logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रेम विवाह को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा उरई से इस समय की बड़ी खबर—प्रेम विवाह को लेकर परिवार और युवती के बीच टकराव सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक युवती अपने परिवार के विरोध के बावजूद घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ उरई पहुंची और मंदिर में शादी करने का फैसला लिया। युवती और युवक दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए कहा है कि यह शादी पूरी तरह उनकी मर्जी से की जा रही है। युवती ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी जबरन दूसरी जगह शादी कराई जा रही थी, जिससे बचने के लिए उसे यह कदम उठाना पड़ा। मामले को लेकर युवती ने पुलिस अधीक्षक जालौन को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी और अपने पति की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षा देने की अपील की है। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है और सुरक्षा के पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

2 hrs ago
user_Reporter
Reporter
Credit reporting agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

प्रेम विवाह को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा उरई से इस समय की बड़ी खबर—प्रेम विवाह को लेकर परिवार और युवती के बीच टकराव सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक युवती अपने परिवार के विरोध के बावजूद घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ उरई पहुंची और मंदिर में शादी करने का फैसला लिया। युवती और युवक दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए कहा है कि यह शादी पूरी तरह उनकी मर्जी से की जा रही है। युवती ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी जबरन दूसरी जगह शादी कराई जा रही थी, जिससे बचने के लिए उसे यह कदम उठाना पड़ा। मामले को लेकर युवती ने पुलिस अधीक्षक जालौन को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी और अपने पति की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षा देने की अपील की है। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है और सुरक्षा के पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोंच में दबंगों के हौंसले बुलंद क्यों? घर में घुसकर महिला-बेटे से मारपीट, पुलिस मौन!!..
    1
    कोंच में दबंगों के हौंसले बुलंद क्यों? घर में घुसकर महिला-बेटे से मारपीट, पुलिस मौन!!..
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • #जबलपुर हा,दसे के समय का वीडियो,पानी भरते ही डूबा क्रूज। ✍️पानी भरना शुरू होने के बाद कुछ लोग जो बिना लाइफ जैकेट के थे पहनना शुरू किया #MadhyaPradesh #Jabalpur #Cruise #CruiseIncident
    1
    #जबलपुर हा,दसे के समय का वीडियो,पानी भरते ही डूबा क्रूज।
✍️पानी भरना शुरू होने के बाद कुछ लोग जो बिना लाइफ जैकेट के थे पहनना शुरू किया
#MadhyaPradesh #Jabalpur #Cruise #CruiseIncident
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    58 min ago
  • जालौन में बकरा चोर गिरोह हुआ सक्रिय, शातिर चोरों ने अनोखे तरीके से दिनदहाड़े चोरी किया बकरा, पल्सर बाइक से आए दो बदमाशों ने बकरा चोरी की वारदात को दिया अंजाम, बुजुर्ग महिला से गर्मी का बहाना बनाकर पीने के लिए पानी मांगकर किया सफेद रंग का बकरा चोरी, पानी लेने के लिए घर में घुसी महिला, मौके का फायदा उठाकर दरवाजे पर बंधे बकरे को बाइक पर लादकर फरार हुए बदमाश, 20 किलो वजन का सफेद रंग के बकरे की करीब 20 हजार बताई जा रही कीमत, पीड़ित बकरा मालिक ने पुलिस से शिकायत कर बकरा बरामद करने की लगाई गुहार, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के आराजीलैन इलाके का मामला। बाइट:- सलाउद्दीन--बकरा मालिक
    1
    जालौन में बकरा चोर गिरोह हुआ सक्रिय, शातिर चोरों ने अनोखे तरीके से दिनदहाड़े चोरी किया बकरा,
पल्सर बाइक से आए दो बदमाशों ने बकरा चोरी की वारदात को दिया अंजाम,
बुजुर्ग महिला से गर्मी का बहाना बनाकर पीने के लिए पानी मांगकर किया सफेद रंग का बकरा चोरी,
पानी लेने के लिए घर में घुसी महिला, मौके का फायदा उठाकर दरवाजे पर बंधे बकरे को बाइक पर लादकर फरार हुए बदमाश,
20 किलो वजन का सफेद रंग के बकरे की करीब 20 हजार बताई जा रही कीमत,
पीड़ित बकरा मालिक ने पुलिस से शिकायत कर बकरा बरामद करने की लगाई गुहार,
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के आराजीलैन इलाके का मामला।
बाइट:- सलाउद्दीन--बकरा मालिक
    user_Reporter
    Reporter
