logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल में प्री-नर्सरी से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने लिया भाग तारापुर के पार्वती नगर स्थित शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को नई शिक्षा नीति के तहत एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग क्लासेस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, गणित, विज्ञान, भाषा, सोशल एंड लाइफ स्किल्स, क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स तथा पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने विभिन्न सामग्रियों का उपयोग कर आकर्षक कलाकृतियां और मॉडल तैयार किए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कौशल और विषयों के प्रति समझ का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय की निदेशिका अमृता चौधरी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी शिक्षा के साथ-साथ गतिविधि आधारित शिक्षा भी बेहद जरूरी है। ऐसी गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, व्यावहारिक ज्ञान और सीखने की क्षमता का विकास होता है।

52 min ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
52 min ago

शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल में प्री-नर्सरी से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने लिया भाग तारापुर के पार्वती नगर स्थित शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को नई शिक्षा नीति के तहत एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग क्लासेस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, गणित, विज्ञान, भाषा, सोशल एंड लाइफ स्किल्स, क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स तथा पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने विभिन्न सामग्रियों का उपयोग कर आकर्षक कलाकृतियां और मॉडल तैयार किए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कौशल और विषयों के प्रति समझ का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय की निदेशिका अमृता चौधरी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी शिक्षा के साथ-साथ गतिविधि आधारित शिक्षा भी बेहद जरूरी है। ऐसी गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, व्यावहारिक ज्ञान और सीखने की क्षमता का विकास होता है।

More news from बिहार and nearby areas
  • शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल में प्री-नर्सरी से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने लिया भाग तारापुर के पार्वती नगर स्थित शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को नई शिक्षा नीति के तहत एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग क्लासेस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, गणित, विज्ञान, भाषा, सोशल एंड लाइफ स्किल्स, क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स तथा पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने विभिन्न सामग्रियों का उपयोग कर आकर्षक कलाकृतियां और मॉडल तैयार किए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कौशल और विषयों के प्रति समझ का प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय की निदेशिका अमृता चौधरी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी शिक्षा के साथ-साथ गतिविधि आधारित शिक्षा भी बेहद जरूरी है। ऐसी गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, व्यावहारिक ज्ञान और सीखने की क्षमता का विकास होता है।
    1
    शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल में प्री-नर्सरी से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने लिया भाग
तारापुर के पार्वती नगर स्थित शकुनी चौधरी द इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को नई शिक्षा नीति के तहत एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग क्लासेस का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में प्री-नर्सरी से लेकर 10वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रचनात्मक और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, क्ले मॉडलिंग, गणित, विज्ञान, भाषा, सोशल एंड लाइफ स्किल्स, क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स तथा पर्यावरण से जुड़ी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने विभिन्न सामग्रियों का उपयोग कर आकर्षक कलाकृतियां और मॉडल तैयार किए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, कौशल और विषयों के प्रति समझ का प्रदर्शन किया।
इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय की निदेशिका अमृता चौधरी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किताबी शिक्षा के साथ-साथ गतिविधि आधारित शिक्षा भी बेहद जरूरी है। ऐसी गतिविधियों से बच्चों में रचनात्मकता, व्यावहारिक ज्ञान और सीखने की क्षमता का विकास होता है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    52 min ago
  • बाबा गणिनाथ गोविंद धाम में किया गया भूमि पूजन, उपस्थित श्रद्धालुओं ने बढ़ाए सहयोग के हाथ लोकेशन भागलपुर सुल्तानगंज बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम बाबा गणिनाथ गोविंद धाम में किया गया भूमि पूजन, उपस्थित श्रद्धालुओं ने बढ़ाए सहयोग के हाथ जितेंद्र कुमार गुप्ता ने मंदिर निर्माण के लिए दिए 1.51 लाख रुपये, कई जिलों से पहुंचे समाज के लोग खरीक बाजार स्थित श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविंद धाम मंदिर के निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया।सनातन विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर निर्माण को लेकर समाज के लोगों में उत्साह दिखा। श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग देकर अपनी सहभागिता निभाई।मंदिर निर्माण के लिए कार्यक्रम में उपस्थित इटहरी, महेशखूंट निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने 1 लाख 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त कई अन्य श्रद्धालुओं ने भी मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग सहभागिता दिखाया। आयोजकों ने कहा कि श्रद्धालुओं एवं समाज के सामूहिक प्रयास से मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य यज्ञमान के रूप में समिति के अध्यक्ष अशोक साह थे। मौके पर , उपाध्यक्ष रामचंद्र साह, कोषाध्यक्ष महेश साह,अरविन्द साह युवा अध्यक्ष विनोद कुमार साह, युवा सचिव प्रिंस कुमार, वैभव साह, मंदिर के पुजारी संतोष साह, सचिव संजय साह, महेश साह और महिला अध्यक्ष रेनू देवी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मौके पर भूमि पूजन कार्यक्रम में भागलपुर के अभियंता नंदकिशोर शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा , संयोजक शंकर साह, नवगछिया बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, नवगछिया के प्रोफेसर अशोक गुप्ता, राघोपुर के सुभाष साह,कटिहार के मनोज साह, बनगामा के निरंजन साह और घोघा के जयचंद्र साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बिहार के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा गणिनाथ गोविंद के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। अभियंता सत्यम प्रकाश की देखरेख में होगा निर्माण मंदिर निर्माण कार्य की जिम्मेदारी अभियंता सत्यम प्रकाश को दी गई है। भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू होने पर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण को धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए इसमें सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। आयोजकों ने भी श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी परशुराम कुमार साह ने दी। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। समिति का प्रयास है कि सभी के सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जाए।
    4
    बाबा गणिनाथ गोविंद धाम में किया गया भूमि पूजन, उपस्थित श्रद्धालुओं ने बढ़ाए सहयोग के हाथ
लोकेशन भागलपुर सुल्तानगंज बिहार 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
बाबा गणिनाथ गोविंद धाम में किया गया भूमि पूजन, उपस्थित श्रद्धालुओं ने बढ़ाए सहयोग के हाथ
जितेंद्र कुमार गुप्ता ने मंदिर निर्माण के लिए दिए 1.51 लाख रुपये, कई जिलों से पहुंचे समाज के लोग
खरीक बाजार स्थित श्री श्री 108 बाबा गणिनाथ गोविंद धाम मंदिर के निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया।सनातन विधि-विधान के साथ आयोजित कार्यक्रम में मंदिर निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मंदिर निर्माण को लेकर समाज के लोगों में उत्साह दिखा। श्रद्धालुओं ने मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग देकर अपनी सहभागिता निभाई।मंदिर निर्माण के लिए कार्यक्रम में उपस्थित इटहरी, महेशखूंट निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने 1 लाख 51 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त कई अन्य श्रद्धालुओं ने भी मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक सहयोग सहभागिता दिखाया। आयोजकों ने कहा कि श्रद्धालुओं एवं समाज के सामूहिक प्रयास से मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।