logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिकंदराबाद: ग्राम पंचायत निठारी में नाली-खरंजे पर भारी जलभराव, राहगीर परेशान; प्रधान बोले प्रस्ताव पास होते ही शुरू होगा काम ​सिकंदराबाद (बुलंदशहर): ​सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत निठारी में नाली और खरंजे की बदहाली से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गांव के मुख्य संपर्क मार्ग और खरंजे पर गंदा पानी जमा होने से भयंकर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि एनआईटी (NIT) स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते पर भी गंदा पानी भरा रहने से स्कूली बच्चों और राहगीरों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। ​रास्ते पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो चुका है। इससे आवागमन बाधित होने के साथ-साथ दुर्गंध और मच्छरों के पनपने से मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ​समस्या को लेकर मौके पर अशोक चौधरी, अवनीश चौधरी, शीतल चौधरी समेत कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने जलभराव पर गहरा रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नाली निर्माण और पक्के रास्ते की मांग उठाई है। ​ग्राम प्रधान का बयान: मामले पर ग्राम पंचायत निठारी के ग्राम प्रधान जगदीश सिंह ने बताया कि गांव में जल निकासी और रास्ते के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। जैसे ही प्रस्ताव स्वीकृत होकर आएगा, मौके पर निर्माण कार्य तत्काल शुरू करा दिया जाएगा

5 hrs ago
user_समाचार थर्टी लाईव
समाचार थर्टी लाईव
Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

सिकंदराबाद: ग्राम पंचायत निठारी में नाली-खरंजे पर भारी जलभराव, राहगीर परेशान; प्रधान बोले प्रस्ताव पास होते ही शुरू होगा काम ​सिकंदराबाद (बुलंदशहर): ​सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत निठारी में नाली और खरंजे की बदहाली से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गांव के मुख्य संपर्क मार्ग और खरंजे पर गंदा पानी जमा होने से भयंकर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि एनआईटी (NIT) स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते पर भी गंदा पानी भरा रहने से स्कूली बच्चों और राहगीरों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। ​रास्ते पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो चुका है। इससे आवागमन बाधित होने के साथ-साथ दुर्गंध और मच्छरों के पनपने से मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ​समस्या को लेकर मौके पर अशोक चौधरी, अवनीश चौधरी, शीतल चौधरी समेत कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने जलभराव पर गहरा रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नाली निर्माण और पक्के रास्ते की मांग उठाई है। ​ग्राम प्रधान का बयान: मामले पर ग्राम पंचायत निठारी के ग्राम प्रधान जगदीश सिंह ने बताया कि गांव में जल निकासी और रास्ते के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। जैसे ही प्रस्ताव स्वीकृत होकर आएगा, मौके पर निर्माण कार्य तत्काल शुरू करा दिया जाएगा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनता के सुख दुख में साथ खड़ी दिखीं डॉ. अर्चना, खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में किया व्यापक जनसंपर्क वाजिदपुर में नुक्कड़ सभा से लेकर डोर टू डोर संपर्क तक, पीड़ित परिवारों से मिलकर बांटा दुख खुर्जा। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की भावी प्रत्याशी डॉक्टर अर्चना इन दिनों लगातार क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर जनसंपर्क कर रही हैं। डॉ. अर्चना का क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहना और आम लोगों के सुख दुख में शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है। जनसंपर्क के दौरान उनका सरल, सहज और संवेदनशील व्यवहार लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है। इसी क्रम में डॉ. अर्चना ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। वाजिदपुर में उन्होंने नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और क्षेत्र की समस्याओं को समझने का प्रयास किया। इसके बाद आपदा नगर में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। डॉ. अर्चना के दौरे का सबसे संवेदनशील पहलू उस समय देखने को मिला, जब वह तालीमपुर में डेंगू के कारण जान गंवाने वाली महिला के परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों के साथ समय बिताया और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके बाद डॉ. अर्चना मंसूरपुर में उस परिवार के घर पहुंचीं, जहां एक सड़क हादसे में परिवार के दो बेटों की मौत हो गई थी। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनके दुख को साझा किया और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। डॉ. अर्चना के समर्थकों का कहना है कि उनका जनसंपर्क केवल राजनीतिक गतिविधि तक सीमित नहीं है, बल्कि वह जनता के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनने का प्रयास कर रही हैं। क्षेत्र में लगातार दौरे, लोगों से सीधा संवाद और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने की उनकी कार्यशैली को जनता के बीच सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। डॉ. अर्चना ने कहा कि जनता का विश्वास और उनका साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहना उनका संकल्प है
    1
    जनता के सुख दुख में साथ खड़ी दिखीं डॉ. अर्चना, खुर्जा विधानसभा क्षेत्र में किया व्यापक जनसंपर्क
वाजिदपुर में नुक्कड़ सभा से लेकर डोर टू डोर संपर्क तक, पीड़ित परिवारों से मिलकर बांटा दुख
खुर्जा। खुर्जा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की भावी प्रत्याशी डॉक्टर अर्चना इन दिनों लगातार क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर जनसंपर्क कर रही हैं। 
डॉ. अर्चना का क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहना और आम लोगों के सुख दुख में शामिल होना चर्चा का विषय बना हुआ है। 
जनसंपर्क के दौरान उनका सरल, सहज और संवेदनशील व्यवहार लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है।
इसी क्रम में डॉ. अर्चना ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। वाजिदपुर में उन्होंने नुक्कड़ सभा के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद किया
और क्षेत्र की समस्याओं को समझने का प्रयास किया। इसके बाद आपदा नगर में डोर टू डोर जनसंपर्क कर लोगों से मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।
डॉ. अर्चना के दौरे का सबसे संवेदनशील पहलू उस समय देखने को मिला, जब वह तालीमपुर में डेंगू के कारण जान गंवाने वाली महिला के परिवार से मिलने पहुंचीं।
उन्होंने शोकाकुल परिजनों के साथ समय बिताया और दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाते हुए
अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इसके बाद डॉ. अर्चना मंसूरपुर में उस परिवार के घर पहुंचीं, जहां एक सड़क हादसे में परिवार के दो बेटों की मौत हो गई थी।
उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनके दुख को साझा किया और इस कठिन समय में परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
डॉ. अर्चना के समर्थकों का कहना है कि उनका जनसंपर्क केवल राजनीतिक गतिविधि तक सीमित नहीं है, 
बल्कि वह जनता के बीच पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनने का प्रयास कर रही हैं। 
क्षेत्र में लगातार दौरे, लोगों से सीधा संवाद और जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर संवेदना व्यक्त करने की उनकी कार्यशैली को जनता के बीच सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है।
डॉ. अर्चना ने कहा कि जनता का विश्वास और उनका साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। क्षेत्र के
लोगों की समस्याओं को सुनना और उनके साथ हर परिस्थिति में खड़ा रहना उनका संकल्प है
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पुलिस प्रशासन को चकमा देकर गांव बदनौली पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक असलम चौधरी पीड़ित परिवार से मिले समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक असलम चौधरी आर्थिक मदद का दिया भरोसा बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुलिस प्रशासन को चकमा देकर गांव बदनौली पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक असलम चौधरी
    1
    पुलिस प्रशासन को चकमा देकर गांव बदनौली पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक असलम चौधरी 
पीड़ित परिवार से मिले समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक असलम चौधरी आर्थिक मदद का दिया भरोसा 
बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुलिस प्रशासन को चकमा देकर गांव बदनौली पहुंचे समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक असलम चौधरी
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कमिश्नरेट पर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन ,RSS प्रमुख के नाम सौंपा ज्ञापन मेरठ ,आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मेरठ कमिश्नरेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन लोनी (गाजियाबाद) प्रकरण में सोशल मीडिया पर हो रही भड़काऊ पोस्ट और बयानबाजी को लेकर किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे बयानों से समाज में आपसी भाईचारा बिगड़ रहा है और आम जनता को परेशानी हो रही है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने *माननीय RSS प्रमुख श्री मोहन भागवत जी के नाम जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।* ज्ञापन में मांग की गई है कि - 1. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व बयानबाजी करने वालों पर बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई हो। 2. लोनी प्रकरण की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए। 3. देश में आपसी भाईचारा और कानून का राज कायम रखा जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी धर्म, पद या संगठन का हो - जो गलत है उस पर कार्रवाई हो। इस मौके पर प्रदेश महासचिव *मास्टर अब्दुल अजीज*, हापुड़ जिलाध्यक्ष *सचिन रावल* कविता चौधरी ,सूरज कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    कमिश्नरेट पर आजाद अधिकार सेना का प्रदर्शन ,RSS प्रमुख के नाम सौंपा ज्ञापन
मेरठ ,आजाद अधिकार सेना के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर मेरठ कमिश्नरेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन लोनी (गाजियाबाद) प्रकरण में सोशल मीडिया पर हो रही भड़काऊ पोस्ट और बयानबाजी को लेकर किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे बयानों से समाज में आपसी भाईचारा बिगड़ रहा है और आम जनता को परेशानी हो रही है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने *माननीय RSS प्रमुख श्री मोहन भागवत जी के नाम जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।*
ज्ञापन में मांग की गई है कि -
1. सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट व बयानबाजी करने वालों पर बिना भेदभाव सख्त कार्रवाई हो।
2. लोनी प्रकरण की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए।
3. देश में आपसी भाईचारा और कानून का राज कायम रखा जाए।
संगठन ने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, चाहे वह किसी भी धर्म, पद या संगठन का हो - जो गलत है उस पर कार्रवाई हो।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव *मास्टर अब्दुल अजीज*, हापुड़ जिलाध्यक्ष *सचिन रावल* कविता चौधरी ,सूरज कुमार सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Sachin Rawal
    Sachin Rawal
    Association or organisation हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • गड्ढों की आवाज़ से गिरफ्तारी तक… आखिर हाजी सलमान का असली गुनाह क्या है? लोनी की बदहाल सड़कों से शुरू हुआ मामला अब गंभीर आरोपों और कई सवालों तक पहुंच गया है। क्या पूरे घटनाक्रम की टाइमिंग भी सवाल खड़े करती है? आखिर सच क्या है? बिना किसी पक्षपात के अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए। BARAH BASTI TV — सच की आवाज़ आपके साथ
    1
    गड्ढों की आवाज़ से गिरफ्तारी तक… आखिर हाजी सलमान का असली गुनाह क्या है?
लोनी की बदहाल सड़कों से शुरू हुआ मामला अब गंभीर आरोपों और कई सवालों तक पहुंच गया है।
क्या पूरे घटनाक्रम की टाइमिंग भी सवाल खड़े करती है? आखिर सच क्या है?
बिना किसी पक्षपात के अपनी राय कमेंट में जरूर बताइए।
BARAH BASTI TV — सच की आवाज़ आपके साथ
    user_Barahbastitv
    Barahbastitv
    Local News Reporter सियाना, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 30 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर रवि का एनकाउंटर, पुलिस ने बरामद की बाइक और कारतूस BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा को जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर रवि का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। पुलिस की गोली रवि के पैर में लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस बुधवार रात करीब 9 बजे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बुलेट बाइक से आ रहे रवि को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि रवि ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो रवि के पैर में लगी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया। फैसले के लिए बना रहा था दबाव पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रवि भाजपा नेता अमित राणा पर एक मामले में फैसला करने का दबाव बना रहा था। फैसला नहीं होने पर उसने अमित राणा को फोन कर जान से मारने और उनके परिवार पर हमला करने की धमकी दी थी। इस मामले में अमित राणा ने 7 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 30 मुकदमे पुलिस के अनुसार, रवि बड़ौत का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और धमकी देने के मामले की भी जांच कर रही है। सीओ बोले- पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद हुई कार्रवाई बड़ौत सीओ अंशु जैन ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    1
    30 मुकदमों वाले हिस्ट्रीशीटर रवि का एनकाउंटर, पुलिस ने बरामद की बाइक और कारतूस
BAGHPAT DESK : बागपत के बड़ौत में भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका चेयरमैन अमित राणा को जान से मारने की धमकी देने वाले हिस्ट्रीशीटर रवि का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। पुलिस की गोली रवि के पैर में लगी है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस बुधवार रात करीब 9 बजे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बुलेट बाइक से आ रहे रवि को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि रवि ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो रवि के पैर में लगी। इसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
