Shuru
Apke Nagar Ki App…
बालोतरा शहर वासियों के लिए वन वे बना मुसीबत का कारण, परेशान हो रहे हैं वाहन चालक
Pukhraj soni
बालोतरा शहर वासियों के लिए वन वे बना मुसीबत का कारण, परेशान हो रहे हैं वाहन चालक
More news from राजस्थान and nearby areas
- बाड़मेर बाड़मेर शहर स्थित लक्ष्मी सनेमा के पास वाली गली में दिनदहाड़े दो अज्ञात व्यक्ति 5000₹ की लूट कर मौके से फरार घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया अब सीसीटीवी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।1
- पाली,मनीष राठौड़। जिला प्रभारी मंत्री खररा आज गुरुवार को साइन पाली सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों से जिले के विकास कामो पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, प्रक्षिक्षु आई ए एस बिरजू गोपाल, अतिरिक्त कलेक्टर डॉ बजरंग सिंह, अतिरिक्त कलेक्टर ओम प्रभा, सीईओ मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज व अन्य मौजूद रहे।4
- 🙏🏻 जय श्री कृष्णा मेरे ☎️ मोबाइल नंबर हे 👉🏻 7073274011 व 73 57 57 07 07 🗓️ आज ( 18 ) जनवरी 2026 को 👉🏻 पाली के नया गांव ( भोमलाई रोड ) स्थित भैरव स्टोन ( फैक्ट्री ) में 🐍 सांप आ गया था , अमित जी तातेड ( जैन साहब ) द्वारा 📞 सूचना मिलने पर में 🚨 तुरंत मौके पर पहुंची और 🐍 सांप को रेस्क्यू किया ☺️ ये सांप ( कोबरा प्रजाति का है , नर ) इसकी उम्र लगभग ( 2 साल हे ) 💃🏻 दिव्या जैन मेरा नाम हे और पाली जिले की पहली ओर एकमात्र 💃🏻 महिला हु जो सांप पकड़ने का काम करती हु 🗓️ 2020 से में ये काम कर रही हु तब से मेरा ये 👉🏻 ( 1,512 नंबर ) 🐍 सांप हे , 6 सालों में मैने ( 1,512 ) 🐍 सांप पकड़ लिए हे इस सांप को पाली के दूर जंगल में छोड़ रही हु 🐍 सांप पकड़ने वाले महावीर जैन टीम पाली 🙂1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- भीनमाल: अमृत भारत स्टेशन पर लहराता फटा तिरंगा, जनता में जनाक्रोश राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से लोगों में नाराजगी, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग तेज भीनमाल (विक्रम राठी) अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित हो रहे भीनमाल रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज फटा हुआ मिलने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना के सामने आते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और लोगों ने इसे तिरंगे के सम्मान के साथ गंभीर लापरवाही करार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्टेशन परिसर में लगा तिरंगा फटा हुआ दिखाई दिया, जो काफी समय से उसी स्थिति में होने की आशंका जताई जा रही है। इस दृश्य को देखने के बाद स्थानीय लोगों की भावनाएं आहत हुईं और उन्होंने मौके पर ही नाराजगी व्यक्त की। घटना की जानकारी मिलते ही सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद आमजन, युवाओं और समाजसेवियों ने रेलवे प्रशासन पर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए। लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश की शान और गौरव का प्रतीक है, ऐसे में उसका इस तरह फटा हुआ होना बेहद शर्मनाक और अस्वीकार्य है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इस घटना ने अमृत भारत स्टेशन परियोजना की व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल रेलवे प्रशासन द्वारा मामले की जांच की बात कही जा रही है, लेकिन लोगों का कहना है कि केवल जांच नहीं, बल्कि ठोस कार्रवाई ही इस आक्रोश को शांत कर सकती है।2
