट्रैफिक मार्शल पहुंचे डॉक्टर किरोडी लाल मीणा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी अब क्या होता है ट्रैफिक बार सेलों के साथ आगे देखते रहिए अपना चैनल जयपुर ट्रैफिक मार्शल
    1
    राजस्थान की राजधानी जयपुर में ट्रैफिक मार्शल पहुंचे जनसुनवाई के लिए
राजस्थान के राजधानी जयपुर में ट्रैफिक मार्शल पहुंचे डॉक्टर किरोडी लाल मीणा उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी जी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी अब क्या होता है ट्रैफिक बार सेलों के साथ आगे देखते रहिए अपना चैनल जयपुर ट्रैफिक मार्शल
    user_Jaipur traffic Marshal
    Jaipur traffic Marshal
    Bandikui, Dausa•
    5 hrs ago
  • राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा दौसा जिले के मानपुरिया गांव में रात्रि चौपाल में जनसुनवाई करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    1
    राजस्थान के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा दौसा जिले के मानपुरिया गांव में रात्रि चौपाल में जनसुनवाई करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    7 hrs ago
  • खैरथल की अनाज मंडी में दलित उत्थान और संघर्ष सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें दलितों, पिछड़ों, विकलांगों और गरीबों के उत्थान, शिक्षा व संगठन विस्तार पर कई अहम निर्णय लिए गए।
    3
    खैरथल की अनाज मंडी में दलित उत्थान और संघर्ष सेवा समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें दलितों, पिछड़ों, विकलांगों और गरीबों के उत्थान, शिक्षा व संगठन विस्तार पर कई अहम निर्णय लिए गए।
    user_रोहिताश कुमार जाटव
    रोहिताश कुमार जाटव
    Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
    7 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी। उनके बयान से सियासी गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गईं।
    1
    पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी। उनके बयान से सियासी गलियारों में नई चर्चाएं शुरू हो गईं।
    user_महेंद्र सिंह
    महेंद्र सिंह
    Local News Reporter अलवर, अलवर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • अलवर के राजगढ़ पुलिस थाने में एक विशालकाय सांप घुसने से हड़कंप मच गया। कोतवाल की सूचना पर जुगनू की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।
    1
    अलवर के राजगढ़ पुलिस थाने में एक विशालकाय सांप घुसने से हड़कंप मच गया। कोतवाल की सूचना पर जुगनू की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.