logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवनिर्मित सड़क पहली बारिश में उखड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश मुज़फ्फरनगर:चरथावल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पावटी में दहचंद मार्ग पर नवनिर्मित पक्की सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों बाद क्षतिग्रस्त हो गई। पहली ही बारिश में सड़क की ऊपरी परत टूटकर बिखर गई, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। उनका कहना है कि सड़क की सतह इतनी कमजोर है कि वह हाथों से ही उखड़ रही है। ग्रामीणों ने इसे सरकारी धन का दुरुपयोग बताते हुए निर्माण कार्य को मानकों के विपरीत करार दिया है। घटना के विरोध में जीशान त्यागी, निशांत त्यागी और मन्नान त्यागी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने टूटी हुई सड़क को दिखाकर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से अपील की है कि सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। साथ ही दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क का पुनः मानक के अनुसार निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

1 hr ago
user_Aslam Tyagi
Aslam Tyagi
Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

नवनिर्मित सड़क पहली बारिश में उखड़ी, ग्रामीणों में आक्रोश मुज़फ्फरनगर:चरथावल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पावटी में दहचंद मार्ग पर नवनिर्मित पक्की सड़क निर्माण के कुछ ही दिनों बाद क्षतिग्रस्त हो गई। पहली ही बारिश में सड़क की ऊपरी परत टूटकर बिखर गई, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। उनका कहना है कि सड़क की सतह इतनी कमजोर है कि वह हाथों से ही उखड़ रही है। ग्रामीणों ने इसे सरकारी धन का दुरुपयोग बताते हुए निर्माण कार्य को मानकों के विपरीत करार दिया है। घटना के विरोध में जीशान त्यागी, निशांत त्यागी और मन्नान त्यागी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने टूटी हुई सड़क को दिखाकर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से अपील की है कि सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जांच कराई जाए। साथ ही दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क का पुनः मानक के अनुसार निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं कराया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल-कुलहेड़ी मार्ग पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चरथावल के रहने वाले बुजुर्ग शमशाद स्कूटी से जा रहे थे और अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए तुरंत हाथ बढ़ाया। संयोगवश उसी समय किसी कार्यक्रम से लौट रहे चरथावल विधायक पंकज मलिक भी मौके पर से गुजर रहे थे। विधायक ने तत्काल अपनी गाड़ी से घायल बुजुर्ग को उठाया और चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने बताया कि बुजुर्ग की स्थिति फिलहाल स्थिर है। विधायक पंकज मलिक अस्पताल में मौजूद रहे और घायल बुजुर्ग की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी और बुजुर्ग की देखभाल का विशेष ध्यान रखा। घटना की सूचना पर चरथावल चेयरमैन मास्टर इस्लामउद्दीन भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने विधायक से मुलाकात कर घायल बुजुर्ग की स्थिति जानी। इस घटना ने विधायक पंकज मलिक की तत्परता और मानवता की भावना को फिर से उजागर किया, जबकि हादसे का शिकार बुजुर्ग और उनके परिवार ने भी विधायक की इस मदद के लिए आभार व्यक्त किया।
    1
    मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल-कुलहेड़ी मार्ग पर आज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चरथावल के रहने वाले बुजुर्ग शमशाद स्कूटी से जा रहे थे और अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने मदद के लिए तुरंत हाथ बढ़ाया।
संयोगवश उसी समय किसी कार्यक्रम से लौट रहे चरथावल विधायक पंकज मलिक भी मौके पर से गुजर रहे थे। विधायक ने तत्काल अपनी गाड़ी से घायल बुजुर्ग को उठाया और चरथावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तुरंत उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने बताया कि बुजुर्ग की स्थिति फिलहाल स्थिर है।
विधायक पंकज मलिक अस्पताल में मौजूद रहे और घायल बुजुर्ग की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी और बुजुर्ग की देखभाल का विशेष ध्यान रखा।
घटना की सूचना पर चरथावल चेयरमैन मास्टर इस्लामउद्दीन भी अस्पताल पहुंचे और उन्होंने विधायक से मुलाकात कर घायल बुजुर्ग की स्थिति जानी। इस घटना ने विधायक पंकज मलिक की तत्परता और मानवता की भावना को फिर से उजागर किया, जबकि हादसे का शिकार बुजुर्ग और उनके परिवार ने भी विधायक की इस मदद के लिए आभार व्यक्त किया।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कैराना की मुस्लिम बेटी ने की CM योगी की खुलकर तारीफ! विपक्ष पर उठाए तीखे सवाल मचा सियासी बवाल!
