Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक मदरसे में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा पंखा मिलने से हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस पूछताछ और दस्तावेज़ों की जांच में पता चला कि यह पंखा सऊदी अरब से खरीदा गया था और कोई आपत्तिजनक बात नहीं थी।
राजेश पाण्डेय
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक मदरसे में 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा पंखा मिलने से हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस पूछताछ और दस्तावेज़ों की जांच में पता चला कि यह पंखा सऊदी अरब से खरीदा गया था और कोई आपत्तिजनक बात नहीं थी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित एक मदरसे से 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा एक पुराना पंखा बरामद होने के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। विशुनपुरा पुलिस ने पंखे को कब्जे में लेकर गहन जांच शुरू कर दी है कि यह वहां कैसे पहुंचा। इस बरामदगी के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और सुरक्षा एजेंसियां भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।2
- मठिया लाल बिहारी चौराहे पर यूरिया की कालाबाजारी,266.50 की जगह ₹400 में बिक रहा बोरा, किसानों में आक्रोश पडरौना-कुशीनगर विकास खण्ड विशुनपुरा अंतर्गत मठिया लाल बिहारी चौराहे पर यूरिया खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर यूरिया बेची जा रही है, जिससे क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है।किसानों के अनुसार, एक बोरा यूरिया ₹400 में बेचा जा रहा है, जबकि सरकार द्वारा निर्धारित कीमत ₹266.50 प्रति 45 किलो बोरा है। स्थानीय किसानों ने बताया कि इस समय धान की रोपाई व अन्य फसलों के लिए यूरिया की मांग चरम पर है। इसी का फायदा उठाकर कुछ दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं। ग्रामीणों ने मठिया लाल बिहारी चौराहे स्थित दुकानदार मनोज कुशवाहा पर अधिक कीमत पर यूरिया बेचने का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि खेती के इस अहम समय में महंगी खाद मिलने से उनकी लागत बढ़ रही है और आर्थिक बोझ पड़ रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन से मामले की तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए तो वे संबंधित अधिकारियों से लिखित शिकायत कर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।इस मामले को लेकर पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है। किसान संगठनों ने भी इस मुद्दे पर नाराजगी जताई है और कहा है कि कालाबाजारी पर रोक न लगी तो किसानों का शोषण बढ़ता जाएगा।4
- Abhi abhi banrha pul pe ek trailer wala ne bike wale ko mar Diya jisme bike wale ki mritu ho gyi Abhi abhi banrha pul pe ek trailer wala ne bike wale ko mar Diya jisme bike wale ki mritu ho gyi3
- पडरौना कोतवाली परिसर में थाना दिवस का आयोजन हुआ, जहाँ जॉइंट मजिस्ट्रेट सहित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने लोगों की समस्याएँ सुनीं। राजस्व और ज़मीन विवाद सहित कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसका उद्देश्य जनता को त्वरित न्याय दिलाना और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान करना है।1
- कुशीनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने कुल 1,47,540 वादों का निपटारा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसमें मोटर दुर्घटना पीड़ितों को ₹3.96 करोड़ से ज़्यादा का मुआवज़ा मिला, वहीं पारिवारिक विवादों में 3 जोड़ों को सुलह कराकर एक साथ विदा किया गया। बैंक ऋण और राजस्व के हजारों मामले भी निपटाए गए।2
- महाराजगंज के निचलौल में कटखोर के पिपरपाती टोला से बसंतपुर होते हुए NH730 S तक की सड़क जर्जर हालत में है। गड्ढों से भरी यह सड़क मरम्मत के इंतजार में है, जिससे क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश है। लोग प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं।1
- रोटरी क्लब कुशीनगर ने अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं की माताओं को हाइजीन किट वितरित की। इस पहल का उद्देश्य माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था, जिससे उनके चेहरों पर संतोष दिखाई दिया।1
- कुशीनगर के विशुनपुरा स्थित एक मदरसे में पाकिस्तान निर्मित पंखा मिलने से हड़कंप मच गया है। इस संदिग्ध मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है, जिसकी जानकारी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दी गई है।1