    Credit reporting agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 📌निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी,लगाई फटकार,जेई को सस्पेंड करने के निर्देश एंकर झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने गुरुवार शाम जालौन के कोंच रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक और माल गोदाम का जायजा लिया। कार्य की धीमी प्रगति पर डीआरएम ने ठेकेदारों और अभियंताओं पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई और तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लापरवाही बरतने पर डीआरएम ने एक जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। डीआरएम ने बताया कि वह एट से कोंच तक ट्रैक का निरीक्षण करते हुए पहुंचे हैं। वर्तमान में इस रेल लाइन पर ट्रेनें 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती हैं। उनका प्रयास है कि इस मार्ग को तेज रफ्तार रेल लाइन के रूप में विकसित किया जाए। स्टेशन परिसर की साफ-सफाई पर उन्होंने संतोष जताया, लेकिन कुछ तकनीकी खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने रेलवे की खाली भूमि पर अस्थायी पार्क बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा। वहीं व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने एट-कोंच शटल ट्रेन का उरई और एट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों से समन्वय कराने की मांग रखी। निरीक्षण के समय रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    1
    📌निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी,लगाई फटकार,जेई को सस्पेंड करने के निर्देश
एंकर
झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार ने गुरुवार शाम जालौन के कोंच रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक और माल गोदाम का जायजा लिया। कार्य की धीमी प्रगति पर डीआरएम ने ठेकेदारों और अभियंताओं पर नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई और तय समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लापरवाही बरतने पर डीआरएम ने एक जेई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।
डीआरएम ने बताया कि वह एट से कोंच तक ट्रैक का निरीक्षण करते हुए पहुंचे हैं। वर्तमान में इस रेल लाइन पर ट्रेनें 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती हैं। उनका प्रयास है कि इस मार्ग को तेज रफ्तार रेल लाइन के रूप में विकसित किया जाए। स्टेशन परिसर की साफ-सफाई पर उन्होंने संतोष जताया, लेकिन कुछ तकनीकी खामियां मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने रेलवे की खाली भूमि पर अस्थायी पार्क बनाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा। वहीं व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने एट-कोंच शटल ट्रेन का उरई और एट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों से समन्वय कराने की मांग रखी। निरीक्षण के समय रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये अजय सोनी उरई
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गोल्डी मसाले के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार गुप्ता की पहल—अब तक 17.5 लाख थालियां वितरित, रोजाना 450 जरूरतमंदों को भोजन समाचार | कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश) मानव सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गोल्डी मसाले के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा संचालित “राम रोटी” सेवा पिछले 11 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। इस सेवा के माध्यम से अब तक लगभग 17 लाख 50 हजार थालियों में भोजन वितरित किया जा चुका है, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस सेवा की शुरुआत 11 वर्ष पूर्व एक छोटे प्रयास के रूप में की गई थी, जिसका उद्देश्य अस्पतालों में दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भोजन उपलब्ध कराना था। आज यह पहल एक विशाल सेवा अभियान का रूप ले चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 450 थालियों में भोजन वितरित किया जाता है। हजारों मरीज और उनके परिजन, जो इलाज के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से आते हैं, इस सेवा का लाभ उठाते हैं। “राम रोटी” के नाम से प्रसिद्ध यह पहल हर माह हजारों लोगों के लिए सहारा बन रही है। गुप्ता जी ने कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा और समाज के सहयोग से संभव हो पाया है। निरंतर 11 वर्षों से बिना रुके यह सेवा जारी है, जो समाज में सेवा, समर्पण और करुणा की एक मिसाल पेश कर रही है। आज के दौर में जहां स्वार्थ हावी होता जा रहा है, वहीं “राम रोटी” जैसी पहलें मानवता को जीवित रखने का काम कर रही हैं। यह सेवा न केवल भूख मिटा रही है, बल्कि लोगों के दिलों में उम्मीद और विश्वास भी जगा रही है। रिपोर्ट: किशोर मोहन गुप्ता जिला: कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