    1
    कैराना की मुस्लिम बेटी ने की CM योगी की खुलकर तारीफ! विपक्ष पर उठाए तीखे सवाल मचा सियासी बवाल!
    user_Satish Kumar Sharma
    Satish Kumar Sharma
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मुज़फ्फरनगर:- *विराट हिंन्दू सम्मेलन में जुटी भारी भीड़*! बरला बसेड़ा मार्ग पर कार्यक्रम हुआ आयोजित योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज रहे मुख्य अतिथि.
    1
    मुज़फ्फरनगर:- *विराट हिंन्दू सम्मेलन में जुटी भारी भीड़*! बरला बसेड़ा मार्ग पर कार्यक्रम हुआ आयोजित योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज रहे मुख्य अतिथि.
    user_Sameer Kumar
    Sameer Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जनपद मुज़फ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की पत्नी ₹90,000 नकद और जरूरी दस्तावेज लेकर अचानक लापता हो गई। पीड़ित पति ने इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सहित उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित विकास कुमार निवासी उत्तरी रामपुरी, थाना कोतवाली ने बताया कि उसकी शादी 29 सितंबर 2025 को सविता से लव मैरिज के रूप में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ ही समय बाद पत्नी दिन-रात मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति से बात करने लगी। पूछताछ करने पर घरेलू कलह बढ़ने लगी। पीड़ित के अनुसार 6 फरवरी 2026 सुबह करीब 7:30 बजे पत्नी बिना बताए घर से चली गई। बाद में फोन कर बताया कि वह अपने सभी दस्तावेज साथ ले जा रही है। जब घर में रखी नकदी की जांच की गई तो ₹90 हजार रुपये गायब मिले, जिसे पत्नी द्वारा साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसे बाद में जानकारी मिली कि उसकी पत्नी की पूर्व में “अनिल” नामक व्यक्ति से शादी हो चुकी थी, जिसकी जानकारी विवाह के समय छिपाई गई। मामले को लेकर पीड़ित ने आशंका जताई है कि पत्नी उसी व्यक्ति के साथ गई है, जिससे वह पहले रात-रात भर बातचीत करती थी। साथ ही मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग और किसी अनहोनी की भी आशंका जताई गई है।
    2
    जनपद मुज़फ्फरनगर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक की पत्नी ₹90,000 नकद और जरूरी दस्तावेज लेकर अचानक लापता हो गई। पीड़ित पति ने इस संबंध में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सहित उच्च अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित विकास कुमार निवासी उत्तरी रामपुरी, थाना कोतवाली ने बताया कि उसकी शादी 29 सितंबर 2025 को सविता से लव मैरिज के रूप में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ ही समय बाद पत्नी दिन-रात मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति से बात करने लगी। पूछताछ करने पर घरेलू कलह बढ़ने लगी।
पीड़ित के अनुसार 6 फरवरी 2026 सुबह करीब 7:30 बजे पत्नी बिना बताए घर से चली गई। बाद में फोन कर बताया कि वह अपने सभी दस्तावेज साथ ले जा रही है। जब घर में रखी नकदी की जांच की गई तो ₹90 हजार रुपये गायब मिले, जिसे पत्नी द्वारा साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसे बाद में जानकारी मिली कि उसकी पत्नी की पूर्व में “अनिल” नामक व्यक्ति से शादी हो चुकी थी, जिसकी जानकारी विवाह के समय छिपाई गई।
मामले को लेकर पीड़ित ने आशंका जताई है कि पत्नी उसी व्यक्ति के साथ गई है, जिससे वह पहले रात-रात भर बातचीत करती थी। साथ ही मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग और किसी अनहोनी की भी आशंका जताई गई है।
    user_Ankit Kumar
    Ankit Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • “इंसानियत की मिसाल बने दीपक कुमार पर नगीना सांसद चंद्रशेखर का बड़ा बयान, कहा—समाज को ऐसे लोगों की ज़रूरत”
    1
    “इंसानियत की मिसाल बने दीपक कुमार पर नगीना सांसद चंद्रशेखर का बड़ा बयान, कहा—समाज को ऐसे लोगों की ज़रूरत”
    user_Shafeek Rajput Jila sangathan
    Shafeek Rajput Jila sangathan
    Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • रविदास जयंती शोभायात्रा के दौरान हंगामा, घर में घुसकर महिलाओं व युवकों से मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
    1
    रविदास जयंती शोभायात्रा के दौरान हंगामा, घर में घुसकर महिलाओं व युवकों से मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
    user_Khulasha news
    Khulasha news
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by सरताज अहमद पत्रकार
    1
    Post by सरताज अहमद पत्रकार
    user_सरताज अहमद पत्रकार
    सरताज अहमद पत्रकार
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम महाबलीपुर में हुई मारपीट के मामले में थाना चरथावल पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वांछित/वारंट अभियान के तहत महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता बिजेन्द्र, पुत्र राजबल, निवासी ग्राम महाबलीपुर ने थाने में तहरीर दी कि कुछ लोग उनके घर पर अचानक धावा बोलकर हमला करने आए। आरोपियों ने हाथ में धारदार हथियार और लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया। इस दौरान बिजेन्द्र, उनके पुत्र मोहित और पत्नी संगीता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। चरथावल थाना प्रभारी सत्य नारायण दहिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलेख पुत्र राजबल, अरुण पुत्र सलेख, गीता पत्नी सलेख, निवासीगण ग्राम महाबलीपुर, थाना चरथावल जनपद मुज़फ्फरनगर और सतवीर पुत्र जयपाल, निवासी ग्राम पचेन्डा, थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर के रूप मे हुई घटना की रिपोर्ट मिलते ही थाना चरथावल की पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक नन्दकिशोर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम में कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल नीरज भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
    1
    मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम महाबलीपुर में हुई मारपीट के मामले में थाना चरथावल पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे वांछित/वारंट अभियान के तहत महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता बिजेन्द्र, पुत्र राजबल, निवासी ग्राम महाबलीपुर ने थाने में तहरीर दी कि कुछ लोग उनके घर पर अचानक धावा बोलकर हमला करने आए। आरोपियों ने हाथ में धारदार हथियार और लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया। इस दौरान बिजेन्द्र, उनके पुत्र मोहित और पत्नी संगीता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई।
चरथावल थाना प्रभारी सत्य नारायण दहिया ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सलेख पुत्र राजबल, अरुण पुत्र सलेख, गीता पत्नी सलेख, निवासीगण ग्राम महाबलीपुर, थाना चरथावल जनपद मुज़फ्फरनगर और सतवीर पुत्र जयपाल, निवासी ग्राम पचेन्डा, थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर के रूप मे हुई
घटना की रिपोर्ट मिलते ही थाना चरथावल की पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक नन्दकिशोर शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। टीम में कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल नीरज भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
    user_Aslam Tyagi
    Aslam Tyagi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर आईजी रेलवे पंकज कुमार ने समीक्षा बैठक व निरीक्षण कर सुरक्षा, रील बनाने और ट्रैक पर आत्महत्या जैसी घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा की।
    1
    मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर आईजी रेलवे पंकज कुमार ने समीक्षा बैठक व निरीक्षण कर सुरक्षा, रील बनाने और ट्रैक पर आत्महत्या जैसी घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा की।
    user_Sameer Kumar
    Sameer Kumar
    पत्रकार मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.