Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज टीकमगढ़ में रिश्वतखोरी पर कार्रवाई: वनरक्षक 5 हजार लेते रंगेहाथ गिरफ्तार सागर लोकायुक्त की टीम ने टीकमगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वनरक्षक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी वनरक्षक किसी काम के बदले फरियादी से रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी को रिश्वत लेते समय दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर ही आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इस घटना के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
Mahendra Kumar Dubey

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जनगणना ड्यूटी पर तैनात शिक्षक की संदिग्ध मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम जतारा। जतारा थाना क्षेत्र के लार गांव में जनगणना कार्य में लगे एक शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महेंद्र यादव (30 वर्ष) निवासी पिपरट के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, महेंद्र यादव जनगणना कार्य के सिलसिले में लार गांव पहुंचे हुए थे, जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनकी मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे परिजनों और ग्रामीणों में संदेह बना हुआ है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।1
- टीकमगढ़ जिले के कुंडेश्वर बीट के बन रक्षक को लोकायुक्त टीम ने 5हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों से पकड़ा देखिए खास रिपोर्ट1
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अवैध वसूली का खेल? ₹10 के पर्चे के नाम पर ₹20 वसूले1
- ग्राम पंचायत खजरी में अवैध शराब बिक्री की समस्या गंभीर है, खासकर शासकीय हाईस्कूल के पास। महिलाओं का आरोप है कि मुन्ना नामक व्यक्ति द्वारा संचालित शराब की दुकान से छात्र-छात्राओं और महिलाओं को परेशानी हो रही है। शराबी लोगों द्वारा अभद्रता की घटनाएं भी हो रही हैं। आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन से अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। अवैध शराब बिक्री का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल3
- Post by Sameer Khan1
- *पनवारी में गौवंश पर क्रूर हमला, 5 मवेशियों की मौत,कई गंभीर घायल कार्रवाई पर उठे सवाल* *गौमाता की चीखें बेअसर,5 की मौत, कई घायल, फिर भी नहीं जागा जिम्मेदार तंत्र बड़ामलहरा जनपद की ग्राम पंचायत पनवारी में बीते शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाय और भैंसों को बेरहमी से जिंदा जला दिया गया। इस दर्दनाक घटना में 3 गाय और 2 भैंसों की मौत हो गई, जबकि करीब 8 से 10 मवेशी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने घुवारा चौकी में लिखित आवेदन दिया, जिस पर चौकी प्रभारी किशोर कुमार पटेल मौके पर भी पहुंचे। बावजूद इसके, अब तक किसी भी आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। वही ग्रामीणों का कहना है कि यह न केवल क्रूरता का मामला है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला गंभीर अपराध भी है। लोगों ने जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- ग्राम देरी जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश ब्लॉक बल्लभगढ़ थाना खरगपुर1
- कनेरा चौकी में 'बुंदेली जनसंवाद चौपाल' संपन्न; पुलिस ने ग्रामीणों को सिखाए सुरक्षा के गुर पलेरा।। एसपी मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देश पर कनेरा चौकी में 'बुंदेली जनसंवाद चौपाल' का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।1