logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रहरा की जनसभा में सांसद कंवर सिंह तंवर का बड़ा ऐलान, बोले- विधानसभा-42 से भाजपा प्रत्याशी खड़गवंशी समाज से होगा अमरोहा जनपद की हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के रहरा में रविवार को भाजपा नेता महेश खड़गवंशी के नेतृत्व में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में अमरोहा लोकसभा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। सांसद के आगमन पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। जनसभा में करीब 12 से 15 हजार लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया गया। इस दौरान सांसद ने विधानसभा-42 को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्याशी खड़गवंशी समाज से होगा। साथ ही उन्होंने अपने बेटे को किसी भी विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ाने की बात भी स्पष्ट की!

1 hr ago
user_Kapil kumar Chawla Amroha
Kapil kumar Chawla Amroha
Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
1 hr ago
ed95cb47-5edc-4d3e-be73-f10b668443f7
35ca633c-228a-4fc0-8554-dcbb3d2f026e

रहरा की जनसभा में सांसद कंवर सिंह तंवर का बड़ा ऐलान, बोले- विधानसभा-42 से भाजपा प्रत्याशी खड़गवंशी समाज से होगा अमरोहा जनपद की हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के रहरा में रविवार को भाजपा नेता महेश खड़गवंशी के नेतृत्व में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में अमरोहा लोकसभा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। सांसद के आगमन पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। जनसभा में करीब 12 से 15 हजार लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया गया। इस दौरान सांसद ने विधानसभा-42 को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्याशी खड़गवंशी समाज से होगा। साथ ही उन्होंने अपने बेटे को किसी भी विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ाने की बात भी स्पष्ट की!

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • रहरा की जनसभा में सांसद कंवर सिंह तंवर का बड़ा ऐलान, बोले- विधानसभा-42 से भाजपा प्रत्याशी खड़गवंशी समाज से होगा अमरोहा जनपद की हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के रहरा में रविवार को भाजपा नेता महेश खड़गवंशी के नेतृत्व में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में अमरोहा लोकसभा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। सांसद के आगमन पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। जनसभा में करीब 12 से 15 हजार लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया गया। इस दौरान सांसद ने विधानसभा-42 को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्याशी खड़गवंशी समाज से होगा। साथ ही उन्होंने अपने बेटे को किसी भी विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ाने की बात भी स्पष्ट की!
    4
    रहरा की जनसभा में सांसद कंवर सिंह तंवर का बड़ा ऐलान, बोले- विधानसभा-42 से भाजपा प्रत्याशी खड़गवंशी समाज से होगा
अमरोहा जनपद की हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के रहरा में रविवार को भाजपा नेता महेश खड़गवंशी के नेतृत्व में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में अमरोहा लोकसभा सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। सांसद के आगमन पर समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। जनसभा में करीब 12 से 15 हजार लोगों की भीड़ जुटने का दावा किया गया। इस दौरान सांसद ने विधानसभा-42 को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्याशी खड़गवंशी समाज से होगा। साथ ही उन्होंने अपने बेटे को किसी भी विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ाने की बात भी स्पष्ट की!
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • जेल से बाहर निकलते ही आजम खान पर ED का शिकंजा! रिहाई से पहले रामपुर जेल पहुंची टीम, बाहर आते ही हिरासत में लिया रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। रामपुर जेल से बाहर आने की तैयारी के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम जेल पहुंच गई। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, जेल के बाहर पहुंची ED की टीम ने आजम खान को रिहाई के बाद हिरासत में ले लिया। ED की टीम पैरामिलिट्री फोर्स के साथ रामपुर जेल पहुंची थी। जेल के बाहर ED की गाड़ियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी से हलचल तेज हो गई। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई को लेकर समर्थक जेल के बाहर जुटे हुए थे। दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों की रिहाई के आदेश जारी हुए थे। लेकिन जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में ED की कार्रवाई ने आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं। रिहाई की उम्मीद के बीच ED की कार्रवाई से रामपुर में सियासी हलचल तेज।
    2
    जेल से बाहर निकलते ही आजम खान पर ED का शिकंजा! रिहाई से पहले रामपुर जेल पहुंची टीम, बाहर आते ही हिरासत में लिया
रामपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई से पहले बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। रामपुर जेल से बाहर आने की तैयारी के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम जेल पहुंच गई। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, जेल के बाहर पहुंची ED की टीम ने आजम खान को रिहाई के बाद हिरासत में ले लिया।
ED की टीम पैरामिलिट्री फोर्स के साथ रामपुर जेल पहुंची थी। जेल के बाहर ED की गाड़ियों और भारी पुलिस बल की मौजूदगी से हलचल तेज हो गई। आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई को लेकर समर्थक जेल के बाहर जुटे हुए थे।
दो पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों की रिहाई के आदेश जारी हुए थे। लेकिन जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में ED की कार्रवाई ने आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ा दी हैं।
रिहाई की उम्मीद के बीच ED की कार्रवाई से रामपुर में सियासी हलचल तेज।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • नौगांव सादात में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष उत्तम प्रजापति का हुआ भव्य स्वागत नौगांव सादात में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष उत्तम प्रजापति का हुआ भव्य स्वागत आज दिनांक 31 अक्टूबर दिन शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में भाजपा के नामित सभासद पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के कैंप कार्यालय पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर उत्तम प्रजापति का फूल माला पहनकर सभी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया स्वागत उपरांत डॉक्टर उत्तम प्रजापति ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आज से ही अपने-अपने बूथ पर केंद्र सरकार का उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच में लेकर जाएं और पुनः 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपना सहयोग व योगदान सुनिश्चित करें इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक इकराम सैफी, अली मेहंदी ,तुलाराम सैनी, होसराम सिंह चौहान, राजीव यादव, जोगेंद्र सिंह चिकारा मुंशी राम, इरफान मलिक, पैगाम मलिक, अनिल शर्मा,वीरेंद्र सैनी, समरपाल सिंह ठेकेदार, राजकुमार खड़कवंशी आदि मौजूद रहे
    1
    नौगांव सादात में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष उत्तम प्रजापति का हुआ भव्य स्वागत