कार्यक्रम में मुख्य यज्ञमान के रूप में समिति के अध्यक्ष अशोक साह थे। मौके पर , उपाध्यक्ष रामचंद्र साह, कोषाध्यक्ष महेश साह,अरविन्द साह युवा अध्यक्ष विनोद कुमार साह, युवा सचिव प्रिंस कुमार, वैभव साह, मंदिर के पुजारी संतोष साह, सचिव संजय साह, महेश साह और महिला अध्यक्ष रेनू देवी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मौके पर भूमि पूजन कार्यक्रम में भागलपुर के अभियंता नंदकिशोर शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा , संयोजक शंकर साह,  नवगछिया बाबा गणिनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, नवगछिया के प्रोफेसर अशोक गुप्ता, राघोपुर के सुभाष साह,कटिहार के मनोज साह, बनगामा के निरंजन साह और घोघा के जयचंद्र साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बिहार के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर बाबा गणिनाथ गोविंद के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
अभियंता सत्यम प्रकाश की देखरेख में होगा निर्माण 
मंदिर निर्माण कार्य की जिम्मेदारी अभियंता सत्यम प्रकाश को दी गई है। भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू होने पर श्रद्धालुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने मंदिर निर्माण को धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य बताते हुए इसमें सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। आयोजकों ने भी श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण में बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की।
कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी परशुराम कुमार साह ने दी। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। समिति का प्रयास है कि सभी के सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य को व्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जाए।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • शिक्षा विभाग को लेकर आज फिर ग्रामीण बैठक किया गया बैठक में बहुत सारे बहुत सारा लोग मौजूदथे हवेली खड़गपुर प्राचीन काली मंदिर में बैठक किया गया बैठक में बहुत सारा बातें पर निर्णय लिया गया और सारे निर्णय सम्मान तरीका से हुआ और इसका अध्यक्ष मनोज कुमार रघु ने किया
    1
    शिक्षा विभाग को लेकर आज फिर ग्रामीण बैठक किया गया बैठक में बहुत सारे बहुत सारा लोग मौजूदथे
हवेली खड़गपुर प्राचीन काली मंदिर में बैठक किया गया बैठक में बहुत सारा बातें पर निर्णय लिया गया और सारे निर्णय सम्मान तरीका से हुआ और इसका अध्यक्ष मनोज कुमार रघु ने किया
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज | खगड़िया बूढ़ी गंडक में डूबकर अधेड़ लापता, SDRF की टीम कर रही तलाश खगड़िया के अघोरी घाट पर चाची के अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन कर स्नान करने उतरे 52 वर्षीय नरेश नोनिया नदी की तेज धारा में बहे। दान नगर के रहने वाले नरेश की तलाश में नगर थाना पुलिस, SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर जुटे हैं। ब्रेकिंग न्यूज | खगड़िया बूढ़ी गंडक में डूबकर अधेड़ लापता, SDRF की टीम कर रही तलाश खगड़िया के अघोरी घाट पर चाची के अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन कर स्नान करने उतरे 52 वर्षीय नरेश नोनिया नदी की तेज धारा में बहे। दान नगर के रहने वाले नरेश की तलाश में नगर थाना पुलिस, SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर जुटे हैं।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज | खगड़िया बूढ़ी गंडक में डूबकर अधेड़ लापता, SDRF की टीम कर रही तलाश
खगड़िया के अघोरी घाट पर चाची के अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन कर स्नान करने उतरे 52 वर्षीय नरेश नोनिया नदी की तेज धारा में बहे। दान नगर के रहने वाले नरेश की तलाश में नगर थाना पुलिस, SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर जुटे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज | खगड़िया बूढ़ी गंडक में डूबकर अधेड़ लापता, SDRF की टीम कर रही तलाश
खगड़िया के अघोरी घाट पर चाची के अंतिम संस्कार के बाद अस्थि विसर्जन कर स्नान करने उतरे 52 वर्षीय नरेश नोनिया नदी की तेज धारा में बहे। दान नगर के रहने वाले नरेश की तलाश में नगर थाना पुलिस, SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर जुटे हैं।
    user_GAUTAM KUMAR
    GAUTAM KUMAR
    Parbatta, Khagaria•
    5 hrs ago
  • गोगरी प्रखंड अंतर्गत रजिस्ट्री मोड़ दुर्गा मंदिर के प्रांगण में दिव्यांग जनों की बैठक आयोजित, लिए गए कई अहम निर्णय। गोगरी में दिव्यांगजनों की बैठक, रोजगार और अंत्योदय योजना पर हुई चर्चा गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान परिसर में रविवार को शाम चार बजे बताया एक दिव्यांगजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान रोजगार उपलब्ध कराने से लेकर अंत्योदय योजना का लाभ दिलाने तक के मुद्दे उठाए गए। बैठक में दिव्यांगजनों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और योजनाओं पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक का उद्देश्य दिव्यांगजनों की समस्याओं को सामने लाना और उनके अधिकारों एवं सुविधाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।
    1
    गोगरी प्रखंड अंतर्गत रजिस्ट्री मोड़ दुर्गा मंदिर के प्रांगण में दिव्यांग जनों की बैठक आयोजित, लिए गए कई अहम निर्णय।
गोगरी में दिव्यांगजनों की बैठक, रोजगार और अंत्योदय योजना पर हुई चर्चा
गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान परिसर में रविवार को शाम चार बजे बताया एक दिव्यांगजनों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान रोजगार उपलब्ध कराने से लेकर अंत्योदय योजना का लाभ दिलाने तक के मुद्दे उठाए गए।
बैठक में दिव्यांगजनों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और योजनाओं पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान तथा उन्हें सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक का उद्देश्य दिव्यांगजनों की समस्याओं को सामने लाना और उनके अधिकारों एवं सुविधाओं को लेकर जागरूकता बढ़ाना रहा।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    3 hrs ago
  • 🌱🌾 10+ साल की प्राकृतिक खेती का अनुभव! 💚 5 एकड़ बालू वाली बंजर जमीन को अपनी मेहनत और प्राकृतिक एवं जैविक खेती के तरीकों से उपजाऊ बनाया। 🌿🙏 हमारा संकल्प है—मिट्टी बचाना, प्रकृति बचाना और किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करना। 🌍🌱 💚 प्राकृतिक खेती कीजिए और स्वस्थ रहिए। 🌱🌾 10+ साल की प्राकृतिक खेती का अनुभव! 💚 5 एकड़ बालू वाली बंजर जमीन को अपनी मेहनत और प्राकृतिक एवं जैविक खेती के तरीकों से उपजाऊ बनाया। 🌿🙏 हमारा संकल्प है—मिट्टी बचाना, प्रकृति बचाना और किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करना। 🌍🌱 💚 प्राकृतिक खेती कीजिए और स्वस्थ रहिए।
    1
    🌱🌾 10+ साल की प्राकृतिक खेती का अनुभव! 💚
5 एकड़ बालू वाली बंजर जमीन को अपनी मेहनत और प्राकृतिक एवं जैविक खेती के तरीकों से उपजाऊ बनाया। 🌿🙏
हमारा संकल्प है—मिट्टी बचाना, प्रकृति बचाना और किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करना। 🌍🌱
💚 प्राकृतिक खेती कीजिए और स्वस्थ रहिए।


🌱🌾 10+ साल की प्राकृतिक खेती का अनुभव! 💚
5 एकड़ बालू वाली बंजर जमीन को अपनी मेहनत और प्राकृतिक एवं जैविक खेती के तरीकों से उपजाऊ बनाया। 🌿🙏
हमारा संकल्प है—मिट्टी बचाना, प्रकृति बचाना और किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करना। 🌍🌱
💚 प्राकृतिक खेती कीजिए और स्वस्थ रहिए।
    user_Yogendra Prajapati
    Yogendra Prajapati
    Farmer बरहट, जमुई, बिहार•
    3 hrs ago
  • वोट बचाओ देश बचाओ को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली में विशाल रैली। प्रेस विज्ञप्ति रामलीला मैदान से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का होगा संकल्प — राजेश कुमार मिश्रा मुंगेर, 25 अक्टूबर 2026। मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी निर्णायक संघर्ष कर रही है। इसी क्रम में 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट बचाओ, देश बचाओ” के तहत विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियाद है। जनता के वोट के अधिकार से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपनी आवाज को और बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि “चलो दिल्ली” अभियान के तहत मुंगेर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक दिल्ली पहुंचेंगे और रामलीला मैदान की रैली में अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराएंगे। राजेश कुमार मिश्रा ने मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, प्रखंड एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों तथा कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर इस जनआंदोलन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष जनता के वोट, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संघर्ष है। लोकतंत्र में जनता का वोट ही सबसे बड़ी ताकत है और कांग्रेस पार्टी हर नागरिक के इस अधिकार की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी। निरंजन झा, रामप्रवेश यादव, अशोक पासवान, अर्जुन प्रसाद सिंह, शशांक रंजन, राकेश कुमार मंडल, मनोज कुमार, दिनेश कुमार यादव, चंदन सिंह, बसंत सिंह, कमाल अहमद, बी क निराला, अखिलेश सिंह, शकील अहमद, संजय पोद्दार, सुशील कुमार झा, रूप कुमार यादव “वोट की रक्षा होगी, लोकतंत्र की रक्षा होगी और संविधान की रक्षा होगी।” राजेश कुमार मिश्रा जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, मुंगेर
