logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नेपाल का दुर्दशा देख लीजिए बाढ़ कैसा कर दिया है.. बिहार में भी आने की संभावना है इसलिए बिहार के लोग सतर्क हो जाए अगर नदी के किनारे एक घंटा के किनारे घर है तो वहां से हट जाए

2 hrs ago
user_RAJA KUMAR
RAJA KUMAR
पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

नेपाल का दुर्दशा देख लीजिए बाढ़ कैसा कर दिया है.. बिहार में भी आने की संभावना है इसलिए बिहार के लोग सतर्क हो जाए अगर नदी के किनारे एक घंटा के किनारे घर है तो वहां से हट जाए

More news from बिहार and nearby areas
  • [8/27, 7:52 PM] Amit Shukla A9bharat: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माई भारत) प• चंपारण, बिहार के तत्वावधान में आज गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बगहा तथा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, कुमारबाग बेतिया में ‘खेलो भारत संवाद’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का सीधा प्रसारण सुना गया। इसके उपरांत आयोजित युवा संवाद में युवाओं ने खेल, युवा सहभागिता तथा भारत के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए और संवाद किया। इस अवसर पर बिहार की युवा स्पोर्ट्स आइकन बिंदिया कुमारी, दीपिका कुमारी, प्रीति कुमारी एवं प्रियंका कुमारी भी उपस्थित रहीं। वहीं यूथ इन्फ्लुएंसर्स प्रिंस राज एवं अमृता कुशवाहा जी ने भी युवाओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का संचालन बिहार के यूथ आइकन आदित्य मधुकर द्वारा किया गया। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं ने खेल एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर सक्रिय सहभागिता की। संवाद के पश्चात उपस्थित सभी युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल ने कहा कि मेरा युवा भारत (माई भारत) 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जो उनके व्यक्तित्व एवं सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से देश के कोने-कोने में रहने वाले युवा अपनी प्रतिभा, विचार एवं आकांक्षाओं को सामने रखने के साथ-साथ माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन से सीधे जुड़ने और संवाद करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं। वहा उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल, शिक्षा, नवाचार, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। बाइट-------शशांक मित्तल ( जिला युवा पदाधिकारी ) [8/27, 9:32 PM] ❤️❤️दादी मां❤️❤️: एक साथ छह बड़ी खबरें बेतिया और बगहा की * बगहा और कुमारबाग में हुआ ‘खेलो भारत संवाद’, युवाओं ने खेल और राष्ट्र निर्माण पर साझा किए विचार * चनपटिया में 30 अगस्त को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य * नेपाल त्रासदी के बाद वाल्मीकिनगर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंडक बराज का लिया जायजा * देवनगर में महारुद्राभिषेक यज्ञ में उमड़ी भक्तों की भीड़ * गैस लीक के बाद जोरदार धमाका, घर का छाजा उड़ा; ललन शर्मा बुरी तरह झुलसे * संत घाट को मिलेगा सुंदर और सुरक्षित लुक, 16.34 लाख से चहारदीवारी निर्माण शुरू
    1
    [8/27, 7:52 PM] Amit Shukla A9bharat: भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत (माई भारत) प• चंपारण, बिहार के तत्वावधान में आज गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बगहा तथा गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, कुमारबाग बेतिया में ‘खेलो भारत संवाद’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित युवाओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन का सीधा प्रसारण सुना गया। इसके उपरांत आयोजित युवा संवाद में युवाओं ने खेल, युवा सहभागिता तथा भारत के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए और संवाद किया।
इस अवसर पर बिहार की युवा स्पोर्ट्स आइकन बिंदिया कुमारी, दीपिका कुमारी, प्रीति कुमारी एवं प्रियंका कुमारी भी उपस्थित रहीं। वहीं यूथ इन्फ्लुएंसर्स प्रिंस राज एवं अमृता कुशवाहा जी ने भी युवाओं के साथ संवाद किया। कार्यक्रम का संचालन बिहार के यूथ आइकन आदित्य मधुकर द्वारा किया गया।
दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में युवाओं ने खेल एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर सक्रिय सहभागिता की। संवाद के पश्चात उपस्थित सभी युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई, जिसमें युवाओं ने नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी शशांक मित्तल ने कहा कि मेरा युवा भारत (माई भारत) 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है, जो उनके व्यक्तित्व एवं सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से देश के कोने-कोने में रहने वाले युवा अपनी प्रतिभा, विचार एवं आकांक्षाओं को सामने रखने के साथ-साथ माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन से सीधे जुड़ने और संवाद करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
वहा उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल, शिक्षा, नवाचार, सामाजिक सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
बाइट-------शशांक मित्तल ( जिला युवा पदाधिकारी )
[8/27, 9:32 PM] ❤️❤️दादी मां❤️❤️: एक साथ छह बड़ी खबरें बेतिया और बगहा की
* बगहा और कुमारबाग में हुआ ‘खेलो भारत संवाद’, युवाओं ने खेल और राष्ट्र निर्माण पर साझा किए विचार