- *ग्राम पंचायत पोसालिया प्रशासक पद पर श्रीमती* *अंसी देवी मीणा को नियुक्ति मिलने पर ग्रामीणो ने किया भव्य स्वागत किया उपखण्ड शिवगंज (जिला सिरोही )ग्राम पंचायत पोसालिया प्रशासक पद पर श्रीमती अंशी देवी मीणा को नियुक्ति मिलने पर ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत पोसालिया ग्राम पंचायत प्रशासक पद पर श्रीमती अंशी देवी मीणा को नियुक्त करने पर वार्ड पंच गणो व ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत भवन में स्वागत किया प्रशासक अंशी देवी ने सभी को साथ लेकर गांव के विकास का वादा किया इस मौके पर वार्ड पंच कुपाराम मीणा , रमेश घाची ,धनाराम माली ,मंजू देवी मीणा, रेखा कलावत , एवं ग्रामीण गिरीश माली, हिम्मत माली,दिलीप मीणा ,रमेश मीणा , डूंगाराम जी मीणा,सुरेश मीणा , जुझार सिंह , दिनेश मीणा , जोगाराम मीणा ,गणेश मीणा , मोडाराम ,जीतू मीणा , दुर्गेश सैन आदि उपस्थित रहे। संवाददाता पोसालिया कस्बे से रिपोर्ट चम्पा लाल माली ने बताया कि हर पल खबर को कैमरा में केद किया गया।।1
- जोधपुर में कलेक्ट्रेट के सामने 15 दिनों से देश का राष्ट्रीय ध्वज पुरी तरह से पट गया है महावीर उधियान प्रशासन आखो पर पटी बांध कर बेटा है एक समाज सेवक धनराज दाधीच जोधपुर मदेरणा कोलोनी1
- बाड़मेर में कांग्रेस ऑफिस के लिए आवंटित जमीन पर विवाद बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा का कहना है कि भूमाफिया और नगर परिषद अधिकारी मिलकर हमें परेशान कर रहे हैं। प्रशासन के पास तथ्यात्मक बात नहीं है। हमें मौके पर फिलहाल बाउंड्री बनाने दी जाए। भवन निर्माण की परमिशन मिलने पर भवन बनाएंगे, इसी कारण प्रशासन के खिलाफ टेंट लगाकर आवंटित जमीन पर धरने पर बैठे हैं।1
- पाली,मनीष राठौड़। शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र स्थित आशापुरा टाउनशिप में गुरुवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद मकान में मां और उसके दो बेटों के शव संदिग्ध अवस्था में पाए गए। मृतकों की पहचान शांति देवी (65) और उनके दो पुत्रों नरपत लाल (34) एवं रघुवीर (26) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई दो दिन से बंद था घर, बदबू आने पर खुला राज जानकारी के अनुसार, मकान पिछले दो दिनों से अंदर से बंद था। जब पड़ोसियों को घर से तीखी दुर्गंध महसूस हुई, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का दृश्य भयावह था; तीनों के शव फर्श पर पड़े हुए थे। पुलिस को मौके से दो मोबाइल फोन और एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। रिश्तेदारों को भेजे थे फोटो और दस्तावेज मामले में एक चौंकाने वाला पहलू यह सामने आया है कि मौत से पहले तीनों ने अपने रिश्तेदारों को अपनी तस्वीरें और महत्वपूर्ण दस्तावेज भेजे थे। मृतकों के मौसेरे भाई लक्ष्मण ने बताया कि उन्हें 8 अप्रैल की सुबह फोन कर अस्पताल ले जाने की बात कही गई थी, लेकिन जब वे वहां पहुंचे तो घर अंदर से बंद मिला। पुलिस फिलहाल सुसाइड नोट और कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की गहनता से जांच कर रही है। **बीमारी और भविष्य की चिंता बनी वजह?** प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बड़ा बेटा नरपत सीने की बीमारी से ग्रसित था, जिसके कारण उसने काम पर जाना छोड़ दिया था। दोनों बेटों के अविवाहित होने और उनके भविष्य को लेकर मां शांति देवी अक्सर चिंतित रहती थीं। पुलिस ने तीनों शवों को बांगड़ अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। **CO सिटी मदन सिंह के अनुसार:* हमें शाम करीब 5 बजे सूचना मिली थी कि परिवार फोन नहीं उठा रहा है। मौके पर पहुंचने पर तीनों के शव मिले हैं। FSL और MOB की टीमें साक्ष्य जुटा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।"1