Shuru
Apke Nagar Ki App…
जब तक हम मेंढक की तरह उछल कूद करेंगे और सही सरपंच नहीं चुनेंगे तब तक किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। मास्टर श्यौराज
Bku lokshakti master sheoraj singh
जब तक हम मेंढक की तरह उछल कूद करेंगे और सही सरपंच नहीं चुनेंगे तब तक किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। मास्टर श्यौराज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जब तक हम मेंढक की तरह उछल कूद करेंगे और सही सरपंच नहीं चुनेंगे तब तक किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। मास्टर श्यौराज जब तक हम मेंढक की तरह उछल कूद करेंगे और सही सरपंच नहीं चुनेंगे तब तक किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। मास्टर श्यौराज1
- जब तक हम मेंढक की तरह उछल कूद करेंगे और सही सरपंच नहीं चुनेंगे तब तक किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। मास्टर श्यौराज1
- पलवल में हाईवे जाम से जवाहर नगर कैंप मार्केट के दुकानदार परेशान, 29 अक्टूबर को बाजार बंद कर धरने की चेतावनी तीन दिन से जाम के चलते ग्राहक नदारद, दीपावली के कारोबार पर संकट; आशु राजपाल ने जिला प्रशासन से की हाईवे का कट खोलने की मांग पलवल। नेशनल हाईवे-19 पर लगातार जाम और जवाहर नगर कैंप मार्केट के कट पर बैरिकेडिंग किए जाने से बाजार के दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है। दीपावली के त्योहारी सीजन में ग्राहक नहीं पहुंचने के कारण दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस समस्या को लेकर जवाहर नगर कैंप वार्ड-12 मार्केट के प्रधान आशु राजपाल ने सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 28 अक्टूबर तक हाईवे की स्थिति सामान्य नहीं हुई और मार्केट का रास्ता नहीं खोला गया, तो 29 अक्टूबर को जवाहर नगर कैंप मार्केट बंद कर सभी दुकानदार सड़क पर धरना देंगे। भारत समाचार लाइव के संवाददाता परवीन कुकरेजा से बातचीत के दौरान आशु राजपाल ने जिला उपायुक्त पलवल, पुलिस अधीक्षक पलवल और जिला प्रशासन से दुकानदारों की समस्या पर तत्काल ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था को लेकर तीन दिन का समय बताया था, लेकिन अब यह अवधि पूरी हो चुकी है। ऐसे में जवाहर नगर कैंप मार्केट की ओर आने वाले कट को खोलकर आवागमन सुचारू किया जाना चाहिए। आशु राजपाल ने कहा कि दीपावली जैसे बड़े त्योहार पर दुकानदारों ने बिक्री की तैयारी की हुई है, लेकिन हाईवे पर जाम और मार्केट के रास्ते पर बैरिकेडिंग के कारण ग्राहक बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे। इससे दुकानदार खाली बैठने को मजबूर हैं और उनका आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मार्केट के प्रवेश मार्ग को जल्द खोला जाए, ताकि दुकानदारों का कारोबार सामान्य हो सके। बिजली और सफाई व्यवस्था पर भी जताई नाराजगी मार्केट में बिजली आपूर्ति बाधित होने पर भी आशु राजपाल ने नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे से बिजली नहीं होने के कारण दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में बिजली विभाग के एसडीओ से बातचीत कर भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा नहीं होने देने की मांग की गई है। इसके साथ ही नगर परिषद की सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से मार्केट में साफ-सफाई दुरुस्त करने को कहा, ताकि त्योहारी सीजन में बाजार में स्वच्छता बनी रहे और दुकानदारों व ग्राहकों को परेशानी न हो। विधायक और खेल मंत्री गौरव गौतम से भी लगाई गुहार जवाहर नगर कैंप मार्केट के दुकानदारों ने पलवल के विधायक एवं हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम से भी उनकी समस्याओं पर ध्यान देने की अपील की है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहार के समय कारोबार प्रभावित होने से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि नेशनल हाईवे-19 पर यातायात व्यवस्था जल्द सामान्य की जाए, जवाहर नगर कैंप मार्केट का कट खोला जाए तथा बिजली और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। अब देखना होगा कि प्रशासन दुकानदारों की इस मांग पर क्या कदम उठाता है। फिलहाल दुकानदारों को उम्मीद है कि दीपावली से पहले उनकी समस्याओं का समाधान होगा और बाजार में फिर से रौनक लौटेगी। भारत समाचार लाइव संवाददाता: परवीन कुकरेजा, पलवल2