* चनपटिया में 30 अगस्त को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य
* नेपाल त्रासदी के बाद वाल्मीकिनगर पहुंचे CM सम्राट चौधरी, गंडक बराज का लिया जायजा
* देवनगर में महारुद्राभिषेक यज्ञ में उमड़ी भक्तों की भीड़
* गैस लीक के बाद जोरदार धमाका, घर का छाजा उड़ा; ललन शर्मा बुरी तरह झुलसे
* संत घाट को मिलेगा सुंदर और सुरक्षित लुक, 16.34 लाख से चहारदीवारी निर्माण शुरू
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • साठी-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; एक युवक की मौत, तीन गंभीर साठी-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब चार युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सावंत कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान नरकटियागंज के सुमन बिहार, वार्ड नंबर-3 निवासी शिक्षक अवधेश कुमार के पुत्र सावंत कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह चार युवक बाइक पर सवार होकर साठी-चनपटिया मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सावंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक तथा ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। उधर, सावंत कुमार की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में खुशियां थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। एक सड़क हादसे ने परिवार से उसका जवान बेटा छीन लिया, जबकि तीन घायल युवकों के परिवार भी उनकी सलामती को लेकर चिंतित हैं। एक लापरवाही, एक जोरदार टक्कर और देखते ही देखते एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
    1
    साठी-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; एक युवक की मौत, तीन गंभीर
साठी-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब चार युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे और सड़क किनारे खड़े ट्रक में बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सावंत कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान नरकटियागंज के सुमन बिहार, वार्ड नंबर-3 निवासी शिक्षक अवधेश कुमार के पुत्र सावंत कुमार के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह चार युवक बाइक पर सवार होकर साठी-चनपटिया मुख्य मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सावंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर सवार तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक तथा ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
उधर, सावंत कुमार की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में खुशियां थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। एक सड़क हादसे ने परिवार से उसका जवान बेटा छीन लिया, जबकि तीन घायल युवकों के परिवार भी उनकी सलामती को लेकर चिंतित हैं।
एक लापरवाही, एक जोरदार टक्कर और देखते ही देखते एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • चनपटिया में 30 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, विधायक अभिषेक रंजन ने की युवाओं से पहुंचने की अपील चनपटिया। चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने 30 अगस्त 2026 को गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय, चनपटिया में आयोजित होने वाले रोजगार मेले को लेकर गुरुवार के दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से रोजगार मेले की तैयारियों और युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी साझा की। विधायक ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मेले में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार से जुड़ी जानकारी और अवसर प्राप्त होंगे। विधायक ने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथि को अधिक से अधिक संख्या में गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं। उन्होंने युवाओं से अपनी योग्यता के अनुरूप उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेने और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    1
    चनपटिया में 30 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, विधायक अभिषेक रंजन ने की युवाओं से पहुंचने की अपील
चनपटिया। चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन ने 30 अगस्त 2026 को गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय, चनपटिया में आयोजित होने वाले रोजगार मेले को लेकर गुरुवार के दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से रोजगार मेले की तैयारियों और युवाओं के लिए उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी साझा की। विधायक ने बताया कि रोजगार मेले का उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि मेले में युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार से जुड़ी जानकारी और अवसर प्राप्त होंगे। विधायक ने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे निर्धारित तिथि को अधिक से अधिक संख्या में गणेश प्रसाद उच्च विद्यालय पहुंचकर रोजगार मेले का लाभ उठाएं। उन्होंने युवाओं से अपनी योग्यता के अनुरूप उपलब्ध अवसरों की जानकारी लेने और रोजगार की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    12 hrs ago
  • बेतिया के लाल बाजार चौक पर यातायात हुआ बाधित। 27.08.2026. लाल बाजार चौक, जिला का केन्द्र माना जाता है और यहां धंटो धंटो तक जाम की व्यवस्था बनी रहती है। 27.08.2026.
    1
    बेतिया के लाल बाजार चौक पर यातायात हुआ बाधित। 27.08.2026.