नौगांव सादात में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष उत्तम प्रजापति का हुआ भव्य स्वागत
आज दिनांक 31 अक्टूबर दिन शनिवार को नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में भाजपा के नामित सभासद पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के कैंप कार्यालय पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर उत्तम प्रजापति का फूल माला पहनकर सभी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया स्वागत उपरांत डॉक्टर उत्तम प्रजापति ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता आज से ही अपने-अपने बूथ पर केंद्र सरकार का उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच में लेकर जाएं और पुनः 2027 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपना सहयोग व योगदान सुनिश्चित करें इस अवसर पर शक्ति केंद्र संयोजक इकराम सैफी, अली मेहंदी ,तुलाराम सैनी, होसराम सिंह चौहान, राजीव यादव, जोगेंद्र सिंह चिकारा मुंशी राम, इरफान मलिक, पैगाम मलिक, अनिल शर्मा,वीरेंद्र सैनी, समरपाल सिंह ठेकेदार, राजकुमार खड़कवंशी आदि मौजूद रहे
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • अमरोहा में भाकियू शंकर में दो दर्जन किसानों ने ली प्राथमिक सदस्यता भारतीय किसान यूनियन (शंकर) में दो दर्जन से अधिक किसानों ने ग्रहण की प्राथमिक सदस्यता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के आवास पर प्रदेश प्रवक्ता शतवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने ली संगठन के प्रति निष्ठा और किसान हित में कार्य करने की शपथ अमरोहा। आज प्रातः 10 बजे भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के आवास पर प्रदेश प्रवक्ता सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में ग्राम रसूलपुर गुर्जर के दो दर्जन से अधिक किसानों ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सुरेश चंद्र पवार, मदन सिंह पवार, जबर सिंह प्रजापति, सियाराम सिंह प्रजापति, सुधीर पाल, सुमित पवार, विपिन पवार, कमल पाल, विवेक पवार, अतुल पाल, पवन प्रजापति, विनोद पवार सहित अन्य किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (शंकर) की सदस्यता लेकर संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। सभी नवनियुक्त सदस्यों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराने के साथ शपथ दिलाई गई कि वे संगठन के संविधान एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर किसानों, मजदूरों एवं आमजन के हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। साथ ही संगठन की एकता, मजबूती और विस्तार के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सत्यवीर सिंह ने आगामी 5 नवंबर को कलेक्ट्रेट पर आयोजित होने वाले किसान महाप्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की लंबित समस्याओं, गन्ना मूल्य, चीनी मिलों के संचालन तथा अन्य किसान हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (शंकर) किसानों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ता रहेगा। संगठन में नए किसानों का जुड़ना किसान एकता और संगठन की बढ़ती ताकत का प्रतीक है।
    1
    अमरोहा में भाकियू शंकर में दो दर्जन किसानों ने ली प्राथमिक सदस्यता
भारतीय किसान यूनियन (शंकर) में दो दर्जन से अधिक किसानों ने ग्रहण की प्राथमिक सदस्यता
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के आवास पर प्रदेश प्रवक्ता शतवीर सिंह के नेतृत्व में किसानों ने ली संगठन के प्रति निष्ठा और किसान हित में कार्य करने की शपथ