- हरियाणा सरकार में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बुधवार को हथीन गेट चौक स्थित पार्क में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण किया। पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि वार्ड नंबर 27 में बनाए गए पार्क का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया है। पार्क के सौंदर्यीकरण एवं ओपन जिम तथा कैनोपी बनाने का कार्य शुरू किया जाएगा। इस पार्क को भव्य एवं सुदंर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी पार्क में लगाई गई अटल जी की प्रतिमा अटल जी द्वारा किए गए कार्यों,देश के निर्माण में उनके योगदान को सदैव याद दिलाएगी। इस प्रतिमा से लोगों को प्रेरणा मिलेगी। गौरव गौतम ने कहा कि पलवल के विकास में नए आयाम स्थापित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। पलवल शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए वॉल पेंटिंग की जा रही है। पलवल के चौक चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पलवल शहर में मॉडल रोड बनाए जा रहे है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पलवल में कई सौ करोड़ रूपए की लागत से बिजली,पानी,सडक़ जैसी मूलभूत सुविधाऐं लोगों को प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पलवल में विकास की गति का पहिया दौड़ रहा है। पलवल जिला में बड़ी परियोजनाओं पर भी कार्य शुरू किया जाएगा। आने वाले समय में पलवल उभरता हुआ जिला बनकर सामने आएगा। गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में भ्रम,अफवाह और अराजकता फैलाने का कार्य कर रही है। कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर वोट चोरी हुआ है तो कांग्रेस पार्टी केरल,तेलंगाना के मुख्यमंत्री से इस्तीफा दिलवाऐं। हेमंत सोरेन के साथ गठबंधन में कांग्रेस की सरकार बनी है वहां पर भी इस्तीफा दिलाने का कार्य करें। इसी प्रकार हिमाचल व कर्नाटक सरकारों से भी इस्तीफा दिलवाया जाए। कांग्रेस झूठ का प्रोगेंडा खड़ा कर देश को भ्रमित करने की मानसिकता कांग्रेस की रही है। उन्होंने कहा कि भीड़तंत्र से काम नहीं चलता है बल्कि लोकतंत्र से देश चलता है।3
- बाबा मस्तराम घाट पर रसेल वाइपर प्रजाति के तीन सांप दिखाई देने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। वन कर्मियों ने सांपों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। बाबा मस्तराम घाट पर मिले रसेल वाइपर प्रजाति के तीन सांप, वन विभाग ने पकड़ बाबा मस्तराम घाट पर रसेल वाइपर प्रजाति के तीन सांप दिखाई देने से श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। वन कर्मियों ने सांपों का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। बुधवार की दोपहर मस्तराम घाट पर गंगा स्नान कर रहे कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर तीन सर्पों को देख अफरा तफरी मच गई। घाट पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों सांपों सुरक्षित रेस्क्यू कर बोरी में बंद कर जंगल में छोड़ दिया। वन क्षेत्राधिकारियों मुजाहिद हुसैन ने बताया कि रसेल वाइपर बहुत विषैला प्रजाति होती है। इस प्रजाति का सर्प खतरा महसूस होने पर काट सकता है, इसलिए इससे दूरी बनाए रखना जरूरी है। वन रेस्क्यू टीम में रईस अली, सतीश कुमार और राजकुमार शामिल रहे। सांपों को पकड़ने के दौरान घाट पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। तीनों सांपों के पकड़े जाने के बाद श्रद्धालुओं और घाट सुरक्षा गार्डों ने राहत की सांस ली। फोटो परिचय अनूपशहर मस्तराम गंगा घाट पर सांपों का रिस्क करते वन विभाग की टीम।3
- बहु ने की सास की पिटाई, वायरल वीडियो के बाद बुजुर्ग महिला की गुहार! बहु - बेटे और पोती पर आरोप! जानिए क्या है पूरा मामला । #ballah #viralvideoシ #nonfollowersबहु ने की सास की पिटाई, वायरल वीडियो के बाद बुजुर्ग महिला की गुहार! बहु - बेटे और पोती पर आरोप! जानिए क्या है पूरा मामला । #ballah #viralvideoシ #nonfollowers1