लाल बाजार चौक, जिला का केन्द्र माना जाता है और यहां धंटो धंटो तक जाम की व्यवस्था बनी रहती है।  27.08.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • ये गरीब ब्राह्याणा दलित को भगाने की बात बार रहे है END CASTEISM FIRST
    1
    ये गरीब ब्राह्याणा दलित को भगाने की बात बार रहे है END CASTEISM FIRST
    user_Rajesh Kumar Nishad
    Rajesh Kumar Nishad
    मीनापुर, मुजफ्फरपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • चीनी महंगी करने वालों को हार्ट अटैक आ जाए स्वाहाजो चीनी सस्ता करेगा उसको 5-5 बच्चे हो जाए स्वाहा #चीनी #viral
    1
    चीनी महंगी करने वालों को हार्ट अटैक आ जाए स्वाहाजो चीनी सस्ता करेगा उसको 5-5 बच्चे हो जाए स्वाहा
#चीनी #viral
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • गैस रिसाव के बाद जोरदार धमाका, छाजा समेत दीवार उड़ी; गृहस्वामी गंभीर रूप से झुलसे रामनगर बनकट के कोइरी टोला वार्ड नंबर-3 में बुधवार देर रात गैस रिसाव के बाद अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि ललन शर्मा के घर का छाजा समेत दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया। तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि घर में गैस रिसाव के बाद अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते जोरदार धमाका हो गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद गृहस्वामी ललन शर्मा आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के कई घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। हादसे के बाद झुलसे ललन शर्मा को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि कुछ देर तक किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। बाद में घर में आग लगने की जानकारी सामने आई। इधर, गुरुवार सुबह घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दी गई। अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच और क्षति का आकलन कराने के लिए संबंधित कर्मचारी संजय कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया है। अंचलाधिकारी ने बताया कि जांच और क्षति के आकलन के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। गैस रिसाव के बाद हुए इस जोरदार धमाके ने एक बार फिर रसोई गैस के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है। समय रहते ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन गृहस्वामी के झुलसने और मकान के क्षतिग्रस्त होने से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    1
    गैस रिसाव के बाद जोरदार धमाका, छाजा समेत दीवार उड़ी; गृहस्वामी गंभीर रूप से झुलसे
रामनगर बनकट के कोइरी टोला वार्ड नंबर-3 में बुधवार देर रात गैस रिसाव के बाद अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि ललन शर्मा के घर का छाजा समेत दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर उड़ गया। तेज आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि घर में गैस रिसाव के बाद अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते जोरदार धमाका हो गया। हादसे के दौरान घर में मौजूद गृहस्वामी ललन शर्मा आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास के कई घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया।
हादसे के बाद झुलसे ललन शर्मा को परिजनों और ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। ग्रामीणों के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि कुछ देर तक किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। बाद में घर में आग लगने की जानकारी सामने आई।
इधर, गुरुवार सुबह घटना की सूचना अंचलाधिकारी को दी गई। अंचलाधिकारी डॉली कुमारी ने बताया कि सिलिंडर ब्लास्ट की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच और क्षति का आकलन कराने के लिए संबंधित कर्मचारी संजय कुमार को घटनास्थल पर भेजा गया है।
अंचलाधिकारी ने बताया कि जांच और क्षति के आकलन के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवार को जल्द सहायता राशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।
गैस रिसाव के बाद हुए इस जोरदार धमाके ने एक बार फिर रसोई गैस के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है। समय रहते ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, लेकिन गृहस्वामी के झुलसने और मकान के क्षतिग्रस्त होने से परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • मोटरसाइकिल की डिक्की से 40 पीस अंग्रेजी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार योगापट्टी। नवलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल की डिक्की में छिपाकर ले जाई जा रही 40 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बुधवार, 26 अगस्त 2026 को की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी हरेंद्र चौधरी, पिता बैजनाथ चौधरी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से शराब लेकर जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान डिक्की में छिपाकर रखी 40 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पूर्व में भी शराब से जुड़े मामलों में जेल जाने की बात स्वीकार की है। बताया गया कि योगापट्टी और नवलपुर थाना क्षेत्र से संबंधित शराब कांड में वह पहले एक-एक बार जेल जा चुका है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शराब के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    मोटरसाइकिल की डिक्की से 40 पीस अंग्रेजी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार

योगापट्टी। नवलपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल की डिक्की में छिपाकर ले जाई जा रही 40 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई बुधवार, 26 अगस्त 2026 को की गई। गिरफ्तार युवक की पहचान योगापट्टी थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी हरेंद्र चौधरी, पिता बैजनाथ चौधरी के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से शराब लेकर जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान डिक्की में छिपाकर रखी 40 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने पूर्व में भी शराब से जुड़े मामलों में जेल जाने की बात स्वीकार की है। बताया गया कि योगापट्टी और नवलपुर थाना क्षेत्र से संबंधित शराब कांड में वह पहले एक-एक बार जेल जा चुका है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही शराब के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    12 hrs ago
  • सरकारी स्कूलों की भवनों की छत भरभराकर गिरी,कक्षा चल रही थी तभी धमाके संग गिरी छत,122 विधार्थी और स्टाफ बाल-बाल बचें सोमवार, सुबह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवकी में हादसा
    1
    सरकारी स्कूलों की भवनों की छत भरभराकर गिरी,कक्षा चल रही थी तभी धमाके संग गिरी छत,122 विधार्थी और स्टाफ बाल-बाल बचें 
सोमवार, सुबह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवकी में हादसा
    user_Rupak kumar jha
    Rupak kumar jha
    Video Creator पकड़ी दयाल, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.