खबर का असर: गुरसरांय मंडी में पेयजल संकट से मिली राहत गुरसरांय मंडी परिसर में किसानों को झेलना पड़ रहा भीषण पेयजल संकट आखिरकार खबर के बाद दूर होता नजर आ रहा है। विगत 22 अप्रैल को प्रमुखता से प्रकाशित इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए मंडी प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। मंडी परिसर में लगे अधिकांश सरकारी हैंडपंप खराब होने के कारण दूर-दराज से आने वाले किसानों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। भीषण गर्मी के बीच यह समस्या और गंभीर हो गई थी, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद मंडी प्रशासन ने पहल करते हुए मंडी परिसर में लगे एक हैंडपंप में समरसेबल पंप डलवाया है तथा पानी की टंकी भी रखवाई गई है। इस व्यवस्था से अब किसानों को काफी हद तक राहत मिली है और उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ रहा। किसानों ने इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया है, हालांकि उन्होंने मांग की है कि खराब पड़े सभी हैंडपंपों को भी जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इसी तरह सक्रियता दिखाता रहा तो क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान संभव है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
खबर का असर: गुरसरांय मंडी में पेयजल संकट से मिली राहत गुरसरांय मंडी परिसर में किसानों को झेलना पड़ रहा भीषण पेयजल संकट आखिरकार खबर के बाद दूर होता नजर आ रहा है। विगत 22 अप्रैल को प्रमुखता से प्रकाशित इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए मंडी प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। मंडी परिसर में लगे अधिकांश सरकारी हैंडपंप खराब होने के कारण दूर-दराज से आने वाले किसानों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। भीषण गर्मी के बीच यह समस्या और गंभीर हो गई थी, जिससे किसानों में नाराजगी बढ़ रही थी। खबर प्रकाशित होने के बाद मंडी प्रशासन ने पहल करते हुए मंडी परिसर में लगे एक हैंडपंप में समरसेबल पंप डलवाया है तथा पानी की टंकी भी रखवाई गई है। इस व्यवस्था से अब किसानों को काफी हद तक राहत मिली है और उन्हें पीने के पानी के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ रहा। किसानों ने इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया है, हालांकि उन्होंने मांग की है कि खराब पड़े सभी हैंडपंपों को भी जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इसी तरह सक्रियता दिखाता रहा तो क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान संभव है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- उरई से इस समय की बड़ी खबर—प्रेम विवाह को लेकर परिवार और युवती के बीच टकराव सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक युवती अपने परिवार के विरोध के बावजूद घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ उरई पहुंची और मंदिर में शादी करने का फैसला लिया। युवती और युवक दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए कहा है कि यह शादी पूरी तरह उनकी मर्जी से की जा रही है। युवती ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी जबरन दूसरी जगह शादी कराई जा रही थी, जिससे बचने के लिए उसे यह कदम उठाना पड़ा। मामले को लेकर युवती ने पुलिस अधीक्षक जालौन को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी और अपने पति की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षा देने की अपील की है। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है और सुरक्षा के पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।1
- कोंच,इको कार की टक्कर से बाइक सवार माँ-बेटा घायल, एक की हालत गंभीर1
- जालौन में बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच हुई हाथापाई और मारपीट, एक पक्ष के लोग बाइक सवार से हाथापाई और मारपीट करते आए नजर, मामूली कहासुनी होने के बाद दोनों पक्षों में गाली गलौज से शुरू हुआ पूरा विवाद, धक्का-मुक्की और हाथापाई के बाद बाइक सवार को थप्पड़ मारते नजर आए लोग, दोनों पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के स्टेट बैंक के सामने का मामला।1
- 📌निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी,लगाई फटकार,जेई को सस्पेंड करने के निर्देश एंकर झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने गुरुवार शाम जालौन के कोंच रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक और माल गोदाम का जायजा लिया। कार्य की धीमी प्रगति पर डीआरएम ने ठेकेदारों और अभियंताओं पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई और तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लापरवाही बरतने पर डीआरएम ने एक जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। डीआरएम ने बताया कि वह एट से कोंच तक ट्रैक का निरीक्षण करते हुए पहुंचे हैं। वर्तमान में इस रेल लाइन पर ट्रेनें 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती हैं। उनका प्रयास है कि इस मार्ग को तेज रफ्तार रेल लाइन के रूप में विकसित किया जाए। स्टेशन परिसर की साफ-सफाई पर उन्होंने संतोष जताया, लेकिन कुछ तकनीकी खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने रेलवे की खाली भूमि पर अस्थायी पार्क बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा। वहीं व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने एट-कोंच शटल ट्रेन का उरई और एट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों से समन्वय कराने की मांग रखी। निरीक्षण के समय रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई1