- बाल कुपोषण रोकथाम के लिए विभागीय समन्वय और निरंतर सहयोग बेहद आवश्यक : उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर *- राज्य सहायता मिशन हरियाणा ने पलवल में की चिकित्सीय पोषण आहार के माध्यम से बाल कुपोषण प्रबंधन की पायलट परियोजना की समीक्षा* *- स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शैक्षणिक संस्थानों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के योगदान को सराहा* *- पायलट परियोजना से प्राप्त अनुभवों, निष्कर्षों और सुझावों पर हुई विस्तृत चर्चा* *पलवल, 28 अक्टूबर।* राज्य सहायता मिशन (एसएसएम), हरियाणा द्वारा स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान (एसजेएचआईएफएम) के अंतर्गत पलवल जिला में बाल कुपोषण के प्रबंधन के लिए चिकित्सीय पोषण आहार के माध्यम से संचालित पायलट परियोजना की समीक्षा को लेकर उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना के परिणामों, निष्कर्षों, सुझावों और अनुभवों पर चर्चा करते हुए बाल कुपोषण की पहचान, प्रबंधन एवं निगरानी को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया। राज्य सहायता मिशन की ओर से एसजेएचआईएफएम की संयुक्त निदेशक एवं एसएसएम हरियाणा की नोडल अधिकारी डा. नीरू, टीम लीडर राहुल सिंगला तथा अर्थशास्त्र एवं वित्त क्षेत्र विशेषज्ञ डा. अमिता रानी उपस्थित रहीं। *उपायुक्त ने विभागीय समन्वय और निरंतर सहयोग पर दिया जोर* उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने पायलट परियोजना में योगदान देने वाले सभी विभागों, संस्थानों और हितधारकों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बाल कुपोषण के प्रभावी प्रबंधन के लिए विभागीय समन्वय, निरंतर सहयोग और साझा जिम्मेदारी की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने और कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कार्यप्रणाली विकसित की जा सके। एसजेएचआईएफएम की संयुक्त निदेशक एवं एसएसएम हरियाणा की नोडल अधिकारी डा. नीरू ने पायलट परियोजना की अवधारणा, उद्देश्यों और कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाल कुपोषण की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए प्रभावित बच्चों की समय पर पहचान करना और उनके समुचित प्रबंधन की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना आवश्यक है। उन्होंने इस दिशा में संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल और सामूहिक प्रयासों की महत्ता पर भी प्रकाश डाला। *मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने राज्य सहायता मिशन के प्रयासों को सराहा* मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतिंदर वशिष्ठ ने पायलट परियोजना की परिकल्पना और क्रियान्वयन के लिए राज्य सहायता मिशन, हरियाणा के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाल कुपोषण जैसी गंभीर चुनौती से निपटने के लिए इस प्रकार की पहल महत्वपूर्ण है। ऐसी परियोजनाओं से प्राप्त अनुभव भविष्य में योजनाओं को अधिक प्रभावी बनाने और संबंधित विभागों के बीच सहयोग बढ़ाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। *योगदान देने वाले हितधारकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित* बैठक के दौरान पायलट परियोजना के क्रियान्वयन में सहयोग देने वाले विभिन्न हितधारकों को उनके योगदान और प्रतिबद्धता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शैक्षणिक संस्थानों तथा जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को मान्यता दी गई। बैठक में परियोजना से प्राप्त अनुभवों और सीख पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, बाल कुपोषण की समयबद्ध पहचान, उचित प्रबंधन तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शैक्षणिक संस्थानों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया। राज्य सहायता मिशन, हरियाणा ने एसजेएचआईएफएम के अंतर्गत जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। मिशन का उद्देश्य बाल कुपोषण की रोकथाम एवं प्रबंधन से जुड़ी व्यवस्थाओं को मजबूत करना और विभिन्न विभागों के सामूहिक प्रयासों के माध्यम से इस दिशा में प्रभावी परिणाम हासिल करने में सहयोग देना है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सतिंदर वशिष्ठ सहित स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल तथा अन्य संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 0001
- एटा पुलिस ने एक लाख के बदमाश इनामी बदमाश को एनकाउंटर में मार गिराया यह जो है उत्तर प्रदेश की साफ छवि है पुलिस की जो बदमाश को माफिया को भक्षण नहीं जाएगा यह योगीराज है योगीराज में नहीं बक्सर जाएगा1