logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गरौठा चौराहे पर प्रशासन की सख्ती, भारी वाहनों की हुई जांच गुरसरांय नगर के गरौठा चौराहे पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पांडेय एवं थाना प्रभारी निरीक्षक गुरसरांय फूल सिंह की मौजूदगी में भारी वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के तहत वाहनों के नंबर प्लेट, रजिस्ट्रेशन कागजात, फिटनेस, परमिट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। जिन वाहनों में अनियमितताएं पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिए कि सभी जरूरी दस्तावेज पूर्ण रखें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना बताया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे अभियान से क्षेत्र में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

2 hrs ago
user_Som mishra
Som mishra
पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

गरौठा चौराहे पर प्रशासन की सख्ती, भारी वाहनों की हुई जांच गुरसरांय नगर के गरौठा चौराहे पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष कुमार पांडेय एवं थाना प्रभारी निरीक्षक गुरसरांय फूल सिंह की मौजूदगी में भारी वाहनों की गहन जांच की गई। अभियान के तहत वाहनों के नंबर प्लेट, रजिस्ट्रेशन कागजात, फिटनेस, परमिट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। जिन वाहनों में अनियमितताएं पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिए कि सभी जरूरी दस्तावेज पूर्ण रखें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना बताया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए कहा कि ऐसे अभियान से क्षेत्र में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गुरसरांय (झांसी)। दिनांक 01 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर वन विभाग गुरसरांय रेंज के अंतर्गत पौधशाला एवं विभिन्न वानिकी कार्यों में लगे श्रमिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी मऊरानीपुर, संतोष कुमार द्वारा गुरसरांय रेंज पौधशाला में श्रमिकों को छाता, गमछा/स्टॉल, मिल्टन वाटर बॉटल, ग्लूकोज का बड़ा पैकेट, ओआरएस, डोलो/पैरासिटामोल, पल्स कैंडी के पैकेट आदि उपहार स्वरूप भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान रेंज परिसर गुरसरांय के मुख्य गेट पर राहगीरों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हेतु निःशुल्क प्याऊ का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। साथ ही परिसर के भीतर पक्षियों के लिए पेड़ों की डालियों पर मिट्टी के पात्रों में पानी भरकर लटकाने की व्यवस्था भी की गई। इसके अतिरिक्त भसनेह एवं माधौपुरा पौधशाला के श्रमिकों तथा आसपास के ग्रामीणों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय के सहयोग से भसनेह पौधशाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर गुरसरांय रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी आर.एस. दिवाकर, देवेंद्र सिंह (डिप्टी रेंजर), रामदास (डिप्टी रेंजर), भागीरथ कुशवाहा (डिप्टी रेंजर), प्रशांत सागर (वन दरोगा), संजय कुमार (वन दरोगा), सीमा देवी (वन रक्षक), विजय मोहन सिंह सहित अन्य वन कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग से डॉ. ओ.पी. राठौर (अधीक्षक), रिम्या नायर एवं अन्य स्टाफ के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय (झांसी)। दिनांक 01 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर वन विभाग गुरसरांय रेंज के अंतर्गत पौधशाला एवं विभिन्न वानिकी कार्यों में लगे श्रमिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप प्रभागीय वनाधिकारी मऊरानीपुर, संतोष कुमार द्वारा गुरसरांय रेंज पौधशाला में श्रमिकों को छाता, गमछा/स्टॉल, मिल्टन वाटर बॉटल, ग्लूकोज का बड़ा पैकेट, ओआरएस, डोलो/पैरासिटामोल, पल्स कैंडी के पैकेट आदि उपहार स्वरूप भेंट किए गए।
कार्यक्रम के दौरान रेंज परिसर गुरसरांय के मुख्य गेट पर राहगीरों के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हेतु निःशुल्क प्याऊ का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। साथ ही परिसर के भीतर पक्षियों के लिए पेड़ों की डालियों पर मिट्टी के पात्रों में पानी भरकर लटकाने की व्यवस्था भी की गई।
इसके अतिरिक्त भसनेह एवं माधौपुरा पौधशाला के श्रमिकों तथा आसपास के ग्रामीणों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय के सहयोग से भसनेह पौधशाला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया।
इस अवसर पर गुरसरांय रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी  आर.एस. दिवाकर,  देवेंद्र सिंह (डिप्टी रेंजर),  रामदास (डिप्टी रेंजर), भागीरथ कुशवाहा (डिप्टी रेंजर),  प्रशांत सागर (वन दरोगा),  संजय कुमार (वन दरोगा),  सीमा देवी (वन रक्षक),  विजय मोहन सिंह सहित अन्य वन कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं स्वास्थ्य विभाग से डॉ. ओ.पी. राठौर (अधीक्षक),  रिम्या नायर एवं अन्य स्टाफ के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • झांसी। भाजपा के नेता आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद पत्नी रचना का आया बड़ा बयान- सुनिए
    1
    झांसी।
भाजपा के नेता आशीष उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद पत्नी रचना का आया बड़ा बयान- सुनिए
    user_रिपोर्टर-संतोष श्रीवास
    रिपोर्टर-संतोष श्रीवास
    Nurse मऊरानीपुर, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • Post by Kshatr Pal shivhare
    1
    Post by Kshatr Pal shivhare
    user_Kshatr Pal shivhare
    Kshatr Pal shivhare
    Actor मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हम इतना अच्छा पैकेज उपलब्ध करवाएंगे कि हर श्रमिक सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर पाएगा...
    1
    हम इतना अच्छा पैकेज उपलब्ध करवाएंगे कि हर श्रमिक सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर पाएगा...