    2
    गोल्डी मसाले के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार गुप्ता की पहल—अब तक 17.5 लाख थालियां वितरित, रोजाना 450 जरूरतमंदों को भोजन
समाचार | कानपुर नगर (उत्तर प्रदेश)
मानव सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गोल्डी मसाले के चेयरमैन सुरेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा संचालित “राम रोटी” सेवा पिछले 11 वर्षों से लगातार जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध करा रही है। इस सेवा के माध्यम से अब तक लगभग 17 लाख 50 हजार थालियों में भोजन वितरित किया जा चुका है, जो अपने आप में एक उल्लेखनीय उपलब्धि है।
सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि इस सेवा की शुरुआत 11 वर्ष पूर्व एक छोटे प्रयास के रूप में की गई थी, जिसका उद्देश्य अस्पतालों में दूर-दराज से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भोजन उपलब्ध कराना था। आज यह पहल एक विशाल सेवा अभियान का रूप ले चुकी है।
उन्होंने बताया कि प्रतिदिन लगभग 450 थालियों में भोजन वितरित किया जाता है। हजारों मरीज और उनके परिजन, जो इलाज के लिए दूर-दराज क्षेत्रों से आते हैं, इस सेवा का लाभ उठाते हैं। “राम रोटी” के नाम से प्रसिद्ध यह पहल हर माह हजारों लोगों के लिए सहारा बन रही है। गुप्ता जी ने कहा कि यह सब ईश्वर की कृपा और समाज के सहयोग से संभव हो पाया है। निरंतर 11 वर्षों से बिना रुके यह सेवा जारी है, जो समाज में सेवा, समर्पण और करुणा की एक मिसाल पेश कर रही है। आज के दौर में जहां स्वार्थ हावी होता जा रहा है, वहीं “राम रोटी” जैसी पहलें मानवता को जीवित रखने का काम कर रही हैं। यह सेवा न केवल भूख मिटा रही है, बल्कि लोगों के दिलों में उम्मीद और विश्वास भी जगा रही है।
रिपोर्ट: किशोर मोहन गुप्ता
जिला: कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 🎤एडिशनल एसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण,पुलिस महकमे में मची हलचल🖥️ 📌अपराध समीक्षा बैठक की,पैदल गस्त कर व्यापारियों को CCTV लगाने के निर्देश
    1
    🎤एडिशनल एसपी ने कोतवाली का किया औचक निरीक्षण,पुलिस महकमे में मची हलचल🖥️
📌अपराध समीक्षा बैठक की,पैदल गस्त कर व्यापारियों को CCTV लगाने के निर्देश
    user_AMIT KUMAR
    AMIT KUMAR
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कोंच,जालौन:रात के अंधेरे में हादसा: बाइक-ट्रैक्टर भिड़ंत में चार किशोर अस्पताल पहुंचे' एक रिफर
    1
    कोंच,जालौन:रात के अंधेरे में हादसा: बाइक-ट्रैक्टर भिड़ंत में चार किशोर अस्पताल पहुंचे' एक रिफर
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • उरई से इस समय की बड़ी खबर—प्रेम विवाह को लेकर परिवार और युवती के बीच टकराव सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक युवती अपने परिवार के विरोध के बावजूद घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ उरई पहुंची और मंदिर में शादी करने का फैसला लिया। युवती और युवक दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए कहा है कि यह शादी पूरी तरह उनकी मर्जी से की जा रही है। युवती ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी जबरन दूसरी जगह शादी कराई जा रही थी, जिससे बचने के लिए उसे यह कदम उठाना पड़ा। मामले को लेकर युवती ने पुलिस अधीक्षक जालौन को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी और अपने पति की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षा देने की अपील की है। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है और सुरक्षा के पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।
    1
    उरई से इस समय की बड़ी खबर—प्रेम विवाह को लेकर परिवार और युवती के बीच टकराव सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एक युवती अपने परिवार के विरोध के बावजूद घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ उरई पहुंची और मंदिर में शादी करने का फैसला लिया।
युवती और युवक दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए कहा है कि यह शादी पूरी तरह उनकी मर्जी से की जा रही है। युवती ने अपने परिवार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी जबरन दूसरी जगह शादी कराई जा रही थी, जिससे बचने के लिए उसे यह कदम उठाना पड़ा।
मामले को लेकर युवती ने पुलिस अधीक्षक जालौन को प्रार्थना पत्र सौंपकर अपनी और अपने पति की सुरक्षा की मांग की है। साथ ही कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षा देने की अपील की है।
फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है और सुरक्षा के पहलुओं पर विचार किया जा रहा है।
    user_Reporter
    Reporter
    Credit reporting agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.