अमरोहा। आज प्रातः 10 बजे भारतीय किसान यूनियन (शंकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह के आवास पर प्रदेश प्रवक्ता सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में ग्राम रसूलपुर गुर्जर के दो दर्जन से अधिक किसानों ने संगठन की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर सुरेश चंद्र पवार, मदन सिंह पवार, जबर सिंह प्रजापति, सियाराम सिंह प्रजापति, सुधीर पाल, सुमित पवार, विपिन पवार, कमल पाल, विवेक पवार, अतुल पाल, पवन प्रजापति, विनोद पवार सहित अन्य किसानों ने भारतीय किसान यूनियन (शंकर) की सदस्यता लेकर संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
सभी नवनियुक्त सदस्यों को संगठन की सदस्यता ग्रहण कराने के साथ शपथ दिलाई गई कि वे संगठन के संविधान एवं सिद्धांतों का पालन करते हुए जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर किसानों, मजदूरों एवं आमजन के हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। साथ ही संगठन की एकता, मजबूती और विस्तार के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सत्यवीर सिंह ने आगामी 5 नवंबर को कलेक्ट्रेट पर आयोजित होने वाले किसान महाप्रदर्शन को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की लंबित समस्याओं, गन्ना मूल्य, चीनी मिलों के संचालन तथा अन्य किसान हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करेगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (शंकर) किसानों के सम्मान, अधिकार और न्याय की लड़ाई को पूरी मजबूती के साथ लड़ता रहेगा। संगठन में नए किसानों का जुड़ना किसान एकता और संगठन की बढ़ती ताकत का प्रतीक है।
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को हाल ही में राहत मिली थी। हालांकि, जेल से बाहर आने की प्रक्रिया के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े वित्तीय मामलों में हिरासत में लिया है, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम जेल से रिहा होकर घर चले गए हैं। इससे पहले, सितंबर 2023 में आजम खान के बेटे के दोस्त एकता कौशिक के घर पर आयकर विभाग (IT dept) की टीम ने गाजियाबाद (राजनगर) में छापा मारा था। मुख्य बिंदु: इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: 29 अक्टूबर 2026 को हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला आजम की सजा को निलंबित करते हुए जमानत मंजूर की थी। ED की कार्रवाई: जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आने पर ED ने आजम खान को हिरासत में ले लिया, जो मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। अब्दुल्ला आजम की रिहाई: कानूनी राहत के बाद अब्दुल्ला आजम जेल से बाहर आ गए हैं, लेकिन दोषसिद्धि पर रोक न लगने के कारण वे चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य बने हुए हैं। पूर्व में IT का छापा: सितंबर 2023 में आजम खान के बेटे के करीबी के गाजियाबाद स्थित आवास पर इनकम टैक्स (IT) विभाग ने छापेमारी की थी।
    1
    इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को हाल ही में राहत मिली थी। हालांकि, जेल से बाहर आने की प्रक्रिया के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आजम खान को मनी लॉन्ड्रिंग और जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े वित्तीय मामलों में हिरासत में लिया है, जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला आजम जेल से रिहा होकर घर चले गए हैं। 