- गोल्डी मसाले के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार गुप्ता की पहल—अब तक 17.5 लाख थालियां वितरित, रोजाना 450 जरूरतमंदों को भोजन समाचार | कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश) मानव सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गोल्डी मसाले के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा संचालित “राम रोटी” सेवा पिछले 11 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। इस सेवा के माध्यम से अब तक लगभग 17 लाख 50 हजार थालियों में भोजन वितरित किया जा चुका है, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस सेवा की शुरुआत 11 वर्ष पूर्व एक छोटे प्रयास के रूप में की गई थी, जिसका उद्देश्य अस्पतालों में दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भोजन उपलब्ध कराना था। आज यह पहल एक विशाल सेवा अभियान का रूप ले चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 450 थालियों में भोजन वितरित किया जाता है। हजारों मरीज और उनके परिजन, जो इलाज के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से आते हैं, इस सेवा का लाभ उठाते हैं। “राम रोटी” के नाम से प्रसिद्ध यह पहल हर माह हजारों लोगों के लिए सहारा बन रही है। गुप्ता जी ने कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा और समाज के सहयोग से संभव हो पाया है। निरंतर 11 वर्षों से बिना रुके यह सेवा जारी है, जो समाज में सेवा, समर्पण और करुणा की एक मिसाल पेश कर रही है। आज के दौर में जहां स्वार्थ हावी होता जा रहा है, वहीं “राम रोटी” जैसी पहलें मानवता को जीवित रखने का काम कर रही हैं। यह सेवा न केवल भूख मिटा रही है, बल्कि लोगों के दिलों में उम्मीद और विश्वास भी जगा रही है। रिपोर्ट: किशोर मोहन गुप्ता जिला: कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश2
- **🎙️ एंकर** उत्तर प्रदेश से इस समय एक गंभीर और अहम मुद्दा सामने आ रहा है, जहां सेल्स प्रमोशन कर्मचारियों ने अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाई है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकारी कार्रवाई के अभाव में उन्हें लगातार अनुचित श्रम प्रथाओं का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि नियोक्ताओं द्वारा कर्मचारियों का अवैध ट्रांसफर किया जा रहा है, काम रोका जा रहा है और बिना ठोस कारणों के नौकरी से निकाला जा रहा है। इतना ही नहीं, कर्मचारियों को उनका वेतन और यात्रा भत्ता तक देने से इनकार किया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि यह सब *सेल्स प्रमोशन कर्मचारी अधिनियम* और अन्य श्रम कानूनों का खुला उल्लंघन है। साथ ही, उन्हें लगातार धमकाया और अपमानित भी किया जा रहा है। मामले को और गंभीर बनाते हुए यह भी आरोप है कि कुछ सरकारी अधिकारी अस्पतालों में उनके काम को रोकने के आदेश दे रहे हैं, जिससे उनके काम करने और जीवन-यापन के अधिकार पर सीधा खतरा उत्पन्न हो रहा है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर इन कर्मचारियों को न्याय कब मिलेगा और जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे।1
- कोंच जालौन,नगर में शुक्रवार की दोपहर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब भगत सिंह नगर स्थित मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे लगा एक पुराना जर्जर लोहे का बिजली पोल अचानक गिर पड़ा। यह पोल सीधे सड़क किनारे खड़े एक चार पहिया वाहन सिफ्ट डिजायर पर आ गिरा जिससे वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है।जानकारी के अनुसार, यह बिजली पोल पिछले काफी समय से झुका हुआ था और नीचे से जर्जर भी हो गया था। इस पोल को बदले जाने की शिकायत भी आसपास के लोगों द्वारा कई बार की गई थी लेकिन समय रहते इसे नहीं बदला जा सका। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे अचानक इस पोल के गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।लोग भागने लगे गनीमत रही कि पोल गिरने के समय सड़क पर कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था, वरना बड़ा हादसा घटित हो सकता था। सड़क पर पोल गिरने से खासा जाम लगा रहा और तपती धूप में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वाहन आसपास गलियों से होकर निकल सके। करीब दो घंटे से अधिक समय के बाद वहां पर लगे एक दूसरे पोल के सहारे बिजली कर्मियों द्वारा लाइन जोड़ी गई तब कही जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। उधर,जानकारी के अनुसार जूही नाका कानपुर निवासी वाहन चालक विवेक सिंह पुत्र रविंद्र सिंह ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह कोंच में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाहन में सवारियों को बैठाकर लाया था। मौके पर सवारियां उतार रहा था कि तभी बिजली पोल उसके वाहन(गाडी)पर गिर पड़ा जिससे उसका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। विवेक ने मामले में कार्यवाही किए जाने की मांग की है।पुलिस ने प्रार्थनापत्र पर जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।1
- जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर ओवरलोड डंफर ने डबल डेकर बस को मारी टक्कर, 6 घायल!!..1