*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर* 🟥🟦🟥🟦 *पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर चेक किया जाये, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये तथा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उनके द्वारा सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया।* *मीडिया सेल* *पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।* *पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर* 🟥🟦🟥🟦 *पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर चेक किया जाये, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये तथा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उनके द्वारा सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया।* *मीडिया सेल* *पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर* 🟥🟦🟥🟦 *पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो
रहे वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर चेक किया जाये, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये तथा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उनके द्वारा सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया।* *मीडिया सेल* *पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।* *पुलिस
कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर* 🟥🟦🟥🟦 *पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम के पर्यवेक्षण में एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। उनके द्वारा संबंधित को निर्देशित किया गया कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे
वाहनों को बैरिकेडिंग लगाकर चेक किया जाये, यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाये तथा नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाई की जाये। उनके द्वारा सभी पीसीआर व पीआरवी वाहनों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखने हेतु निर्देशित किया गया।* *मीडिया सेल* *पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*
- जनता के सुख दुख में साथ खड़ी दिखीं डॉ. अर्चना, खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में किया व्यापक जनसंपर्क वाजिदपुर में नुक्कड़ सभा से लेकर डोर टू डोर संपर्क तक, पीड़ित परिवारों से मिलकर बांटा दुख खुर्जा। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की भावी प्रत्याशी डॉक्टर अर्चना इन दिनों लगातार क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर जनसंपर्क कर रही हैं। डॉ. अर्चना का क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहना और आम लोगों के सुख दुख में शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है। जनसंपर्क के दौरान उनका सरल, सहज और संवेदनशील व्यवहार लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है। इसी क्रम में डॉ. अर्चना ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। वाजिदपुर में उन्होंने नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं को समझने का प्रयास किया। इसके बाद आपदा नगर में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। डॉ. अर्चना के दौरे का सबसे संवेदनशील पहलू उस समय देखने को मिला, जब वह तालीमपुर में डेंगू के कारण जान गंवाने वाली महिला के परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के साथ समय बिताया और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद डॉ. अर्चना मंसूरपुर में उस परिवार के घर पहुंचीं, जहां एक सड़क हादसे में परिवार के दो बेटों की मौत हो गई थी। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनके दुख को साझा किया और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। डॉ. अर्चना के समर्थकों का कहना है कि उनका जनसंपर्क केवल राजनीतिक गतिविधि तक सीमित नहीं है, बल्कि वह जनता के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनने का प्रयास कर रही हैं। क्षेत्र में लगातार दौरे, लोगों से सीधा संवाद और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने की उनकी कार्यशैली को जनता के बीच सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। डॉ. अर्चना ने कहा कि जनता का विश्वास और उनका साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहना उनका संकल्प है1
- यह मामला केवल मिट्टी खनन तक सीमित नहीं है, बल्कि कानून व्यवस्था, सरकारी राजस्व तथा क्षेत्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। गांव परवाना में दिन-रात कथित मिट्टी खनन, आखिर किसके संरक्षण में चल रहा है यह खेल? बुलंदशहर। गांव परवाना एवं आसपास के क्षेत्रों में दिन-रात कथित रूप से मिट्टी खनन किए जाने के आरोपों ने स्थानीय स्तर पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, मिट्टी की ढुलाई के लिए एक लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर तथा एक नीले रंग का ट्रैक्टर भी लगातार इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रही है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि दिन और रात ट्रैक्टरों के माध्यम से लगातार मिट्टी की खुदाई एवं ढुलाई की जा रही है, लेकिन कार्रवाई का कोई भय दिखाई नहीं दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह कार्य आवश्यक अनुमति और निर्धारित नियमों के तहत किया जा रहा है तो संबंधित दस्तावेजों की जांच कर स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। वहीं, यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता अथवा अवैध खनन की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि गांव परवाना और आसपास के क्षेत्रों में चल रहे इस कथित खनन की जानकारी संबंधित विभागों और प्रशासन को है या नहीं? और यदि जानकारी है तो इसकी जांच एवं कार्रवाई कब होगी? ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा संबंधित ट्रैक्टरों, भूमि, खनन अनुमति, परिवहन दस्तावेजों और अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की जाए। जनता के बीच लगातार सवाल उठ रहा है— आखिर दिन-रात चल रहे कथित मिट्टी खनन के पीछे किसका संरक्षण है? क्या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी नहीं है, या जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही? यह मामला केवल मिट्टी खनन तक सीमित नहीं है, बल्कि कानून व्यवस्था, सरकारी राजस्व तथा क्षेत्रीय सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव परवाना एवं आसपास के क्षेत्रों में तत्काल जांच अभियान चलाकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए और जांच में जो भी तथ्य सामने आएं, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मांग करने वाले ग्रामीण: खेमचंद गौतम, अभिषेक गौतम, अरुण एवं रोबिन — पत्रकार समीर चौधरी परवाना4
- 18सितंबर को बुलंदशहर जिले के खुर्जा में बाजली घर नंबर 4 पर भ्रष्टाचार के खिलाफ महापंचायत। मास्टर श्यौराज1
- जिसे दिया दूसरा चांस, उसी ने लूटा लाखों का माल! पुराने कर्मचारी ने रची चोरी की साजिश1
- डिवाइडर बना, मयखाना, गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर पर जानलेवा लापरवाही, ज़िम्मेदार बेपरवाह! गाजियाबाद :- लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र से एक बेहद हैरान और परेशान करने वाली तस्वीर सामने आ रही है। इंदिरापुरी चौकी क्षेत्र में मुख्य सड़क का डिवाइडर अब राहगीरों के चलने के लिए नहीं, बल्कि शराबियों का मयखाना बन चुका है। दिन ढलते ही यहां शराब के शौकीनों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है। मुख्य सड़क के डिवाइडर पर सरेआम जाम छलकाए जाते हैं। तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच इस तरह बैठकर शराब पीना किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। शराबियों की इस करतूत से न सिर्फ ट्रैफिक बाधित होता है, बल्कि वहां से गुजरने वाले राहगीरों, खासकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है। थोड़ी सी भी अनहोनी एक बड़े हादसे में बदल सकती है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इंदिरापुरी चौकी क्षेत्र में खुलेआम चल रहे इस ढर्रे पर पुलिस प्रशासन की नजर क्यों नहीं पड़ती? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही प्रशासन की नींद टूटेगी? आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है और जिम्मेदार विभाग अब तक मौन क्यों है?1
- पूर्व विधायक असलम चौधरी ने पुलिस को चकमा देकर बुलेट पर सवार होकर पहुंचे पीड़ित परिवार के घर *बुलेट पर सवार होकर पुलिस को चकमा देकर बदनौली पहुंचे असलम चौधरी,पीड़ित परिवार से की मुलाकात पुलिस की निगरानी के बीच बाइक से पहुंचे पूर्व विधायक, परिजनों का दुख-दर्द साझा कर दिया* 🚲1
- बुलंदशहर के लोगों की दिलेरी बनी चर्चा का विषय - खुद किया मगरमच्छ का रेकस्यू बुलंदशहर: डिबाई थाना क्षेत्र के गांव करनसिंहपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए खुद एक मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर लिया। इस दौरान कुछ ग्रामीण बेखौफ होकर हाथों में मगरमच्छ पकड़े हुए वीडियो बनाते नजर आए। गनीमत यह रही कि इस साहसिक प्रयास में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में ग्रामीणों ने पूरी सुरक्षा के साथ उस मगरमच्छ को वन विभाग की टीम को सौंप दिया।1
- सिकंदराबाद: ग्राम पंचायत निठारी में नाली-खरंजे पर भारी जलभराव, राहगीर परेशान; प्रधान बोले प्रस्ताव पास होते ही शुरू होगा काम सिकंदराबाद (बुलंदशहर): सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत निठारी में नाली और खरंजे की बदहाली से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गांव के मुख्य संपर्क मार्ग और खरंजे पर गंदा पानी जमा होने से भयंकर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि एनआईटी (NIT) स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते पर भी गंदा पानी भरा रहने से स्कूली बच्चों और राहगीरों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। रास्ते पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो चुका है। इससे आवागमन बाधित होने के साथ-साथ दुर्गंध और मच्छरों के पनपने से मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। समस्या को लेकर मौके पर अशोक चौधरी, अवनीश चौधरी, शीतल चौधरी समेत कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने जलभराव पर गहरा रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नाली निर्माण और पक्के रास्ते की मांग उठाई है। ग्राम प्रधान का बयान: मामले पर ग्राम पंचायत निठारी के ग्राम प्रधान जगदीश सिंह ने बताया कि गांव में जल निकासी और रास्ते के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। जैसे ही प्रस्ताव स्वीकृत होकर आएगा, मौके पर निर्माण कार्य तत्काल शुरू करा दिया जाएगा1
- जनपद गाजियाबाद के थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में घर का ताला तोडकर नगदी व ज्वैलरी चोरी करने करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद के थाना अंकुर विहार पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में घर का ताला तोडकर नगदी व ज्वैलरी चोरी करने करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये गये 4700 रुपये नगद, ज्वैलरी तथा 02 अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद। वीडियो बाइट - श्री अमरदीप मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार1