Shuru
Apke Nagar Ki App…
SHUT DOWN PROJECT - साथ में मालदीप का क्लाइंट इंटरव्यू सिवान में SHUT DOWN PROJECT - साथ में मालदीप का क्लाइंट इंटरव्यू सिवान में
AGS live
SHUT DOWN PROJECT - साथ में मालदीप का क्लाइंट इंटरव्यू सिवान में SHUT DOWN PROJECT - साथ में मालदीप का क्लाइंट इंटरव्यू सिवान में
More news from बिहार and nearby areas
- गोपालगंज ब्रेकिंग : #गोपालगंज के अखाड़ा जुलूस1
- Baikunthpur vidhansabha गंडक नदी किनारे लोगों को जागरुक करते अंचलाधिकारी गोपालगंज के डुमरिया घाट गंडक नदी खतरे के निशान से 31 सेंटीमीटर ऊपर है बैकुंठपुर अंचल अधिकारी के द्वारा मॅकिंग कर लोगों को जागरूक किया जा रहा डर नहीं सतर्क रहें प्रशासन आपकी मदद के लिए तैयार है जल स्तर में वृद्धि को देखते हुए होशियार रहे पशु चारा लेने ना जाए और ना ही नाव का परिचालन करें1
- महावीरी झण्डा मे उमड़ जन सैलाब भगवान महावीर के जयघोष से वातावरण गुजमान नौतन प्रखंड क्षेत्र के मंगलपुर खेल मैदान पर शुक्रवार देर शाम तक ठोल नाकारा के साथ भक्ति भाव से झुमे श्रद्धालू1
- तमिलनाडु से घर लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत। ----घुघली व कप्तानगंज के बीच हुआ हादसा, इलाज के दौरान गोरखपुर में तोड़ा दम नौतन।तमिलनाडु से ट्रेन से अपने घर लौट रहे जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बरदाहा पंचायत के हरिनगर वार्ड नंबर-2 निवासी 25 वर्षीय रौशन कुमार की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई।हादसा गुरुवार की सुबह करीब नौ से दस बजे के बीच घुघली और कप्तानगंज के बीच हुआ। गंभीर रूप से घायल रौशन को इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक के चाचा बृजकिशोर चौधरी ने बताया कि रौशन कुमार तमिलनाडु में रहकर मजदूरी करता था। वह रक्षाबंधन के अवसर पर ट्रेन से तमिलनाडु से अपने घर लौट रहा था।इसी दौरान घुघली और कप्तानगंज के बीच वह ट्रेन से गिर गया।घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर उसका मोबाइल गिरा मिला।मोबाइल पर आए फोन के माध्यम से किसी व्यक्ति ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन वहां पहुंचे। गंभीर हालत में रौशन का इलाज गोरखपुर में कराया जा रहा था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।इसके बाद परिजन शव लेकर घर पहुंचे। जगदीशपुर थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा तैयार कर जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। *डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी शादी* परिजनों के अनुसार रौशन कुमार की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बिदाउती कुमारी से हुई थी। उसकी सात माह की एक बच्ची है। परिवार की जिम्मेदारी संभालने के लिए रौशन तमिलनाडु में मजदूरी करता था।मौत से पत्नी बिदाउती कुमारी समेत पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं परिजनों ढांढस बंधाने में पंचायत के मुखिया राजहरण कुमार उपस्थित रहे।4
- भारतवर्ष का एक अनोखा मंदिर भाई बहन का जो सिवान जिले में महाराजगंज अनुमंडल के पास में है जाने समझे1
- नेपाल का दुर्दशा देख लीजिए बाढ़ कैसा कर दिया है.. बिहार में भी आने की संभावना है इसलिए बिहार के लोग सतर्क हो जाए अगर नदी के किनारे एक घंटा के किनारे घर है तो वहां से हट जाए1
- वाहन चेकिंग के दौरान 291 लीटर शराब जब्त, कार समेत दो धंधेबाज गिरफ्तार। ----- पैर टूटने का बहाना बनाकर कार से शराब की तस्करी करने का आरोप। नौतन। थाना क्षेत्र के खाप टोला में शुक्रवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से 291 लीटर शराब बरामद किया। पुलिस ने मौके से कार समेत दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाजों की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के बहुहरवा खुर्द निवासी पपन उर्फ अनिष कुमार व रितिक कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस को शराब तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद खाप टोला में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान कार से 291 लीटर शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब व कार को जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि रितिक कुमार पैर टूटने का बहाना बनाकर कार से शराब की तस्करी लगातार कर रहा था। पुलिस मामले में दोनों आरोपितों से पूछताछ कर शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।3
- नेपाल के लिए भारत से दूसरी उड़ान रवाना, 37.5 टन राहत सामग्री भेजीनेपाल के लिए भारत की राहत सहायता लगातार जारी है। दूसरी उड़ान अभी रवाना हुई है, जिसमें करीब 37.5 टन HADR राहत सामग्री, दवाइयां और खाद्य पैकेट भेजे गए हैं। #nepal #newsupdate #trendingreels #viral #reel1
- रक्षाबंधन पर जीविका दीदियों ने बांधा स्नेह का धागा, DM और DDC के साथ मजबूत हुआ विश्वास का रिश्ता पश्चिम चंपारण में रक्षाबंधन का पर्व इस बार स्नेह, सम्मान और विश्वास के अनूठे संदेश के साथ मनाया गया। रक्षाबंधन की पावन बेला में जिले की जीविका दीदियों ने माननीय जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावनाओं को आत्मीयता के साथ अभिव्यक्त किया। इस दौरान जीविका दीदियों ने अधिकारियों को राखी का पवित्र धागा बांधते हुए स्नेह और सम्मान प्रकट किया। वहीं अधिकारियों ने भी इस आत्मीय पहल को अपनत्व के साथ स्वीकार किया। इस खास मौके पर प्रशासन और जीविका दीदियों के बीच सहयोग, विश्वास और आपसी जुड़ाव की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। रक्षाबंधन की खुशियों और उत्सव के बीच यह आत्मीय मिलन आपसी विश्वास को और मजबूत करने वाला साबित हुआ। इस अवसर ने यह संदेश दिया कि जब प्रशासन और समाज के बीच विश्वास एवं सहयोग का रिश्ता मजबूत होता है, तो विकास की राह भी और बेहतर होती है। रिश्तों में मिठास और विश्वास में मजबूती—यही रक्षाबंधन के पर्व की असली भावना है।1