इससे पहले, सितंबर 2023 में आजम खान के बेटे के दोस्त एकता कौशिक के घर पर आयकर विभाग (IT dept) की टीम ने गाजियाबाद (राजनगर) में छापा मारा था। 

मुख्य बिंदु:

इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला: 29 अक्टूबर 2026 को हाईकोर्ट ने दो पैन कार्ड मामले में आजम खान और अब्दुल्ला आजम की सजा को निलंबित करते हुए जमानत मंजूर की थी। 

ED की कार्रवाई: जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आने पर ED ने आजम खान को हिरासत में ले लिया, जो मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच कर रही है। 

अब्दुल्ला आजम की रिहाई: कानूनी राहत के बाद अब्दुल्ला आजम जेल से बाहर आ गए हैं, लेकिन दोषसिद्धि पर रोक न लगने के कारण वे चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य बने हुए हैं। 

पूर्व में IT का छापा: सितंबर 2023 में आजम खान के बेटे के करीबी के गाजियाबाद स्थित आवास पर इनकम टैक्स (IT) विभाग ने छापेमारी की थी।
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    Court reporter हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हसनपुर विधानसभा 42 के गांव कनेटा की मढैया मैं सड़क पर जल भराउ है पढ़ने वाले बच्चों हसनपुर के गांव कनेटा की मढैया मैं सड़क पर जल भराउ है पढ़ने वाले बच्चों परेशान हैं और गांव के लोग बिमारी से बुखार जेसे डेंगू बुखार दिन पे दिन बढ़ती जा रही है बीमारी लोगों का कहानी नाले का जल्दी से निर्माण कराया जाए लोगों की सरकार से यही मांग है इसे जल्दी से जल्दी इसका निर्माण कराया जाए
    1
    हसनपुर विधानसभा 42 के गांव कनेटा की मढैया मैं सड़क पर जल भराउ है पढ़ने वाले बच्चों 
हसनपुर के गांव कनेटा की मढैया मैं सड़क पर जल भराउ है पढ़ने वाले बच्चों परेशान हैं और गांव के लोग बिमारी से बुखार जेसे डेंगू बुखार दिन पे दिन बढ़ती जा रही है बीमारी लोगों का कहानी नाले का जल्दी से निर्माण कराया जाए लोगों की सरकार से यही मांग है इसे जल्दी से जल्दी इसका निर्माण कराया जाए
    user_Pushpendra
    Pushpendra
    हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सुधीर चौहान के नेतृत्व में रैली में शामिल होने के लिए गढ़ के सपाइयों ने किया दिल्ली कूच गढ़मुक्तेश्वर। रविवार, एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की महारैली एवं पैदल मार्च में शामिल होने के लिए गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा-60 से समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान के नेतृत्व में उनके कैंप कार्यालय से दिल्ली के लिए कूच किया। इस दौरान सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान ने कहा कि दिल्ली में आयोजित महारैली में देशभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी का मुद्दा गंभीर रूप ले चुका है और इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं मतदाताओं के विश्वास पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करे और जनता के विश्वास को बनाए रखे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष द्वारा उठाई जा रही आवाज का समर्थन किया।
    2
    सुधीर चौहान के नेतृत्व में रैली में शामिल होने के लिए गढ़ के सपाइयों ने किया दिल्ली कूच

गढ़मुक्तेश्वर। रविवार, एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की महारैली एवं पैदल मार्च में शामिल होने के लिए गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा-60 से समाजवादी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता रवाना हुए। कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान के नेतृत्व में उनके कैंप कार्यालय से दिल्ली के लिए कूच किया।
इस दौरान सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट सुधीर चौहान ने कहा कि दिल्ली में आयोजित महारैली में देशभर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में वोट चोरी का मुद्दा गंभीर रूप ले चुका है और इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं मतदाताओं के विश्वास पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करे और जनता के विश्वास को बनाए रखे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष द्वारा उठाई जा रही आवाज का समर्थन किया।
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • एक नवंबर को रहरा में भाजपा की विशाल जनसभा, लगभग 20 हजार से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान* *हेलीकॉप्टर से जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, महेश खड़गवंशी के शक्ति प्रदर्शन पर टिकी निगाहें* अमरोहा:- हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में एक नवंबर को भाजपा नेता महेश खड़गवंशी के नेतृत्व में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। रहरा स्थित प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज में होने वाली इस जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। जनसभा में अमरोहा के सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सांसद हेलीकॉप्टर के माध्यम से जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इसके अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और अन्य प्रमुख चेहरों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। ऐसे में इस जनसभा को उनके राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया जा रहा है। आयोजकों द्वारा भीड़ जुटाने के साथ ही मंच, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।जनसभा को लेकर क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हैं। अब सभी की निगाहें एक नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम पर टिकी हैं कि जनसभा में कितनी भीड़ जुटती है और मंच से भाजपा नेता क्या राजनीतिक संदेश देते हैं।
    3
    एक नवंबर को रहरा में भाजपा की विशाल जनसभा, लगभग 20 हजार से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान*
*हेलीकॉप्टर से जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर, महेश खड़गवंशी के शक्ति प्रदर्शन पर टिकी निगाहें*
अमरोहा:- हसनपुर विधानसभा क्षेत्र में एक नवंबर को भाजपा नेता महेश खड़गवंशी के नेतृत्व में विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। रहरा स्थित प्रकाशवीर शास्त्री इंटर कॉलेज में होने वाली इस जनसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम में 20 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
जनसभा में अमरोहा के सांसद चौधरी कंवर सिंह तंवर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सांसद हेलीकॉप्टर के माध्यम से जनसभा स्थल पर पहुंचेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। इसके अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और अन्य प्रमुख चेहरों के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। ऐसे में इस जनसभा को उनके राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया जा रहा है। आयोजकों द्वारा भीड़ जुटाने के साथ ही मंच, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।जनसभा को लेकर क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हैं। अब सभी की निगाहें एक नवंबर को होने वाले इस कार्यक्रम पर टिकी हैं कि जनसभा में कितनी भीड़ जुटती है और मंच से भाजपा नेता क्या राजनीतिक संदेश देते हैं।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.