फैसले के लिए बना रहा था दबाव
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रवि भाजपा नेता अमित राणा पर एक मामले में फैसला करने का दबाव बना रहा था। फैसला नहीं होने पर उसने अमित राणा को फोन कर जान से मारने और उनके परिवार पर हमला करने की धमकी दी थी। इस मामले में अमित राणा ने 7 सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था।
हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ 30 मुकदमे
पुलिस के अनुसार, रवि बड़ौत का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और धमकी देने के मामले की भी जांच कर रही है।
सीओ बोले- पुलिस टीम पर फायरिंग के बाद हुई कार्रवाई
बड़ौत सीओ अंशु जैन ने बताया कि पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_Instant News 24Hr
    Instant News 24Hr
    Hapur, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • मवाना मे विधुत विभाग की सबसे बड़ी लापरवाही आई सामने मिडिया के सामने बोला झूठ *अजब गजब है मवाना का विद्युत विभाग, फरिश्ते रातो रात कर देते है कनेक्शन* मवाना- घटना अमर सिटी कालोनी गौशाला के सामने की बताई जा रही है। इस कालोनी में एच पी डी एस योजना अंतर्गत 12उपभोक्ताओं ने विद्युत कनेक्शन लिए थे,विद्युत विभाग ने तीन छोटे ट्रांसफार्मरो पर चार -चार कनेक्शन देकर विद्युत सप्लाई दी थी। ग्यारह हजार की लाइन कालोनी में आने पर उसमे फाल्ट व ओवर लोड से कई उपभोक्ताओं के उपकरण फूक चुके है व एक गाय भेस भी मर चुकी है। कालोनी निवासियो का कहना है कि इन 12 कनेक्शनो के अलावा किसी को नया कनेक्शन नही दिया जा सकता है। मगर विद्युत विभाग ने सभी नियम कानून से ऊपर हो कर एक कनेक्शन और मंजूर कर रातो रात मीटर लगा लाइन चालू कर दी। जिससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। व बिना बिजली के रह रहे आधा दर्जन कालोनी वासियी ने बड़ा एक ट्रांसफार्मर लगा कर उन्हें भी कनेक्शन देने की मांग की है। सभी ने इस सम्बंध में शिकायती पत्र भेजकर मुख्यमंत्री, विद्युत मंत्री,व मेरठ विद्युत विभाग केआला अधिकारियों से शिकायत की है। इस प्रकरण में मीडिया ने जब अधिशासी अभियंता ,एस डी ओ, जे ई से नया कनेक्शन दिए जाने बाबत जानकारी चाही तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके संज्ञान में नया कनेक्शन कैसे लगा जानकारी नही है। उनकी बातो को सही माने तो लगता है विद्युत विभाग का कार्य इन दिनों आसमानी फरिश्ते कर रहे है जो रातो रात नया कनेक्शन चालू कर देते है। *मवाना मेरठ से डायरेक्टर आर के शर्मा की खास रिपोर्ट*
    1
    मवाना मे विधुत विभाग की सबसे बड़ी लापरवाही आई सामने मिडिया के सामने बोला झूठ 
*अजब गजब है मवाना का विद्युत विभाग, फरिश्ते रातो रात कर देते है कनेक्शन*
मवाना- घटना अमर सिटी कालोनी गौशाला के सामने की बताई जा रही है। इस कालोनी में  एच पी डी एस योजना अंतर्गत 12उपभोक्ताओं ने विद्युत कनेक्शन लिए थे,विद्युत विभाग ने तीन छोटे ट्रांसफार्मरो पर चार -चार कनेक्शन देकर विद्युत सप्लाई दी थी। ग्यारह हजार की लाइन कालोनी में आने पर उसमे फाल्ट व ओवर लोड से कई उपभोक्ताओं के उपकरण फूक चुके है व एक गाय भेस भी मर चुकी है। कालोनी निवासियो का कहना है कि इन 12 कनेक्शनो के अलावा किसी को नया कनेक्शन नही दिया जा सकता है। मगर विद्युत विभाग ने सभी नियम कानून से ऊपर हो कर एक कनेक्शन और मंजूर कर रातो रात मीटर लगा लाइन चालू कर दी। जिससे उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। व बिना बिजली के रह रहे आधा दर्जन कालोनी वासियी ने बड़ा एक ट्रांसफार्मर लगा कर उन्हें भी कनेक्शन देने की मांग की है। सभी ने इस सम्बंध में शिकायती पत्र भेजकर मुख्यमंत्री, विद्युत मंत्री,व मेरठ विद्युत विभाग केआला अधिकारियों से शिकायत की है। इस प्रकरण में मीडिया ने जब अधिशासी अभियंता ,एस डी ओ, जे ई से नया कनेक्शन दिए जाने बाबत जानकारी चाही तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनके संज्ञान में नया कनेक्शन कैसे लगा जानकारी नही है। उनकी बातो को सही माने तो लगता है विद्युत विभाग का कार्य इन दिनों आसमानी फरिश्ते कर रहे है जो रातो रात नया कनेक्शन चालू कर देते है।
*मवाना मेरठ से डायरेक्टर आर के शर्मा की खास रिपोर्ट*
    user_तेजवीर सिंह सागर
    तेजवीर सिंह सागर
    Singer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बुलंदशहर के लोगों की दिलेरी बनी चर्चा का विषय - खुद किया मगरमच्छ का रेकस्यू बुलंदशहर: डिबाई थाना क्षेत्र के गांव करनसिंहपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए खुद एक मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर लिया। ​इस दौरान कुछ ग्रामीण बेखौफ होकर हाथों में मगरमच्छ पकड़े हुए वीडियो बनाते नजर आए। गनीमत यह रही कि इस साहसिक प्रयास में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में ग्रामीणों ने पूरी सुरक्षा के साथ उस मगरमच्छ को वन विभाग की टीम को सौंप दिया।
    1
    बुलंदशहर के लोगों की दिलेरी बनी चर्चा का विषय - खुद किया मगरमच्छ का रेकस्यू 