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • कोंच में दबंगों के हौंसले बुलंद क्यों? घर में घुसकर महिला-बेटे से मारपीट, पुलिस मौन!!..
    1
    कोंच में दबंगों के हौंसले बुलंद क्यों? घर में घुसकर महिला-बेटे से मारपीट, पुलिस मौन!!..
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कोंच,जालौन:रात के अंधेरे में हादसा: बाइक-ट्रैक्टर भिड़ंत में चार किशोर अस्पताल पहुंचे' एक रिफर
    1
    कोंच,जालौन:रात के अंधेरे में हादसा: बाइक-ट्रैक्टर भिड़ंत में चार किशोर अस्पताल पहुंचे' एक रिफर
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    3 hrs ago
  • गुरसरांय मंडी परिसर में किसानों को झेलना पड़ रहा भीषण पेयजल संकट आखिरकार खबर के बाद दूर होता नजर आ रहा है। विगत 22 अप्रैल को प्रमुखता से प्रकाशित इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए मंडी प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। मंडी परिसर में लगे अधिकांश सरकारी हैंडपंप खराब होने के कारण दूर-दराज से आने वाले किसानों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। भीषण गर्मी के बीच यह समस्या और गंभीर हो गई थी, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद मंडी प्रशासन ने पहल करते हुए मंडी परिसर में लगे एक हैंडपंप में समरसेबल पंप डलवाया है तथा पानी की टंकी भी रखवाई गई है। इस व्यवस्था से अब किसानों को काफी हद तक राहत मिली है और उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ रहा। किसानों ने इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया है, हालांकि उन्होंने मांग की है कि खराब पड़े सभी हैंडपंपों को भी जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इसी तरह सक्रियता दिखाता रहा तो क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान संभव है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    1
    गुरसरांय मंडी परिसर में किसानों को झेलना पड़ रहा भीषण पेयजल संकट आखिरकार खबर के बाद दूर होता नजर आ रहा है। विगत 22 अप्रैल को प्रमुखता से प्रकाशित इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए मंडी प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है।
मंडी परिसर में लगे अधिकांश सरकारी हैंडपंप खराब होने के कारण दूर-दराज से आने वाले किसानों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। भीषण गर्मी के बीच यह समस्या और गंभीर हो गई थी, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद मंडी प्रशासन ने पहल करते हुए मंडी परिसर में लगे एक हैंडपंप में समरसेबल पंप डलवाया है तथा पानी की टंकी भी रखवाई गई है। इस व्यवस्था से अब किसानों को काफी हद तक राहत मिली है और उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ रहा।
किसानों ने इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया है, हालांकि उन्होंने मांग की है कि खराब पड़े सभी हैंडपंपों को भी जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इसी तरह सक्रियता दिखाता रहा तो क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान संभव है।
गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • #लखनऊ के एक सैलून में हुआ है दो महिलाओं के बीच में यु,द्ध ✍️किसी बात की कहासुनी से शुरू हुई और फिर दोनों युवतियां हाथा,पाई पर उतर आईं , युवक बीच बचाव करने की कोशिश करता पर पर कोई नहीं रुका । कथित वायरल वीडियो #Lucknow #UttarPradesh #UPNews
    1
    #लखनऊ के एक सैलून में हुआ है दो महिलाओं के बीच में यु,द्ध 
✍️किसी बात की कहासुनी से शुरू हुई और फिर दोनों युवतियां हाथा,पाई पर उतर आईं ,
युवक बीच बचाव करने की कोशिश करता पर पर कोई नहीं रुका । कथित वायरल वीडियो 
#Lucknow #UttarPradesh #UPNews
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • जालौन में बकरा चोर गिरोह हुआ सक्रिय, शातिर चोरों ने अनोखे तरीके से दिनदहाड़े चोरी किया बकरा, पल्सर बाइक से आए दो बदमाशों ने बकरा चोरी की वारदात को दिया अंजाम, बुजुर्ग महिला से गर्मी का बहाना बनाकर पीने के लिए पानी मांगकर किया सफेद रंग का बकरा चोरी, पानी लेने के लिए घर में घुसी महिला, मौके का फायदा उठाकर दरवाजे पर बंधे बकरे को बाइक पर लादकर फरार हुए बदमाश, 20 किलो वजन का सफेद रंग के बकरे की करीब 20 हजार बताई जा रही कीमत, पीड़ित बकरा मालिक ने पुलिस से शिकायत कर बकरा बरामद करने की लगाई गुहार, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के आराजीलैन इलाके का मामला। बाइट:- सलाउद्दीन--बकरा मालिक
    1
    जालौन में बकरा चोर गिरोह हुआ सक्रिय, शातिर चोरों ने अनोखे तरीके से दिनदहाड़े चोरी किया बकरा,
पल्सर बाइक से आए दो बदमाशों ने बकरा चोरी की वारदात को दिया अंजाम,
बुजुर्ग महिला से गर्मी का बहाना बनाकर पीने के लिए पानी मांगकर किया सफेद रंग का बकरा चोरी,
पानी लेने के लिए घर में घुसी महिला, मौके का फायदा उठाकर दरवाजे पर बंधे बकरे को बाइक पर लादकर फरार हुए बदमाश,
20 किलो वजन का सफेद रंग के बकरे की करीब 20 हजार बताई जा रही कीमत,
पीड़ित बकरा मालिक ने पुलिस से शिकायत कर बकरा बरामद करने की लगाई गुहार,
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के आराजीलैन इलाके का मामला।
बाइट:- सलाउद्दीन--बकरा मालिक
    user_Reporter
    Reporter
    Credit reporting agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.