    1
    वोट बचाओ देश बचाओ को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली में विशाल रैली।
प्रेस विज्ञप्ति 
रामलीला मैदान से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का होगा संकल्प — राजेश कुमार मिश्रा
मुंगेर, 25 अक्टूबर 2026।
मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि देश में लोकतंत्र, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी निर्णायक संघर्ष कर रही है। इसी क्रम में 1 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट बचाओ, देश बचाओ” के तहत विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियाद है। जनता के वोट के अधिकार से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर अपनी आवाज को और बुलंद करेगी।
उन्होंने कहा कि “चलो दिल्ली” अभियान के तहत मुंगेर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक दिल्ली पहुंचेंगे और रामलीला मैदान की रैली में अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज कराएंगे।
राजेश कुमार मिश्रा ने मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, प्रखंड एवं नगर कांग्रेस अध्यक्षों, विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों तथा कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर इस जनआंदोलन को सफल बनाएं।
उन्होंने कहा कि यह संघर्ष जनता के वोट, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संघर्ष है। लोकतंत्र में जनता का वोट ही सबसे बड़ी ताकत है और कांग्रेस पार्टी हर नागरिक के इस अधिकार की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी।
निरंजन झा, रामप्रवेश यादव, अशोक पासवान, अर्जुन प्रसाद सिंह, शशांक रंजन, राकेश कुमार मंडल, मनोज कुमार, दिनेश कुमार यादव, चंदन सिंह, बसंत सिंह, कमाल अहमद, बी क निराला, अखिलेश सिंह, शकील अहमद, संजय  पोद्दार, सुशील कुमार झा, रूप कुमार यादव 
“वोट की रक्षा होगी, लोकतंत्र की रक्षा होगी और संविधान की रक्षा होगी।”
राजेश कुमार मिश्रा
जिलाध्यक्ष
जिला कांग्रेस कमेटी, मुंगेर
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • तारापुर में बाइक पर अचानक कूदा बंदर, सड़क पर गिरकर युवक घायल तारापुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर राजा-रानी तालाब के समीप बंदर के बाइक पर कूद जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया गया, जहां प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन पाठक ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने युवक को खतरे से बाहर बताया। घायल युवक की पहचान बांका जिले के कृष्णाडीह, ढाका मोड़ निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह एक स्मॉल फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। काम खत्म करने के बाद वह खड़गपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान राजा-रानी तालाब के समीप सड़क पार कर रहा एक बंदर अचानक उनकी बाइक पर कूद गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।
    1
    तारापुर में बाइक पर अचानक कूदा बंदर, सड़क पर गिरकर युवक घायल
तारापुर-खड़गपुर मुख्य मार्ग पर राजा-रानी तालाब के समीप बंदर के बाइक पर कूद जाने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर पहुंचाया गया, जहां प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन पाठक ने उसका प्राथमिक उपचार किया। उन्होंने युवक को खतरे से बाहर बताया।
घायल युवक की पहचान बांका जिले के कृष्णाडीह, ढाका मोड़ निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह के रूप में हुई है। सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वह एक स्मॉल फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। काम खत्म करने के बाद वह खड़गपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान राजा-रानी तालाब के समीप सड़क पार कर रहा एक बंदर अचानक उनकी बाइक पर कूद गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.