बुलंदशहर: डिबाई थाना क्षेत्र के गांव करनसिंहपुर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए खुद एक मगरमच्छ का सफल रेस्क्यू कर लिया।
​इस दौरान कुछ ग्रामीण बेखौफ होकर हाथों में मगरमच्छ पकड़े हुए वीडियो बनाते नजर आए। 
गनीमत यह रही कि इस साहसिक प्रयास में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में ग्रामीणों ने पूरी सुरक्षा के साथ उस मगरमच्छ को वन विभाग की टीम को सौंप दिया।
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सिकंदराबाद: ग्राम पंचायत निठारी में नाली-खरंजे पर भारी जलभराव, राहगीर परेशान; प्रधान बोले प्रस्ताव पास होते ही शुरू होगा काम ​सिकंदराबाद (बुलंदशहर): ​सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत निठारी में नाली और खरंजे की बदहाली से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गांव के मुख्य संपर्क मार्ग और खरंजे पर गंदा पानी जमा होने से भयंकर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि एनआईटी (NIT) स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते पर भी गंदा पानी भरा रहने से स्कूली बच्चों और राहगीरों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है। ​रास्ते पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो चुका है। इससे आवागमन बाधित होने के साथ-साथ दुर्गंध और मच्छरों के पनपने से मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ​समस्या को लेकर मौके पर अशोक चौधरी, अवनीश चौधरी, शीतल चौधरी समेत कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने जलभराव पर गहरा रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नाली निर्माण और पक्के रास्ते की मांग उठाई है। ​ग्राम प्रधान का बयान: मामले पर ग्राम पंचायत निठारी के ग्राम प्रधान जगदीश सिंह ने बताया कि गांव में जल निकासी और रास्ते के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। जैसे ही प्रस्ताव स्वीकृत होकर आएगा, मौके पर निर्माण कार्य तत्काल शुरू करा दिया जाएगा
    1
    सिकंदराबाद: ग्राम पंचायत निठारी में नाली-खरंजे पर भारी जलभराव, राहगीर परेशान; प्रधान बोले प्रस्ताव पास होते ही शुरू होगा काम
​सिकंदराबाद (बुलंदशहर):
​सिकंदराबाद तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत निठारी में नाली और खरंजे की बदहाली से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गांव के मुख्य संपर्क मार्ग और खरंजे पर गंदा पानी जमा होने से भयंकर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि एनआईटी (NIT) स्कूल की ओर जाने वाले रास्ते पर भी गंदा पानी भरा रहने से स्कूली बच्चों और राहगीरों का पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।
​रास्ते पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरा मार्ग कीचड़ में तब्दील हो चुका है। इससे आवागमन बाधित होने के साथ-साथ दुर्गंध और मच्छरों के पनपने से मौसमी बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
​समस्या को लेकर मौके पर अशोक चौधरी, अवनीश चौधरी, शीतल चौधरी समेत कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने जलभराव पर गहरा रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नाली निर्माण और पक्के रास्ते की मांग उठाई है।
​ग्राम प्रधान का बयान:
मामले पर ग्राम पंचायत निठारी के ग्राम प्रधान जगदीश सिंह ने बताया कि गांव में जल निकासी और रास्ते के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। जैसे ही प्रस्ताव स्वीकृत होकर आएगा, मौके पर निर्माण कार्य तत्काल शुरू करा दिया जाएगा
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े जमकर हुई मारपीट पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षो में हुई जमकर मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल हापुड़ में बुलंदशहर रोड के मजीद पूरा में लाठी डंडों से हुई मारपीट वीडियो मीडिया पर हुआ वायरल! पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जमकर मारपीट, मौके पर मची अफरा-तफरी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। हापुड़ में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मजीद पुरा का मामला।।
    1
    पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े जमकर हुई मारपीट
पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षो में हुई जमकर मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल 
हापुड़ में बुलंदशहर रोड के मजीद पूरा में लाठी डंडों से हुई  मारपीट वीडियो मीडिया पर हुआ वायरल!
पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने।
लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से जमकर मारपीट, मौके पर मची अफरा-तफरी।
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
हापुड़ में थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मजीद पुरा का मामला।।
    user_Narender singh
    Narender singh
    Farmer हापुड़, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.